Sanatan Panchang 05082026 Rashifal Samadhan

🚩 सनातन पंचांग — आज का मनोवैज्ञानिक विचार

🌿 मनोवैज्ञानिक विचार

“भावनाओं को नियंत्रित करने की शुरुआत उन्हें दबाने से नहीं, बल्कि उन्हें पहचानने और समझने से होती है।”

— डॉ. Karin Roelofs, मनोवैज्ञानिक एवं affective-neuroscience शोधकर्ता, Radboud University, Netherlands के कार्यों से प्रेरित विचार।

अर्थ
मन में आने वाली प्रत्येक भावना को तुरंत रोक देना मानसिक मजबूती नहीं है। क्रोध, भय, चिंता या दुख को पहचानना और यह समझना कि वे क्यों उत्पन्न हुए—भावनात्मक संतुलन की दिशा में पहला कदम है।
आधुनिक शोध में emotion regulation को resilience और psychological well-being से जोड़ा गया है। 2026 के एक अध्ययन में भी प्रभावी भावनात्मक नियमन को बेहतर resilience और psychological well-being से संबंधित बताया गया है।

🧠 मनोवैज्ञानिक व्याख्या
मान लीजिए किसी व्यक्ति ने आपकी आलोचना कर दी।
पहली प्रतिक्रिया हो सकती है:
“उसने मेरा अपमान किया, मैं भी उसे जवाब दूँगा।”
लेकिन यदि आप कुछ क्षण रुककर स्वयं से पूछें:
“मुझे इतना क्रोध क्यों आया? क्या आलोचना में कोई उपयोगी बात भी है?”
तो आपका मस्तिष्क तत्काल प्रतिक्रिया से हटकर विचारपूर्ण प्रतिक्रिया की ओर बढ़ता है।
यही भावनात्मक जागरूकता धीरे-धीरे व्यक्ति को अधिक धैर्यवान, संतुलित और मानसिक रूप से लचीला बनाने में सहायता कर सकती है।

🕉️ सनातन संदेश

“जो व्यक्ति अपनी भावनाओं को देख सकता है, वह अपनी प्रतिक्रियाओं को दिशा देना भी सीख सकता है।”
आज किसी भी तनावपूर्ण परिस्थिति में तुरंत उत्तर देने के बजाय कुछ क्षण रुकें, गहरी साँस लें और फिर प्रतिक्रिया दें।
आज का संकल्प:
“मैं अपनी भावनाओं को दबाऊँगा नहीं, उन्हें समझूँगा और अपनी प्रतिक्रिया को विवेकपूर्ण बनाऊँगा।”

🙏🏻हर हर महादेव 🙏🏻

Aapko Sanatan Panchang kaisa laga apni pratikriya comment me post Karen
🚩 ~ सनातन पंचांग ~
🚩

🌤️ दिनांक – 05 अगस्त 2026
🌤️ दिनबुधवार
🌤️ विक्रम संवत 2083 (गुजरात अनुसार 2082)
🌤️ शक संवत -1948
🌤️ अयनदक्षिणायन
🌤️ ऋतुवर्षा ॠतु
🌤️ मासश्रावण
🌤️ पक्षकृष्ण
🌤️ तिथिसप्तमी रात्रि 08:42 तक तत्पश्चात अष्टमी
🌤️ नक्षत्रअश्विनी रात्रि 09:18 तक तत्पश्चात भरणी
🌤️ योगशूल शाम 05:29 तक तत्पश्चात गण्ड
🌤️राहुकालदोपहर 12:45 से दोपहर 02:22 तक
🌤️ सूर्योदय – 06:14
🌤️ सूर्यास्त – 07:14
👉 दिशाशूलउत्तर दिशा मे
🚩व्रत पर्व विवरण💥विशेष- सप्तमी को ताड़ का फल खाने से रोग बढ़ता है तथा शरीर का नाश होता है। (ब्रह्मवैवर्त पुराण, ब्रह्म खंडः 27.29-34)*
💥 चतुर्मास के दिनों में ताँबे काँसे के पात्रों का उपयोग करके अन्य धातुओं के पात्रों का उपयोग करना चाहिए।(स्कन्द पुराण)
💥 चतुर्मास में पलाश के पत्तों की पत्तल पर भोजन करना पापनाशक है।
🚩~सनातन पंचांग ~🚩

🌷 बुधवारी अष्टमी 🌷
05 अगस्त 2026 बुधवार को (रात्रि 08:42 से 06 अगस्त सूर्योदय तक) बुधवारी अष्टमी है ।
👉🏻 मंत्र जप एवं शुभ संकल्प हेतु विशेष तिथि
🙏🏻 सोमवती अमावस्या, रविवारी सप्तमी, मंगलवारी चतुर्थी, बुधवारी अष्टमी – ये चार तिथियाँ सूर्यग्रहण के बराबर कही गयी हैं।
🙏🏻 इनमें किया गया जप-ध्यान, स्नान , दान व श्राद्ध अक्षय होता है। (शिव पुराण, विद्यश्वर संहिताः अध्याय 10)
🚩 ~ सनातन पंचांग ~ 🚩

🌷 मोटापा से बचने हेतु 🌷
👉🏻 शरीर का वजन ज्यादा लगे किसी को तो उसको नींबू का शरबत दोपहर के भोजन के एक घंटे के बाद पीना चाहिये | नींबू, शहद थोडासा और संतकृपा चूर्ण मिलाकर वो पीये तो उससे वजन कम हो सकता है |
🙏🏻
🚩 ~ सनातन पंचांग ~ 🚩

🌷 अष्ट लक्ष्मी प्राप्ति मन्त्र 🌷
🙏🏻 सदगुरू की कृपा से अष्‍टलक्ष्‍मी (अदि लक्ष्मी,धान्य लक्ष्मी, धन लक्ष्मी,धैर्य लक्ष्मी,गज्ज लक्ष्मी, संतान लक्ष्मी ,विद्या लक्ष्मी,विजय लक्ष्मी) प्राप्‍त हो जाती है ….रोज यह मंत्र बोलकर अष्‍टलक्ष्‍मी का आह्वान कर सकें तो गुरूकृपा से यह सहज में प्राप्‍त हो जाती है
🌷 सिद्धि बुद्धि प्रदे देवि भुक्ति मुक्ति प्रदायिनि |
मंत्रपूर्ते सदा देवि महालक्ष्‍मी नमोस्‍तुते ||
नमस्‍तेस्‍तु महामाये श्रीपीठे सुरपूजिते |
शंखचक्रगदाहस्‍ते महालक्ष्‍मी नमोस्‍तुते ||
श्रीमहालक्ष्‍म्‍यै नम:
श्रीमहालक्ष्‍म्‍यै नम:
🙏🏻 गुरूकृपा से सब प्रकार की लक्ष्‍मी सुख शांति आदि की प्राप्ति होती है जहां गुरूकृपा, वहां ये स्‍वयं जाती है
तुम्‍हरी कृपा में सुख घनेरे उनकी कृपा में सुख ही सुख है
🙏🏻 🚩 *~ सनातन पंचांग ~*

🙏🏻🌷🌻☘🌸🌹🌼🌺💐🙏🏻

🌹 जिनका आज जन्मदिन है उनको हार्दिक शुभकामनाएं बधाई और शुभ आशीष 🌹
आप बेहद भाग्यशाली हैं कि आपका जन्म 5 तारीख को हुआ है। 5 का मूलांक भी 5 ही होता है। ऐसे व्यक्ति अधिकांशत: मितभाषी होते हैं। कवि, कलाकार तथा अनेक विद्याओं के जानकार होते हैं। आपमें गजब की आकर्षण शक्ति होती है। आपमें लोगों को सहज अपना बना लेने का विशेष गुण होता है। अनजान व्यक्ति की मदद के लिए भी आप सदैव तैयार रहते हैं।

आपमें किसी भी प्रकार का परिवर्तन करना मुश्किल है। अर्थात अगर आप अच्छे स्वभाव के व्यक्ति हैं तो आपको कोई भी बुरी संगत बिगाड़ नहीं सकती। अगर आप खराब आचरण के हैं तो दुनिया की कोई भी ताकत आपको सुधार नहीं सकती। लेकिन सामान्यत: 5 तारीख को पैदा हुए व्यक्ति सौम्य स्वभाव के ही होते हैं।

शुभ दिनांक : 1, 5, 7, 14, 23

शुभ अंक : 1, 2, 3, 5, 9, 32, 41, 50

शुभ वर्ष : 2030, 2032, 2034, 2050, 2059, 2052

ईष्टदेव : देवी महालक्ष्मी, गणेशजी, मां अम्बे।

शुभ रंग : हरा, गुलाबी, जामुनी, क्रीम

जन्मतिथि के अनुसार भविष्यफल :
दाम्पत्य जीवन में मधुर वातावरण रहेगा। अविवाहित भी विवाह में बंधने को तैयार रहें। व्यापार-व्यवसाय में प्रगति से प्रसन्नता रहेगी। यह वर्ष सफलताओं भरा रहेगा। अभी तक आ रही परेशानियां भी इस वर्ष दूर होती नजर आएंगी। परिवारिक प्रसन्नता रहेगी। संतान पक्ष से खुशखबर आ सकती है। नौकरीपेशा व्यक्तियों के लिए यह वर्ष निश्चय ही सफलताओं भरा रहेगा।

मेष – पॉजिटिव- आज कुछ नई योजनाएं बनेंगी। किसी करीबी रिश्तेदार की मदद से उन पर काम शुरू करने में सफलता मिलेगी। महिलाएं दूसरी जिम्मेदारियों के साथ अपने निजी कामों के लिए भी समय निकाल लेंगी। नेगेटिव- उधार से जुड़ा लेन-देन बिल्कुल न करें, वरना बजट बिगड़ सकता है। किसी परेशानी से घबराने के बजाय उसका समाधान खोजें। अचानक किसी रिश्तेदार के आने से दिनचर्या बिगड़ सकती है।

व्यवसाय- कार्यस्थल पर अपनी मौजूदगी बनाए रखें। काम करने के तरीके में भी बदलाव करने की जरूरत है। प्रभावशाली लोगों से अच्छे संबंध रखें। उनके सहयोग से बिजनेस की स्थिति बेहतर होगी। नौकरीपेशा लोगों को ऑफिस के काम से यात्रा करनी पड़ सकती है। लव- परिवार के लोगों के बीच अच्छा तालमेल और सुख-शांति रहेगी। प्रेम संबंधों में भी प्यार बना रहेगा। स्वास्थ्य- मन को परेशान न होने दें। शारीरिक और मानसिक रूप से बेहतर रहने के लिए योग और मेडिटेशन करें। भाग्यशाली रंग- जामुनी, भाग्यशाली अंक- 4


  • वृष – पॉजिटिव- परिस्थितियां पहले से बेहतर होंगी। रुकी हुई पेमेंट मांगने पर थोड़ी-थोड़ी करके मिल सकती है। इससे आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। सामाजिक गतिविधियों में आपकी मौजूदगी से सम्मान बढ़ेगा। नेगेटिव- भावुकता और जरूरत से ज्यादा उदारता आपके लिए कमजोरी बन सकती है। नया निवेश करने से पहले पूरी जांच करें। किसी की मीठी बातों में आकर अपना नुकसान न करें।

व्यवसाय- बिजनेस में व्यवस्था अच्छी रहेगी। ज्यादातर काम बिना रुकावट पूरे होते जाएंगे। आर्थिक स्थिति भी बेहतर होगी। ऑफिस के काम समय पर पूरे करें, वरना बड़े अधिकारी नाराज हो सकते हैं। लव- परिवार के साथ हंसी-मजाक और मनोरंजन में अच्छा समय बीतेगा। अचानक किसी पुराने दोस्त से मुलाकात होने पर पुरानी यादें ताजा होंगी। स्वास्थ्य- सेहत ठीक रहेगी। मौसम को देखते हुए लापरवाही न करें और अपना ध्यान रखें। भाग्यशाली रंग- नीला, भाग्यशाली अंक- 8


  • मिथुन – पॉजिटिव- मेहनत करने का समय है। कोशिशों के अच्छे नतीजे मिलेंगे। महत्वपूर्ण लोगों से संपर्क बढ़ाने पर फायदेमंद कॉन्ट्रैक्ट मिल सकते हैं। युवा पढ़ाई और करियर को लेकर गंभीर रहेंगे। नेगेटिव- जमीन से जुड़े दस्तावेज पर काम करने से पहले उन्हें अच्छी तरह जांच लें। छोटी गलती से बड़ा विवाद हो सकता है। यात्रा कर रहे हैं, तो अपने सामान का ध्यान रखें।

व्यवसाय- पारिवारिक व्यस्तता के कारण कार्यस्थल पर ज्यादा समय नहीं दे पाएंगे। फिर भी फोन के जरिये ज्यादातर काम पूरे हो जाएंगे। ऑफिस में बड़े अधिकारियों से बहस न करें। लव- वैवाहिक संबंध सुखद रहेंगे। प्रेम संबंधों में किसी तीसरे व्यक्ति के कारण गलतफहमी हो सकती है। स्वास्थ्य- नींद न आने के कारण शारीरिक और मानसिक थकान हो सकती है। आराम के लिए समय निकालें। भाग्यशाली रंग- गुलाबी, भाग्यशाली अंक- 3


  • कर्क – पॉजिटिव- घर में कुछ खास लोग आएंगे। उनके साथ हुई बातचीत से आपकी सोच और व्यवहार में अच्छा बदलाव आएगा। पिछले कई दिनों की व्यस्तता से थकान रही है, इसलिए आज शांति और आराम में समय बिताना चाहेंगे। नेगेटिव- कोई निजी समस्या चल रही है, तो भरोसेमंद व्यक्ति की मदद लें। समाधान मिल सकता है। धैर्य बनाए रखें। युवाओं को अभी मेहनत के अनुसार मनचाहे नतीजे नहीं मिलेंगे।

व्यवसाय- कार्यस्थल पर बदलाव और सुधार की योजना बनेगी। कर्मचारियों के बीच अनुशासन बनाए रखने से व्यवस्था ठीक रहेगी। जरूरी दस्तावेज या सामान खोने की आशंका है, इसलिए उन्हें संभालकर रखें। मल्टीनेशनल कंपनी में काम करने वाले लोगों को खास अधिकार मिल सकता है। लव- जीवनसाथी और परिवार का सहयोग कई परेशानियां दूर करेगा। प्रेम संबंध मजबूत होंगे और मुलाकात का मौका भी मिलेगा। स्वास्थ्य- छोटी-मोटी परेशानियां हो सकती हैं। योग और मेडिटेशन को दिनचर्या में शामिल करें। भाग्यशाली रंग- केसरिया, भाग्यशाली अंक- 5

सिंह – पॉजिटिव- गैर जरूरी कामों में उलझने के बजाय अपने निजी कामों पर ध्यान दें। अपने विकास के लिए थोड़ा खुद के बारे में सोचना भी जरूरी है। प्रतिभा और योग्यता को बेहतर बनाने के लिए समय अच्छा है। नेगेटिव- खुद पर भरोसा रखें। दूसरों की बातों में आकर अपना नुकसान न करें। आलस के कारण काम न टालें। उलझन होने पर शांत मन से समाधान निकालें।

व्यवसाय- बिजनेस का रुका हुआ काम दोबारा शुरू हो सकता है। फायदे के कई मौके सामने आएंगे। मार्केटिंग के कामों में कुछ दिक्कतें हो सकती हैं। नौकरीपेशा लोग फाइल और दस्तावेज से जुड़े काम सावधानी से करें। लव- परिवार का माहौल सुखद और शांत रहेगा। प्रेम संबंध शादी तक पहुंचने के योग हैं। स्वास्थ्य- कब्ज और गैस से दिनचर्या बिगड़ सकती है। खानपान हल्का और संतुलित रखें। भाग्यशाली रंग- बादामी, भाग्यशाली अंक- 9

कन्या – पॉजिटिव- समय आपके पक्ष में है। सामाजिक और राजनीतिक लोगों से संबंध मजबूत होंगे। दिनचर्या और काम करने का तरीका बदलने के लिए बनाई गई योजनाओं पर काम शुरू कर सकते हैं। नेगेटिव- सावधान रहने की जरूरत है। किसी विरोधी के कारण तनाव हो सकता है और इसका असर काम पर पड़ेगा। गैर जरूरी गतिविधियों में समय बर्बाद करने के बजाय अपने कामों पर ध्यान दें।

व्यवसाय- कार्यस्थल पर अपनी मौजूदगी बनाए रखें। सहयोगियों और कर्मचारियों के बीच मतभेद हो सकते हैं। इसका असर काम की व्यवस्था पर पड़ेगा। नौकरीपेशा लोग अपनी फाइलें और दस्तावेज संभालकर रखें। लव- दांपत्य जीवन में अच्छा तालमेल रहेगा। प्रेम संबंध को शादी के लिए परिवार की मंजूरी मिल सकती है। स्वास्थ्य- दिनचर्या व्यवस्थित रखें। गैस और अपच की परेशानी से सेहत प्रभावित हो सकती है। भाग्यशाली रंग- गुलाबी, भाग्यशाली अंक- 8

तुला – पॉजिटिव- लंबे समय से अटका काम पूरा हो सकता है। घर के बड़े लोगों की सलाह और अनुभव आपके काम आएंगे। जीवन की अच्छी बातों को समझने का मौका भी मिलेगा। नेगेटिव- पड़ोसियों से मनमुटाव हो सकता है। गुस्से से बचें और हर फैसला सोच-समझकर लें। व्यवहार में थोड़ा बदलाव रखें। खर्च ज्यादा और इनकम कम रहने से बजट बिगड़ सकता है।

व्यवसाय- बिजनेस में किसी अनुभवी व्यक्ति की सलाह मददगार रहेगी। नए काम की योजना पर गंभीरता से काम करें। सफलता मिल सकती है। पार्टनरशिप शुरू करने के लिए समय अच्छा है। नौकरीपेशा लोग सावधानी से काम करें, गलती होने की आशंका है। लव- परिवार के लोगों में मनमुटाव हो सकता है। समय रहते मामला सुलझाएं, वरना परेशानी बढ़ेगी। प्रेम संबंधों में प्यार बना रहेगा। स्वास्थ्य- छोटी-मोटी स्वास्थ्य परेशानी हो सकती है। योग और एक्सरसाइज को दिनचर्या का हिस्सा बनाएं। भाग्यशाली रंग- ऑरेंज, भाग्यशाली अंक- 6

वृश्चिक – पॉजिटिव- सामाजिक या राजनीतिक गतिविधि में शामिल होने का मौका मिल सकता है। इन अवसरों का फायदा उठाएं। अपनी प्रतिभा और क्षमता दिखाने का पूरा मौका मिलेगा। धार्मिक गतिविधियों में भी समय बीतेगा। नेगेटिव- गलतफहमी को समय रहते दूर करें। इससे रिश्ते बेहतर होंगे। गैर जरूरी खर्च बढ़ने से बजट प्रभावित होगा। युवा महत्वपूर्ण फैसला लेने से पहले अनुभवी व्यक्ति की सलाह लें।

व्यवसाय- इंश्योरेंस, बीमा और पॉलिसी से जुड़े बिजनेस में फायदा होगा। पार्टनरशिप के कामों में आपके फैसले फायदेमंद रहेंगे। नौकरीपेशा लोगों को प्रमोशन से जुड़ी अच्छी खबर मिल सकती है। लव- वैवाहिक जीवन में खुशियां रहेंगी। युवाओं की दोस्ती प्रेम संबंध में बदल सकती है। स्वास्थ्य- इंफेक्शन या एलर्जी की समस्या बढ़ सकती है। महिलाओं को अपनी सेहत का खास ध्यान रखना होगा। भाग्यशाली रंग- आसमानी, भाग्यशाली अंक- 4

धनु – पॉजिटिव- आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी, लेकिन बजट संतुलित रखने में सफल होंगे। अपनी योग्यता पर भरोसा रखकर आगे बढ़ें। अंदर से सकारात्मक और आत्मविश्वास से भरा महसूस करेंगे। नेगेटिव- कुछ करीबी लोग ही आपके कामों में रुकावट पैदा कर सकते हैं। काम और परिवार की जिम्मेदारियों के बीच तालमेल बनाना मुश्किल होगा। जल्दबाजी और गुस्सा परेशानी बढ़ा सकता है।

व्यवसाय- बाहरी लोगों से बिजनेस की बातचीत करते समय धैर्य रखें। जल्दबाजी में लिया फैसला गलत हो सकता है। नौकरीपेशा लोगों को काम के सिलसिले में यात्रा करनी पड़ सकती है। लव- मुश्किल समय में परिवार के लोगों का सहयोग आत्मविश्वास बढ़ाएगा। प्रेम संबंधों में निराशा हो सकती है। स्वास्थ्य- गले में इंफेक्शन, खांसी या जुकाम हो सकता है। लापरवाही न करें और जरूरत होने पर इलाज लें। भाग्यशाली रंग- लाल, भाग्यशाली अंक- 1

मकर – पॉजिटिव- रुका हुआ काम पूरा होने से लंबे समय से चल रहा तनाव कम होगा। आत्मविश्वास और ऊर्जा महसूस करेंगे। विद्यार्थियों को प्रतियोगी परीक्षा में अच्छे नतीजे मिलने की संभावना है। नेगेटिव- पैसों के मामलों में सावधानी रखें। भावुक स्वभाव का कोई गलत फायदा उठा सकता है। फैसला लेने से पहले अपनी योजना पर अच्छी तरह विचार करें। युवा जरूरत से ज्यादा आत्मविश्वास के कारण अपना नुकसान कर सकते हैं।

व्यवसाय- कारोबार में सफलता के लिए ज्यादा मेहनत करनी होगी। ग्लैमर, कला और ब्यूटी प्रोडक्ट से जुड़े बिजनेस में मनचाही उपलब्धि मिल सकती है। कर्मचारियों के काम पर नजर रखें। विदेश से जुड़े बिजनेस में अच्छी खबर मिल सकती है। लव- घर के बड़े लोगों के अनुशासन और देखरेख से व्यवस्था अच्छी रहेगी। प्रेम संबंध में एक-दूसरे का सम्मान करें। स्वास्थ्य- पैरों में दर्द और नसों में खिंचाव हो सकता है। एक्सरसाइज और योग के लिए समय निकालें। भाग्यशाली रंग- हरा, भाग्यशाली अंक- 7

कुंभ – पॉजिटिव- दिन सुखद रहेगा और सकारात्मक ऊर्जा बनी रहेगी। फंसा हुआ पैसा वापस मिलने की मजबूत संभावना है। राजनीतिक और सामाजिक गतिविधियों में आपका खास योगदान रहेगा। कोई खास मुकाम भी हासिल कर सकते हैं। नेगेटिव- दूसरों की बातों पर भरोसा करने के बजाय अपने फैसले खुद लें। लोन लेना है, तो अपनी क्षमता से ज्यादा रकम न लें। ससुराल पक्ष से मनमुटाव हो सकता है।

व्यवसाय- बिजनेस में प्रोडक्शन के साथ मार्केटिंग और संपर्क बढ़ाने पर भी ध्यान दें। मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म से काम की जानकारी मिलेगी। इनकी मदद से बिजनेस की रफ्तार बढ़ा सकते हैं। लव- दोस्तों और परिवार के साथ मिलने-जुलने से खुशी मिलेगी। प्रेम संबंधों में अच्छा तालमेल बनाए रखना जरूरी होगा। स्वास्थ्य- लापरवाही से डायबिटीज की परेशानी बढ़ सकती है। खानपान, दवा, योग और एक्सरसाइज का ध्यान रखें। भाग्यशाली रंग- गुलाबी, भाग्यशाली अंक- 5

मीन – पॉजिटिव- पैसों से जुड़े काम व्यवस्थित रहेंगे। इस समय निवेश करना फायदेमंद हो सकता है। दूसरों की सलाह के बजाय अपनी समझ से फैसला लें। इससे काम अच्छी तरह पूरे होंगे। कोई अच्छी खबर मिलने से खुशी होगी। नेगेटिव- कानूनी परेशानी से बचें और ट्रैफिक नियमों का पालन करें। करीबी दोस्त से संबंध खराब हो सकते हैं। यात्रा के लिए समय अच्छा नहीं है।

व्यवसाय- कारोबारी गतिविधियों में अच्छा बदलाव आएगा और मेहनत के नतीजे मिलेंगे। पार्टनरशिप के बिजनेस में सावधानी रखें। छोटी गलतफहमी से संबंध खराब हो सकते हैं। बड़े अधिकारियों से बहस न करें। लव- घर का माहौल शांत रहेगा। गैर जरूरी प्रेम संबंधों में समय बर्बाद न करें। स्वास्थ्य- पेट दर्द या सिरदर्द हो सकता है। बहुत भारी भोजन खाने से बचें। भाग्यशाली रंग- आसमानी, भाग्यशाली अंक- 9

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Quote of the week

“Every sunset is an opportunity to reset. Every sunrise begins with new eyes.”

~ Richie Norton