Sanatan Panchang 16072026 Rashifal Samadhan

“Positivity doesn’t just change the contents of your mind … it widens the span of possibilities that you see.”
“सकारात्मकता सिर्फ आपके मन की सामग्री को नहीं बदलती… बल्कि यह उन संभावनाओं की सीमा को भी चौड़ा कर देती है जो आप देख पाते हैं।“
Barbara Fredrickson की “Broaden-and-Build” थ्योरी के अनुसार, सकारात्मक भावनाएँ (जैसे खुशी, कृतज्ञता, जिज्ञासा) हमारे दिमाग को संकुचित (narrow) होने से बचाती हैं। नकारात्मक भावनाएँ हमें ‘लड़ो या भागो’ मोड में डालती हैं, जबकि सकारात्मकता हमारे विचारों और क्रियाओं को विस्तार देती है। इससे हम नई संभावनाएँ देखते हैं, रचनात्मक समाधान ढूंढते हैं, बेहतर संबंध बनाते हैं और लंबे समय में व्यक्तिगत संसाधन (resilience, skills, connections) बढ़ाते हैं।


यह उद्धरण हाल के सकारात्मक मनोविज्ञान चर्चाओं (2024 में उद्धृत) में प्रासंगिक है और रोजमर्रा की जिंदगी में लागू करने योग्य है — जैसे कठिन समय में भी छोटी सकारात्मक चीजों पर फोकस करना। यह हमें सिखाता है कि सकारात्मकता न सिर्फ अच्छा महसूस कराती है, बल्कि जीवन की संभावनाओं को वास्तव में बढ़ाती है।
🙏🏻 हर हर महादेव🙏🏻
🚩 ~ सनातन पंचांग ~ 🚩
🌤️  दिनांक – 16 जुलाई 2026
🌤️ दिन – गुरूवार
🌤️ विक्रम संवत 2083 (गुजरात अनुसार 2082)
🌤️ शक संवत -1948
🌤️ अयन – दक्षिणायन
🌤️ ऋतु – वर्षा ॠतु
🌤️ मास – आषाढ
🌤️ पक्ष – शुक्ल
🌤️ तिथि – द्वितीया सुबह 08:52 तक तत्पश्चात तृतीया
🌤️ नक्षत्र – अश्लेशा शाम 07:52 तक तत्पश्चात मघा
🌤️ योग – सिद्धि 17 जुलाई रात्रि 01:22 तक तत्पश्चात व्यतीपात
🌤️राहुकाल – दोपहर 02:24 से शाम 04:04 तक
🌤️ सूर्योदय – 06:07
🌤️ सूर्यास्त –  07:22
👉 दिशाशूल – दक्षिण दिशा मे
🚩व्रत पर्व विवरण- भगवान जगन्नाथ रथयात्रा,कर्क संक्रांति (पुण्यकाल: दोपहर 12:33 से सूर्यास्त तक),व्यतीपात योग (मध्यरात्रि 01:22 से 17 जुलाई रात्रि 10:46 तक)
💥विशेष- द्वितीया को बृहती (छोटा  बैगन या कटेहरी) खाना निषिद्ध है। (ब्रह्मवैवर्त पुराण, ब्रह्म खंडः 27.29-34)
             🚩~सनातन पंचांग ~🚩
🌷 गुप्त नवरात्रि 🌷
➡ आषाढ़ मास की शुक्ल प्रतिपदा (15 जुलाई, बुधवार) से गुप्त नवरात्रि का प्रारंभ होगा जो की आषाढ़ शुक्ल नवमी को समाप्त होगी। बहुत कम लोग इस नवरात्रि  के बारे में जानते हैं, इसलिए इसे गुप्त नवरात्रि  कहा जाता है। गुप्त नवरात्रि  में किए गए उपाय जल्दी ही शुभ फल प्रदान कर सकते हैं। धन, नौकरी, स्वास्थ्य, संतान, विवाह, प्रमोशन आदि कई मनोकामनाएं इन 9 दिनों में किए गए उपायों से प्राप्त हो सकते हैं । अगर आपके मन में  कोई मनोकामना है तो आगे बताए गए उपायों से वह पूरी हो सकती है। ये उपाय इस प्रकार हैं-
💰 1. धन लाभ के लिए उपाय
गुप्त नवरात्रि  के दौरान किसी भी दिन स्नान आदि करने के बाद उत्तर दिशा की ओर मुख करके पीले आसन पर बैठ जाएं। अपने सामने तेल के ९ दीपक जला लें। ये दीपक साधनाकाल तक जलते रहना चाहिए। दीपक के सामने लाल चावल (चावल को रंग लें) की एक ढेरी बनाएं फिर उस पर एक श्रीयंत्र रखकर उसका कुम कुम, फूल, धूप, तथा दीप से पूजन करें।
➡ उसके बाद एक प्लेट पर स्वस्तिक बनाकर उसे अपने सामने रखकर उसका पूजन करें। श्रीयंत्र को अपने पूजा स्थल पर स्थापित कर लें और शेष सामग्री को नदी में प्रवाहित कर दें। इस प्रयोग से आपको अचानक धन लाभ होने के योग बन सकते हैं।
👨🏻👩🏻 2. शीघ्र विवाह के लिए उपाय
गुप्त नवरात्रि  में शिव-पार्वती का एक चित्र अपने पूजास्थल में रखें और उनकी पूजा करने के बाद नीचे लिखे मंत्र का 3, 5 अथवा 10 माला जप करें। जप के बाद भगवान शिव से विवाह में आ रही बाधाओं को दूर करने की प्रार्थना करें-
🌷 मंत्र- ऊं शं शंकराय सकल-जन्मार्जित-पाप-विध्वंसनाय,
पुरुषार्थ-चतुष्टय-लाभाय च पतिं मे देहि कुरु कुरु स्वाहा।।
👨🏻 3. मनपसंद वर के लिए उपाय
गुप्त नवरात्रि  के दौरान किसी भी दिन अपने पास स्थित शिव मंदिर में जाएं। वहां भगवान शिव एवं मां पार्वती पर जल एवं दूध चढ़ाएं और पंचोपचार (चंदन, पुष्प, धूप, दीप एवं नैवेद्य) से उनका पूजन करें। अब मौली (पूजा में उपयोग किया जाने वाला लाल धागा) से उन दोनों के मध्य गठबंधन करें। अब वहां बैठकर लाल चंदन की माला से इस मंत्र का जप 108 बार करें-
🌷 हे गौरी शंकरार्धांगी। यथा त्वं शंकर प्रिया।
तथा मां कुरु कल्याणी, कान्त कान्तां सुदुर्लभाम्।।
➡ इसके बाद तीन महीने तक रोज इसी मंत्र का जप शिव मंदिर में अथवा अपने घर के पूजाकक्ष में मां पार्वती के सामने 108 बार करें। घर पर भी आपको पंचोपचार पूजा करनी है।
               🚩 ~ सनातन पंचांग ~ 🚩
🙏🍀🌻🌹🌸💐🍁🌷🌺🙏
🌹 जिनका आज जन्मदिन है उनको हार्दिक शुभकामनाएं बधाई और शुभ आशीष 🌹
आपका जन्मदिन: 16 जुलाई
दिनांक 16 को जन्मे व्यक्ति का मूलांक 7 होगा। इस अंक से प्रभावित व्यक्ति अपने आप में कई विशेषता लिए होते हैं। यह अंक वरूण ग्रह से संचालित होता है। आप खुले दिल के व्यक्ति हैं। आपकी प्रवृत्ति जल की तरह होती है। जिस तरह जल अपनी राह स्वयं बना लेता है वैसे ही आप भी तमाम बाधाओं को पार कर अपनी मंजिल पाने में कामयाब होते हैं। आप पैनी नजर के होते हैं। किसी के मन की बात तुरंत समझने की आपमें दक्षता होती है।

आपके लिए खास

शुभ दिनांक : 7, 16, 25

शुभ अंक : 7, 16, 25, 34

शुभ वर्ष : 2029

ईष्टदेव : भगवान शिव तथा विष्णु

शुभ रंग : सफेद, पिंक, जामुनी, मेहरून

आपकी जन्मतिथि के अनुसार भविष्यफल
करियर: आपके कार्य में तेजी का वातावरण रहेगा। अधिकारी वर्ग का सहयोग मिलेगा। नौकरीपेशा व्यक्तियों के लिए समय सुखकर रहेगा। आपको प्रत्येक कार्य में जुटकर ही सफलता मिलेगी।

कारोबार: व्यापार-व्यवसाय की स्थिति उत्तम रहेगी।

उपाय: नवीन कार्य-योजना शुरू करने से पहले केसर का लंबा तिलक लगाएं व मंदिर में पताका चढ़ाएं।



मेष – पॉजिटिव- समय सफलता देने वाला है। अपने काम पर पूरी तरह ध्यान रखें। ज्यादातर काम मनचाहे तरीके से पूरे होते जाएंगे। काफी समय बाद किसी प्रिय दोस्त से मुलाकात होने से खुशी मिलेगी। परिवार के किसी सदस्य के लिए शादी का अच्छा रिश्ता आ सकता है। नेगेटिव- आपसी संबंधों में टकराव होने से किसी दोस्त पर शक कर सकते हैं, लेकिन यह केवल आपका वहम हो सकता है। अनजान लोगों से ज्यादा नजदीकी न बढ़ाएं। किसी से वादा करते समय अपनी क्षमता का ध्यान रखें। वादा पूरा न होने पर शर्मिंदगी का सामना करना पड़ सकता है।


करियर- बिजनेस में खुद को साबित करने के लिए ज्यादा मेहनत करनी होगी। गंभीरता और समझदारी से परेशानियों का समाधान निकाल लेंगे। कामकाजी महिलाओं को परिवार और बिजनेस के बीच तालमेल बनाने में परेशानी हो सकती है। ऑफिस का माहौल व्यवस्थित रहेगा। लव- पति-पत्नी के बीच चल रही गलतफहमियां दूर होंगी। परिवार का माहौल सुखद हो जाएगा। विपरीत लिंग के लोगों से बातचीत करते समय मर्यादा का ध्यान रखें। हेल्थ- यात्रा के दौरान खानपान और दिनचर्या व्यवस्थित रखें। नियमित दवा लेते हैं, तो समय पर लेना न भूलें। भाग्यशाली रंग- सफेद, भाग्यशाली अंक- 1


वृष – पॉजिटिव- आज फोन या इंटरनेट की मदद से कोई काम आसानी से पूरा हो सकता है। नए लोगों से संपर्क बढ़ेगा। लंबे समय से देखी हुई कोई इच्छा या सपना पूरा होने की संभावना है। किसी प्रिय दोस्त से मुलाकात खुशी देगी। घर में किसी शुभ कार्यक्रम की योजना बन सकती है। नेगेटिव- आसपास के लोगों के साथ धैर्य और संयम बनाए रखें। लापरवाही और जल्दबाजी से काम बिगड़ सकते हैं। संबंधों को बेहतर रखने के लिए आपकी कोशिश जरूरी है। तनाव से दूर रहें और परिवार के साथ भी समय बिताएं।

करियर- बिजनेस में ज्यादा निवेश करने के लिए समय अनुकूल नहीं है। काम में लापरवाही न करें, वरना कोई बड़ा सौदा हाथ से निकल सकता है। नौकरीपेशा लोगों को किसी प्रोजेक्ट में सफलता मिलने की संभावना है। लव- पारिवारिक जिम्मेदारियां अच्छी तरह निभाएंगे। परिवार के सभी सदस्यों का साथ समय बिताना घर में खुशियां बढ़ाएगा। हेल्थ- तनाव और थकान से बचें। सेहत से जुड़ी परेशानी को नजरअंदाज न करें और पर्याप्त आराम करें। भाग्यशाली रंग- केसरिया, भाग्यशाली अंक- 6


मिथुन – पॉजिटिव- परिवार के लोगों के साथ समय बिताने और बातचीत करने से किसी खास मामले का समाधान निकलेगा। भाइयों और रिश्तेदारों के बीच चल रहा विवाद किसी व्यक्ति की मदद से सुलझ सकता है। संबंधों में दोबारा तालमेल बनेगा। नेगेटिव- कई मामलों में धैर्य रखना जरूरी है। गुस्से और जल्दबाजी से परिस्थितियां बिगड़ सकती हैं। फिलहाल कहीं भी निवेश न करें। युवाओं को मेहनत के मुताबिक नतीजे न मिलने से चिड़चिड़ापन हो सकता है।

करियर- बिजनेस के कामों में आलस और लापरवाही से परेशानी हो सकती है। योजना बनाकर काम पूरे करें। सरकारी कामों में बेवजह दखल न दें। ऑफिस से जुड़े दस्तावेज और फाइलें पूरी तथा व्यवस्थित रखें। लव- परिवार का माहौल सुखद और खुशनुमा रहेगा। प्रेम संबंध को शादी में बदलने के लिए परिवार की मंजूरी मिल सकती है। हेल्थ- तनाव को खुद पर हावी न होने दें। इसका असर आपकी काम करने की क्षमता और सेहत पर पड़ सकता है। भाग्यशाली रंग- ऑरेंज, भाग्यशाली अंक- 5


कर्क – पॉजिटिव- कोई सरकारी मामला उलझा हुआ है, तो उसका फैसला आपके पक्ष में आने की संभावना है। किसी खास दोस्त से मुलाकात होगी और कई विषयों पर सकारात्मक बातचीत होगी। किसी धार्मिक स्थान पर जाने की योजना बन सकती है। नेगेटिव- निजी जीवन में दूसरे लोगों का दखल न होने दें। विद्यार्थी पढ़ाई पर ज्यादा ध्यान दें। मौज-मस्ती में समय खराब हो सकता है। कोई कोर्ट केस चल रहा है, तो उससे जुड़े हर पहलू पर गंभीरता से विचार करें।

करियर- बिजनेस का लक्ष्य पूरा करने में चुनौतियां आएंगी, लेकिन कोशिश करने पर समाधान भी मिल जाएगा। पब्लिक डीलिंग और मीडिया से जुड़े कामों में ज्यादा सावधानी रखें। किसी गलत बात या व्यवहार से अपमानजनक स्थिति बन सकती है। लव- वैवाहिक जीवन सुखद रहेगा। परिवार का कोई महत्वपूर्ण काम आपके मार्गदर्शन में पूरा हो सकता है। हेल्थ- पेट से जुड़ी परेशानी हो सकती है। बारिश के मौसम में बाहर के खाने और दूषित पानी से बचें। भाग्यशाली रंग- हरा, भाग्यशाली अंक- 7

सिंह – पॉजिटिव- आज कुछ खास गतिविधियां होंगी। प्रभावशाली लोगों से मुलाकात हो सकती है और उनकी मदद से लक्ष्य हासिल करने में आसानी होगी। परिवार के साथ किसी धार्मिक स्थान पर जाने का कार्यक्रम बन सकता है। संतान की उपलब्धि से जुड़ी खुशखबरी मिल सकती है। नेगेटिव- आलस को खुद पर हावी न होने दें। काम समय पर पूरा करने की कोशिश करें। फिलहाल अपने लक्ष्य पर पूरा ध्यान देना जरूरी है। चचेरे भाई-बहनों से संबंध बेहतर बनाए रखने के लिए आपको पहल करनी होगी।

करियर- बिजनेस के कामों पर गंभीरता से विचार और समीक्षा करने की जरूरत है। उधार दिया हुआ पैसा या रुका पेमेंट लेने के लिए दिन अच्छा है। नौकरीपेशा लोगों को अचानक यात्रा पर जाने का आदेश मिल सकता है। लव- परिवार में प्रेम और आपसी तालमेल बना रहेगा। प्रेम संबंधों में भावनात्मक नजदीकी बढ़ेगी। हेल्थ- मौसम के कारण सिरदर्द या माइग्रेन की परेशानी हो सकती है। दिनचर्या व्यवस्थित रखें और मौसम के अनुसार खानपान करें। भाग्यशाली रंग- लाल, भाग्यशाली अंक- 9

कन्या – पॉजिटिव- व्यस्तता के बावजूद घर, परिवार और बिजनेस के बीच अच्छा तालमेल बनाए रखेंगे। बच्चों से जुड़ी किसी समस्या का समाधान मिलने से राहत मिलेगी। भावनात्मक रूप से मजबूत रहेंगे और महत्वपूर्ण फैसला लेने में सक्षम होंगे। नेगेटिव- महिलाओं को ससुराल पक्ष से किसी बात की शिकायत हो सकती है। तनाव लेने के बजाय समझदारी से समाधान निकालें। किसी दूसरे व्यक्ति के निजी मामले में दखल देने से आपकी छवि खराब हो सकती है।

करियर- ज्यादातर समय मार्केटिंग और बाहर के काम पूरे करने में बीतेगा। पार्टनरशिप के बिजनेस में आपके फैसलों को महत्व मिलेगा। सरकारी नौकरी करने वाले लोग किसी परेशानी में फंस सकते हैं। नियमों और दस्तावेजों को लेकर सावधान रहें। लव- घर में सुख-शांति बनी रहेगी। एक्स्ट्रा मेरिटल अफेयर आपके वैवाहिक जीवन में गंभीर परेशानी पैदा कर सकते हैं। हेल्थ- जोड़ों का दर्द बढ़ सकता है। गैस और वात बढ़ाने वाली चीजों से परहेज करें। हल्का व्यायाम फायदेमंद रहेगा। भाग्यशाली रंग- सफेद, भाग्यशाली अंक- 3

तुला – पॉजिटिव- बच्चों की किसी समस्या का समाधान मिलने से राहत और नई ऊर्जा महसूस होगी। तनाव कम होने पर दूसरे कामों पर ध्यान दे पाएंगे। किसी खास जरूरत के लिए लोन का आवेदन किया है, तो आज वह काम आगे बढ़ सकता है। नेगेटिव- किसी पॉलिसी में निवेश करने से पहले उसकी पूरी जानकारी हासिल करें। कोई कोर्ट केस चल रहा है, तो मामला ज्यादा उलझ सकता है। जरूरी न हो, तो आज उससे जुड़ा फैसला टाल दें। घर के अनुभवी सदस्यों की सलाह लेना फायदेमंद रहेगा।

करियर- बिजनेस की कार्यप्रणाली बेहतर होगी। स्टाफ का पूरा सहयोग मिलेगा। मार्केट में अच्छी छवि के कारण अच्छे ऑर्डर मिल सकते हैं। इंपोर्ट-एक्सपोर्ट के कामों में फायदा होगा। नौकरी में लक्ष्य हासिल करने के लिए अभी ज्यादा कोशिश करनी होगी। लव- पति-पत्नी के संबंध मधुर रहेंगे। प्रेम संबंध के कारण बदनामी होने की आशंका है। अपने व्यवहार और बातचीत में सावधानी रखें। हेल्थ- खांसी-जुकाम से राहत के लिए घरेलू उपाय फायदेमंद हो सकते हैं। परिवार के किसी बड़े सदस्य की सेहत को लेकर चिंता रहेगी। भाग्यशाली रंग- नीला, भाग्यशाली अंक- 1

वृश्चिक – पॉजिटिव- दिन सामान्य रहेगा। कोई भी काम करने से पहले उसके फायदे और नुकसान पर विचार करें। थोड़ी सावधानी रखने से कई काम आपके पक्ष में आसानी से पूरे हो सकते हैं। धार्मिक गतिविधियों में रुचि बढ़ेगी और मन को शांति मिलेगी। नेगेटिव- अपनी क्षमता से ज्यादा उधार या लोन लेना सही नहीं है। गैरजरूरी कामों में ज्यादा खर्च होने से परेशानी हो सकती है। तनाव कम करने के लिए मानसिक शांति बनाए रखना जरूरी है। खर्चों पर नियंत्रण रखें।

करियर- बिजनेस की योजनाएं किसी के साथ शेयर न करें, वरना कोई व्यक्ति उनका फायदा उठा सकता है। बड़े अधिकारियों और प्रभावशाली लोगों से अच्छे संबंध बिजनेस के लिए फायदेमंद रहेंगे। अच्छे ऑर्डर और कॉन्ट्रैक्ट मिल सकते हैं। लव- पति-पत्नी के बीच चल रही समस्या का शांत तरीके से समाधान निकालें। विवाद का असर परिवार की व्यवस्था पर न पड़ने दें। हेल्थ- मौसम के कारण इंफेक्शन होने की आशंका है। इम्यूनिटी मजबूत रखें और साफ-सफाई का ध्यान दें। भाग्यशाली रंग- पीला, भाग्यशाली अंक- 2

धनु – पॉजिटिव- आसपास का माहौल सुखद और खुशनुमा रहेगा। घर में सुधार या बदलाव की योजना बना सकते हैं। संबंधों में चल रही गलतफहमियां दूर करने के लिए समय अच्छा है। नेगेटिव- दूसरों के मामलों में ज्यादा दखल देने से बचें। मामा पक्ष से कहासुनी हो सकती है। आपकी जिद संबंधों को खराब कर सकती है। खर्चों पर नियंत्रण रखें। संतान की समस्या सुनें और समाधान निकालने में उसकी मदद करें।

करियर- बिजनेस में ज्यादा मेहनत करनी होगी। राजनीतिक और प्रभावशाली लोगों से संपर्क बनेंगे। नई पार्टियों या ग्राहकों से काम करते समय पूरी सावधानी रखें। गलत या नियमों के खिलाफ काम करने से बचें। लव- पति-पत्नी के संबंध सुखद रहेंगे। प्रेम संबंधों में गलतफहमियां हो सकती हैं। इनका असर आपके करियर और काम पर भी पड़ सकता है। हेल्थ- डायबिटीज के मरीज सेहत का खास ध्यान रखें। ब्लड प्रेशर की नियमित जांच करवाएं। सुबह की सैर और हल्का व्यायाम फायदेमंद रहेगा। भाग्यशाली रंग- लाल, भाग्यशाली अंक- 5

मकर – पॉजिटिव- सही समय पर लिया गया फैसला पिछले कुछ समय से चल रही परेशानियों से राहत दिलाएगा। अचानक किसी व्यक्ति से सहयोग और उपयोगी सलाह मिल सकती है। विदेश जाने की कोशिश कर रहे लोगों को खास सूचना मिलने की संभावना है। नेगेटिव- दूसरे कामों में व्यस्त रहने से निजी काम अधूरे रह सकते हैं। नकारात्मक विचारों को खुद पर हावी न होने दें। अपने लक्ष्य पर दोबारा ध्यान लगाएं। माता-पिता बच्चों का आत्मविश्वास बनाए रखने में मदद करें।

करियर- बिजनेस में कुछ मंदी रह सकती है। योजना बनाकर काम पूरे करें। पार्टनरशिप के काम में पैसों से जुड़े मामलों को स्पष्ट रखें। ऑफिस में दूसरों पर ज्यादा भरोसा करने के बजाय अपनी योग्यता और समझ पर विश्वास रखें। लव- जीवनसाथी के साथ तालमेल बनाए रखें और पारिवारिक कामों में सहयोग करें। युवा प्रेम संबंधों और सोशल मीडिया में जरूरत से ज्यादा समय खराब न करें। हेल्थ- व्यवस्थित दिनचर्या और सही खानपान से सेहत अच्छी रहेगी। खुद को स्वस्थ और ऊर्जावान महसूस करेंगे। भाग्यशाली रंग- आसमानी, भाग्यशाली अंक- 4

कुंभ – पॉजिटिव- आज दिनचर्या व्यवस्थित रहेगी और ज्यादातर काम बिना रुकावट पूरे होंगे। किसी जरूरतमंद दोस्त की मदद करने से मानसिक शांति मिलेगी। अपने व्यक्तित्व और काम करने के तरीके को बेहतर बनाने की कोशिश सफल होगी। नेगेटिव- कुछ तनाव वाली परिस्थितियां बन सकती हैं। गुस्सा करने के बजाय शांत रहकर समस्या का समाधान निकालें। रुपए-पैसे के मामले में किसी करीबी रिश्तेदार से कहासुनी होने की आशंका है।

करियर- बिजनेस से जुड़ा कोई फायदेमंद ऑफर मिल सकता है। अपनी योग्यता और काम करने की क्षमता से उसे पूरा कर लेंगे। कोई बड़ा फैसला लेने से पहले अनुभवी व्यक्ति की सलाह जरूर लें। नौकरी में बोनस या तरक्की मिलने की संभावना है। लव- परिवार का माहौल सुखद और शांत रहेगा। अचानक किसी पुराने विपरीत लिंग के दोस्त से मुलाकात होने पर अच्छी यादें ताजा होंगी। हेल्थ- पिछले कुछ समय से चल रही शारीरिक परेशानी बढ़ सकती है। खानपान और दिनचर्या को पूरी तरह व्यवस्थित रखें। भाग्यशाली रंग- गुलाबी, भाग्यशाली अंक- 8

मीन – पॉजिटिव- राजनीति से जुड़े लोगों का प्रभाव बढ़ेगा। सुख-सुविधा की चीजों की खरीदारी में समय बीतेगा। किसी रिश्तेदार के यहां धार्मिक कार्यक्रम में जाने की योजना बन सकती है। फंसा हुआ पैसा मिलने से आर्थिक स्थिति बेहतर होगी। नेगेटिव- दिनचर्या व्यवस्थित रखना जरूरी है। कोई योजना बनाने से पहले उस पर अच्छी तरह विचार करें, वरना गलतियां हो सकती हैं। फाइनेंस से जुड़े मामलों में किसी पर भरोसा करने से पहले पूरी जांच करें।

करियर- फिलहाल मौजूदा कामों पर ही ध्यान दें। काम में बदलाव के लिए बनाई गई योजनाओं में सफलता मिलने के योग हैं। पैसों के लेनदेन में पक्का बिल और जरूरी दस्तावेज रखना जरूरी है। नौकरी में एक्स्ट्रा काम मिल सकता है। लव- काफी समय बाद किसी दोस्त से मुलाकात खुशी देगी। परिवार के किसी सदस्य की शादी से जुड़ी योजना बन सकती है। प्रेम संबंधों में किसी बात को लेकर दूरी बढ़ सकती है। हेल्थ- नकारात्मक सोच वाले लोगों से दूरी रखें। उनके व्यवहार का असर आपकी मानसिक और शारीरिक सेहत पर पड़ सकता है। भाग्यशाली रंग- ऑरेंज, भाग्यशाली अंक- 6

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Quote of the week

“Every sunset is an opportunity to reset. Every sunrise begins with new eyes.”

~ Richie Norton