
🙏🏻 हर हर महादेव 🙏🏻
🚩 ~ सनातन पंचांग ~ 🚩
🌼 आज का मनोवैज्ञानिक विचार 🌼
“मन की सबसे बड़ी शक्ति यह है कि वह परिस्थितियों का दास नहीं, बल्कि उनके प्रति अपनी प्रतिक्रिया का स्वामी बन सकता है। जो व्यक्ति अपनी प्रतिक्रिया पर नियंत्रण सीख लेता है, वही जीवन में स्थायी शांति और सफलता प्राप्त करता है।”
✨ मनोवैज्ञानिक व्याख्या
आधुनिक मनोविज्ञान बताता है कि हमारे जीवन की अधिकांश परेशानियाँ परिस्थितियों से नहीं, बल्कि उन परिस्थितियों के प्रति हमारी सोच और प्रतिक्रिया से उत्पन्न होती हैं। यदि हम धैर्य, संयम और सकारात्मक दृष्टिकोण विकसित करें, तो कठिन से कठिन समय भी हमें पराजित नहीं कर सकता। भारतीय सनातन परंपरा भी यही संदेश देती है कि मन को साध लेना ही सबसे बड़ी विजय है। इसलिए आज स्वयं से यह संकल्प लें कि किसी भी परिस्थिति में अपनी वाणी, विचार और व्यवहार को संतुलित रखेंगे।
━━━━━━━━━━━━━━━━━━
🙏🏻 हर हर महादेव🙏🏻
🚩 ~ सनातन पंचांग ~ 🚩
🌤️ दिनांक – 30 जून 2026
🌤️ दिन – मंगलवार
🌤️ विक्रम संवत – 2083 (गुजरात अनुसार 2082)
🌤️ शक संवत – 1948
🌤️ अयन – दक्षिणायन
🌤️ ऋतु – वर्षा ऋतु
🌤️ मास – आषाढ (गुजरात-महाराष्ट्र ज्येष्ठ)
🌤️ पक्ष – कृष्ण
🌤️ तिथि – प्रतिपदा पूर्ण रात्रि तक
🌤️ नक्षत्र – पूर्वाषाढा पूर्ण रात्रि तक
🌤️ योग – ब्रह्म शाम 03:19 तक तत्पश्चात इन्द्र
🌤️ राहुकाल – शाम 04:03 से शाम 05:44 तक
🌤️ सूर्योदय – 06:01
🌤️ सूर्यास्त – 07:23
👉 दिशाशूल – उत्तर दिशा में
🚩 व्रत पर्व विवरण – प्रतिपदा वृद्धि तिथि
💥 विशेष – प्रतिपदा को कूष्माण्ड (कुम्हड़ा पेठा) न खाएं क्योंकि यह धन का नाश करने वाला है। (ब्रह्मवैवर्त पुराण, ब्रह्म खंडः 27.29-38)
🚩 ~ सनातन पंचांग ~ 🚩
🌷 सकारात्मक ऊर्जा बढ़ाने के लिए 🌷
🐄 तुलसी की अथवा गाय की ९ बार प्रदक्षिणा करने से व्यक्ति की सकारात्मक ऊर्जा बढ़ती है। ऐसे ही ओंकार जप से सकारात्मक ऊर्जा के साथ भगवत प्रीति भी बढ़ती है। तुलसी और गौ का आभा मंडल ३ मीटर की दूरी तक फैला होता है। वैज्ञानिक लेमों मूर्ति ने कहा है कि गौ, तुलसी, पीपल, सफेद आंकड़ा, गोबर ये घनात्मक ऊर्जा देते हैं। 🙏🏻
🚩 ~ सनातन पंचांग ~ 🚩
🙏🏻 हर हर महादेव 🙏🏻
🚩 ~ सनातन पंचांग ~ 🚩
🌷 आर्थिक परेशानी रहती हो तो 🌷
🙏🏻 अथर्ववेद की गणेश उपनिषद के अनुसार दूर्वा (जो गणेशजी की पूजा के काम में आता है) उसे घी में डुबोयें…. और आहूति दें…. ये मंत्र बोल के आहूति डालें…
“ॐ गं गणपतये स्वाहा” 🙏🏻
🚩 ~ सनातन पंचांग ~ 🚩
🌷 उम्र बढ़ाने हेतु 🌷
🙏🏻 स्कन्द पुराण में आया है कि भोजन करते समय ५ अंग धोकर जो भोजन करता है उसकी उम्र १०० साल की होती है… उसकी आयु बढ़ती है। ५ अंग… २ हाथ… २ पैर… और मुंह धोकर भोजन करने बैठें। 🙏🏻
━━━━━━━━━━━━━━━━━━
🙏🏻🌷💐🌸🌼🌹🌻🍀🌺🌷🙏🏻
🌹 जिनका आज जन्मदिन है उनको हार्दिक शुभकामनाएं, बधाई एवं शुभ आशीष। 🌹
🎂 आपका जन्मदिन: 30 जून
अंक ज्योतिष के अनुसार आपका मूलांक 3 आता है। यह बृहस्पति का प्रतिनिधि अंक है। आप दार्शनिक स्वभाव के होने के बावजूद एक विशेष प्रकार की स्फूर्ति रखते हैं। आपकी शिक्षा के क्षेत्र में पकड़ मजबूत होगी। आप एक सामाजिक प्राणी हैं। ऐसे व्यक्ति निष्कपट, दयालु एवं उच्च तार्किक क्षमता वाले होते हैं। आप सदैव परिपूर्णता या कहें कि परफेक्शन की तलाश में रहते हैं, यही वजह है कि अक्सर अव्यवस्थाओं के कारण तनाव में रहते हैं। अनुशासनप्रिय होने के कारण कभी-कभी आप तानाशाह भी बन जाते हैं।
✨ आपके लिए खास
🌼 शुभ दिनांक: 3, 12, 21, 30
🌼 शुभ अंक: 1, 3, 6, 7, 9
🌼 शुभ वर्ष: 2028, 2030, 2031, 2034, 2043, 2049, 2052
🌼 ईष्टदेव: देवी सरस्वती, देवगुरु बृहस्पति, भगवान विष्णु
🌼 शुभ रंग: पीला, सुनहरा और गुलाबी
🌹 आपकी जन्मतिथि के अनुसार भविष्यफल
💼 कारोबार: नवीन व्यापार की योजना भी बन सकती है। आपके लिए यह वर्ष सुखद है। किसी विशेष परीक्षा में सफलता मिल सकती है। नौकरीपेशा के लिए प्रतिभा के बल पर उत्तम सफलता का है। शत्रु वर्ग प्रभावहीन होंगे।
🏡 परिवार: दांपत्य जीवन में सुखद स्थिति रहेगी। घर या परिवार में शुभ कार्य होंगे। मित्र वर्ग का सहयोग सुखद रहेगा।
✈️ यात्रा योग: महत्वपूर्ण कार्य से यात्रा के योग भी हैं।
━━━━━━━━━━━━━━━━━━
🙏🏻 हर हर महादेव 🙏🏻
🚩 ~ सनातन पंचांग ~ 🚩
🔮 आज का राशिफल 🔮
📅 दिनांक : 30 जून 2026
♈ मेष 🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
आज का दिन मिला जुला फल देगा। प्रातः काल में किसी जरूरी कार्य को लेकर किसी के सहयोग की आवश्यकता पड़ेगी लेकिन लोग स्पष्ट बात ना कर आपको टालने के प्रयास करेंगे। कार्य क्षेत्र पर आज व्यस्तता बढ़ेगी इसका लाभ भी अवश्य मिलेगा। मध्यान के समय आपकी वाणी से किसी का दिल ना दुखे इसका ध्यान रखें। व्यवसायी वर्ग को धन की आमद आवश्यकता अनुसार आसानी से हो जाएगी। लेकिन नौकरीपेशा लोगों को आज परिश्रम का फल मिलना परेशानी भरा रहेगा। लेट-लतीफी एवं लापरवाही के कारण अधिकारी वर्ग के क्रोध का सामना करना पड़ेगा। घर का वातावरण सामान्य रहेगा। संतानों के ऊपर खर्च बढ़ेगा। बाहर घूमने की योजना बनेगी। सेहत को लेकर आशंकित रहेंगे लेकिन लापरवाही भी करेंगे। धर्म-कर्म में आस्था बढ़ेगी।
—
♉ वृष 🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)
आज का दिन विषम परिस्थितियों वाला रहेगा। प्रातः काल से ही सेहत में कुछ ना कुछ कमी आएगी जिससे मध्यान तक की दिनचर्या अस्त-व्यस्त रहेगी। पेट संबंधित समस्या में लापरवाही ना करें अन्यथा बाद में परिणाम गंभीर भी हो सकते हैं। सार्वजनिक क्षेत्र पर आपकी छवि रंगीन मिजाज जैसी बनेगी। बोलते समय स्वयं पर नियंत्रण नहीं रहेगा, इसका विपरीत प्रभाव आपकी सख्शियत पर पड़ेगा। कार्य-व्यवसाय से आज लाभ अवश्य होगा लेकिन धन आते ही जाने के रास्ते बना लेगा। महिलाओं का स्वभाव आज सब सुख-सुविधा मिलने के बाद भी असंतुष्ट ही रहेगा। अन्य लोगों से अपनी तुलना करने पर मन हीन भावना से ग्रस्त होगा। आज पैतृक कार्यों को लेकर घर में खींचतान हो सकती है। पिता से संबंधों में खटास आ सकती है। टोने-टोटकों पर खर्च करेंगे।
—
♊ मिथुन 👫 (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
आज का दिन आपके लिये शुभ फल प्रदान करेगा। दिन के आरम्भ में जो भी योजना बनाएंगे उसमें कई उतार-चढ़ाव देखने को मिलेंगे फिर भी ले-देकर सफलता अवश्य मिलेगी। कार्य क्षेत्र पर आज जिस भी काम को हाथ में लेंगे उसमें कोई न कोई झंझट अवश्य रहेगा। शत्रु अथवा प्रतिस्पर्धी पक्ष आपको हानि पहुँचाने का हर सम्भव प्रयास करेंगे। इनको अनदेखा करना ही बेहतर रहेगा अन्यथा व्यर्थ की दुविधा में फंसकर अपने उद्देश्य से भटक सकते हैं। धन लाभ आकस्मिक होगा। कार्य क्षेत्र पर सहकर्मी काम के समय मनमानी करेंगे, पहले से ही आत्मनिर्भर रहें तो परेशानी नहीं आएगी। लेखन से जुड़े लोग चाहकर भी अपनी प्रतिभा प्रदर्शित नहीं कर पाएंगे। दाम्पत्य एवं संतान सुख आज न्यून रहेगा। संध्या बाद का समय राहत दिलाएगा लेकिन घर में कम ही बोलें।
—
♋ कर्क 🦀 (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
आज भी आपका व्यवहार सामने वाले को अहंकारी जैसा लगेगा लेकिन बाहर से रूखापन दिखने पर भी अंदर से नरमी रहेगी। आज कोई भी आवश्यकता पड़ने पर आपके पास से खाली हाथ नहीं जाएगा। कार्य-व्यवसाय से आज आशा से अधिक लाभ कमा सकते हैं परन्तु इसके लिये व्यर्थ के सामाजिक व्यवहारों में आज कमी लाना आवश्यक है। धन की आमद के लिये किसी की सहायता की आवश्यकता पड़ेगी जो आपके कुशल व्यवहार से तुरंत मिल जाएगी। व्यवसाय में आज गति रहने पर भी कुछ कमी अनुभव करेंगे जिसकी पूर्ति आज सम्भव नहीं, इस पर ध्यान भी ना दें। सरकारी कार्य आज दिन रहते कर लें, बाद में सहयोग की कमी के चलते अधूरे रह सकते हैं। घरेलू व संतानों का खर्च बढ़-चढ़कर रहेगा। दाहिने नेत्र अथवा शरीर के दाहिने भाग में कोई समस्या बन सकती है।
—
♌ सिंह 🦁 (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
आज के दिन आप अपनी बुद्धि एवं पराक्रम का परिचय देंगे। दिन के पहले भाग में किसी से वैचारिक मतभेद बढ़ सकते हैं। आपको अपने कार्य में किसी का हस्तक्षेप करना अखरेगा। विवेकी व्यवहार से बात बढ़ने नहीं देंगे फिर भी मन में खटास अवश्य रह जाएगी। कार्य-व्यवसाय में आज आप असम्भव कार्य को भी संभव बनाकर लोगों की वाहवाही लूटेंगे। धन की आमद किसी न किसी रूप में अवश्य होगी। इसके लिये ज्यादा झंझट में ना पड़ें वरना सामाजिक क्षेत्र पर किसी से बिना बात की दुश्मनी हो सकती है। आज आप जिसे अपना हितैषी समझेंगे वही पीछे से हानि पहुँचाएगा। जमीन-जायदाद संबंधित मामले उलझेंगे, इन्हें टालना ही बेहतर है। भाई-बंधु एवं पति-पत्नी के बीच स्वार्थी संबंध रहेंगे। सेहत मामूली बातों को छोड़ ठीक रहेगी। वाहन से सावधानी बरतें।
—
♍ कन्या 👩 (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
आज के दिन आप बैठे-बिठाए फालतू के झगड़े मोल लेंगे। किसी काम में विशेष योग्यता होने का पूरा फायदा उठाएंगे जिससे अन्य लोगों में आपके प्रति कटु भावनाएं जन्म लेंगी। लेकिन आज अपना हित साधने के लिये किसी भी बात या व्यवहारिकता की परवाह नहीं करेंगे। कार्य क्षेत्र पर मनमानी दिखाएंगे। सहकर्मी अथवा जरूरतमंद आपसे मजबूरी में ही व्यवहार करेंगे। धन की आमद संतोषजनक रहेगी। थोड़ा धन मिलने पर इसका प्रलोभन बढ़ता ही जाएगा जिससे मन शांत नहीं रह पाएगा। आज माता, मशीनरी, संपत्ति अथवा पशु संबंधित कार्यों पर विशेष खर्च करना पड़ेगा। इसके कारण अन्य खर्चों में कटौती करने पर घर के सदस्य नाराज हो सकते हैं। धर्म से ज्यादा कर्म को महत्त्व देंगे फिर भी गुप्त प्रयोग, टोने-टोटकों के लिये भी थोड़ा समय निकाल लेंगे। लोहे की वस्तु अथवा वाहन से चोट का भय है।
—
♎ तुला ⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
आज आपके मन में दिन भर कुछ न कुछ उठापटक लगी रहेगी। आज आपको सामाजिक रीतियों के विपरीत कार्य करने में आनंद आएगा। अपने कुतर्कों से आस-पास के लोगों को दुविधा में डालेंगे, इससे आपके ही व्यक्तित्व में कमी आएगी। कार्य-व्यवसाय से आज जितनी उम्मीद लगाएंगे उसका आधा लाभ भी नहीं मिल पाएगा। व्यवहारिकता की कमी हर क्षेत्र पर नुकसान ही कराएगी। सहकर्मी अथवा कार्य क्षेत्र पर अन्य किसी से अहम को लेकर टकराव हो सकता है। स्वभाव में परिवर्तन लाएँ। किसी के भी ऊपर अनैतिक दबाव डालने पर सम्मान हानि तुरंत होगी। महिला वर्ग घरेलू एवं व्यक्तिगत आवश्यकताओं की लंबी लिस्ट बनाकर पुरुषों को परेशानी में डालेंगी। संध्या के समय टालने पर भी व्यर्थ के खर्च होंगे। मानसिक एवं शारीरिक क्षमता कम रहेगी।
—
♏ वृश्चिक 🦂 (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
आज का दिन मिला-जुला रहेगा। आज आपको पूर्व में किये किसी निवेश से काफी उम्मीद रहेगी लेकिन अंत समय में निराशा ही हाथ लगेगी। लाभ की जगह निवेश किया धन व्यर्थ होने की संभावना है। धन को लेकर आज कोई नई समस्या खड़ी होगी। व्यवसाय अथवा अन्य आवश्यक कार्यों के लिये माता अथवा अन्य किसी नापसंद व्यक्ति की आर्थिक सहायता लेनी पड़ेगी, जिसमें पहले मामूली कलह का सामना भी करना पड़ेगा। आज भी मध्यान तक कोई बड़ा निर्णय न लें, इसके बाद स्वतंत्र होकर कर सकते हैं। आवश्यकता पूर्ति अनुसार धन कहीं न कहीं से उपलब्ध हो जाएगा। पैतृक कारणों से भाई-बंधुओं के बीच स्नेह संबंध बिगड़ सकते हैं। जहाँ तक संभव हो आज किसी के आगे हाथ न फैलाएँ। मानसिक चंचलता और तनाव को छोड़ सेहत ठीक ही रहेगी।
—
♐ धनु 🏹 (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)
आज का दिन बीते दिन की तुलना में काफी राहत प्रदान करेगा। आज आप अपनी बुद्धि एवं व्यवहार के बल पर सम्मान के हकदार बनेंगे। दिन के पहले भाग में किसी घरेलू समस्या को लेकर मानसिक उलझन रहेगी लेकिन पुरानी घटना से अनुभव लेकर इससे पार पा लेंगे। सार्वजनिक क्षेत्र पर आपकी छवि अनुभवी एवं भद्र इंसान जैसी रहेगी। मध्यान के समय कोई न कोई अपनी समस्या को लेकर आपसे परामर्श लेगा। काम-धंधा आज संभावनाओं पर केंद्रित रहेगा फिर भी पुराने सौदे आज धन देकर जाएंगे। संध्या बाद घरेलू मामलों में लापरवाही करने पर परिजनों से मतभेद हो सकते हैं। आज समय पर आवश्यकताओं की पूर्ति करें अन्यथा कलह के लिये तैयार रहें। घर के किसी सदस्य की सेहत चिंता बढ़ाएगी।
—
♑ मकर 🐊 (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)
आज का दिन आपको कुछ न कुछ हानि अवश्य कराएगा। प्रत्येक कार्य देखभाल कर ही करें। विशेषकर आज धन संबंधित कार्यों में अधिक स्पष्टता बरतें। किसी से धोखा अथवा अपमानित होने की संभावना है। कार्य क्षेत्र पर भी आज निवेश करने से पहले अनुभवी की सलाह जरूर लें, घाटा हो सकता है। व्यवसाय को आज मेहनत के बाद भी नियंत्रित नहीं कर पाएंगे। धन लाभ के लिये विविध प्रयास विफल ही होंगे। ऊपर से आकस्मिक खर्च आने से संचित कोष से खर्च करना पड़ेगा। आज आपकी मानसिकता धन-लोलुप जैसी रहेगी। प्रलोभन में शीघ्र आ जाएंगे जिसका बाद में दुख होगा। घर में किसी न किसी बात से कोहराम लगा रहेगा। दाम्पत्य जीवन में तालमेल नहीं बैठा पाएंगे। कुछ दिन धैर्य धारण करें। सेहत में भी आज नया विकार बन सकता है।
—
♒ कुंभ 🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
आपके लिये आज का दिन कल की तुलना में ठीक है लेकिन आज न चाहते हुए भी किसी विवाद में उतरना पड़ेगा जिससे सम्मान को ठेस पहुँच सकती है। वाणी एवं व्यवहार को नियंत्रण में रखें। खासकर महिलाएँ पराये कामों में टांग न फँसाएँ तो बेहतर रहेगा अन्यथा बैठे-बिठाए बदनामी हो सकती है। काम के सिलसिले से यात्रा करनी पड़ेगी। इससे पहले खर्च करने पर धन लाभ तो होगा लेकिन आशा से कम ही। दलाली के कार्य में अन्य कार्यों की तुलना में ज्यादा मुनाफा मिल सकता है। घर में पैतृक संपत्ति अथवा अन्य कारणों से पक्षपात का आरोप लग सकता है। घरेलू निर्णय बड़ों के ऊपर छोड़ दें, इससे सम्मान बना रहेगा। संतानों को लेकर आज मन दुखी रहेगा। घर में छोटी-मोटी बातों को अनदेखा करें। आवश्यकता पड़ने पर ही बोलें। कमर अथवा पैर संबंधित समस्या हो सकती है।
—
♓ मीन 🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
आज का दिन आपके लिये कार्य सफलता वाला रहेगा। बीते दिनों में समाज से मिले अनादर के कारण हीन भावना से ग्रस्त रहेंगे। स्वभाव में ईर्ष्या का भाव आपको लाभ से दूर रखेगा। इससे बचने का प्रयास करें तो दिन हर प्रकार से आनंददायक बन सकता है। आज काम-धंधा कुछ न कुछ लाभ अवश्य देगा। कार्य क्षेत्र पर आज लोगों को आपके सहयोग की आवश्यकता पड़ेगी। इसका लाभ उठाएँ। मन से अहम की भावना को त्याग समाज सेवा करें। इससे धन के साथ सम्मान की भी प्राप्ति होगी। आपके वादा करके टालमटोल करने पर घरेलू वातावरण कुछ समय के लिये अशांत बनेगा। महिलाओं का आज वाणी पर नियंत्रण नहीं रहेगा फिर भी घर में चहल-पहल बनाए रखेंगी। यात्रा के योग बन रहे हैं। इससे लाभ कम, शरीर को थोड़ा कष्ट तथा थकान अधिक बनी रहेगी।
━━━━━━━━━━━━━━━━━━
🙏🏻 हर हर महादेव 🙏🏻
🚩 ॥ श्रीहरिः ॥ 🚩

Leave a Reply