Sanatan Panchang 20062026 Rashifal Samadhan

🙏🏻 हर हर महादेव 🙏🏻

🚩 ~ सनातन पंचांग ~ 🚩

🧠 आज का मनोवैज्ञानिक विचार

“जो व्यक्ति हर परिस्थिति को नियंत्रित करने की कोशिश करता है, वह अक्सर सबसे अधिक तनाव में रहता है। जो आवश्यक और अनावश्यक में अंतर समझ लेता है, वही मानसिक शांति प्राप्त करता है।”

✨ व्याख्या:

मनोविज्ञान के अनुसार तनाव का सबसे बड़ा कारण परिस्थितियों को अपनी इच्छा के अनुसार चलाने का प्रयास है। जीवन में कुछ बातें हमारे नियंत्रण में होती हैं और कुछ नहीं। बुद्धिमानी इसी में है कि हम अपनी ऊर्जा केवल उन कार्यों पर लगाएँ जिन्हें हम बदल सकते हैं। स्वीकार्यता, धैर्य और सकारात्मक दृष्टिकोण मानसिक संतुलन तथा आत्मिक शांति प्रदान करते हैं।




🌤️ दिनांक – 20 जून 2026

🌤️ दिन – शनिवार
🌤️ विक्रम संवत 2083 (गुजरात अनुसार 2082)
🌤️ शक संवत -1948
🌤️ अयन – उत्तरायण
🌤️ ऋतु – ग्रीष्म ॠतु
🌤️ मास – ज्येष्ठ
🌤️ पक्ष – शुक्ल
🌤️ तिथि – षष्ठी शाम 03:46 तक तत्पश्चात सप्तमी
🌤️ नक्षत्र – मघा सुबह 09:25 तक तत्पश्चात पूर्वाफाल्गुनी
🌤️ योग – वज्र दोपहर 12:48 तक तत्पश्चात सिद्धि
🌤️ राहुकाल – सुबह 09:19 से सुबह 11:00 तक
🌤️ सूर्योदय – 05:58
🌤️ सूर्यास्त – 07:21
👉 दिशाशूल – पूर्व दिशा मे

🚩 व्रत पर्व विवरण – अरण्य षष्ठी

💥 विशेष- षष्ठी को नीम की पत्ती, फल या दातुन मुँह में डालने से नीच योनियों की प्राप्ति होती है। (ब्रह्मवैवर्त पुराण, ब्रह्म खंडः 27.29-34)

🚩~सनातन पंचांग ~🚩

शनिवार प्रातः स्नान के बाद पीपल के वृक्ष के पास जाएं। दोनों हाथों से पीपल को स्पर्श करके श्रद्धापूर्वक जल अर्पित करें तथा “ॐ नमः शिवाय” मंत्र का 108 बार जाप करें। इसके बाद अपनी मनोकामना या समस्या भगवान शिव के समक्ष प्रार्थना स्वरूप व्यक्त करें।

मान्यता है कि इस उपाय से मानसिक तनाव कम होता है, सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है तथा शनि एवं अन्य ग्रहों के अशुभ प्रभावों में राहत मिलती है। साथ ही भगवान शिव और पीपल देव की कृपा प्राप्त होती है।

🙏 हर उपाय में सबसे महत्वपूर्ण श्रद्धा, सद्कर्म और सकारात्मक सोच होती है। 🙏

🌷 व्यतिपात योग 🌷

➡️ 21 जून 2026 रविवार को दोपहर 11:21 से 22 जून सुबह 10:31 तक व्यतिपात योग है।

🙏🏻 व्यतिपात योग की ऐसी महिमा है कि उस समय जप पाठ, प्राणायाम, माला से जप या मानसिक जप करने से भगवान की और विशेषकर भगवान सूर्यनारायण की प्रसन्नता प्राप्त होती है। व्यतिपात योग में जो कुछ भी किया जाता है उसका 1 लाख गुना फल मिलता है।

🙏🏻 वाराह पुराण में यह बात आती है व्यतिपात योग की।

🚩~सनातन पंचांग ~🚩

🌷 घातक रोगों से मुक्ति पाने का उपाय 🌷

👉🏻 21 जून 2026 रविवार को सूर्योदय से दोपहर 03:20 तक रविवारी सप्तमी है।

🙏🏻 रविवार सप्तमी के दिन बिना नमक का भोजन करें। बड़ दादा के 108 फेरे लें। सूर्य भगवान का पूजन करें, अर्घ्य दें व भोग दिखाएँ, दान करें। तिल के तेल का दिया सूर्य भगवान को दिखाएँ और यह मंत्र बोलें :-

🌷 “जपा कुसुम संकाशं काश्य पेयम महा द्युतिम ।
तमो अरिम सर्व पापघ्नं प्रणतोस्मी दिवाकर ।।”

💥 नोट : घर में कोई बीमार रहता हो या घातक बीमारी हो तो परिवार का सदस्य यह विधि करे तो बीमारी दूर होगी।

🚩~सनातन पंचांग ~🚩

🌷 विजया सप्तमी 🌷

👉🏻 विजया सप्तमी को किया हुआ स्नान, दान, ध्यान, जप, तप, होम और उपवास बड़े-बड़े पातकों का नाश करने वाला है। (ब्रह्म पुराण)

👉🏻 धर्मशास्त्रों के अनुसार विजया सप्तमी का व्रत रखने और सूर्य देव को अर्घ्य देने से व्यक्ति के जन्म-जन्मांतर के पाप मिट जाते हैं। यहाँ तक कि अनजाने में किए गए बड़े पापों से भी मुक्ति मिलती है।

🔮 आज का रा

♈ मेष

✨ पॉजिटिव – समय अनुकूल है। नकारात्मक परिस्थितियों से परेशान होने की बजाय आप समस्या का हल निकालने की कोशिश करेंगे और सफल भी होंगे। कोई पॉलिसी मैच्योर होने से निवेश से जुड़ी योजनाएं बन सकती हैं। घर में मेहमानों का आना-जाना रहेगा।

⚠️ नेगेटिव – बेकार की बहसबाजी में अपना समय बर्बाद न करें। कभी-कभी आप दूसरों की बातों में आकर अपना नुकसान कर सकते हैं। मन में किसी बात को लेकर नकारात्मक विचार आ सकते हैं। धैर्य और संयम बनाए रखना जरूरी है।

💼 व्यवसाय – व्यवसाय को लेकर अगर कोई योजना बनाई हुई है, तो आज उसे शुरू कर सकते हैं। हालांकि अपने काम की क्वालिटी को और बेहतर बनाने की भी जरूरत है। पेमेंट कलेक्ट करने के लिए समय अनुकूल है। ऑफिस में अपने उच्च अधिकारियों के साथ संबंध अच्छे बनाए रखें।

❤️ लव – पति-पत्नी के बीच अच्छा तालमेल रहेगा और पारिवारिक माहौल भी सुखद बनेगा। प्रेम संबंध आपकी मान-हानि का कारण बन सकते हैं, इसलिए मर्यादा का ध्यान रखें।

🏥 स्वास्थ्य – ब्लड प्रेशर और डायबिटीज वाले लोग अपना विशेष ध्यान रखें। नियमित चेकअप करवाएं और दिनचर्या व्यवस्थित रखें।

🎨 भाग्यशाली रंग – हरा
🔢 भाग्यशाली अंक – 5




♉ वृष

✨ पॉजिटिव – किसी खास व्यक्ति से मिलने की कोशिश कर रहे हैं, तो आज आपकी बात बन सकती है। अचानक कोई उलझा हुआ काम भी पूरा हो जाएगा। आपका आशावादी और खुशमिजाज स्वभाव आपकी तरक्की में मददगार रहेगा। भाई-बहनों के साथ संबंधों में और नजदीकियां आएंगी।

⚠️ नेगेटिव – अतिरिक्त जिम्मेदारियां लेने की वजह से आपको ज्यादा मेहनत करनी पड़ेगी। इसलिए थोड़ा व्यावहारिक बनें और जरूरत से ज्यादा दूसरों का कार्यभार अपने ऊपर न लें। बातचीत में समझदारी और चतुराई जरूरी है।

💼 व्यवसाय – व्यवसायिक क्षेत्र में लेनदेन से जुड़े मामलों में सावधानी रखें। अपने राजनीतिक संपर्कों को और मजबूत करें। कर्मचारियों की गतिविधियों पर भी नजर बनाए रखें। ऑफिस में कोई अटका हुआ काम पूरा हो जाएगा।

❤️ लव – वैवाहिक जीवन शांतिपूर्ण और खुशनुमा रहेगा। प्रेमी-प्रेमिका की मुलाकात सुखद रहेगी।

🏥 स्वास्थ्य – खांसी-जुकाम जैसी समस्या से राहत पाने के लिए आयुर्वेदिक उपाय लाभदायक रहेंगे। स्वयं के लिए भी समय निकालें।

🎨 भाग्यशाली रंग – ऑरेंज
🔢 भाग्यशाली अंक – 4




♊ मिथुन

✨ पॉजिटिव – ग्रह स्थिति बहुत सकारात्मक और लाभदायक बन रही है। सभी काम व्यवस्थित तरीके से पूरे होते जाएंगे। फंसा हुआ पैसा वापस मिल सकता है। धार्मिक और आध्यात्मिक गतिविधियों में समय बिताने से मानसिक शांति मिलेगी।

⚠️ नेगेटिव – किसी संबंधी या पड़ोसी से विवाद हो सकता है। अपने लक्ष्य से भटकने से बचें। जरूरी दस्तावेजों की जिम्मेदारी स्वयं लें।

💼 व्यवसाय – नया काम शुरू करने से पहले पुनर्विचार करें। जल्दबाजी में निर्णय लेने से बचें। रुका हुआ आय स्रोत दोबारा शुरू हो सकता है।

❤️ लव – घर के किसी सदस्य की उपलब्धि से उत्सव जैसा माहौल रहेगा। प्रेम संबंधों में खुशी और उत्साह बना रहेगा।

🏥 स्वास्थ्य – गैस और एसिडिटी की समस्या परेशान कर सकती है। हल्का और सुपाच्य भोजन लें।

🎨 भाग्यशाली रंग – केसरिया
🔢 भाग्यशाली अंक – 2




♋ कर्क

✨ पॉजिटिव – दिन सुखद रहेगा। सामाजिक गतिविधियों में सक्रियता से सम्मान और संपर्क दोनों बढ़ेंगे। युवा अपनी मेहनत और योग्यता से सफलता पाएंगे।

⚠️ नेगेटिव – दोपहर बाद विवाद की स्थिति बन सकती है। महिलाएं अपने मान-सम्मान को लेकर सजग रहें। दूसरों की बातों में आने से बचें।

💼 व्यवसाय – कर्मचारी से जुड़ी समस्या का समाधान मिलेगा। साझेदारी वाले व्यवसाय में विशेष सावधानी रखें। नौकरी में काम का दबाव बढ़ सकता है।

❤️ लव – परिवार के साथ मनोरंजन के अवसर मिलेंगे। विवाहेतर संबंधों से दूरी बनाए रखें।

🏥 स्वास्थ्य – मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। ऊर्जा और उत्साह बना रहेगा।

🎨 भाग्यशाली रंग – आसमानी
🔢 भाग्यशाली अंक – 6




♌ सिंह

✨ पॉजिटिव – घर में चल रहे तनाव का समाधान मिलेगा। अपनी योग्यता और प्रतिभा पर विश्वास रखें। महत्वपूर्ण निर्णयों में सफलता मिलेगी।

⚠️ नेगेटिव – कटु शब्दों का प्रयोग न करें। वाहन और मशीनरी का प्रयोग सावधानी से करें। किसी अप्रिय समाचार से मन दुखी हो सकता है।

💼 व्यवसाय – कार्यस्थल पर आपकी उपस्थिति आवश्यक रहेगी। नौकरीपेशा लोगों को प्रमोशन से जुड़ी खुशखबरी मिल सकती है।

❤️ लव – परिवार को समय देने से संबंध और मजबूत होंगे। प्रेम संबंधों में विश्वास बनाए रखें।

🏥 स्वास्थ्य – गलत आदतों से दूर रहें। इम्यूनिटी कमजोर हो सकती है।

🎨 भाग्यशाली रंग – नीला
🔢 भाग्यशाली अंक – 8




♍ कन्या

✨ पॉजिटिव – योजनाओं को कार्यरूप देने के लिए समय श्रेष्ठ है। पैतृक संपत्ति संबंधी मामलों में वरिष्ठों का सहयोग मिलेगा।

⚠️ नेगेटिव – नकारात्मक लोगों से दूरी रखें। रिश्तेदारों के आने से कुछ महत्वपूर्ण कार्य टल सकते हैं।

💼 व्यवसाय – कार्यप्रणाली में बदलाव की जरूरत है। चोरी जैसी संभावना के प्रति सतर्क रहें। प्रॉपर्टी से जुड़े लोगों को सावधानी रखनी होगी।

❤️ लव – वैवाहिक जीवन मधुर रहेगा। प्रेम संबंधों में भावनात्मक संतुलन जरूरी है।

🏥 स्वास्थ्य – नकारात्मक विचारों से बचें। योग और ध्यान लाभकारी रहेगा।

🎨 भाग्यशाली रंग – ऑरेंज
🔢 भाग्यशाली अंक – 1




♎ तुला

✨ पॉजिटिव – उधार दिया हुआ धन वापस मिलने की संभावना है। रिश्तों में चली आ रही दूरियां समाप्त होंगी और घर में खुशहाली रहेगी।

⚠️ नेगेटिव – पुरानी बातों को वर्तमान पर हावी न होने दें। महिलाओं को विपरीत लिंग से बातचीत में सावधानी रखनी चाहिए।

💼 व्यवसाय – अतिरिक्त आय के स्रोत बनेंगे। निवेश के लिए समय अच्छा है। योजनाबद्ध तरीके से कार्य करें।

❤️ लव – परिवार के साथ मनोरंजन और शॉपिंग में समय बीतेगा। प्रेम संबंधों में मधुरता बढ़ेगी।

🏥 स्वास्थ्य – अधिक जिम्मेदारियां स्वास्थ्य पर असर डाल सकती हैं। पर्याप्त विश्राम करें।

🎨 भाग्यशाली रंग – केसरिया
🔢 भाग्यशाली अंक – 5




♏ वृश्चिक

✨ पॉजिटिव – पुरानी समस्या का समाधान मिलेगा। आर्थिक स्थिति मजबूत बनाने के प्रयास सफल होंगे।

⚠️ नेगेटिव – मित्र या पड़ोसी से विवाद हो सकता है। खर्चों पर नियंत्रण रखना आवश्यक है।

💼 व्यवसाय – नए ऑर्डर मिलने की संभावना है। प्रतिस्पर्धा में सफलता मिलेगी। अधिक कर्ज लेने से बचें।

❤️ लव – दांपत्य जीवन सुखद रहेगा। मित्रों से मुलाकात खुशी देगी।

🏥 स्वास्थ्य – बाहर का भोजन कम करें। गैस और बदहजमी की समस्या हो सकती है।

🎨 भाग्यशाली रंग – नीला
🔢 भाग्यशाली अंक – 4




♐ धनु

✨ पॉजिटिव – लक्ष्य प्राप्ति के लिए समय अनुकूल है। संतान से जुड़ी खुशखबरी मिल सकती है। धार्मिक गतिविधियों में रुचि बढ़ेगी।

⚠️ नेगेटिव – आलोचना और निंदा से परेशान न हों। जल्दबाजी में काम बिगड़ सकता है।

💼 व्यवसाय – रुकी हुई पेमेंट मिलने की संभावना है। नई डील फाइनल हो सकती है। अपनी योजनाएं गोपनीय रखें।

❤️ लव – जीवनसाथी के साथ प्रेम और सम्मान बढ़ेगा। प्रेम विवाह के योग बन सकते हैं।

🏥 स्वास्थ्य – मौसमी बीमारियों से सावधान रहें। दिनचर्या व्यवस्थित रखें।

🎨 भाग्यशाली रंग – पीला
🔢 भाग्यशाली अंक – 3




♑ मकर

✨ पॉजिटिव – परिवार के साथ आनंददायक समय बीतेगा। ससुराल पक्ष के साथ संबंध सुधरेंगे। राजनीति से जुड़े लोगों को नई जिम्मेदारी मिल सकती है।

⚠️ नेगेटिव – गैरकानूनी कार्यों से दूर रहें। युवा वर्ग अपनी नादानी से परेशानी में पड़ सकता है।

💼 व्यवसाय – पुरानी पार्टी से लाभ मिलेगा। रुके हुए कार्यों में सफलता मिलेगी। नौकरी में अधिकारी प्रसन्न रहेंगे।

❤️ लव – परिवार में मांगलिक कार्यों की चर्चा होगी। प्रेम संबंधों में अहंकार से बचें।

🏥 स्वास्थ्य – जुकाम और खांसी से बचाव रखें। आयुर्वेदिक उपाय लाभकारी रहेंगे।

🎨 भाग्यशाली रंग – बादामी
🔢 भाग्यशाली अंक – 7




♒ कुंभ

✨ पॉजिटिव – वरिष्ठों का सहयोग मिलेगा। महत्वपूर्ण योजनाओं पर कार्य शुरू करने का उत्तम समय है। विद्यार्थियों का अध्ययन में मन लगेगा।

⚠️ नेगेटिव – खर्चों पर नियंत्रण रखें। विवाद की स्थिति में संयम बनाए रखें।

💼 व्यवसाय – अच्छे प्रोजेक्ट प्राप्त होंगे। पार्टनरशिप शुरू करने के लिए समय अनुकूल है।

❤️ लव – वैवाहिक जीवन सुखद रहेगा। प्रेम संबंधों में मुलाकात के अवसर मिलेंगे।

🏥 स्वास्थ्य – वाहन सावधानी से चलाएं। चोट लगने की आशंका है।

🎨 भाग्यशाली रंग – लाल
🔢 भाग्यशाली अंक – 9




♓ मीन

✨ पॉजिटिव – सकारात्मक सोच आपको प्रभावशाली बनाएगी। बच्चों की शिक्षा और करियर को लेकर चिंता दूर होगी। कई शुभ परिणाम प्राप्त होंगे।

⚠️ नेगेटिव – उधार लेने से बचें। ससुराल पक्ष के साथ मतभेद हो सकते हैं। अनावश्यक खर्चों पर नियंत्रण रखें।

💼 व्यवसाय – कारोबार में शुभ अवसर मिलेंगे। विरोधियों की योजनाएं असफल रहेंगी। नौकरीपेशा लोगों को अतिरिक्त मेहनत करनी पड़ सकती है।

❤️ लव – वैवाहिक जीवन सुखद रहेगा। प्रेम संबंधों में समय और समर्पण आवश्यक है।

🏥 स्वास्थ्य – नसों में खिंचाव और दर्द की समस्या बढ़ सकती है। योग और व्यायाम नियमित करें।

🎨 भाग्यशाली रंग – गुलाबी
🔢 भाग्यशाली अंक – 4

🙏🏻 हर हर महादेव 🙏🏻
🚩 ~ सनातन पंचांग ~ 🚩
आप सभी का दिन मंगलमय, सुखमय एवं आरोग्यमय हो। 🌹🕉️🌹

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Quote of the week

“Every sunset is an opportunity to reset. Every sunrise begins with new eyes.”

~ Richie Norton