🙏🏻 हर हर महादेव 🙏🏻
🚩 ~ सनातन पंचांग ~ 🚩
🧠 आज का मनोवैज्ञानिक विचार
“जो व्यक्ति हर परिस्थिति में प्रतिक्रिया देने के बजाय पहले समझने का प्रयास करता है, वही मानसिक रूप से सबसे अधिक शक्तिशाली होता है।”
👉 व्याख्या:
अधिकांश तनाव परिस्थितियों से नहीं, बल्कि उन पर हमारी तत्काल प्रतिक्रिया से उत्पन्न होता है। जब हम किसी घटना, व्यक्ति या समस्या को पहले समझने का प्रयास करते हैं और फिर निर्णय लेते हैं, तब हमारा मन अधिक संतुलित रहता है। धैर्य, आत्मनियंत्रण और समझदारी मानसिक परिपक्वता के प्रमुख लक्षण हैं।
━━━━━━━━━━━━━━━
🚩 ~ सनातन पंचांग ~ 🚩
🌤️ दिनांक – 11 जून 2026
🌤️ दिन – गुरूवार
🌤️ विक्रम संवत – 2083 (गुजरात अनुसार 2082)
🌤️ शक संवत – 1948
🌤️ अयन – उत्तरायण
🌤️ ऋतु – ग्रीष्म ऋतु
🌤️ मास – अधिक ज्येष्ठ
🌤️ पक्ष – कृष्ण
🌤️ तिथि – एकादशी रात्रि 10:36 तक तत्पश्चात द्वादशी
🌤️ नक्षत्र – रेवती सुबह 08:16 तक तत्पश्चात अश्विनी
🌤️ योग – शोभन 12 जून रात्रि 01:00 तक तत्पश्चात अतिगण्ड
🌤️ राहुकाल – दोपहर 02:19 से शाम 03:59 तक
🌤️ सूर्योदय – 05:57
🌤️ सूर्यास्त – 07:19
👉 दिशाशूल – दक्षिण दिशा में
🚩 व्रत पर्व विवरण – परमा (कामदा) एकादशी, पंचक (समाप्त: सुबह 08:16)
💥 विशेष – हर एकादशी को श्री विष्णु सहस्रनाम का पाठ करने से घर में सुख-शांति बनी रहती है।
राम रामेति रामेति । रमे रामे मनोरमे ।।
सहस्त्र नाम त तुल्यं । राम नाम वरानने ।।
💥 एकादशी के दिन इस मंत्र के पाठ से विष्णु सहस्रनाम के जप के समान पुण्य प्राप्त होता है।
💥 एकादशी के दिन बाल नहीं कटवाने चाहिए।
💥 एकादशी को चावल व साबूदाना खाना वर्जित है। एकादशी को शिम्बी (सेम) न खाएं अन्यथा पुत्र का नाश होता है।
💥 जो दोनों पक्षों की एकादशियों को आँवले के रस का प्रयोग कर स्नान करते हैं, उनके पाप नष्ट हो जाते हैं।
🚩 ~ सनातन पंचांग ~ 🚩
👉🏻 चूकना मत! 12 जून को शिवलिंग पर सफेद चंदन और बेलपत्र का गुप्त उपाय बनेगा धन-समृद्धि का योग
🌷 प्रदोष व्रत 🌷
🙏🏻 हिंदू पंचांग के अनुसार, प्रत्येक महीने की दोनों पक्षों की त्रयोदशी तिथि पर प्रदोष व्रत किया जाता है। यह व्रत भगवान शिव को प्रसन्न करने के लिए किया जाता है। इस बार 12 जून, शुक्रवार को प्रदोष व्रत है। इस दिन भगवान शिव की विशेष पूजा की जाती है। प्रदोष पर व्रत व पूजा कैसे करें और इस दिन क्या उपाय करने से आपका भाग्योदय हो सकता है, जानिए…
👉🏻 ऐसे करें व्रत व पूजा
🙏🏻 सुबह स्नान करने के बाद भगवान शंकर, पार्वती और नंदी को पंचामृत व गंगाजल से स्नान कराएं।
🙏🏻 इसके बाद बेल पत्र, गंध, चावल, फूल, धूप, दीप, नैवेद्य (भोग), फल, पान, सुपारी, लौंग, इलायची भगवान को चढ़ाएं।
🙏🏻 पूरे दिन निराहार (संभव न हो तो एक समय फलाहार) रहें और शाम को पुनः शिव परिवार की पूजा करें।
🙏🏻 भगवान शिवजी को घी और शक्कर मिले जौ के सत्तू का भोग लगाएं। आठ दीपक आठ दिशाओं में जलाएं।
🙏🏻 भगवान शिवजी की आरती करें। भगवान को प्रसाद चढ़ाएं और उसी से अपना व्रत भी तोड़ें। उस दिन ब्रह्मचर्य का पालन करें।
👉🏻 ये उपाय करें
🙏🏻 सुबह जल्दी उठकर स्नान आदि करने के बाद तांबे के लोटे से सूर्यदेव को अर्घ्य दें। पानी में आकड़े के फूल अवश्य मिलाएं। आकड़े के फूल भगवान शिवजी को विशेष प्रिय हैं। यह उपाय करने से सूर्यदेव सहित भगवान शिवजी की कृपा बनी रहती है और भाग्योदय भी हो सकता है।
🚩 ~ सनातन पंचांग ~ 🚩
🌷 ह्रदय बलवान बनाने 🌷
🌳 पीपल की कोमल पत्तियों का रस 10 ग्राम और थोड़ी मिश्री मिलाकर सुबह-शाम पिएं। ह्रदय बलवान होगा। कितना भी Heart Attack का भय हो अथवा मस्तिष्क की कमजोरी हो, अपने आप ठीक हो जाएगी। मूर्छा आती हो, मिर्गी आती हो, उन्माद चढ़ता हो, जुकाम और नजले की तकलीफ हो, तो यह उपाय लाभकारी माना गया है।
🙏🏻
🚩 ~ सनातन पंचांग ~ 🚩
🙏🌹🌻☘🌷🌺🌸🌼💐🌷🙏🌹
जिनका आज जन्मदिन है उनको हार्दिक शुभकामनाएं, बधाई एवं शुभ आशीष। 🌹
दिनांक 11 को जन्मे व्यक्ति का मूलांक 2 होगा। इस मूलांक को चंद्र ग्रह संचालित करता है। चंद्र ग्रह मन का कारक होता है। आप अत्यधिक भावुक होते हैं। ग्यारह की संख्या आपस में मिलकर दो होती है, इस प्रकार आपका मूलांक दो होगा। आप स्वभाव से शंकालु भी होते हैं। दूसरों के दुःख-दर्द से आप परेशान हो जाना आपकी कमजोरी है। चंद्र ग्रह स्त्री ग्रह माना गया है, अतः आप अत्यंत कोमल स्वभाव के हैं।
आपमें अभिमान जरा भी नहीं होता। चंद्र के समान आपके स्वभाव में भी उतार-चढ़ाव पाया जाता है। यदि आप जल्दबाजी का त्याग कर दें तो जीवन में बहुत सफल हो सकते हैं। आप मानसिक रूप से स्वस्थ हैं लेकिन शारीरिक रूप से अपेक्षाकृत कमजोर रहते हैं।
🌟 आपके लिए खास 🌟
🔹 शुभ दिनांक : 2, 11, 20, 29
🔹 शुभ अंक : 2, 11, 20, 29, 56, 65, 92
🔹 शुभ वर्ष : 2027, 2029, 2036
🔹 ईष्टदेव : भगवान शिव, बटुक भैरव
🔹 शुभ रंग : सफेद, हल्का नीला, सिल्वर ग्रे
🔮 आपकी जन्मतिथि के अनुसार भविष्यफल
🔹 करियर: किसी नवीन कार्य योजना की शुरुआत करने से पहले बड़ों की सलाह लें।
🔹 कारोबार: व्यापार-व्यवसाय की स्थिति सामान्य रहेगी।
🔹 सेहत और परिवार: स्वास्थ्य की दृष्टि से संभलकर चलने का समय है। पारिवारिक विवाद आपसी मेलजोल से ही सुलझाएं।
🔹 आज की सलाह: बिना देखे किसी भी कागजात पर हस्ताक्षर न करें। लेखन संबंधी मामलों में सावधानी रखें।
━━━━━━━━━━━━━━━
🔮 आज का राशिफल 🔮
🚩 ~ सनातन पंचांग ~ 🚩
🙏🏻 हर हर महादेव 🙏🏻
🐐 मेष (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
आज का दिन आपके अनुकूल है। बीते हुए कल की तुलना में आज उसके विपरीत फल मिलेंगे। सार्वजनिक क्षेत्र पर अपने शुभ आचरण एवं परोपकारी स्वभाव के चलते सम्मान के पात्र बनेंगे। कार्यक्षेत्र पर भी अपने बुद्धि विवेक से बिगड़े कार्य को बनाने की क्षमता रखेंगे। जिससे अधिकारी वर्ग आपसे प्रसन्न रहेंगे लेकिन सहकर्मियों में ईर्ष्या का भाव उत्पन्न होगा। पठन-पाठन अथवा इससे संबंधित किसी अन्य व्यवसाय से जुड़े जातकों को मध्यान्ह के समय अपमानित होना पड़ सकता है। लेकिन संध्या के समय कुछ विशेष लाभ होने से इसको भूल जाएंगे। आप अपने पराक्रम से जितना भी धन कमाएंगे वह किसी न किसी कार्य में खर्च हो जाएगा। भविष्य के लिए बचत न कर पाने का दुख होगा। घर परिवार में आनंद का वातावरण रहेगा। परिजन किसी पर्यटन क्षेत्र की यात्रा के लिए जिद कर सकते हैं। गिरने-कटने से चोट का भय है, सतर्कता से कार्य करें।
—
🐂 वृष (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)
आज दिन के पूर्वार्ध से लेकर संध्या तक आपको विविध प्रकार की मुश्किलों का सामना करना पड़ेगा। किसी भी कार्य को करने का प्रयास करेंगे उसमें आर्थिक कारणों से व्यवधान आएंगे। धन का प्रबंध कहीं से कर भी लेंगे तो कोई न कोई अन्य बाधा कार्य को पूर्ण होने से रोकेगी। कार्यक्षेत्र पर भी प्रतिस्पर्धी हावी रहेंगे जिसके चलते आज धन लाभ होते-होते अंतिम चरण में या तो टलेगा या आशा से बहुत कम होगा। किसी भी प्रकार के नए कार्य में निवेश से बचें, न ही आज कोई नई वस्तु खरीदें अन्यथा बाद में पछताना पड़ सकता है। नौकरीपेशा जातक अधिकारी वर्ग से सतर्क रहें, आपकी प्रत्येक गतिविधियों पर नजर रखी जा रही है। दांपत्य जीवन में आपके किसी अनैतिक कृत्य को लेकर झगड़ा हो सकता है। पेट में गर्मी होने से अन्य विकार उत्पन्न होंगे। यात्रा में सतर्कता बरतें, चोट आदि का भय भी है।
—
👫 मिथुन (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
आज का दिन आपके लिए बेहतर रहने वाला है। लेकिन आज आपके स्वभाव में स्वार्थ सिद्धि की भावना आवश्यकता से कुछ अधिक ही रहेगी। अपने काम निकालने के लिए परिजनों का सहारा लेंगे। जाने-अनजाने किसी पारिवारिक सदस्य का अहित भी कर सकते हैं। स्वभाव में दिखावे की भावुकता रहने से जल्दी से कोई आपके कार्य के लिए मना नहीं करेगा। कार्यक्षेत्र पर भी भाग्य का सहारा मिलने से निश्चित ही धन की आमद होगी। लेकिन किसी सरकारी उलझन अथवा अन्य सरकार संबंधित खर्चे बढ़ने से बचत नहीं कर पाएंगे। कार्यक्षेत्र अथवा कुटुंब में किसी के विपरीत व्यवहार का भी सामना करना पड़ेगा। इसको अनदेखा करें अन्यथा अपने मूल उद्देश्य से भटक सकते हैं। आज मौसम जनित बीमारी अथवा छाती के निचले हिस्सों में कुछ न कुछ समस्या उत्पन्न हो सकती है।
—
🦀 कर्क (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
आज का दिन आपके लिए कोई नई समस्या लेकर आएगा। बुद्धि विवेक होते हुए भी भावनाओं पर नियंत्रण नहीं रख पाएंगे। घर में संतान के कारण कोई न कोई परेशानी लगी रहेगी। संतानों का अनापेक्षित अथवा उद्दंड व्यवहार मन को दुखी कर सकता है। कार्य क्षेत्र पर आपका कुशल व्यवहार एवं निर्णय लेने की क्षमता लोगों को पसंद आएगी लेकिन लाभ प्राप्त करने के लिए सहयोग नहीं मिलेगा। आज किसी की खुशामद अथवा कुछ उटपटांग कार्य करके ही लाभ प्राप्त किया जा सकता है, परंतु इससे शत्रु वृद्धि भी हो सकती है। संध्या के आस-पास दिन भर की मेहनत रंग लाएगी। धन लाभ किसी न किसी साधन से अवश्य होगा। पारिवारिक जीवन में भाई-बंधुओं के अतिरिक्त अन्य किसी से कोई अपेक्षा न रखें। मध्यान्ह बाद सुखोपभोग में वृद्धि होने से मानसिक राहत मिलेगी। सेहत मानसिक तनाव को छोड़ सामान्य ही रहेगी।
—
🦁 सिंह (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
आज का दिन बीते कल की तुलना में राहत भरा रहेगा। सेहत में थोड़ा सुधार आएगा। फिर भी स्वास्थ्य संबंधी लापरवाही से बचें, खासकर अधिक परिश्रम वाले कार्य न करें। परिवार में आज पैतृक कारणों से खींचतान लगी रहेगी। संध्या तक इसको अनदेखा करने का प्रयास करें, इसके बाद स्थिति स्वतः सुधरने लगेगी। कार्य व्यवसाय से आज भी आशा तो काफी लगा कर रखेंगे, लेकिन सोचे कार्य अंत समय में या तो बिगड़ेंगे अथवा आगे के लिए टलेंगे। व्यवसाय से संबंधित कोई वादा समय पर पूरा न करने पर मन में अपमान का भय रहेगा। दैनिक खर्चों की पूर्ति जोड़-तोड़ कर हो जाएगी। आवश्यकता पड़ने पर जीवनसाथी अथवा किसी अन्य पारिवारिक सदस्य से आर्थिक मदद लेनी पड़ सकती है। पेट, मूत्र संबंधी व्याधि अथवा जुकाम से परेशानी हो सकती है। यात्रा टालने का प्रयास करें।
—
👩 कन्या (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
आज का दिन आप व्यर्थ के प्रपंचों में पड़कर खराब करेंगे। या तो जल्दी किसी कार्य को हाथ में नहीं लेंगे, और लेंगे तो उसमें अपनी मनमानी करेंगे। दोपहर तक का समय व्यर्थ की भागदौड़ में खराब होगा। इसके बाद का समय आपके लिए लाभदायक रहेगा। लेकिन स्वभाव की लापरवाही एवं व्यवहारिकता की कमी के कारण इसका पूर्ण लाभ नहीं उठा पाएंगे। कार्य क्षेत्र पर लोग आपकी उदारता का अनुचित फायदा उठा सकते हैं। सहकर्मी एवं अधिकारी वर्ग भी आपके ऊपर सामर्थ्य से अधिक बोझ डालेंगे। संध्या के आसपास किसी महत्वपूर्ण कार्य में सफलता मिलने पर दिनभर की उलझनों को भूल जाएंगे। पारिवारिक वातावरण में थोड़ी बहुत छींटाकशी लगी रहेगी फिर भी कोई आपके सामने सर उठाने की हिम्मत नहीं करेगा। सर्दी-जुकाम से परेशानी होगी।
—
⚖️ तुला (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
आज के दिन आप बीते समय से मिल रही निराशा एवं असफलता के कारण धर्म से विमुख हो सकते हैं। दिन के आरंभिक भाग में थोड़ी शांति रहेगी लेकिन दिन चढ़ते-चढ़ते विविध उलझनों में फंस जाएंगे। फिर भी बीते कल की तुलना में आज थोड़ी राहत का अनुभव होगा। कार्यक्षेत्र पर किसी पुराने संपर्क द्वारा मिली सहानुभूति जीवन को नई राह दिखाएगी। व्यवसाई वर्ग को अधूरे कार्य पूर्ण करने के लिए अतिरिक्त परिश्रम करना पड़ेगा। धन लाभ इकट्ठा न होकर थोड़ा-थोड़ा होगा। पुरानी उधारी एवं अन्य खर्चों के कारण बचत नहीं कर पाएंगे। घरेलू मामलों में अति आवश्यकता होने पर ही अपने विचार रखें। छोटी-छोटी बातों पर अनबन हो सकती है। नेत्र संबंधी समस्या अथवा रक्त-पित्त विकार उत्पन्न हो सकते हैं।
—
🦂 वृश्चिक (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
आज के दिन परिवार अथवा कार्य क्षेत्र पर पूर्व में बरती किसी अनियमितता के चलते अव्यवस्था अथवा अन्य उलझन बढ़ने का भय रहेगा। दिन के आरंभ में पूर्व की गतिविधियों का अवलोकन करेंगे और सुधार का निर्णय भी लेंगे लेकिन परिस्थितिवश ऐसा कर नहीं पाएंगे। कार्यक्षेत्र पर आज किसी न किसी रूप में परिजन अथवा अन्य पैतृक संबंधी ही बाधक बन सकते हैं। लाभ कमाने के लिए आज जोखिम से न घबराएं। जिस कार्य में झंझट लगेगा उससे बाद में कुछ न कुछ लाभ अवश्य मिलेगा। धन की आमद संतोषजनक रहेगी। दांपत्य जीवन में आज सुख की कमी अनुभव होगी। धैर्य रखें, रात्रि के बाद वातावरण में स्वतः परिवर्तन आने लगेगा। किसी कुटुंबी जन के कारण यात्रा हो सकती है। सेहत में छुटपुट विकार लगे रहेंगे।
—
🏹 धनु (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)
आज के दिन भी किसी न किसी प्रसंग को लेकर आपका मन राग-द्वेष से भरा रहेगा। आपकी दिनचर्या भी अन्य दिनों से धीमी रहेगी। एक बार किसी कार्य में विलंब होने पर अन्य कार्य भी अव्यवस्थित हो जाएंगे। कार्य क्षेत्र पर स्वयं तो लापरवाही करेंगे, अन्य लोग भी आपकी देखा-देखी कार्य में विलंब करेंगे। परिस्थितियां पल-पल में बदलेंगी। एक पल जहां से लाभ की संभावना रहेगी, अगले ही पल वहां से निराश होना पड़ सकता है। आज आप स्वयं के बलबूते निर्णय लें तो कुछ न कुछ लाभ अवश्य होगा। कई दिनों से अटके सरकारी कार्य अथवा सरकारी उलझनों में कुटुंब का सहयोग मिलने से मुक्ति मिल सकती है। दांपत्य जीवन में भी अन्य दिनों की अपेक्षा शांति का अनुभव होगा। संध्या के समय उत्तम भोजन एवं मिष्ठान का सुख मिलेगा।
—
🐊 मकर (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)
आज का दिन भी आपके लिए प्रतिकूल फलदायक है। बीते दिनों जिन लोगों से आपको मानसिक कष्ट मिल रहा था, आज उनको अपने हिसाब से उत्तर देंगे। जिस वजह से आज भी किसी न किसी का विरोध देखना पड़ेगा। कार्यक्षेत्र पर मध्यान्ह तक व्यर्थ की गतिविधियों में लिप्त रहेंगे। दोपहर के बाद किसी वरिष्ठ सामाजिक व्यक्ति का सहयोग मिलने से अपनी योजनाओं को दिशा दे पाएंगे। लेकिन धन की आमद आवश्यकता से भी कम रहेगी। कोई आकस्मिक कार्य आने से किसी से उधार भी लेना पड़ सकता है। पारिवारिक वातावरण सामान्य रहेगा। मन में प्रतिशोध की भावना न रखें। आज मांसपेशियों अथवा शरीर के जोड़ों से संबंधित समस्या हो सकती है।
—
🍯 कुंभ (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
आज का दिन आपके लिए धन-धान्य में वृद्धि करने वाला रहेगा। आज आपके स्वभाव में सुखोपभोग की इच्छा भी प्रबल रहेगी। इसके लिए कुछ भी करने को तैयार रहेंगे। लेकिन विपरीतलिंगी आकर्षण एवं अभद्र भाषा के प्रयोग से बचना होगा, अन्यथा सार्वजनिक क्षेत्र में अपमान के साथ शत्रुओं में वृद्धि हो सकती है। कार्य क्षेत्र से आज आश्चर्यजनक रूप से लाभ मिलेगा। जिस कार्य से उम्मीद नहीं रहेगी वह भी धन लाभ करा देगा। सहकर्मियों के प्रति नरम व्यवहार रखें। घरेलू वातावरण कामना पूर्ति होने पर कुछ समय के लिए शांत रहेगा। फिर भी परिजन किसी न किसी बात को लेकर नाराज हो सकते हैं। आज भी शरीर में त्रिदोष के असंतुलन से पीड़ा हो सकती है। यात्रा लाभदायक रहेगी।
—
🐳 मीन (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
आज का दिन मिला-जुला फल देगा। दिन के आरंभिक भाग में काम करने का मन नहीं करेगा। प्रत्येक कार्य में आलस्य रहेगा। कार्यक्षेत्र पर भी विलंब होगा लेकिन थोड़ी देर में ही स्थिति को संभाल लेंगे। आज किसी परिचित को आपसे आर्थिक मदद की आवश्यकता पड़ सकती है। स्वयं की स्थिति बहुत अच्छी न होने पर भी परोपकारी स्वभाव के कारण सहायता करेंगे। तेल संबंधित अथवा दूध से संबंधित उत्पाद, भूमि-भवन संबंधित कार्य में निवेश निकट भविष्य के लिए लाभदायक रहेगा। पारिवारिक वातावरण छोटी-मोटी बातों को छोड़ सामान्य रहेगा। माता से किसी मनोकामना को लेकर जिद अथवा बहस हो सकती है। घर में यात्रा की योजना बनेगी और शीघ्र ही इस पर खर्च भी करना पड़ेगा। सर्दी-जुकाम की परेशानी हो सकती है।
🙏🏻🌹 सर्वे भवन्तु सुखिनः, सर्वे सन्तु निरामयाः। 🌹🙏🏻
🚩 ~ सनातन पंचांग ~ 🚩
🙏🏻 हर हर महादेव 🙏🏻
11 जून : रामचरितमानस
सबहिं बिचारु कीन्ह मन माहीं ।
राम लखन सिय बिनु सुख नाहीं ।।
जहाँ रामु तहँ सबुइ समाजू ।
बिनु रघुबीर अवध नहिं काजू ।।
( अयोध्याकाण्ड 83/3)
राम राम बंधुओं 🙏राम जी वन को चल पड़े हैं , सब अवधवासियों ने मन में विचार किया कि राम लखन व सीता के बिना सुख नहीं है । जहाँ राम रहेंगे वहीं सारा समाज रहेगा । राम जी के बिना अयोध्या में हम लोगों का कोई भी काम नहीं है ।
बंधुओं 🙏राम जी सुख हैं , आनंद हैं , उनके बिना जीवन में कोई सुख नहीं है । अपना जीवन सुखमय , आनंदमय बनाना चाहते हैं तो राम जी का साथ करें , सीताराम का साथ करें कारण उनके साहचर्य के बिना जीवन नीरस और दुखमय है । अत: अवध वासियों की तरह विचार कर सीताराम जी का साथ करें । अथ ! जय राम लखन सिय , तुम बिनु सुखद कतहुँ नहिं 🚩🚩🚩

Leave a Reply