Sanatan Panchang 08062026 Rashifal Samadhan

🙏🏻 हर हर महादेव 🙏🏻

🧠 आज का मनोवैज्ञानिक विचार

“जो व्यक्ति हर परिस्थिति को नियंत्रित करने की कोशिश करता है, वह सबसे अधिक तनाव में रहता है; और जो आवश्यक बातों पर ध्यान देकर बाकी को स्वीकार करना सीख लेता है, वह सबसे अधिक शांत रहता है।”

🌿 व्याख्या:
मानव मन की एक सामान्य प्रवृत्ति है कि वह हर व्यक्ति, हर परिणाम और हर परिस्थिति को अपने अनुसार चलाना चाहता है। जब ऐसा नहीं होता तो निराशा, क्रोध और तनाव बढ़ने लगता है। मनोविज्ञान बताता है कि मानसिक शांति का रहस्य नियंत्रण में नहीं, बल्कि विवेकपूर्ण स्वीकार्यता में है। जिस बात को बदला जा सकता है उसके लिए प्रयास करें, और जिसे नहीं बदला जा सकता उसे धैर्यपूर्वक स्वीकार करें। यही दृष्टिकोण जीवन में संतुलन और प्रसन्नता लाता है।

━━━━━━━━━━━━━━━━━━━

🙏🏻 हर हर महादेव🙏🏻
🚩 ~ सनातन पंचांग ~ 🚩

🌤️ दिनांक – 08 जून 2026
🌤️ दिन – सोमवार
🌤️ विक्रम संवत – 2083 (गुजरात अनुसार 2082)
🌤️ शक संवत – 1948
🌤️ अयन – उत्तरायण
🌤️ ऋतु – ग्रीष्म ऋतु
🌤️ मास – अधिक ज्येष्ठ
🌤️ पक्ष – कृष्ण
🌤️ तिथि – अष्टमी 09 जून रात्रि 03:23 तक तत्पश्चात नवमी
🌤️ नक्षत्र – शतभिषा सुबह 09:09 तक तत्पश्चात पूर्वभाद्रपद
🌤️ योग – विष्कंभ सुबह 09:28 तक तत्पश्चात प्रीति
🌤️ राहुकाल – सुबह 07:37 से सुबह 09:17 तक
🌤️ सूर्योदय – 05:57
🌤️ सूर्यास्त – 07:18
👉 दिशाशूल – पूर्व दिशा में

🚩 व्रत पर्व विवरण –

💥 विशेष – अष्टमी को नारियल का फल खाने से बुद्धि का नाश होता है (ब्रह्मवैवर्त पुराण ब्रह्म खण्ड: 27,29,34)

🚩 ~ सनातन पंचांग ~ 🚩

🌷 घर में बिमारी न आये 🌷

🏡 दरवाजे पर नीम और आसो के पत्तों का तोरण लगाने से घर में बिमारी नहीं आयेगी ।

🙏🏻

🚩 ~ सनातन पंचांग ~ 🚩

🌷 वास्तु शास्त्र 🌷

🏡 न रखे ये तस्वीरें

7⃣ ताजमहल का चित्र, डूबती हुई नाव या जहाज, फव्वारे, जंगली जानवरों के चित्र और कांटेदार पौधों के चित्र घर में नहीं लगाना चाहिए। इससे मन पर बुरा प्रभाव पड़ता है और लगातार इन चित्रों को देखते रहने से जीवन मे अच्छी घटना बंद हो जाती है।

🚩 ~ सनातन पंचांग ~ 🚩

🌷 छोटे बच्चों की तंदुरस्ती बढ़ाने 🌷

👧🏻 दूध के १ १/२ घंटे के अन्तराल पे ( पहले या बाद में ) , ३ तुलसी के पत्तों को पीसकर १ बूंद शहद मिलकर बच्चों को चटा दो । इससे तंदुरस्ती बढेगी और पेट की तकलीफ़ भी नहीं होगी ।

🙏🏻

🚩 ~ सनातन पंचांग ~ 🚩

🙏🏻🌷🌻🌹🍀🌺🌸🍁💐🌷🙏🏻

🌹 जिनका आज जन्मदिन है उन्हें हार्दिक शुभकामनाएं, बधाई एवं शुभाशीष 🌹

🎂 आपका जन्मदिन: 8 जून

दिनांक 8 को जन्मे व्यक्तियों का मूलांक 8 होता है। इस मूलांक का स्वामी शनि ग्रह माना जाता है। आप धैर्यवान, गंभीर, कर्मशील, न्यायप्रिय और संघर्ष से सफलता प्राप्त करने वाले व्यक्ति होते हैं। जीवन में आने वाली चुनौतियां आपको और अधिक मजबूत बनाती हैं। आप अपने कर्तव्यों के प्रति समर्पित रहते हैं तथा दूसरों की सहायता करने में भी आगे रहते हैं।

आपके व्यक्तित्व की सबसे बड़ी विशेषता यह है कि आप बिना दिखावा किए अपने कार्य को पूरी निष्ठा से करते हैं। कई बार आपके परिश्रम का श्रेय अन्य लोग ले जाते हैं, लेकिन अंततः सफलता और सम्मान आपको ही प्राप्त होता है। आपके मन की गहराई को समझ पाना आसान नहीं होता।

🌟 आपके लिए विशेष

🔹 शुभ दिनांक: 8, 17, 26
🔹 शुभ अंक: 8, 17, 26, 35, 44
🔹 शुभ वर्ष: 2029
🔹 ईष्ट देव: हनुमानजी एवं शनि देव
🔹 शुभ रंग: काला, गहरा नीला, जामुनी

🔮 वार्षिक भविष्यफल

💼 करियर एवं व्यवसाय
यह वर्ष आपके लिए उन्नति और उपलब्धियों का संकेत दे रहा है। व्यापार-व्यवसाय में विस्तार के अवसर प्राप्त होंगे। नौकरीपेशा लोगों को पदोन्नति, सम्मान या नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं। बेरोजगार जातकों को रोजगार मिलने के योग बन रहे हैं। जो कार्य लंबे समय से रुके हुए हैं, उनमें भी सफलता मिलने की संभावना है।

💰 आर्थिक स्थिति
आर्थिक मामलों में स्थिति मजबूत रहेगी। पुराने निवेश लाभ दे सकते हैं। आय के नए स्रोत बनने की संभावना है। हालांकि अनावश्यक खर्चों पर नियंत्रण रखना लाभदायक रहेगा।

❤️ पारिवारिक एवं सामाजिक जीवन
परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी। मित्रों एवं शुभचिंतकों का सहयोग मिलेगा। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी तथा सम्मान में वृद्धि होगी। समाजसेवा एवं धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ सकती है।

🩺 स्वास्थ्य
स्वास्थ्य सामान्यतः अच्छा रहेगा। नियमित दिनचर्या एवं संतुलित आहार अपनाने से ऊर्जा बनी रहेगी। हड्डियों, जोड़ों तथा नसों से संबंधित समस्याओं के प्रति सजग रहें।

🙏 विशेष उपाय
प्रत्येक शनिवार शनि मंदिर में सरसों के तेल का दीपक जलाएं।
हनुमान चालीसा का नियमित पाठ करें।
जरूरतमंदों को काले वस्त्र, उड़द या तिल का दान करें।
पीपल के वृक्ष की सेवा एवं परिक्रमा करें।

🌹 ईश्वर आपको उत्तम स्वास्थ्य, सुख, समृद्धि, यश और दीर्घायु प्रदान करें। जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं। 🌹

“संघर्ष आपकी पहचान है और सफलता आपका भाग्य।” ✨🙏

🌹 आज का राशिफल 🌹
दिनांक : 08 जून 2026

मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
आज दिन का प्रथम भाग आपको सफलता एवं सम्मान दोनों दिलाएगा। पूर्व आयोजित कार्यो से धन लाभ होगा नए कार्यो में भी निवेश करेंगे। परन्तु मध्यान के बाद घरेलू अथवा कार्य क्षेत्र पर कलह क्लेश का सामना करना पडेगा। विरोधी प्रबल होने से स्वयं को बेबस अनुभव करेंगे। परिवार में आज आपके किसी गलत आचरण की पोल खुल सकती है किसी से बहस ना करें अन्यथा परिणाम गंभीर हो सकते है। आज आपके सरकारी उलझनों में भी फंसने की संभावना है। कार्य क्षेत्र पर प्रलोभन मिलेंगे इनसे भी दूरी बना कर रखें। महिलाये का स्वाभव आज अधिकांश समय उग्र रहेगा बात-बात पर बहस करेंगी। धन लाभ सामान्य से कम होगा। मौसमी बीमारी की आशंका है।

वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)
आज दिन के आरम्भ में आप कई योजनाएं बनाएंगे परन्तु आलस्य अथवा लापरवाही के कारण इनमे विलम्ब होगा फिर भी आज आप अपनी सोच-समझ से कार्य करते हुए लाभ के हकदार बनेंगे। कार्य क्षेत्र पर अधीनस्थों का सहयोग करेंगे बदले में आपको भी ऐसा ही व्यवहार मिलेगा। धन लाभ आज अकस्मात ही होगा। धन को लेकर आज कोई कार्य नही रुकेगा। महिलाये आज मनोकामना पूर्ति होने पर प्रसन्न रहेंगी लेकिन स्वभाव अन्य लोगो के कार्यो में नुक्स निकालने वाला रहेगा। घर मे शांति रहेगी। सेहत भी सामान्य बनी रहेगी।

मिथुन👫 (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
आजके दिन का प्रथम भाग मौन रहकर अथवा पूजा पाठ में बिताने से व्यर्थ के वाद विवाद से बच सकते है। कार्य क्षेत्र पर आज आपकी चुगली होने की संभावना है कोई भी अनैतिक कार्य करने से बचें। परिजनों की बेतुकी बयानबाजी मानसिक अशान्ति के साथ ही क्रोध करने पर मजबूर करेगी फिर भी आज आप विवेकी व्यवहार अपनायेंगे दोपहर से स्थिति आपके पक्ष में होने लगेगी। धन लाभ आशानुकूल नही होगा फिर भी खर्च निकल जाएंगे। नौकरी पेशा जातक आज बुद्धि बल से किसी जटिल कार्य को पूर्ण करने पर सम्मानित होंगे। पारिवारिक वातावरण में छूट पुट नोकझोंक लगी रहेगी महिलाओ के मन मे उदासी छाई रहेगी।

कर्क🦀 (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
आज भी दिन के आरम्भ में परिस्थिति पूर्ववत बनी रहेगी। सेहत भी साथ ना देने से कार्यो के प्रति उत्साह नही बनेगा। मध्यान तक स्थिति सामान्य होने लगेगी लेकिन आज व्यावसायिक कार्य मिलने पर भी स्थिति स्पष्ट ना होने से असमंजस में पड़े रहेंगे। आर्थिक लाभ के लिए किसी की सहायता अथवा खुशामद करनी पड़ेगी। महिलाये आज परिवार को आर्थिक एवं अन्य समस्याओं से उबारने में महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाएंगी लेकिन बाद में इसका गुणगान भी करेंगी। मित्र रिश्तेदारी में जाना पड़ सकता है। संध्या का समय दिन की अपेक्षा शांति से बिताएंगे। धन सम्बन्धित लेन-देन आज ना करें।

सिंह🦁 (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
आज के दिन घरेलू एवं व्यावसायिक कार्य एक साथ आने से थोड़े परेशान होंगे लेकिन किसी का सहयोग मिलने से इससे निजात पा लेंगे कार्य क्षेत्र पर आपकी किसी कमी के कारण मान हानि हो सकती है। आज आप अधिकांश कार्य हानि-लाभ की परवाह किये बिना करेंगे। आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी फिर भी फिजूल खर्चो पर नियंत्रण ना रखा तो परेशानी में पड़ सकते है। परिवार के सदस्यों का जिद्दी व्यवहार परेशान करेगा लेकिन इसके पीछे आपका हिट ही छुपा हुआ रहेगा। महिलाये गृहस्थ को सम्भालने में दिन भर व्यस्त रहेंगी लंबी यात्रा की योजना आज साकार होगी इससे मानसिक शांति के साथ ही धन लाभ भी होगा।

कन्या👩 (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
आज दिन के आरम्भ से ही आप धन कमाने के लिये मन ही मन योजना बनाएंगे परन्तु सहयोग कम मिलने से इसे फलीभूत होने में देरी होगी फिर भी आज आपको धन कमाने के कई अवसर मिलेंगे इनका लाभ उठायें संध्या के समय अचानक से आर्थिक लाभ होगा। कार्य व्यवसाय पहले से बेहतर चलेगा उधारी में व्यवहारों में कमी आयेगी। शेयर अथवा अन्य जोखिम वाले कार्यो में आज किया गया निवेश भविष्य में लाभदायक सिद्ध होगा। पारिवारिक वातावरण मध्यान के बाद प्रसन्न चित बनेगा। निकटस्थ संबंधियों एवं पड़ोसियों से आत्मीय संबंध रहेंगे। भाई-बंधुओ से मतभेद होने पर बोल-चाल में कमी आ सकती है।

तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
आज के दिन आपके अंदर विलक्षण प्रतिभा देखने को मिलेगी। सामाजिक क्षेत्र पर आपके विचारों की प्रखरता भीड़ जोड़ने वाली रहेगी। अपनी बुद्धि चातुर्य से नए संबंध विकसित करेंगे निकट भविष्य में इनसे आर्थिक एवं अन्य व्यवहारिक लाभ अवश्य मिलेगा। समाज के उच्चप्रतिष्ठित लोगो से जान पहचान बनेगी। विरोधी भी आज आपकी प्रशंशा करेंगे। कार्य व्यवसाय मध्यान तक मंदा रहेगा इसके बाद अचानक गति आने से व्यस्तता बढ़ेगी। नौकरी अथवा व्यवसाय से जुड़ी महिलाये आज पुरुषों की अपेक्षा अधिक लाभ कमाएंगी परिजनों को भी उपहार एवं अन्य सुविधाएं प्रदान कर प्रसन्न रखेंगी। सेहत कुछ समय के लिए नरम रहेगी।

वृश्चिक🦂 (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
आज दिन के पूर्वार्ध को छोड़ शेष समय अशांति वाला रहेगा। दिन के आरम्भ में हास-परिहास के मूड में रहेंगे परिवार का वातावरण भी खुशहाल रहेगा लेकिन मध्यान के आस-पास किसी के द्वारा दुखद खबर मिलने की संभावना है। स्वयं अथवा परिजन की सेहत भी अचानक खराब होने से अतिरिक्त भाग-दौड़ करनी पड़ेगी। कार्य-व्यवसाय पर आज अधिक ध्यान नही दे पाएंगे जिससे लाभ भी सीमित मात्रा में ही होगा। महिला वर्ग भी आज किसी ना किसी कारण से मानसिक रूप से विचलित रहेंगी पल-पल में विचार बदलने के कारण ठोस निर्णय नही ले सकेंगे। धन के मामले में दिन आय की अपेक्षा खर्चीला अधिक रहेगा।

धनु🏹 (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)
आज के दिन आपका आत्मविश्वास बढ़ा हुआ रहेगा जिस भी कार्य को करने का मन बनाएंगे उसे देर-अबेर पूरा करके ही मानेंगे। आर्थिक स्थिति भी आज उत्तम रहने से निर्णय तुरंत लेंगे जोखिम लेने से पीछे नही नही हटेंगे धन लाभ आशानुकूल नही फिर भी आवश्यकता से अधिक हो जाएगा। व्यवसाय में उन्नति होने से आज आपसे जलने वालो की संख्या में बढ़ोतरी होगी फिर भी आज आपको कोई किसी भी प्रकार की क्षति नही पहुचा सकेगा। महिलाये आज अन्य लोगो से अपनी एवं परिवार की बढ़ चढ़ कर प्रशंसा करेंगी सार्वजनिक क्षेत्र पर हास्य के पात्र भी बन सकते है। शारीरिक तंदुरुस्ती बनी रहेगी।

मकर🐊 (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)
आज आप अपने द्वारा किए समस्त कार्यो से संतोषी रहेंगे। महिलाये इसके विपरीत जीवन मे कुछ ना कुछ कमी अनुभव करेंगी। आज आपकी समस्त दिनचार्य व्यवस्थित रहने पर भी लाभ के अवसर कम ही मिलेंगे। कार्य क्षेत्र पर आए अनुबंद हाथ लगेंगे परन्तु लापरवाही के कारण इनसे उचित लाभ नही उठा पाएंगे। मध्यान के समय किसी गलती के कारण आलोचना होगी फिर भी आज आपको कोई कुछ भी कहे जल्दी से बुरा नही मानेंगे। परिजन विशेष कर बुजुर्ग आपकी बेपरवाह प्रवृति से चिंतित रहेंगे। मन मे लंबी यात्रा की योजना बनेगी परन्तु अभी करना आर्थिक एवं शारीरिक स्थिति पर विपरीत प्रभाव डाल सकता है।

कुंभ🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
आपको आज दिन के पूर्वार्द्ध में अधिक सतर्क रहने की आवश्यकता है बनते कार्यो में उलझन पड़ने से मन नकारात्मक भाव से ग्रस्त रहेगा। महिलाओ के हाथ कोई बड़ा नुकसान हो सकता है। मध्यान से परिस्थिति आपके अनुकूल होने लगेगी फिर भी आज चंचल मन लाभ से दूर ही रखेगा। व्यवसायी वर्ग दुविधा की स्थिति में रहने के कारण उचित निर्णय नही ले सकेंगे। जल्दबाजी में आज किसी से कोई वादा ना करें पूर्ण ना करने पर अपमानित हो सकते है। आज आपका ध्यान मनोरंजन की ओर ज्यादा रहेगा। अपने मजाकि व्यवहार से आस-पास का वातावरण हल्का बनाएंगे खर्च ना चाहते भी करना पड़ेगा। सेहत में सुधार अनुभव होगा।

मीन🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
आज दिन के आरम्भ में आपके लापरवाह स्वभाव के चलते किसी महत्त्वपूर्ण कार्य मे।विलम्ब अथवा हानि हो सकती है। कार्य क्षेत्र पर भी आज किसी कारण से देरी होगी। मध्यान तक अधिक परिश्रम करना पड़ेगा इसका फल संध्या के समय सफलता के रूप में अवश्य मिल जाएगा। व्यवसाय में प्रतिस्पर्धा आज कम ही रहेगी लेकिन फिर भी आर्थिक कारणों से किसी ना किसी का मुंह ताकना पड़ेगा। सरकारी कार्य पूर्ण होते होते अंत समय मे किसी कमी के कारण लटक सकते है प्रयत्न करते रहेने पर शीघ्र ही सफलता मिलेगी। महिला वर्ग आज सर अथवा अन्य शारीरिक अंग में दर्द से परेशान रहेंगी फिर भी दैनिक कार्य समय पर कर लेंगी।

🙏🏻🌹 महादेव की कृपा आप और आपके परिवार पर बनी रहे। 🌹🙏🏻

_।। कठिन समय में प्रकृति का संदेश ।।_

सुख और दुख जीवन के दो चक्र हैं। इनमें से कोई भी चक्र सदैव नहीं बना रह सकता। फिर भी दुख की अवस्था में हमारा मन अवसाद से भर जाता है। ऐसी परिस्थिति में हमें प्रकृति से सीख लेने की आवश्यकता होती है। पतझड़ के समय जब पेड़ों से पत्तियां गिर जाती हैं तो यह वृक्ष का अंत नहीं है। वृक्ष धैर्यपूर्वक वसंत की प्रतीक्षा करता है, जब नई कोपलें दस्तक देती हैं। इसी प्रकार, जब जीव-जंतु शीत निद्रा में चले जाते हैं तो वे अपने भीतर ऊर्जा संचित कर पुनः सक्रिय होने की तैयारी करते हैं। अर्थात् कठिन परिस्थितियां हमें परखती हैं और हमें अनुभवी एवं दृढ़ बनाती हैं।

जिस प्रकार नदी अपने रास्ते में आने वाली चट्टानों को तोड़ते हुए आगे बढ़ती है, उसी प्रकार हमें भी जीवन की बाधाओं को स्वीकार करते हुए अपनी यात्रा जारी रखनी चाहिए। अंधेरी रात के बाद सूर्योदय अवश्य होता है। इसलिए दुख की घड़ी में हार न मानें, बल्कि अपने भीतर छिपी शक्ति को जगाएं। याद रखें, हर पतझड़ के बाद वसंत आता है और हर दुख के बाद सुख का नया दौर शुरू होता है।

आज का दिन शुभ मंगलमय हो।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Quote of the week

“Every sunset is an opportunity to reset. Every sunrise begins with new eyes.”

~ Richie Norton