🙏🏻 हर हर महादेव🙏🏻
“मनुष्य का अधिकांश व्यवहार उसके अवचेतन मन द्वारा संचालित होता है।” — Sigmund Freud
अर्थ (सरल भाषा में):
इस कथन का मतलब है कि हम जो भी सोचते, महसूस करते और करते हैं, उसका बड़ा हिस्सा हमारे अंदर छिपे हुए विचारों (अवचेतन मन) से आता है। कई बार हमें खुद भी नहीं पता होता कि हम किसी बात पर क्यों गुस्सा हुए या दुखी हुए। यदि हम अपने भीतर के विचारों और भावनाओं को समझने की कोशिश करें, तो हम अपने जीवन को अधिक शांति, समझदारी और संतुलन के साथ जी सकते हैं।
🚩 *~ सनातन पंचांग ~* 🚩
🌤️ *दिनांक – 03 जून 2026*
🌤️ *दिन – बुधवार*
🌤️ *विक्रम संवत 2083 (गुजरात अनुसार 2082)*
🌤️ *शक संवत -1948*
🌤️ *अयन – उत्तरायण*
🌤️ *ऋतु – ग्रीष्म ॠतु*
🌤️ *मास – अधिक ज्येष्ठ*
🌤️ *पक्ष – कृष्ण*
🌤️ *तिथि – तृतीया रात्रि 09:21 तक तत्पश्चात चतुर्थी*
🌤️ *नक्षत्र – पूर्वाषाढा रात्रि 12:59 तक तत्पश्चात उत्तराषाढा*
🌤️ *योग – शुभ सुबह 08:12 तक तत्पश्चात शुक्ल*
🌤️*राहुकाल – दोपहर 12:37 से दोपहर 02:17 तक*
🌤️ *सूर्योदय – 05:57*
🌤️ *सूर्यास्त – 07:16*
👉 *दिशाशूल – उत्तर दिशा मे*
🚩 *व्रत पर्व विवरण- संकष्ट चतुर्थी (चन्द्रोदय: रात्रि 09:51)*
💥*विशेष- तृतीया को पर्वल खाना शत्रुओं की वृद्धि करने वाला है। (ब्रह्मवैवर्त पुराण, ब्रह्म खंडः 27.29-34)*
🚩~*सनातन पंचांग* ~🚩
🌷*विभुवन संकष्टी चतुर्थी* 🌷
*हिंदू धर्मशास्त्रों और पुराणों में अधिक मास (पुरुषोत्तम मास) में पड़ने वाली संकष्टी चतुर्थी का बेहद विशेष और दुर्लभ महत्व बताया गया है। इस विशिष्ट चतुर्थी को “विभुवन संकष्टी चतुर्थी” कहा जाता है। चूंकि अधिक मास हर तीन साल में एक बार आता है, इसलिए यह व्रत भी तीन साल में एक ही बार रखने का सौभाग्य भक्तों को मिलता है।*
*तो इस बार संकष्ट चतुर्थी 03 जून 2026 बुधवार को है और चंद्रोदय रात्रि 09:51 पर)*
*तो अधिक मास के स्वामी स्वयं भगवान विष्णु (पुरुषोत्तम) हैं। शास्त्रों में वर्णित है कि इस पूरे महीने में किए गए किसी भी जप, तप, दान या व्रत का फल सामान्य दिनों की तुलना में अनंत गुना (कई गुना अधिक) मिलता है। जब इस परम पवित्र महीने में विघ्नहर्ता भगवान गणेश की संकष्टी चतुर्थी का संयोग बनता है, तो व्रत करने वाले के जीवन से बड़े से बड़े संकट भी चुटकियों में दूर हो जाते हैं।*
*धर्म ग्रंथों के अनुसार, इस व्रत की महिमा स्वयं महर्षि वेदव्यास जी ने द्वापर युग में राजा युधिष्ठिर और माता द्रौपदी को सुनाई थी*
*जब पांडव जुए में अपना सब कुछ हारकर जंगलों में कष्ट भोग रहे थे, तब महर्षि वेदव्यास और मार्कंडेय ऋषि ने युधिष्ठिर को अपने दुखों और शत्रुओं से मुक्ति पाने के लिए अधिक मास की संकष्टी चतुर्थी का व्रत करने की सलाह दी थी। इस व्रत के प्रभाव से पांडवों के मार्ग की सभी बाधाएं दूर हुईं और उन्होंने महाभारत के युद्ध में विजय प्राप्त कर अपना खोया हुआ राज्य और वैभव पुनः प्राप्त किया।*
*संकष्टी’ का अर्थ ही है संकटों को हरने वाली। यह व्रत कुंडली के राहु-केतु दोष और जीवन में आ रही अचानक अड़चनों को खत्म करता है।*
*यदि व्यापार में लगातार घाटा हो रहा हो या सामाजिक प्रतिष्ठा
धूमिल हो रही हो, तो अधिक मास पुरुषोत्तम मास की विभुवन संकष्टी चतुर्थी का व्रत उसे दोबारा बहाल करता है।*
🌹 जिनका आज जन्मदिन है उनको हार्दिक शुभकामनाएं बधाई और शुभ आशीष 🌹
आपका जन्मदिन: 3 जून
अंक ज्योतिष के अनुसार आपका मूलांक 3 आता है। यह बृहस्पति का प्रतिनिधि अंक है। ऐसे व्यक्ति निष्कपट, दयालु एवं उच्च तार्किक क्षमता वाले होते हैं। आप दार्शनिक स्वभाव के होने के बावजूद एक विशेष प्रकार की स्फूर्ति रखते हैं। आपकी शिक्षा के क्षेत्र में पकड़ मजबूत होगी। आप एक सामाजिक प्राणी हैं। आप सदैव परिपूर्णता या कहें कि परफेक्शन की तलाश में रहते हैं यही वजह है कि अकसर अव्यवस्थाओं के कारण तनाव में रहते हैं। अनुशासनप्रिय होने के कारण कभी-कभी आप तानाशाह भी बन जाते हैं।
आपके लिए खास
शुभ दिनांक : 3, 12, 21, 30
शुभ अंक : 1, 3, 6,7, 9,
शुभ वर्ष : 2028, 2030, 2031, 2034, 2043, 2049, 2052
ईष्टदेव : देवी सरस्वती, देवगुरु बृहस्पति, भगवान विष्णु
शुभ रंग : पीला, सुनहरा और गुलाबी
आपकी जन्मतिथि के अनुसार भविष्यफल
शुभ कार्य : घर या परिवार में शुभ कार्य होंगे। मित्र वर्ग का सहयोग सुखद रहेगा।
शत्रु वर्ग प्रभावहीन होंगे। महत्वपूर्ण कार्य से यात्रा के योग भी है।
व्यापार : यह माह आपके लिए अत्यंत सुखद है। नवीन व्यापार की योजना भी बन सकती है।
करियर : किसी विशेष परीक्षा में सफलता मिल सकती है। नौकरीपेशा के लिए प्रतिभा के बल पर उत्तम सफलता का है। दांपत्य जीवन में सुखद स्थिति रहेगी।
मेष राशि
स्वास्थ्य की स्थिति आपकी काफी अच्छी हो चुकी है। प्रेम की स्थिति बहुत अच्छी है। संतान की स्थिति बहुत अच्छी है। प्रेम धनदायक है, संतान धनदायक है। समीपता बनी हुई है। नव प्रेम का आगमन, जो लोग सिंगल हैं, उनके लिए है यह। जो लोग वैवाहिक जीवन में हैं, उनके लिए यह एक अच्छा सा समय कहा जाएगा। और वैवाहिक स्थिति आपकी कंधा से कंधा मिलाकर चल रही है। आपको ग्रो कराने में, आपको जीवन में आगे बढ़ाने में व्यावसायिक दिशा देने में कार्य कर रही है। तो व्यवसाय भी अच्छा है। स्वास्थ्य, प्रेम, व्यापार बहुत अच्छा है। किसी भी तरीके की कोई प्रॉब्लम वाली बात नहीं दिखाई पड़ रही है। लाल वस्तु पास रखना शुभ होगा।
वृषभ राशि
स्वास्थ्य पर थोड़ा ध्यान जरूर देना चाहिए क्योंकि लग्न का सूर्य जो है, वह शारीरिक तापमान बढ़ा सकता है। तो इस बात पर ध्यान देने की आवश्यकता है। संतान की स्थिति बहुत अच्छी है। प्रेम की स्थिति आपके जीवन में, बहुत करियर में आपके बहुत अच्छा रोल प्ले कर रही है। जो लोग नए जीवन में जाना चाहते हैं, तो जो ऑप्शन आपको मिल रहा है, उसको चुनिए। वह शुभ ऑप्शन है, परेशान मत होइए। निवेश करने के लिए बड़ा अच्छा समय है, आप निवेश कर सकते हैं। और व्यापारिक दृष्टिकोण से भी यह शुभ समय है। थोड़ा खर्च की अधिकता मन को परेशान करेगी लेकिन अच्छा है। स्वास्थ्य पर ध्यान दीजिएगा। चोट-चपेट लग सकता है, किसी परेशानी में पड़ सकते हैं। परिस्थितियां प्रतिकूल थोड़ी दिख रही हैं। काली जी को प्रणाम करना शुभ होगा।
मिथुन राशि
मिथुन राशि इस समय बहुत अच्छी स्थिति में है। शब्द साधक की तरह हैं, स्वास्थ्य में सुधार हो रहा है। प्रेम की स्थिति बहुत समीपता वाली, बिल्कुल एकाकार हो रखे हैं। और बहुत अच्छा महसूस कर रहे हैं आप अपने पार्टनर के साथ, अपने प्रेम के साथ। जो लोग सिंगल हैं, उनके लिए भी अत्यंत शुभकारी समय है। बिल्कुल जो आपके पास है, वह सही है, सही निर्णय है, उसको चुन लीजिए। धन का आगमन बढ़ेगा, कुटुंबों में वृद्धि होगी। जीवन साथी के साथ बहुत अच्छा व्यवहार और बहुत अच्छी स्थिति है। नौकरी-चाकरी की स्थिति भी बहुत अच्छी है। एक शानदार समय में आप चल रहे हैं हर लिहाज से। व्यावसायिक दृष्टिकोण, प्रेम, संतान, व्यापार, जीवन साथी, सब कुछ बहुत अच्छा है। गणेश जी को प्रणाम करना शुभ होगा।
कर्क राशि
यह एक सुखद समय है। शुभता के प्रतीक बने हुए हैं। भाग्य साथ दे रहा है पूरी तरीके से। सारे कार्यों की विघ्न-बाधा खत्म हो जाएगी। एक पवित्र सुंदरता आपके अंदर आ जाएगी। चंद्रमा की स्थिति षष्ठ भाव में थोड़ा सा शारीरिक स्थिति को मध्यम करेगी। एक-दो दिन का समय थोड़ा सा आप अच्छा फील नहीं करेंगे। प्रेम की स्थिति बहुत अच्छी है। संतान की स्थिति बहुत अच्छी है। व्यवसाय की स्थिति बहुत अच्छी है। चाहे प्रेम में हैं, वह कंटिन्यू रहेगा, अच्छा होता रहेगा। सिंगल हैं तो बड़ी जल्दी आप अपने प्रेम को पा लेंगे। शादीशुदा हैं, भाग्यवर्धक जीवन गुजरेगा अपने जीवनसाथी के साथ। उत्तम सा समय है। थोड़ा विरोधी सक्रिय रहेंगे और स्वास्थ्य थोड़ा मध्यम रहेगा। बाकी सारी चीजें ठीक हैं। पीली वस्तु पास रखना शुभ होगा।
सिंह राशि
स्वास्थ्य की स्थिति अच्छी है। छोटी-छोटी परेशानियां परेशान कर सकती हैं। भावनाओं में बहकर कोई निर्णय मत लीजिएगा। प्रेम में तू-तू मैं-मैं हो सकती है। नए प्रेम में भी थोड़ा सा जाने के पहले भावुक रहेंगे, तो अभी कोई निर्णय नहीं ले पाएंगे। खर्च की अधिकता थोड़ी परेशान कर सकती है और संतान से थोड़ी दूरी संभव है। शुभ कार्यों में खर्च इत्यादि से मन परेशान रहेगा, तो थोड़ा सा डिस्टरबेंस के साथ जीवन इस समय चलेगा। सोच-समझकर के निवेश करिएगा। पीली वस्तु पास रखना शुभ होगा।
कन्या राशि
भूमि, भवन, वाहन की खरीदारी का प्रबल योग मिलेगा। स्वास्थ्य सुधार की तरफ है। जीवनसाथी के साथ बहुत अच्छी स्थिति आपकी चल रही है। प्रेम पूर्वक जी रहे हैं, अच्छी स्थिति है। नौकरी-चाकरी की स्थिति अच्छी है। निवेश के लिए अत्यंत शुभकारी समय है। जो लोग सिंगल हैं, उनके लिए थोड़ा अभी रुकना पड़ेगा, थोड़ा रुकने के साथ आप आगे बढ़ेंगे। व्यापार, व्यवसाय सब कुछ बहुत अच्छा है। शनिदेव को प्रणाम करना शुभ होगा।
तुला राशि
तुला राशि पराक्रम कर रहा है और पराक्रम लाभ हो रहा है। अगर कुछ आपने डिजाइन किया है, तो उसको कार्यरूप दें। व्यवसायिक सफलता मिलने के प्रबल योग हैं। निवेश के लिए अच्छा समय है। प्रेम के लिए मध्यम समय है, थोड़ा सा तू-तू मैं-मैं चल रहा है और नए प्रेम में अभी जाने का थोड़ा टाइम लगेगा। जीवनसाथी के साथ अच्छा चल रहा है, सब कुछ बड़ी समीपता है, लेकिन ड्राइनेस है। कोई खराबी नहीं है, थोड़ा कड़वाहट से बचना चाहिए। लाल वस्तु का दान करें, शुभ होगा।
वृश्चिक राशि
धनागमन होगा। कुटुंबों में वृद्धि होगी और जीवनसाथी के साथ बहुत लगाव रहेगा। प्रेम विवाह की तरफ जाएगा। नव प्रेम का आगमन, जो लोग चाहते हैं। सकारात्मक ऊर्जा का संचार होगा, लेकिन निवेश के लिए यह सही समय नहीं रहेगा। थोड़ा बचकर पार करना होगा। पीली वस्तु पास रखना शुभ होगा।
धनु राशि
स्वास्थ्य में सुधार, एक ऊर्जा सा महसूस करेंगे आप और अच्छे निर्णय ले पाएंगे। विद्यार्थियों के लिए बड़ा अच्छा समय रहेगा। प्रेम के लिए बहुत अच्छा समय रहेगा, चाहे नया हो या पुराना हो, सारी स्थिति बहुत अच्छी चल रही है आपकी। एक उमंगें-तरंगें आप में पैदा इस समय हुई हैं, जिसका आप सही सदुपयोग भी कर रहे हैं। जिस चीज की जरूरत होगी उसकी उपलब्धता होगी। सरस जीवन जिएंगे। जीवनसाथी के साथ आनंदित रहेंगे, छुट्टी सा महसूस करेंगे, बस ऑप्शन पर ध्यान मत दीजिएगा अदरवाइज प्रॉब्लम होगी। और इन दिनों छोटी-छोटी परेशानियां स्वास्थ्य से संबंधित परेशान करेंगी क्योंकि लग्नेश अष्टम भाव में जा चुके हैं। बाकी सारी स्थिति आपकी ठीक है। निवेश आप इस समय कर सकते हैं थोड़ा सोच समझ करके। पीली वस्तु पास रखना शुभ होगा।
मकर राशि
खर्च की अधिकता मन को परेशान करेगी। निवेश के लिए उचित समय नहीं है, थोड़ा रुक जाइएगा। प्रेम की स्थिति मध्यम है, नए प्रेम में भी रुक जाइए, सोच लीजिए तब जा करके आगे बढ़िएगा। संतान की स्थिति भी थोड़ी मध्यम है, लेकिन शत्रु परास्त होंगे और स्वयं नतमस्तक होंगे और जीवन में आप आगे बढ़ेंगे। सिरदर्द, नेत्र पीड़ा संभव है, मानसिक परेशानी थोड़ी रहेगी। पीली वस्तु का दान करना शुभ होगा।
कुंभ राशि
स्वास्थ्य में सुधार, आय के नए-नए मार्ग बनेंगे, पुराने मार्ग से भी पैसे आएंगे। प्रेम की स्थिति बहुत अच्छी है, संतान की स्थिति बहुत अच्छी है। जो लोग नए प्रेम में जाना चाह रहे हैं, थोड़े कन्फ्यूज हैं क्योंकि उनके पास सारे अच्छे ऑप्शन हैं। थोड़ा रुक जाइए, क्लैरिटी आ जाएगी। व्यापारिक दृष्टिकोण से शुभ समय। निवेश करने से पहले थोड़ा सोच लीजिएगा। नीली वस्तु का दान करना शुभ होगा।
मीन राशि
व्यापारिक स्थिति अच्छी है, कोर्ट-कचहरी में भी विजय मिलेगा। स्वास्थ्य थोड़ा मध्यम चल रहा है, निवेश के लिए अत्यंत शुभकारी समय। प्रेम के लिए अच्छा समय है, प्रेम में एक दूसरे का साथ दिया जा रहा है। अभी नए रिलेशनशिप में जाने का समय नहीं है क्योंकि प्रैक्टिकैलिटी आप में ज्यादा है और थोड़ा इमोशन की कमी है। अपने इमोशन को आजमा लीजिए, तब जाकर के आगे बढ़िएगा। पीली वस्तु पास रखना आपके लिए शुभ होगा।

Leave a Reply