Sanatan Panchang 11052026 Rashifal Samadhan

🙏🏻 हर हर महादेव 🙏🏻

🧠 मनोवैज्ञानिक प्रेरणा

“जो व्यक्ति अपने मन को समझ लेता है, वह संसार की आधी समस्याओं को बिना लड़े ही जीत लेता है।”

व्याख्या: हमारी अधिकांश परेशानियाँ बाहरी परिस्थितियों से नहीं, बल्कि उनके प्रति हमारी मानसिक प्रतिक्रिया से उत्पन्न होती हैं। यदि हम अपने विचारों, भावनाओं और प्रतिक्रियाओं को समझना सीख लें, तो जीवन अधिक शांत, संतुलित और आनंदमय बन जाता है।

🚩 ~ सनातन पंचांग ~ 🚩

🌤️ दिनांक – 11 मई 2026 🌤️ दिन – सोमवार 🌤️ विक्रम संवत – 2083 (गुजरात अनुसार 2082) 🌤️ शक संवत – 1948 🌤️ अयन – उत्तरायण 🌤️ ऋतु – ग्रीष्म ऋतु 🌤️ मास – ज्येष्ठ (गुजरात-महाराष्ट्र वैशाख) 🌤️ पक्ष – कृष्ण 🌤️ तिथि – नवमी शाम 03:24 तक तत्पश्चात दशमी 🌤️ नक्षत्र – शतभिषा 12 मई रात्रि 01:28 तक तत्पश्चात पूर्वभाद्रपद 🌤️ योग – इन्द्र 12 मई रात्रि 01:04 तक तत्पश्चात वैधृति 🌤️ राहुकाल – सुबह 07:41 से सुबह 09:19 तक 🌤️ सूर्योदय – 06:03 🌤️ सूर्यास्त – 07:06 👉 दिशाशूल – पूर्व दिशा में

🚩 व्रत पर्व विवरण – 💥 विशेष – नवमी को लौकी खाना गोमांस के समान त्याज्य है। (ब्रह्मवैवर्त पुराण, ब्रह्म खंडः 27.29-34)

🚩 ~ सनातन पंचांग ~ 🚩

🌷 खाज (Pruritis) 🌷

➡ पहला प्रयोगः आँवले के 2 ग्राम चूर्ण को 1 लीटर पानी में भिगोकर उसका पानी लगाने से तथा पूरे दिन वही पानी पीने से खाज में लाभ होता है।

➡ दूसरा प्रयोगः सफेद ऊन की राख को गाय के घी में मिलाकर खाज पर लगाने से लाभ होता है।

➡ तीसरा प्रयोगः पुराने खाज (विचिर्चिका) में डामर का लेप उत्तम दवा है।

डामर लगाकर पट्टी बाँधकर चार दिन के बाद खोलकर पुनः पट्टी बाँधें। ऐसी तीन पट्टियाँ बाँधें। चौथी पट्टी बाँधने के बाद एक सप्ताह बाद पट्टी खोलें तो खाज पूर्णतः मिट जायेगी।

🙏🏻 आरोग्यनिधि पुस्तक से

🚩 ~ सनातन पंचांग ~ 🚩

🌷 वास्तु शास्त्र 🌷

🏡 घर के अन्य स्थानों की बजाय रसोई घर में बैठकर भोजन करने से घर में राहु का प्रभाव कम होता है और सुख-शांति बनी रहती है।

🚩 ~ सनातन पंचांग ~ 🚩

🌷 बरकत बढ़ाने के लिए 🌷

📆 रविवार, सप्तमी, नवमी, सूर्यग्रहण और चंद्रग्रहण के दिन छोड़कर शेष दिनों में आँवले का रस शरीर पर लगाकर स्नान करने से घर में बरकत बढ़ती है।

देशी गाय का थोड़ा सा दूध स्नान के जल में मिलाकर स्नान करने से भी आर्थिक बचत बढ़ती है। यदि सुबह गाय का दूध उपलब्ध न हो तो गाय के दूध का दही शरीर पर लगाकर स्नान करने से भी घर में बचत होती है और कष्ट कम होते हैं।

🙏🏻

🚩 ~ सनातन पंचांग ~ 🚩

🙏🏻🌷💐🌸🌼🌹🍀🌺💐🌷🙏🏻

🌹 जिनका आज जन्मदिन है उनको हार्दिक शुभकामनाएँ, बधाई और शुभ आशीष 🌹

दिनांक 11 को जन्मे व्यक्ति का मूलांक 2 होगा। इस मूलांक को चंद्र ग्रह संचालित करता है। चंद्र ग्रह मन का कारक होता है। आप अत्यधिक भावुक होते हैं। ग्यारह की संख्या आपस में मिलकर दो होती है, इस प्रकार आपका मूलांक 2 होगा। आप स्वभाव से शंकालु भी होते हैं। दूसरों के दुःख-दर्द से आप परेशान हो जाना आपकी कमजोरी है। चंद्र ग्रह स्त्री ग्रह माना गया है, अतः आप अत्यंत कोमल स्वभाव के हैं।

आपमें अभिमान जरा भी नहीं होता। चंद्र के समान आपके स्वभाव में भी उतार-चढ़ाव पाया जाता है। यदि आप जल्दबाजी त्याग दें तो जीवन में अत्यंत सफल हो सकते हैं। आप मानसिक रूप से स्वस्थ रहते हैं, लेकिन शारीरिक रूप से कुछ कमजोर हो सकते हैं।

आपके लिए खास

शुभ दिनांक : 2, 11, 20, 29

शुभ अंक : 2, 11, 20, 29, 56, 65, 92

शुभ वर्ष : 2027, 2029, 2036

ईष्टदेव : भगवान शिव, बटुक भैरव

शुभ रंग : सफेद, हल्का नीला, सिल्वर ग्रे

आपकी जन्मतिथि के अनुसार भविष्यफल

करियर: किसी नवीन कार्य योजना की शुरुआत करने से पहले बड़ों की सलाह अवश्य लें।

कारोबार: व्यापार-व्यवसाय की स्थिति सामान्य रहेगी।

सेहत और परिवार: स्वास्थ्य की दृष्टि से सावधानी रखें। पारिवारिक विवाद आपसी मेलजोल से सुलझाएँ। अनावश्यक दखलअंदाजी उचित नहीं रहेगी।

आज की सलाह: बिना पढ़े किसी कागजात पर हस्ताक्षर न करें। लेखन और दस्तावेज़ संबंधी मामलों में विशेष सावधानी रखें।

━━━━━━━━━━━━━━━

🔮 दैनिक राशिफल

━━━━━━━━━━━━━━━

मेष राशि- मेष राशि के जातकों के लिए आज आय को लेकर मन थोड़ा परेशान रह सकता है। किसी न किसी कारणवश मन में दुविधा, डर या चिंता बनी रहेगी, विशेषकर संतान और प्रेम संबंधों को लेकर। स्वास्थ्य भी आज थोड़ा मध्यम रहने के संकेत हैं। व्यापारिक दृष्टिकोण से स्थिति सामान्य रहेगी, लेकिन परिणाम आपकी अपेक्षाओं के अनुरूप नहीं होंगे—हालांकि, वे आपकी सोच से बेहतर भी हो सकते हैं। आज के दिन काली वस्तु का दान करना आपके लिए शुभ रहेगा।

वृषभ राशि- वृषभ राशि की बात करें तो आज व्यवसाय में उतार-चढ़ाव की स्थिति बनी रह सकती है। आपको इन दिनों कानूनी मामलों या कोर्ट-कचहरी से थोड़ा बचकर रहने की सलाह दी जाती है। आपका स्वास्थ्य ठीक रहेगा, लेकिन प्रेम और संतान की स्थिति मध्यम बनी हुई है। व्यापार सामान्य है, पर यह आपकी उम्मीदों के मुताबिक नहीं चलेगा। शनिदेव को प्रणाम करना आपके लिए लाभकारी सिद्ध होगा।

मिथुन राशि- मिथुन राशि के लिए आज का दिन थोड़ा सावधानी बरतने वाला है। मान-सम्मान को ठेस पहुँचने की संभावना है और यात्रा कष्टकारी हो सकती है। प्रेम और संतान की स्थिति मध्यम रहेगी, जबकि आपका व्यापार अच्छा रहने वाला है। आज के दिन माँ काली की आराधना या उन्हें प्रणाम करना आपके लिए शुभ रहेगा।

कर्क राशि- चोट-चपेट लग सकती है, किसी परेशानी में पड़ सकते हैं। परिस्थितियाँ प्रतिकूल हैं। स्वास्थ्य पर ध्यान दें। प्रेम और संतान भी मध्यम हैं। व्यापार अच्छा है। लाल वस्तु पास रखें।

सिंह राशि- स्वयं के स्वास्थ्य तथा जीवनसाथी के स्वास्थ्य पर ध्यान दें। प्रेम और संतान अच्छा है। व्यापार लगभग ठीक रहेगा। नौकरी-चाकरी में थोड़ा जोखिम है। काली वस्तु का दान करना शुभ होगा।

कन्या राशि- शत्रुओं पर दबदबा कायम रहेगा लेकिन मानसिक अशांति बनी रहेगी। स्वास्थ्य भी प्रभावित दिख रहा है। प्रेम, संतान और व्यापार अच्छा है। पीली वस्तु का दान करना शुभ होगा।

तुला राशि- मन परेशान रहेगा। घबराहट और बेचैनी बनी रहेगी। प्रेम संबंधों में बड़ी तू-तू मैं-मैं हो सकती है। बच्चों की सेहत या उनकी किसी बात को लेकर मन चिंतित रहेगा। व्यापार अच्छा चलेगा। शनिदेव को प्रणाम करना शुभ होगा।

वृश्चिक राशि- घर में बड़े गृहकलह के संकेत हैं। भूमि, भवन या वाहन की खरीदारी में परेशानी हो सकती है। स्वास्थ्य भी प्रभावित है। सीने में विकार संभव है। प्रेम और संतान मध्यम हैं। व्यापार लगभग ठीक है। काली वस्तु का दान करना शुभ होगा।

धनु राशि- व्यापारिक उतार-चढ़ाव बना रहेगा। नाक, कान और गले की परेशानी संभव है। प्रेम-संतान की स्थिति भी मध्यम है। समय थोड़ा सावधानी से पार करें। काली वस्तु का दान करना शुभ होगा।

मकर राशि- धन हानि के संकेत हैं, इसलिए निवेश करने से बचें। मुख रोग के शिकार हो सकते हैं। प्रेम, संतान और व्यापार बहुत अच्छा है। माँ काली को प्रणाम करना शुभ होगा।

कुंभ राशि- घबराहट, बेचैनी और परेशानी बनी रहेगी। अज्ञात भय रहेगा। स्वास्थ्य थोड़ा प्रभावित है। प्रेम-संतान अच्छा है। व्यापार भी अच्छा है। हरी वस्तु पास रखना शुभ होगा।

मीन राशि- स्वास्थ्य प्रभावित दिख रहा है। नेत्र रोग, सिरदर्द और अज्ञात भय बना रह सकता है। प्रेम-संतान को लेकर भी चिंता बनी रहेगी। व्यापार मध्यम रहेगा। काली वस्तु का दान करना तथा शिवजी का जलाभिषेक करना शुभ होगा।

🙏🏻 हर हर महादेव 🙏🏻 🚩 जय श्री महाकाल 🚩

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Quote of the week

“Every sunset is an opportunity to reset. Every sunrise begins with new eyes.”

~ Richie Norton