🙏🏻 हर हर महादेव 🙏🏻
🌸 मनोवैज्ञानिक प्रेरणादायक विचार 🌸
जो व्यक्ति अपनी आंतरिक शक्ति और आत्मविश्वास पर भरोसा करता है, वह बाहरी परिस्थितियों से कभी हार नहीं मानता। सच्ची सफलता और शांति मन के अंदर छिपी है, न कि बाहरी दुनिया में।
व्याख्या:
मनोविज्ञान कहता है कि हमारी सबसे बड़ी ताकत हमारा अपना mindset है। जब हम अपनी क्षमताओं पर विश्वास रखते हैं और सकारात्मक दृष्टिकोण बनाए रखते हैं, तो कोई भी चुनौती हमें तोड़ नहीं सकती। आत्मविश्वास और आंतरिक मजबूती हमें हर परिस्थिति में संतुलित और शांत रखती है। सच्ची शक्ति बाहर नहीं, बल्कि हमारे मन की गहराई में छिपी होती है।
सनातन पंचांग
दिनांक – 01 मई 2026
दिन – शुक्रवार
विक्रम संवत – 2083 (गुजरात अनुसार 2082)
शक संवत – 1948
अयन – उत्तरायण
ऋतु – ग्रीष्म ऋतु
मास – वैशाख
पक्ष – शुक्ल
तिथि – पूर्णिमा रात्रि 10:52 तक तत्पश्चात प्रतिपदा
नक्षत्र – स्वाती 02 मई प्रातः 04:35 तक तत्पश्चात विशाखा
योग – सिद्धि रात्रि 09:13 तक तत्पश्चात व्यतीपात
राहुकाल – सुबह 10:59 से दोपहर 12:36 तक
सूर्योदय – 06:09
सूर्यास्त – 07:02
दिशाशूल – पश्चिम दिशा में
व्रत पर्व विवरण – व्रत पूर्णिमा, वैशाखी पूर्णिमा, बुद्ध पूर्णिमा, वैशाख स्नान समाप्त, व्यतीपात योग (रात्रि 09:13 से 02 मई रात्रि 09:45 तक)
विशेष – पूर्णिमा एवं व्रत के दिन स्त्री-सहवास तथा तिल का तेल खाना और लगाना निषिद्ध है। (ब्रह्मवैवर्त पुराण, ब्रह्म खंडः 27.29-38)
सनातन पंचांग
वैशाख पूर्णिमा
हिन्दू धर्म में वैशाख महिने की पूर्णिमा तिथि भगवान विष्णु व शक्ति स्वरूपा देवी लक्ष्मी की उपासना के लिए बहुत शुभ बताई गई है। माता लक्ष्मी को सुख-समृद्धि, धन, वैभव और ऐश्वर्य की देवी माना गया है।
वैशाख पूर्णिमा यानी 01 मई, शुक्रवार को देवी लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए नीचे बताए उपाय करना भी शुभ व सुख-ऐश्वर्य देने वाला माना गया है:
– सुबह के साथ ही खासकर शाम के वक्त भी स्नान कर माता लक्ष्मी की प्रतिमा की सामान्य पूजा कर इस मंत्र का जप आर्थिक परेशानियों को दूर करने वाला होगा।
– माता लक्ष्मी को लाल चन्दन, लाल अक्षत, लाल वस्त्र, लाल फूल, मौसमी फल, मिठाई अर्पित करें।
– माता को दूध से बनी खीर का भोग लगाएं। बाद में देवी लक्ष्मी को इस वैदिक मंत्र स्तुति का यथाशक्ति जप करें:
ॐ श्री महालक्ष्म्यै च विद्महे विष्णु पत्न्यै च धीमहि तन्नो लक्ष्मी प्रचोदयात् ॐ॥
– पूजा और मंत्र जप के बाद घी के दीप से माता लक्ष्मी की आरती करें।
– आरती के बाद धन प्राप्ति और सुखी जीवन की कामना करते हुए पूजा-आरती में हुई त्रुटियों के लिए क्षमा प्रार्थना करें।
सनातन पंचांग
कभी स्नान ना कर सकें तो
तुलसी के पौधे की मिट्टी इतनी पवित्र है कि अगर कोई आदमी घर में बहुत बीमार हो या नहा नहीं सकता हो तो उसे तुलसी की मिट्टी का तिलक कर दें। वह व्यक्ति नहाए हुए जैसा पवित्र माना जाएगा।
(यह केवल विशेष परिस्थितियों के लिए है, नियमित स्नान का स्थान नहीं ले सकता।)
जिनका आज जन्मदिन है, उन्हें हार्दिक शुभकामनाएं, बधाई और शुभ आशीर्वाद
दिनांक 1 को जन्मे व्यक्ति का मूलांक 1 होगा।
आपका मूलांक सूर्य ग्रह द्वारा संचालित होता है। आप अत्यंत महत्वाकांक्षी हैं। आपकी मानसिक शक्ति प्रबल है। आपको समझ पाना बेहद मुश्किल है। आप आशावादी होने के कारण हर स्थिति का सामना करने में सक्षम होते हैं। आप सौंदर्यप्रेमी हैं। आपमें सबसे ज्यादा प्रभावित करने वाला आपका आत्मविश्वास है। इसकी वजह से आप सहज ही महफिलों में छा जाते हैं। आप शाही प्रवृत्ति के हैं। आपको किसी और का शासन पसंद नहीं है। आप साहसी और जिज्ञासु हैं।
आपका जन्मदिन: 1 मई
शुभ दिनांक: 1, 10, 20, 28
शुभ अंक: 1, 10, 20, 28, 37, 46, 55, 64, 73, 82
शुभ वर्ष: 2026, 2044, 2053, 2062
ईष्टदेव: सूर्य उपासना तथा मां गायत्री
शुभ रंग: लाल, केसरिया, क्रीम
जन्मतिथि के अनुसार भविष्यफल:
करियर: पदोन्नति के योग हैं। बेरोजगारों के लिए भी खुशखबर है। इस वर्ष आपकी मनोकामना पूरी होगी। नौकरीपेशा के लिए समय उत्तम है। यह वर्ष आपके लिए अत्यंत सुखद रहेगा। अधूरे कार्यों में सफलता मिलेगी।
सेहत: स्वास्थ्य की दृष्टि से यह वर्ष उत्तम रहेगा।
परिवार: पारिवारिक मामलों में महत्वपूर्ण कार्य होंगे। अविवाहितों के लिए सुखद स्थिति बन रही है। विवाह के योग बनेंगे।
आज का राशिफल
दिनांक: 01 मई 2026
मेष 🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
आज दिन का आरंभ किसी से कलह क्लेश से होगा इसका असर मध्यान तक दिमाग में रहेगा। मध्यान के बाद ही स्थिति संभलेगी लेकिन आज मतिभ्रम के कारण उचित निर्णय लेने की स्थिति में नहीं रहेंगे। आज आपके हिस्से का लाभ किसी अन्य की झोली में जा सकता है। प्रत्येक कार्य में गंभीरता दिखाएं वरना खर्च चलाना भी मुश्किल होगा। आध्यात्म एवं पूजा पाठ में रुचि होने पर भी मन एकाग्र नहीं रख सकेंगे। संध्या के समय से लाभ की स्थिति बनने लगेगी लेकिन हाथ में आने में समय लग सकता है। पारिवारिक वातावरण में स्वार्थ की भावना दिखेगी।
वृष 🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)
आज का दिन आपके लिए सुख-समृद्धि दायक रहेगा। पूर्व में की गई मेहनत का फल आज अवश्य धन अथवा अन्य लाभों के रूप में मिलेगा। जमीन संबंधित एवं भागीदारी के कार्यों से आय होगी। थोक अथवा शेयर के कारोबारी निवेश का भरपूर लाभ ले सकेंगे। आज आपका सार्वजनिक जीवन ठाठ बाट वाला रहेगा। किसी भी कार्य में खर्च करने से पीछे नहीं हटेंगे इससे बीच में थोड़ी आर्थिक विषमताएं भी आ सकती हैं। रहन-सहन में आडम्बर की झलक दिखेगी। गृहस्थ सुख आज उत्तम रहेगा परिजनों से पूर्ण स्नेह मिलेगा।
मिथुन 👫 (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
आज के दिन आपमें वैचारिक शक्ति अधिक रहेगी सोच समझ कर ही कोई निर्णय लेंगे परन्तु आज किसी की जमानत अथवा अन्य भरोसे वाले कार्य में ना पड़ें स्वयं के साथ परिजनों के सम्मान को ठेस लग सकती है। दिन के आरंभ में सेहत नरम रहेगी धीरे धीरे सुधार आ जाएगा। कार्यों के प्रति गंभीर रहने पर भी व्यवसाय में मंदी के कारण ज्यादा लाभ नहीं कमा सकेंगे। बुद्धि बल से ही आज आशाजनक लाभ प्राप्त किया जा सकता है परन्तु आज धन खर्च करने पर ही धन की प्राप्ति संभव है। संध्या के समय किसी परिचित से उपहार मिल सकता है। परिवार में थोड़ी अशांति रहेगी।
कर्क 🦀 (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
आज का दिन आपके लिए कलहकारी रहेगा। घर के सदस्यों में आपसी तालमेल की कमी रहेगी। एक दूसरे के प्रति गलतफहमियां ना पाले अन्यथा बाद में पछतावा होगा। कार्य क्षेत्र पर भी सहकर्मियों से विचार मेल ना खाने से काम की गति प्रभावित हो सकती है। अधिकारियों से आज बच कर रहना होगा लोग आपकी गलती करने की प्रतीक्षा में रहेंगे। घर में भी महत्वपूर्ण कार्य सबकी सलाह लेकर ही करें अन्यथा रूठने मनाने में ही दिन निकल जाएगा। धन का खर्च बचाते भी अनर्गल वस्तुओं पर होगा। संतानों के विषय में राहत रहेगी।
सिंह 🦁 (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
आज के दिन का आरंभ सामान्य रहेगा लेकिन धीरे धीरे प्रतिकूलता आती जाएगी पूर्वनिर्धारित कार्य में विघ्न आने से आरंभ करने में परेशानी होगी। कार्य क्षेत्र पर आज लगभग सभी कार्यों में कुछ ना कुछ त्रुटि रहेगी। किसी अन्य के भरोसे रहने से हानि उठानी पड़ेगी। आज स्वयं के बल पर ही लाभ की संभावना रहेगी। परिवार में किसी सदस्य का गलत आचरण आपको आहत करेगा। थोड़ा बहुत मानसिक क्लेश दिन भर बना रहेगा। आज आप जैसा औरों के लिए सोचेंगे वैसी ही प्रतिक्रिया आपको मिलेगी। धन लाभ भागदौड़ के बाद भी सीमित रहेगा।
कन्या 👩 (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
आपका आज का दिन साधारण रहेगा। आज आप चाहकर भी अपनी दिनचार्या को व्यवस्थित नहीं कर सकेंगे। प्रातः काल के समय कोई शुभ समाचार मिल सकता है परन्तु इसके बाद का समय उदासीन रहेगा। कार्य व्यवसाय में परिश्रम का फल आशाजनक नहीं मिलने पर निराशा होगी। नौकरी पेशा जातक भी व्यर्थ की भागदौड़ में लगे रहेंगे। आर्थिक रूप से आज मध्यान के बाद ही थोड़ा बहुत लाभ हो सकेगा। घरेलू वातावरण आपकी अथवा किसी अन्य सदस्य की टालने की प्रवृत्ति से बिगड़ सकता है। क्रोध पर नियंत्रण आवश्यक है।
तुला ⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
आपका आज का दिन ठीक ठाक ही रहेगा। मन की इच्छा आज आसानी से पूरी कर सकेंगे। घर एवं बाहर के लोग आपसे आशाएं रखेंगे आर्थिक रूप से स्थिति सुधरने से आज किसी को निराश नहीं करेंगे। कार्य व्यवसाय में आज आपके निर्णय सही साबित होंगे आज अकस्मात लिया गया कोई निर्णय धन लाभ कराएगा। प्रतिस्पर्धी सड्यंत्र अवश्य रचेंगे परन्तु आपको हानि पहुंचाने में सफल नहीं हो सकेंगे। व्यापार में निवेश निसंकोच होकर करें। घर के सदस्यों को स्वास्थ्य लाभ मिलेगा। पारिवारिक स्थिति मजबूत रहेगी। पति-पत्नी एक दूसरे की भावनाओं को समझेंगे।
वृश्चिक 🦂 (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
आज दिन के पहले भाग को छोड़ शेष भाग कुछ ना कुछ हानि अवश्य कराएगा। दिन के आरंभ में कहीं से धन लाभ की उम्मीद जागेगी लेकिन इसमें विलम्ब किया तो निराश हो सकते हैं। व्यवसायी वर्ग व्यवसाय के सिलसिले से यात्रा करेंगे इससे भी कोई ज्यादा लाभ की आशा ना रखें उल्टे सेहत संबंधित अथवा कुछ अन्य कष्ट हो सकता है। सार्वजनिक क्षेत्र पर नई जान पहचान होगी परन्तु इनसे लाभ नहीं उठा पाएंगे। परिवार में आज आकस्मिक चोट अथवा अन्य शारीरिक कष्ट लगा रहेगा। आज अल्प धन लाभ होगा वह भी खर्च रहने से चला जाएगा।
धनु 🏹 (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)
आज का दिन आपके लिए मिश्रित फलदायी रहेगा। आज धार्मिक भावनाएं बढ़ने से मानसिक रूप से राहत अनुभव करेंगे मन में अवश्य उथल पुथल लगी रहेगी फिर भी जाहिर नहीं होने देंगे। कार्य क्षेत्र पर मेहनत तो करेंगे परन्तु लाभ उचित मात्रा में नहीं हो सकेगा। कुछ महत्वपूर्ण विषयों को लेकर किसी प्रतिद्वंद्वी से समझौता करना पड़ सकता है। धन लाभ मध्यान बाद थोड़े अंतराल पर होता रहेगा परन्तु खर्च की तुलना में पर्याप्त नहीं होगा। गृहस्थ में कुछ ना कुछ उलझनों के बाद भी स्थिति सामान्य बनी रहेगी।
मकर 🐊 (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)
आज के दिन आप सभी क्षेत्रों से ज्यादा ही उम्मीद लगाए रहेंगे परन्तु सफलता कुछ एक में ही मिल सकेगी। सरकारी कार्य भी आज कुछ कमी रहने से अपूर्ण रह सकते हैं। नौकरी-व्यवसाय में कार्य विलम्ब से आरंभ करने के कारण पूर्ण होने में भी विलम्ब होगा। आर्थिक दृष्टिकोण से कुछ ना कुछ कमी बनी रहेगी धन की कमी रहने से महत्वपूर्ण कार्य की योजना बनी बनाई रह जाएगी। संध्या के समय से स्थिति सुधरेगी लाभ की संभावना बनेगी परन्तु समय की कमी भी रहने से लाभ सीमित रहेगा। पारिवारिकजन का सहयोग मिलने पर भी मानसिक उद्वेग रहेगा।
कुंभ 🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
आज का दिन सामान्य फलदायी रहेगा फिर भी व्यवहारों में अधिक सतर्कता बरतें आपका गलत आचरण किसी के दिल को ठेस पहुंचाएगा। लोग आपके सामने नहीं बोल सकेंगे परन्तु पीछे से सारी कसर निकाल लेंगे। झूठी चुगली के कारण अपमानित होना पड़ सकता है जिससे कलह के भी प्रसंग बनेंगे। आर्थिक रूप से भी आज का दिन सामान्य ही रहेगा काम धंदे से खर्च की अपेक्षा कम ही आय होगी। संचित धन के ऊपर ज्यादा निर्भर रहना पड़ेगा। नौकरी पेशा जातक कार्यों के प्रति ज्यादा गंभीर नहीं रहेंगे। घरेलू कार्यों की अनदेखी बाद में भारी पड़ेगी।
मीन 🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
आज का दिन प्रतिकूल फलदायी रहेगा। सेहत का आज विशेष ध्यान रखें। आकस्मिक चोट आदि लगने का भय है। दिन शारीरिक रूप से कष्टदायक रहेगा। व्यर्थ के खर्च रहने से ज्यादा परेशानी बनेगी। आज आवश्यकता पड़ने पर किसी सहकर्मी का सहयोग नहीं मिलेगा। कार्य व्यवसाय में आज महत्वपूर्ण निर्णय लेने से बचें हानि हो सकती है। घरवाले थोड़ी बहुत मदद करने का प्रयास करेंगे परन्तु स्वभाव में अहम की भावना रहने से आपको पसंद नहीं होगा। आर्थिक रूप से भी दिन परेशानी वाला रहेगा। उधार लेने की नौबत आ सकती है। दाम्पत्य जीवन में नीरसता का अहसास होगा।


Leave a Reply