“मन वही देखता है, जो वह देखना चाहता है; और वही मानता है, जिसे वह मानने के लिए तैयार होता है।”
अर्थ:
यह उद्धरण हमारे माइंडसेट (सोच) की ताकत को दर्शाता है। मनोविज्ञान के अनुसार, हम दुनिया को पूरी सच्चाई के साथ नहीं देखते, बल्कि अपनी धारणाओं, अनुभवों और भावनाओं के आधार पर उसे समझते हैं।
अगर आपका मन सकारात्मक है, तो आप कठिन परिस्थितियों में भी अवसर देखेंगे। अगर आपका मन नकारात्मक है, तो अच्छी चीज़ों में भी कमियाँ दिखेंगी।
इसे मनोविज्ञान में “Perception Bias” या “Cognitive Bias” कहा जाता है, जहाँ हमारी सोच ही हमारी वास्तविकता बना देती है।
सीख:
अपने मन को सही दिशा में प्रशिक्षित करना बेहद ज़रूरी है, क्योंकि जैसी आपकी सोच, वैसी आपकी दुनिया।
🙏🏻 हर हर महादेव🙏🏻
🚩 ~ सनातन पंचांग ~ 🚩
🌤️ दिनांक – 27 अप्रैल 2026
🌤️ दिन – सोमवार
🌤️ विक्रम संवत – 2083 (गुजरात अनुसार 2082)
🌤️ शक संवत – 1948
🌤️ अयन – उत्तरायण
🌤️ ऋतु – ग्रीष्म ऋतु
🌤️ मास – वैशाख
🌤️ पक्ष – शुक्ल
🌤️ तिथि – एकादशी शाम 06:15 तक तत्पश्चात द्वादशी
🌤️ नक्षत्र – पूर्वाफाल्गुनी रात्रि 09:18 तक तत्पश्चात उत्तर फाल्गुनी
🌤️ योग – ध्रुव रात्रि 09:36 तक तत्पश्चात व्याघात
🌤️राहुकाल – सुबह 07:47 से सुबह 09:24 तक
🌤️ सूर्योदय – 06:12
🌤️ सूर्यास्त – 07:00
👉 दिशाशूल – पूर्व दिशा में
🚩 व्रत पर्व विवरण – मोहिनी एकादशी
💥 विशेष – हर एकादशी को श्री विष्णु सहस्रनाम का पाठ करने से घर में सुख शांति बनी रहती है l राम रामेति रामेति । रमे रामे मनोरमे ।। सहस्त्र नाम त तुल्यं । राम नाम वरानने ।।
💥 आज एकादशी के दिन इस मंत्र के पाठ से विष्णु सहस्रनाम के जप के समान पुण्य प्राप्त होता है l
💥 एकादशी के दिन बाल नहीं कटवाने चाहिए।
💥 एकादशी को चावल व साबूदाना खाना वर्जित है | एकादशी को शिम्बी (सेम) ना खाएं अन्यथा पुत्र का नाश होता है।
💥 जो दोनों पक्षों की एकादशियों को आँवले के रस का प्रयोग कर स्नान करते हैं, उनके पाप नष्ट हो जाते हैं।
🚩~सनातन पंचांग ~🚩
🌷 मोहिनी एकादशी 🌷
➡️ 27 अप्रैल 2026 सोमवार को मोहिनी एकादशी है।
🙏🏻 मोहिनी एकादशी ( उपवास से अनेक जन्मों के मेरु पर्वत जैसे महापापों का नाश )
🙏🏻
🚩 ~ सनातन पंचांग ~ 🚩
🌷 कर्ज-निवारक कुंजी भौम प्रदोष व्रत 🌷
➡️ 28 अप्रैल 2026 मंगलवार को भौम प्रदोष व्रत है।
🙏🏻 त्रयोदशी को मंगलवार उसे भौम प्रदोष कहते हैं ….इस दिन नमक, मिर्च नहीं खाना चाहिये, इससे जल्दी फायदा होता है | मंगलदेव ऋणहर्ता देव हैं। इस दिन संध्या के समय यदि भगवान भोलेनाथ का पूजन करें तो भोलेनाथ की, गुरु की कृपा से हम जल्दी ही कर्ज से मुक्त हो सकते हैं। इस दैवी सहायता के साथ थोड़ा स्वयं भी पुरुषार्थ करें। पूजा करते समय यह मंत्र बोलें –
🌷 मृत्युंजयमहादेव त्राहिमां शरणागतम्। जन्ममृत्युजराव्याधिपीड़ितः कर्मबन्धनः।।
🙏🏻
🚩~सनातन पंचांग ~🚩
🌷 वैशाख मास के अंतिम ३ दिन दिलायें महापुण्य पुंज 🌷
🙏🏻 ‘स्कंद पुराण’ के अनुसार वैशाख मास के शुक्ल पक्ष में अंतिम ३ दिन, (29 अप्रैल से 01 मई तक) त्रयोदशी से लेकर पूर्णिमा तक की तिथियाँ बड़ी ही पवित्र और शुभकारक हैं | इनका नाम ‘ पुष्करिणी ’ हैं, ये सब पापों का क्षय करनेवाली हैं | जो सम्पूर्ण वैशाख मास में ब्राम्हमुहूर्त में पुण्यस्नान, व्रत, नियम आदि करने में असमर्थ हो, वह यदि इन ३ तिथियों में भी उसे करे तो वैशाख मास का पूरा फल पा लेता है |
🙏🏻 वैशाख मास में लौकिक कामनाओं का नियमन करने पर मनुष्य निश्चय ही भगवान विष्णु का सायुज्य प्राप्त कर लेता है | जो वैशाख मास में अंतिम ३ दिन ‘गीता’ का पाठ करता है, उसे प्रतिदिन अश्वमेध यज्ञ का फल मिलता है | जो इन तीनों दिन ‘श्रीविष्णुसहस्रनाम’ का पाठ करता है, उसके पुण्यफल का वर्णन करने में तो इस भूलोक व स्वर्गलोक में कौन समर्थ है | अर्थात् वह महापुण्यवान हो जाता है |
🙏🏻 जो वैशाख के अंतिम ३ दिनों में ‘भागवत’ शास्त्र का श्रवण करता है, वह जल में कमल के पत्तों की भांति कभी पापों में लिप्त नहीं होता | इन अंतिम ३ दिनों में शास्त्र-पठन व पुण्यकर्मों से कितने ही मनुष्यों ने देवत्व प्राप्त कर लिया और कितने ही सिद्ध हो गये | अत: वैशाख के अंतिम दिनों में स्नान, दान, पूजन अवश्य करना चाहिए |
🙏🏻 *
🚩 ~ सनातन पंचांग ~ 🚩
🙏🏻🌷🌻🌹🍀🌺🌸🍁💐🌷🙏🏻
आपका जन्मदिन: 27 अप्रैल
🙏🌷🍀🌻🌹🌸💐🍁🌷🌺🙏
जिनका आज जन्मदिन है उनको हार्दिक शुभकामनाएं बधाई और शुभ आशीष 🌹
अंक ज्योतिष का सबसे आखरी मूलांक है नौ। आप बेहद साहसी हैं। आपके स्वभाव में एक विशेष प्रकार की तीव्रता पाई जाती है। आप सही मायनों में उत्साह और साहस के प्रतीक हैं। मंगल ग्रहों में सेनापति माना जाता है। अत: आप में स्वाभाविक रूप से नेतृत्त्व की क्षमता पाई जाती है। लेकिन आपको बुद्धिमान नहीं माना जा सकता। आपके जन्मदिन की संख्या आपस में जुड़ कर नौ होती है। यह मूलांक भूमि पुत्र मंगल के अधिकार में रहता है। मंगल के मूलांक वाले चालाक और चंचल भी होते हैं। आपको लड़ाई-झगड़ों में भी विशेष आनन्द आता है। आपको विचित्र साहसिक व्यक्ति कहा जा सकता है।

आपके लिए खास
शुभ दिनांक : 9, 18, 27
शुभ अंक : 1, 2, 5, 9, 27, 72
शुभ वर्ष : 2027, 2036, 2045
ईष्टदेव : हनुमान जी, मां दुर्गा।
शुभ रंग : लाल, केसरिया, पीला
आपकी जन्मतिथि के अनुसार भविष्यफल
करियर: अधिकार क्षेत्र में वृद्धि संभव है। नौकरी में आ रही बाधा दूर होगी। महत्वपूर्ण कार्य योजनाओं में सफलता मिलेगी। राजनैतिक व्यक्ति सफलता का स्वाद चख सकते हैं।
सेहत: स्वास्थ्य भी ठीक रहेगा।
परिवार: मित्रों स्वजनों का सहयोग मिलने से प्रसन्नता रहेगी। आप अपनी शक्ति का सदुपयोग कर प्रगति की और अग्रसर होंगे। पारिवारिक विवाद सुलझेंगे।
मेष राशि
आज का दिन आपके लिए संतुलन और सुकून लेकर आएगा। प्रेम जीवन में मधुरता बढ़ेगी और आप अपने साथी के साथ यादगार समय बिताएंगे। जीवनसाथी को कार्यक्षेत्र में बड़ी उपलब्धि या पदोन्नति मिल सकती है, जिससे घर का माहौल खुशहाल रहेगा। संतान के भविष्य को लेकर आप गंभीरता से विचार करेंगे और सही मार्गदर्शन देने का प्रयास करेंगे। विद्यार्थियों के लिए उच्च शिक्षा के नए अवसर बन सकते हैं। अपनी जरूरतों को पूरा करने के लिए आप खरीदारी की योजना बना सकते हैं और सरकारी योजनाओं का लाभ भी मिलने के संकेत हैं।
वृषभ राशि
आज आपके सामने नए अवसर खुल सकते हैं। कार्यक्षेत्र में नई जिम्मेदारियां मिलेंगी जिन्हें आप आत्मविश्वास के साथ निभाएंगे। आप मेहनत से पीछे नहीं हटेंगे और हर चुनौती का मजबूती से सामना करेंगे। सरकारी योजनाओं से लाभ मिलने की संभावना है। अनावश्यक उलझनों से दूरी बनाए रखना आपके लिए बेहतर रहेगा। नया घर खरीदने का सपना पूरा हो सकता है और इसके लिए ऋण भी आसानी से मिल सकता है।
मिथुन राशि
आज आप अपने कार्यों को समय पर पूरा करने के लिए सक्रिय रहेंगे। आपकी मधुर वाणी और व्यवहार से समाज में सम्मान बढ़ेगा। आप अपने काम पर ध्यान केंद्रित रखेंगे, जो आपके लिए लाभदायक साबित होगा। व्यापार में गुणवत्ता बनाए रखना जरूरी होगा क्योंकि यही आपकी पहचान बनेगी। किसी के साथ जरूरी जानकारी साझा करने से बचें और विरोधियों से दूरी बनाए रखें।
कर्क राशि
आज आपको अपने कार्यों पर पूरा ध्यान देने की आवश्यकता है। स्वास्थ्य और फिटनेस को नजरअंदाज न करें। किसी भी प्रकार के लेनदेन को सावधानीपूर्वक और लिखित रूप में करें। कानूनी मामलों में जल्दबाजी नुकसानदायक हो सकती है। सरकारी योजनाओं के माध्यम से निवेश करने की योजना बन सकती है जो भविष्य में लाभ दे सकती है।
सिंह राशि
आज का दिन सतर्क रहने का संकेत दे रहा है। आप अपनी जरूरतों पर अधिक खर्च कर सकते हैं इसलिए संतुलन बनाए रखना जरूरी होगा। प्रेम जीवन में रोमांस बढ़ेगा और साथी के साथ अच्छा समय बिताने का अवसर मिलेगा। पुराने मित्र से मुलाकात खुशी दे सकती है। घर के अधूरे कार्यों को पूरा करने का प्रयास करें और समय का सही उपयोग करें।
कन्या राशि
आज अपने कार्यों में बड़ा बदलाव करने से बचें। परिवार में चल रही समस्याओं को बातचीत से सुलझाने का प्रयास करें। मन में कुछ उलझन बनी रह सकती है खासकर किसी पुराने विषय के सामने आने से। परिवार के किसी सदस्य के विवाह में आ रही बाधा को दूर करने में आपकी भूमिका महत्वपूर्ण रहेगी। जिम्मेदारियां अधिक रहेंगी लेकिन आप धैर्य से सब संभाल लेंगे।
तुला राशि
आज आर्थिक मामलों में सावधानी बरतें। कोई कार्य पूरा होते समय अटक सकता है जिससे मन विचलित हो सकता है। व्यापार से जुड़े निर्णय सोच-समझकर लें। संतान की संगति और करियर पर ध्यान देना जरूरी है। ससुराल पक्ष के किसी व्यक्ति से निजी बातें साझा करने से बचें ताकि विवाद से दूर रह सकें।
वृश्चिक राशि
आज का दिन कुछ उलझनों के साथ शुरू हो सकता है लेकिन अंत में राहत मिलेगी। विदेश यात्रा की योजना बन सकती है। किसी रिश्तेदार से मिलने जाते समय अपनी वाणी पर नियंत्रण रखें। आपकी कोई इच्छा पूरी हो सकती है और नया वाहन लेने के योग भी बन सकते हैं। कार्यक्षेत्र की समस्याएं धीरे-धीरे समाप्त होंगी इसलिए धैर्य बनाए रखें।
धनु राशि
आज साझेदारी में किया गया कार्य आपके लिए लाभकारी रहेगा। परिवार की समस्याओं को मिलकर सुलझाने का प्रयास करें। जीवनसाथी के साथ घूमने की योजना बन सकती है जिससे संबंध मजबूत होंगे। भविष्य की योजनाओं पर चर्चा होगी। मन में हल्की चिंता रह सकती है लेकिन आप उसे संभालने में सफल रहेंगे।
मकर राशि
आज का दिन खुशियों से भरा रहेगा। करियर में उन्नति के संकेत हैं और प्रेम जीवन भी बेहतर रहेगा। किसी विवाद या राजनीति से दूर रहना आपके लिए हितकर होगा। अपनी कीमती वस्तुओं का ध्यान रखें क्योंकि खोने की आशंका बनी रह सकती है। साझेदारी में किया गया कार्य लाभ दे सकता है।
कुंभ राशि
आज स्वास्थ्य के प्रति सजग रहने की जरूरत है। खानपान में लापरवाही परेशानी बढ़ा सकती है। कार्यक्षेत्र में आप सक्रिय रहेंगे लेकिन एक साथ कई कार्य आने से मन विचलित हो सकता है। व्यापार में विरोधियों पर नजर रखें और वाहन चलाते समय सावधानी बरतें। पुरानी गलतियों से सीख लेकर आगे बढ़ें।
मीन राशि
आज कार्यों का दबाव अधिक रह सकता है लेकिन आप उसे संभाल लेंगे। कार्यक्षेत्र में आपके प्रयासों की सराहना होगी, जिससे आत्मविश्वास बढ़ेगा। माता से कोई महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिल सकती है। भाई-बहनों का सहयोग मिलेगा और आपके प्रयास सफल होंगे। पुराने लेनदेन से राहत मिलेगी लेकिन किसी कानूनी मामले में सावधानी बरतना आवश्यक है।

Leave a Reply