🙏🏻 हर हर महादेव🙏🏻
🚩 ~ सनातन पंचांग ~ 🚩🌤️ दिनांक – 18 अप्रैल 2026
🌤️ दिन – शनिवार
🌤️ विक्रम संवत 2083 (गुजरात अनुसार 2082)
🌤️ शक संवत -1948
🌤️ अयन – उत्तरायण
🌤️ ऋतु – वसंत ॠतु
🌤️ मास – वैशाख
🌤️ पक्ष – शुक्ल
🌤️ तिथि – प्रतिपदा दोपहर 02:10 तक तत्पश्चात द्वितीया
🌤️ नक्षत्र – अश्विनी सुबह 09:42 तक तत्पश्चात भरणी
🌤️ योग – प्रीति रात्रि 11:56 तक तत्पश्चात आयुष्मान
🌤️राहुकाल – सुबह 09:28 से सुबह 11:03 तक
🌤️ सूर्योदय – 06:18
🌤️ सूर्यास्त – 06:57
👉 दिशाशूल – पूर्व दिशा मे
🚩 व्रत पर्व विवरण- चंद्र-दर्शन (शाम 06:49 से रात्रि 07:52 तक)
💥 विशेष – प्रतिपदा को कूष्माण्ड (कुम्हड़ा पेठा) न खाएं क्योकि यह धन का नाश करने वाला है (ब्रह्मवैवर्त पुराण, ब्रह्म खंडः 27.29-38)
🚩~सनातन पंचांग ~🚩
🌤️ दिनांक – 18 अप्रैल 2026
🌤️ दिन – शनिवार
🌤️ विक्रम संवत 2083 (गुजरात अनुसार 2082)
🌤️ शक संवत -1948
🌤️ अयन – उत्तरायण
🌤️ ऋतु – वसंत ॠतु
🌤️ मास – वैशाख
🌤️ पक्ष – शुक्ल
🌤️ तिथि – प्रतिपदा दोपहर 02:10 तक तत्पश्चात द्वितीया
🌤️ नक्षत्र – अश्विनी सुबह 09:42 तक तत्पश्चात भरणी
🌤️ योग – प्रीति रात्रि 11:56 तक तत्पश्चात आयुष्मान
🌤️राहुकाल – सुबह 09:28 से सुबह 11:03 तक
🌤️ सूर्योदय – 06:18
🌤️ सूर्यास्त – 06:57
👉 दिशाशूल – पूर्व दिशा मे
🚩 व्रत पर्व विवरण- चंद्र-दर्शन (शाम 06:49 से रात्रि 07:52 तक)
💥 विशेष – प्रतिपदा को कूष्माण्ड (कुम्हड़ा पेठा) न खाएं क्योकि यह धन का नाश करने वाला है (ब्रह्मवैवर्त पुराण, ब्रह्म खंडः 27.29-38)
🚩~सनातन पंचांग ~🚩
🌷 भविष्यपुराण, ब्राह्मपर्व, अध्याय 21 🌷
➡️ 19 अप्रैल 2026 रविवार को अक्षय तृतीया है ।
🙏🏻 वैशाखे मासि राजेन्द्र तृतीया चन्दनस्य च ।वारिणा तुष्यते वेधा मोदकैर्भीम एव हि । ।दानात्तु चन्दनस्येह कञ्जजो नात्र संशयः । । यात्वेषा कुरुशार्दूल वैशाखे मासि वै तिथिः ।तृतीया साऽक्षया लोके गीर्वाणैरभिनन्दिता । । आगतेयं महाबाहो भूरि चन्द्रं वसुव्रता ।कलधौतं तथान्नं च घृतं चापि विशेषतः । ।यद्यद्दत्तं त्वक्षयं स्यात्तेनेयमक्षया स्मृता । । यत्किञ्चिद्दीयते दानं स्वल्पं वा यदि वा बहु ।तत्सर्वमक्षयं स्याद्वै तेनेयमक्षया स्मृता । ।योऽस्यां ददाति करकन्वारिबीजसमन्वितान् ।स याति पुरुषो वीर लोकं वै हेममालिनः । ।इत्येषा कथिता वीर तृतीया तिथिरुत्तमा ।यामुपोष्य नरो राजन्नृद्धिं वृद्धिं श्रियं भजेत् । ।
🙏🏻 अर्थ : वैशाख मास की तृतीया को चन्दनमिश्रित जल तथा मोदक के दान से ब्रह्मा तथा सभी देवता प्रसन्न होते हैं | देवताओं ने वैशाख मास की तृतीया को अक्षय तृतीया कहा है | इस दिन अन्न-वस्त्र-भोजन-सुवर्ण और जल आदि का दान करने से अक्षय फल की प्राप्ति होती है | इसी तृतीया के दिन जो कुछ भी दान किया जाता है वह अक्षय हो जाता है और दान देनेवाला सूर्यलोक को प्राप्त करता है | इस तिथि को जो उपवास करता है वह ऋद्धि-वृद्धि और श्री से सम्पन्न हो जाता है |
🚩 ~ सनातन पंचांग ~ 🚩
🌷 ससुराल मे कोई तकलीफ 🌷
👩🏻 किसी सुहागन बहन को ससुराल में कोई तकलीफ हो तो शुक्ल पक्ष की तृतीया को उपवास रखें …उपवास माने एक बार बिना नमक का भोजन कर के उपवास रखें..भोजन में दाल चावल सब्जी रोटी नहीं खाए, दूध रोटी खा लें..शुक्ल पक्ष की तृतीया को..अमावस्या से पूनम तक की शुक्ल पक्ष में जो तृतीया आती है उसको ऐसा उपवास रखें …नमक बिना का भोजन(दूध रोटी) , एक बार खाए बस……अगर किसी बहन से वो भी नहीं हो सकता पूरे साल का तो केवल
🙏🏻 माघ महीने की शुक्ल पक्ष की तृतीया,
🙏🏻 वैशाख शुक्ल तृतीया (यानी 19 अप्रैल 2026 रविवार को) और
🙏🏻 भाद्रपद मास की शुक्ल तृतीया
जरुर ऐसे ३ तृतीया का उपवास जरुर करें …नमक बिना का भोजन करें ….जरुर लाभ होगा…
🙏🏻 ..ऐसा व्रत वशिष्ठ जी की पत्नी अरुंधती ने किया था…. ऐसा आहार नमक बिना का भोजन…. वशिष्ठ और अरुंधती का वैवाहिक जीवन इतना सुंदर था कि आज भी सप्त ऋषियों में से वशिष्ठ जी का तारा होता है , उनके साथ अरुंधती का तारा होता है…आज भी आकाश में रात को हम उन का दर्शन करते हैं …
🙏🏻 .शास्त्रों के अनुसार शादी होती तो उनका दर्शन करते हैं ….. जो जानकार पंडित होता है वो बोलता है…शादी के समय वर-वधु को अरुंधती का तारा दिखाया जाता है और प्रार्थना करते हैं कि , “जैसा वशिष्ठ जी और अरुंधती का साथ रहा ऐसा हम दोनों पति पत्नी का साथ रहेगा..” ऐसा नियम है….
🙏🏻 चन्द्रमा की पत्नी ने इस व्रत के द्वारा चन्द्रमा की यानी २७ पत्नियों में से प्रधान हुई….चन्द्रमा की पत्नी ने तृतीया के व्रत के द्वारा ही वो स्थान प्राप्त किया था…तो अगर किसी सुहागन बहन को कोई तकलीफ है तो ये व्रत करें ….उस दिन गाय को चंदन से तिलक करें … कुम-कुम का तिलक ख़ुद को भी करें उत्तर दिशा में मुख करके …. उस दिन गाय को भी रोटी गुड़ खिलाये॥
🙏🏻 🚩 *~ सनातन पंचांग ~* 🚩
🙏🏻🌷🌻🍀🌹🌼💐🌸🌺🙏🏻🌹 जिनका आज जन्मदिन है उनको हार्दिक शुभकामनाएं बधाई और शुभ आशीष 🌹
आपका जन्मदिन: 18 अप्रैल
अंक ज्योतिष का सबसे आखरी मूलांक है नौ। आपके जन्मदिन की संख्या भी नौ है। आप सही मायनों में उत्साह और साहस के प्रतीक हैं। मंगल ग्रहों में सेनापति माना जाता है। अत: आप में स्वाभाविक रूप से नेतृत्त्व की क्षमता पाई जाती है। लेकिन आपको बुद्धिमान नहीं माना जा सकता। मंगल के मूलांक वाले चालाक और चंचल भी होते हैं। आपको लड़ाई-झगड़ों में भी विशेष आनंद आता है। आपको विचित्र साहसिक व्यक्ति कहा जा सकता है। यह मूलांक भूमि पुत्र मंगल के अधिकार में रहता है। आप बेहद साहसी हैं। आपके स्वभाव में एक विशेष प्रकार की तीव्रता पाई जाती है।
आपके लिए खास
शुभ दिनांक : 9, 18, 27
शुभ अंक : 1, 2, 5, 9, 27, 72
शुभ वर्ष : 2036, 2045
ईष्टदेव : हनुमान जी, मां दुर्गा।
शुभ रंग : लाल, केसरिया, पीला
आपकी जन्मतिथि के अनुसार भविष्यफल
करियर: राजनैतिक व्यक्ति सफलता का स्वाद चख सकते हैं। अधिकार क्षेत्र में वृद्धि संभव है। आप अपनी शक्ति का सदुपयोग कर प्रगति की और अग्रसर होंगे। नौकरी में आ रही बाधा दूर होगी।
सेहत: स्वास्थ्य भी ठीक रहेगा।
परिवार: पारिवारिक विवाद सुलझेंगे। मित्रों स्वजनों का सहयोग मिलने से प्रसन्नता रहेगी। महत्वपूर्ण कार्य योजनाओं में सफलता मिलेगी।
मेष राशि
आज का दिन आपको सिखाएगा धैर्य ही असली ताकत है। जल्दबाजी से काम बिगड़ सकता है, इसलिए हर कदम सोच-समझकर रखें। विरोधी सक्रिय रहेंगे, लेकिन आपकी समझदारी उन्हें मात दे देगी। दोस्तों का साथ मनोबल बढ़ाएगा और कहीं घूमने का प्लान भी बन सकता है। बोलते समय शब्दों का चयन बहुत जरूरी है। विद्यार्थियों के लिए संकेत साफ है। लापरवाही की तो मुश्किलें खुद बढ़ेंगी।
वृषभ राशि
आज शांति ही आपकी सबसे बड़ी जीत है। किसी भी विवाद से दूर रहना ही समझदारी होगी। मन थोड़ा उलझा रहेगा, लेकिन अटकी हुई डील अचानक पूरी होकर राहत दे सकती है। संतान के लिए कोई बड़ा फैसला जैसे नया वाहन ले सकते हैं। पुराने वादे निभाने का समय है। विद्यार्थियों के लिए ऊंची पढ़ाई के रास्ते खुलेंगे और सिंगल लोगों के जीवन में प्यार दस्तक दे सकता है।
मिथुन राशि
आज धन और अवसर दोनों आपके दरवाजे पर दस्तक देंगे। लेकिन किसी की मीठी बातों में आकर फैसला न लें। विदेश से जुड़े काम में खुशखबरी मिल सकती है। माता जी की सेहत चिंता बढ़ा सकती है, डॉक्टर से सलाह जरूरी है। अपनी पुरानी गलतियों को दोहराने से बचें, नहीं तो पिताजी की नाराजगी झेलनी पड़ सकती है।
कर्क राशि
आज आपकी आमदनी बढ़ने के संकेत हैं। कार्यक्षेत्र में टीम का पूरा साथ मिलेगा, लेकिन जल्दबाज़ी में गलती हो सकती है। धार्मिक माहौल में समय बिताने से मन को सुकून मिलेगा। रिश्तेदारों के साथ रिश्ते मजबूत होंगे और बिजनेस के सिलसिले में यात्रा लाभदायक रहेगी। कोर्ट-कचहरी के मामलों में मेहनत ज्यादा करनी पड़ेगी।
सिंह राशि
आज का दिन आपके लिए चमकने का मौका है। परिवार और दोस्तों के साथ शानदार समय बितेगा। राजनीति या सामाजिक क्षेत्र में काम करने वालों को नई पहचान मिलेगी। नया काम शुरू करने से पहले सोच-विचार जरूरी है। विद्यार्थियों की कोई बड़ी इच्छा जैसे मनचाहा कोर्स पूरी हो सकती है।
कन्या राशि
आज आलस्य छोड़कर आगे बढ़ने का दिन है। आपकी मीठी वाणी ही आपकी सबसे बड़ी ताकत बनेगी। अफवाहों या सुनी-सुनाई बातों पर भरोसा न करें। मां की दी हुई जिम्मेदारी समय पर पूरी करनी होगी। किसी समस्या का हल भाइयों से बातचीत में मिल सकता है। जोखिम भरे कामों से दूरी बनाए रखें।
तुला राशि
आज जिम्मेदारियों का भार थोड़ा बढ़ सकता है। खर्चे आय से ज्यादा हो सकते हैं, जिससे तनाव रहेगा। संतान का व्यवहार भी चिंता दे सकता है। एक साथ कई काम आने से दिमाग व्यस्त रहेगा। लाइफस्टाइल सुधारने के लिए खरीदारी करेंगे। किसी सहयोगी से बेवजह विवाद हो सकता है। लेकिन यात्रा के दौरान कोई महत्वपूर्ण जानकारी मिल सकती है।
वृश्चिक राशि
आज भाग्य आपके साथ खड़ा है। नौकरी में शानदार प्रदर्शन आपको खास बना देगा और प्रमोशन के संकेत मिल सकते हैं। नए काम में कदम सोच-समझकर रखें। समय का सही उपयोग ही सफलता दिलाएगा। नई नौकरी की तलाश खत्म हो सकती है। माता-पिता के आशीर्वाद से रुके काम पूरे होंगे।
धनु राशि
आज बड़ों का आशीर्वाद आपको आगे बढ़ाएगा। आपकी समझदारी भरे फैसले लोगों को प्रभावित करेंगे। ऊर्जा से भरपूर रहेंगे और काम समय पर पूरे करेंगे। ध्यान थोड़ा भटक सकता है, इसलिए फोकस जरूरी है। संतान की संगति पर नजर रखें। किसी विवाह से जुड़ी समस्या का हल दोस्त की मदद से निकल सकता है।
मकर राशि
आज खुशखबरी आपका इंतजार कर रही है। दूर बैठे किसी अपने से अच्छी खबर मिल सकती है। पेंडिंग कामों को पूरा करने का मौका मिलेगा। लेकिन पैसों के मामले में किसी अजनबी पर भरोसा करना भारी पड़ सकता है। माता-पिता का आशीर्वाद आपके लिए सफलता के दरवाजे खोलेगा और तरक्की की रुकावटें दूर होंगी।
कुंभ राशि
आज का दिन सामान्य लेकिन सीख देने वाला है। बिजनेस में तकनीकी समस्या परेशानी दे सकती है। काम का दबाव बढ़ेगा, लेकिन टीम का सहारा मिलेगा। विद्यार्थियों को अपने गुरुजनों से मार्गदर्शन लेना चाहिए। आपकी कोई खास इच्छा पूरी हो सकती है, जिससे दिल खुश हो जाएगा। परिवार का साथ आपको मजबूती देगा।
मीन राशि
आज मेहनत आपका सबसे बड़ा हथियार बनेगी। आप अपनी लगन से एक नई ऊंचाई हासिल करेंगे। खर्चे बढ़ सकते हैं, इसलिए संतुलन जरूरी है। परिवार के बुजुर्गों की सेहत पर ध्यान दें। कुछ नया करने की कोशिश सफल होगी। विरोधियों को पहचानना जरूरी है, नहीं तो नुकसान हो सकता है।

Leave a Reply