Vaidik Panchang 04012026 Rashifal Samadhan

🙏🏻हर हर महादेव 🙏🏻
🕉️ *~ वैदिक पंचांग ~* 🕉️
🌤️ *दिनांक – 04 जनवरी 2026*
🌤️ *दिन – रविवार*
🌤️ *विक्रम संवत – 2082*
🌤️ *शक संवत – 1947*
🌤️ *अयन – दक्षिणायन*
🌤️ *ऋतु – शिशिर ऋतु*
🌤️ *मास – माघ (गुजरात-महाराष्ट्र पौष)*
🌤️ *पक्ष – कृष्ण*
🌤️ *तिथि – प्रतिपदा दोपहर 12:29 तक तत्पश्चात द्वितीया*
🌤️ *नक्षत्र – आर्द्रा शाम 03:11 तक तत्पश्चात पुष्य*
🌤️ *योग – वैधृति 05 जनवरी रात्रि 01:47 तक तत्पश्चात विष्कंभ*
🌤️ *राहुकाल – शाम 04:49 से शाम 06:10 तक*
🌤️ *सूर्योदय – 07:18*
🌤️ *सूर्यास्त – 06:09*
👉 *दिशाशूल – पश्चिम दिशा में*
🚩 *व्रत पर्व विवरण – रविपुष्य योग (दोपहर 03:11 से 05 जनवरी सूर्योदय तक)*
💥 *विशेष – प्रतिपदा को कूष्माण्ड (कुम्हड़ा पेठा) न खाएं क्योकि यह धन का नाश करने वाला है (ब्रह्मवैवर्त पुराण, ब्रह्म खंडः 27.29-38)*
*💥 रविवार के दिन स्त्री-सहवास तथा तिल का तेल खाना और लगाना निषिद्ध है। (ब्रह्मवैवर्त पुराण, ब्रह्म खंडः 27.29-38)*
💥 *रविवार के दिन मसूर की दाल, अदरक और लाल रंग का साग नहीं खाना चाहिए।(ब्रह्मवैवर्त पुराण, श्रीकृष्ण खंडः 75.90)*
💥 *रविवार के दिन काँसे के पात्र में भोजन नहीं करना चाहिए।(ब्रह्मवैवर्त पुराण, श्रीकृष्ण खंडः 75)*
💥 *स्कंद पुराण के अनुसार रविवार के दिन बिल्ववृक्ष का पूजन करना चाहिए। इससे ब्रह्महत्या आदि महापाप भी नष्ट हो जाते हैं।*
          🕉️~*वैदिक पंचांग* ~🕉️
🌷 *कोई कष्ट हो तो* 🌷
➡️ *06 जनवरी 2026 मंगलवार को संकष्ट चतुर्थी (चन्द्रोदय रात्रि 09:07)*
🙏🏻 *हमारे जीवन में बहुत समस्याएँ आती रहती हैं, मिटती नहीं हैं ।, कभी कोई कष्ट, कभी कोई समस्या | ऐसे लोग शिवपुराण में बताया हुआ एक प्रयोग कर सकते हैं कि, कृष्ण पक्ष की चतुर्थी (मतलब पुर्णिमा के बाद की चतुर्थी ) आती है | उस दिन सुबह छः मंत्र बोलते हुये गणपतिजी को प्रणाम करें कि हमारे घर में ये बार-बार कष्ट और समस्याएं आ रही हैं वो नष्ट हों |*
👉🏻 *छः मंत्र इस प्रकार हैं –*
🌷 *ॐ सुमुखाय नम: : सुंदर मुख वाले; हमारे मुख पर भी सच्ची भक्ति प्रदान सुंदरता रहे ।*
🌷 *ॐ दुर्मुखाय नम: : मतलब भक्त को जब कोई आसुरी प्रवृत्ति वाला सताता है तो… भैरव देख दुष्ट घबराये ।*
🌷 *ॐ मोदाय नम: : मुदित रहने वाले, प्रसन्न रहने वाले । उनका सुमिरन करने वाले भी प्रसन्न हो जायें।*
🌷 *ॐ प्रमोदाय नम: : प्रमोदाय; दूसरों को भी आनंदित करते हैं। भक्त भी प्रमोदी होता है और अभक्त प्रमादी होता है, आलसी। आलसी आदमी को लक्ष्मी छोड़ कर चली जाती है। और जो प्रमादी न हो, लक्ष्मी स्थायी होती है।*
🌷 *ॐ अविघ्नाय नम:*
🌷 *ॐ विघ्नकरत्र्येय नम:*
🙏🏻
              🕉️ *~ वैदिक पंचांग ~* 🕉️
🌷 *मंगलवारी चतुर्थी* 🌷
➡️ *06 जनवरी 2026 मंगलवार को सुबह 08:01 से 07 जनवरी सुबह 06:52 तक अंगारकी-मंगलवारी चतुर्थी है।*
🙏 *अंगार चतुर्थी को सब काम छोड़ कर जप-ध्यान करना …जप, ध्यान, तप सूर्य-ग्रहण जितना फलदायी है…*
🌷 *> बिना नमक का भोजन करें*
🌷 *> मंगल देव का मानसिक आह्वान करो*
🌷 *> चन्द्रमा में गणपति की भावना करके अर्घ्य दें*
💵 *कितना भी कर्ज़दार हो ..काम धंधे से बेरोजगार हो ..रोज़ी रोटी तो मिलेगी और कर्जे से छुटकारा मिलेगा |*
          🕉️ *~ वैदिक पंचांग ~* 🕉️

*भगवान कह रहे हैं :* जीव के लिए दो मार्ग हैं…
एक श्रेय मार्ग,
दुसरा प्रेय मार्ग…
मतलब एक मार्ग भगवान की ओर जाता है, दुसरा मार्ग संसार की ओर,
जीव कोई एक मार्ग चुन ले…
तीसरा मार्ग कोई है ही नहीं और जीव एक समय में एक ही मार्ग पर चलेगा, दोनों मार्ग में चल नहीं सकता क्योंकि जीव के पास एक ही मन है। वो भगवान में लगेगा, या संसार में… ये जीव स्वयं तय करेगा किस मार्ग पर उसको चलना है।

तो ध्यानु भक्त कहते हैं, “हे भगवन ! जैसे हमारे लिए आप दो ही मार्ग रखे हैं, वैसे ही आपके लिए भी दो मार्ग हैं !! एक है आप हमारे पास आकर हमें दर्शन दीजिए या दुसरा है कि आप हमें आपके पास बुलालें और कोई मार्ग आपके पास है नहीं। आप सदैव जीव के पास आते हैं उसको दर्शन देते हैं या उसको अपने धाम में बुला लेते हैं। कृपा करके मेरे साथ भी वही कीजिए… आप मुझे दर्शन दीजिए या मुझे अपने धाम बुला लीजिए।”
                                                                            *जय जय नारायण हरि हरि*


हे अर्जुन ! सूर्य का तेज, जो सारे अंधकार को दूर करता है, मुझ से ही निकलता है। चंद्रमा तथा अग्नि के तेज भी मुझ से उतपन्न है।

*श्रीमद्भगवद्गीता यथारूप*
*अध्याय-१५ श्लोक – १२ पुरुषोत्तम योग*

*यदादित्यगतः।   तेजो       जगभ्दासयतेअखिलम्।*
*यच्चन्द्रमसि  यच्चाग्नौ। तत्तेजो।   विद्धि  मामकम्।।१२।।*

हे अर्जुन ! सूर्य का तेज, जो सारे अंधकार को दूर करता है, मुझ से ही निकलता है। चंद्रमा तथा अग्नि के तेज भी मुझ से उतपन्न है।

तात्पर्य : अज्ञानी मनुष्य यह नही समझ पाता कि यह सब कुछ कैसे घटित होता है। लेकिन भगवान ने यहाँ पर जो कुछ बतलाया है, उसे समझकर ज्ञान प्राप्त किया जा सकता है।

प्रत्येक व्यक्ति सूर्य, चन्द्रमा, अग्नि तथा बिजली देखता है। उसे यह समझने का प्रयास करना चाहिए कि चाहे सूर्य का तेज हो या चन्द्रमा, अग्नि अथवा बिजली का तेज, ये सब भगवान से ही उदभूत है। जीव मूलतः परमेश्वर के अंश है और भगवान यहाँ इंगित कर रहे है कि जीव किस प्रकार भगवदधाम को प्राप्त कर सकता है।

        इस श्लोक से हम यह समझ सकते है कि सूर्य सम्पूर्ण सौर मण्डल को प्रकाशित कर रहा है। ब्रह्मांड अनेक है और सौर मण्डल भी अनेक है। लेकिन प्रत्येक ब्रह्मांड में केवल एक सूर्य है। भगवदगीता में (१०-२१)  में कहा गया है कि चन्द्रमा भी एक नक्षत्र है। ( नक्षत्रणामहं शशो )

सूर्य का प्रकाश परमेश्वर के आध्यात्मिक आकाश में आध्यात्मिक तेज के कारण है। सूर्योदय के साथ ही मनुष्य के कार्यकलाप प्रारम्भ हो जाते है। वे भोजन पकाने के लिए अग्नि जलाते है और अग्नि की सहायता से अनेक कार्य किये जाते है। अतएव सुर्योदय, अग्नि, तथा चन्द्रमा की चांदनी जीवों को अत्यंत सुहावने लगते है। इनकी सहायता के बिना कोई जीव नही रह सकता।

अतएव यदि मनुष्य यह जान ले कि सूर्य, चन्द्रमा तथा अग्नि का प्रकाश तथा तेज भगवान श्री कृष्ण से उदभूत हो रहा है, तो उसमे कृष्णभावनामृत का सूत्रपात हो जाता है। चन्द्रमा के प्रकाश से सारी वनस्पतियां पोषित होती है।
चन्द्रमा का प्रकाश इतना आनन्दप्रद है कि लोग सरलता से समझ सकते है कि वे भगवान कृष्ण की कृपा से ही जी रहे है।

प्रभु की कृपा के विना न तो सूर्य होगा, न चन्द्रमा न अग्नि और सूर्य, चन्द्रमा तथा अग्नि के बिना हमारा जीवित रहना असंभव है। वद्धजीव में कृष्णभावनामृत जगाने वाले ये ही कपितय विचार है।

🙏🏻🌷💐🌸🌼🌹🍀🌺💐🌷🙏🏻🙏🏻

हर हर महादेव 🙏🏻
आपका जन्मदिन: 4 जनवरी

दिनांक 4 को जन्मे व्यक्ति का मूलांक 4 होगा। ऐसे व्यक्ति को जीवन में अनेक परिवर्तनों का सामना करना पड़ता है। जैसे तेज स्पीड से आती गाड़ी को अचानक ब्रेक लग जाए ऐसा उनका भाग्य होगा। लेकिन यह भी निश्चित है कि इस अंक वाले अधिकांश लोग कुलदीपक होते हैं। इस अंक से प्रभावित व्यक्ति जिद्दी, कुशाग्र बुद्धि वाले, साहसी होते हैं। आपका जीवन संघर्षशील होता है। इनमें अभिमान भी होता है। ये लोग दिल के कोमल होते हैं किन्तु बाहर से कठोर दिखाई पड़ते हैं। इनकी नेतृत्त्व क्षमता के लोग कायल होते हैं।

आपके लिए खास

शुभ दिनांक : 4, 8, 13, 22, 26, 31

शुभ अंक : 4, 8,18, 22, 45, 57

शुभ वर्ष : 2031, 2040, 2060

ईष्टदेव : श्री गणेश, श्री हनुमान

शुभ रंग : नीला, काला, भूरा

आपकी जन्मतिथि के अनुसार भविष्यफल

शुभ कार्य : मान-सम्मान में वृद्धि होगी, वहीं मित्र वर्ग का सहयोग मिलेगा। नौकरीपेशा प्रयास करें तो उन्नति के चांस भी है।

व्यापार : नवीन व्यापार की योजना प्रभावी होने तक गुप्त ही रखें। यह वर्ष पिछले वर्ष के दुष्प्रभावों को दूर करने में सक्षम है। आपको सजग रहकर कार्य करना होगा। शत्रु पक्ष पर प्रभावपूर्ण सफलता मिलेगी।

परिवार : परिवारिक मामलों में सहयोग के द्वारा सफलता मिलेगी। विवाह के मामलों में आश्चर्यजनक परिणाम आ सकते हैं।

🙏🏻हर हर महादेव 🙏🏻
🌹आज का राशिफल 🌹
*दिनांक : 04 जनवरी 2026*

मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
आज का दिन आपको मिला-जुला फल प्रदान करेगा। आज धन जमा करने की कितनी भी कोशिश करें खर्च लगे रहने से लाभ-खर्च बराबर रहेंगे फिर भी आज अन्य दिनों की तुलना में व्यापार की स्थिति संतोषजनक रहेगी। आज किसी का कार्यो में बिना मांगे सलाह ना दे अन्यथा अपमानजनक स्थिति भी बन सकती है। कला प्रेमियों को आज प्रतिभा प्रदर्शन के सुअवसर मिलेंगे। परिवार में किसी शुभ आयोजन के लिए यात्रा भी हो सकती है। परिजनों से किसी बात पर मतभेद होने की भी संभावना है। सेहत को लेकर आशंकित रहेंगे फिर भी कार्य भर के चलते अनदेखा करना पड़ेगा। आर्थिक लेनदेन के कार्य आज ना करें।

वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)
आज के दिन का उत्तरार्ध आपके लिए शुभ फलदायी रहेगा। दिन के प्रथम भाग में आज भी छूट पुट गरमा गरमी का सामना करना पड़ेगा किसी महत्त्वपूर्ण कार्य को लेकर अनिर्णय की स्थिति बनी रहेगी। जिससे कार्यो के पूर्ण होने में संशय रहेगा। आर्थिक मामलों को लेकर किसी से तकरार होने की संभावना है संध्या तक वाणी और वर्तन पर संयम रखने से परिजन एवं अन्य लोगों के साथ मनमुटाव टाल सकेंगे। मध्यान के बाद आध्यत्म में रूचि बढ़ेगी लेकिन इसके लिये समय नही दे पाएंगे। रुके कार्य गति पकड़ेंगे। संतान का सहयोग मिलेगा। सेहत नरम होने पर भी अनदेखी करेंगे।

मिथुन👫 (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
आज का दिन आपके लिए मध्यम फलदायी रहेगा। आज दिन के मध्यान तक मनोरंजन के अवसर कम ही गवाएंगे। परिजनों के साथ आज आपके सम्बन्ध अत्यंत भावनात्मक रहेंगे। छोटी-छोटी बातों को प्रतिष्ठा पर ना लें। अन्यथा झगड़ा होते देर नही लगेगी। मध्यान के आस पास किसी बहुप्रतीक्षित कार्य के पूर्ण होने से मन प्रसन्न रहेगा। महत्त्वपूर्ण कार्यो को आज संध्या से पूर्व करना हितकर रहेगा इसके बाद स्थिति सामान्य ही रहेगी लेकिन लाभ की संभावनाएं पहले से कम हो जाएंगी। आर्थिक लाभ आज भी आशाजनक हो ही जायेगा। सेहत गलत खान पान के कारण खराब हो सकती है।

कर्क🦀 (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
आज का दिन आपके लिए शुभफलदायी रहेगा। आज सेहत सामान्य रहेगी। आज नौकरी व्यवसाय में भी आशानुकूल सफलता मिलने से आर्थिक समस्याएं सुलझेंगी धन लाभ के लिये मध्यान तक इंतजार करना पड़ेगा लेकिन होगा अवश्य। सार्वजनिक क्षेत्र पर आपकी छवि सुधरेगी किसी के विवाद की मध्यस्थता अथवा जमानत भी लेनी पड़ सकती है। सरकारी कार्य या जमीन सम्बंधित कार्य मध्यान के बाद अथवा आने वाले कल करना लाभदायक रहेगा सफलता की संभावना बढ़ेगी। आज व्यर्थ की यात्रा में धन खर्च होगा। परिजनों का सहयोग मिलेगा। सेहत आज ठीक रहेगी।

सिंह🦁 (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
आज का दिन आपके लिए मिश्रित फलदायी रहेगा। दिन के पहले भाग में सेहत सम्बंधित परेशानियां रहने से बैचनी एवं मानसिक नकारात्मकता हावी रहेगी। आज संध्या तक बिना सोचे कोई कार्य ना करे अन्यथा धन एवं मान हानि हो सकती है। नए कार्य आज आरंभ एवं व्यापार विस्तार की योजना को भी फिलहाल स्थगित करना ही बेहतर है। किसी भी कार्य मे जोखिम लेने पर बाद में पश्चाताप होगा। नजदीकी रिश्तेदार से अशुभ समाचार मिल सकता है। संध्या पश्चात स्थिति में सुधार आने  लगेगा। खान-पान में आज विशेष ध्यान रखने की आवश्यकता है।

कन्या👩 (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
आज का दिन भी आपके लिए लाभदायी रहेगा। आज अपने समस्त आर्थिक संबहित एवं अन्य कार्य संध्या से पहले पूर्ण करने का प्रयास करें सफलता की संभावना शतप्रतिशत रहेगी इसके बाद कोई दुखद घटना होने से मानसिक स्थिति बदलने पर अवरोध आएंगे। आज व्यवसायिक क्षेत्र पर आशानुकूल उन्नति से संतुष्टि मिलेगी। शेयर- सट्टे में निवेश से धन लाभ की संभावनाएं है। आज किसी को उधार धन ना दे अन्यथा वसूली में परेशानी आएगी। विपरीत लिंगीय से प्रेम बढ़ेगा। आज किसी बात को लेकर कुछ समय के लिये आक्रोश में आ सकते है। सेहत का ध्यान रखे सर्दी-कफ हो सकता है।

तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
आज का दिन आपके लिये कार्य सफलता वाला रहेगा। वैसे तो आप आज व्यवहारिक ही रहेंगे लेकिन अपने हित साधने के लिये दंड भेद की नीति भी अपना सकते है।जिससे बनते कार्य कुछ समय के लिये उलझ भी सकते है। फिर भी आज व्यवसायियो को कार्य क्षेत्र में अनुकूल वातावरण मिलने से प्रत्येक कार्य सरलता से संपन्न होंगे। नौकरी वाले जातको पर उच्चाधिकारी मेहरबान रहने से कार्य के प्रति उत्साह बढ़ेगा। किसी प्रियजन से आकस्मिक भेंट आनंद देगी। परिवार में आज किसी व्यक्ति विशेष के कारण मतभेद की स्थिति बनेगी। पत्नी से उग्र चर्चा से बचे। जुखाम अथवा पेट संबंधित व्याधि हो सकती है।

वृश्चिक🦂 (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहेगा। आज आप धर्म कर्म में आस्था तो रहेगी लेकिन कार्यो की अधिकता रहने पर ज्यादा समय नही दे पाएंगे फिर भी आज छोटे मोटे दान पुण्य कर मानसिक शांति प्राप्त करेंगे। आज आप व्यर्थ के झंझट से बचना ही बेहतर समझेंगे। कार्य सखेत्र पर भी आसानी से जितना मिल जाये उसी में संतोष कर लेंगे लेकिन महिलाओं को मानसिकता इसके विपरीत रहेगी। थोड़ी प्राप्ति होने पर ज्यादा की लालसा बढ़ेगी। धन की आमद आशा से कम लेकिन कामचलाऊ हो जाएगी। कोर्ट-कचहरी के कार्य आज करना बेहतर रहेगा। अन्य दायित्वों वाले कार्य आज ना करें। परिवार का वातावरण शांत रहेगा।

धनु🏹 (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)
आज का दिन आप के लिए मिश्रित फलदायी रहेगा। आज परिवार की किसी स्त्री अथवा बुजुर्ग की सेहत बिगड़ने से दौड़-धुप करनी पड़ेगी। कार्य क्षेत्र पर आज अधिक समय नहीं दे पाएंगे वैसे भी आज ज्यादा लाभ की आशा ना रखें धन की आमद थोड़ी बहुत होगी लेकिन आज किसी न किसी रूप में हानि होने से लाभ मायने नही रखेगा। आज परिवार में किसी से व्यर्थ विवाद भी हो सकता है संध्या तक का समय शांति से बिताये इसके बाद स्थिति में सुधार आने लगेगा। संध्या के समय अत्यधिक थकान रहेगी। संतान को लेकर भी चिंतित रहेंगे। कष्टप्रद यात्रा हो सकती है।

मकर🐊 (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)
आज का दिन आपके लिये लाभदायी रहेगा। व्यवसायियों को आज विभिन क्षेत्र से आर्थिक लाभ की संभावना है लेकिन इसके लिये आज अधिक सतर्क रहना पड़ेगा कार्य क्षेत्र पर प्रतिस्पर्धा अन्य दिनों की तुलना में अधिक रहेगी। नौकरी पेशा जातको को परिश्रम का यथोचित फल मिलेगा। कई दिनों से रुके व्यापार विस्तार के प्रयास आज सफल होंगे। किसी श्रेष्ठ व्यक्ति की सलाह से नई योजना बनाएंगे। कुछ समय को छोड़ पारिवारिक वातावरण शांत रहेगा। आज रक्तचाप सम्बंधित परेशानी भी हो सकती है सेहत का ध्यान रखे। संध्या बाद से परिस्थितियां कलहकारी बनने लगेंगी आवश्यक कार्य समय रहते पूर्ण करें।

कुंभ🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
आज का दिन वृद्धिकारक रहेगा आज घर अथवा बाहर किसी को प्रसन्न रखने के लिये अनचाहे खर्च करने पड़ेंगे लेकिन इनसे मानसिक शांति ही मिलेगी। व्यवसायियों के लिए दिन अनुकूल रहेगा। आज एक साथ कई कार्यो को सफलता पूर्वक पूर्ण कर पाएंगे। स्थाई सम्पति एवं सरकारी कार्यो में भी सफलता मिल सकती है इसके लिये पहले खर्च करना पड़ेगा। प्रोपर्टी में निवेश के लिए योजना बना रहे है तो कुछ समय के लिए टाल दें। परिवार की आवश्यक वस्तुओं पर खर्च होगा। सेहत छोटे मोटे विकारों कक छोड़ सामान्य रहेगी। परिजनों का सुख उत्तम रहेगा।

मीन🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
आज का दिन आपके लिए शुभ रहेगा। कुछ दिनों से चल रही कठिन परिस्थिति धीरे धीरे अनुकूल होने लगेगी। स्वभाव में आज भी भावुकता अधिक रहेगी दिमाग की जगह दिल की सुनना पसंद करेंगे इस वजह से किसी की कही बात मन को चुभ सकती है। आज कार्य क्षेत्र को नई  दिशा मिलने से लाभ की संभावनाएं बढ़ेंगी लेकिन धन लाभ के केवल आश्वाशन ही मिलेंगे। व्यापार विस्तार में निवेश के लिए आज का दिन अत्यन्त शुभ रहेगा। सहकर्मियों का सहयोग मिलने से अधूरे कार्य समय पर पूर्ण होंगे। परिवार में उल्लास का वातावरण बनेगा। शारीरिक कमजोरी अनुभव करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Quote of the week

“Every sunset is an opportunity to reset. Every sunrise begins with new eyes.”

~ Richie Norton