Vaidik Panchang 21122025 Rashifal Samadhan

🙏🏻हर हर महादेव 🙏🏻
🌞 *~ वैदिक पंचांग ~* 🌞
🌤️  *दिनांक – 21 दिसम्बर 2025*
🌤️ *दिन – रविवार*
🌤️ *विक्रम संवत 2082*
🌤️ *शक संवत -1947*
🌤️ *अयन – दक्षिणायन*
🌤️ *ऋतु – शिशिर ॠतु*
🌤️ *मास – पौष*
🌤️ *पक्ष – शुक्ल*
🌤️ *तिथि – प्रतिपदा सुबह 09:10 तक तत्पश्चात द्वितीया*
🌤️ *नक्षत्र – पूर्वाषाढा 22 दिसंबर  रात्रि 03:36 तक तत्पश्चात उत्तराषाढ़ा*
🌤️ *योग – वृद्धि शाम 04:36 तक तत्पश्चात ध्रुव*
🌤️ *राहुकाल – शाम 04:41 से शाम 06:02 तक*
🌤️ *सूर्योदय – 07:12*
🌤️ *सूर्यास्त –  06:00*
👉 *दिशाशूल – पश्चिम दिशा मे*
🚩 *व्रत पर्व विवरण- चंद्र-दर्शन (शाम 05:46 से शाम 06:45 तक), शिशिर ऋतु प्रारंभ*
💥 *विशेष – प्रतिपदा को कूष्माण्ड (कुम्हड़ा पेठा) न खाएं क्योकि यह धन का नाश करने वाला है (ब्रह्मवैवर्त पुराण, ब्रह्म खंडः 27.29-38)*
             🌞~*वैदिक पंचांग* ~🌞
🌷 *तुलसी व तुलसी-माला की महिमा* 🌷
➡ *25 दिसम्बर को तुलसी पूजन दिवस है ।*
🌿 *तुलसीदल एक उत्कृष्ट रसायन है। यह गर्म और त्रिदोषशामक है। रक्तविकार, ज्वर, वायु, खाँसी एवं कृमि निवारक है तथा हृदय के लिए हितकारी है।*
🌿 *सफेद तुलसी के सेवन से त्वचा, मांस और हड्डियों के रोग दूर होते हैं।*
🌿 *काली तुलसी के सेवन से सफेद दाग दूर होते हैं।*
🌿 *तुलसी की जड़ और पत्ते ज्वर में उपयोगी हैं।*
🌿 *वीर्यदोष में इसके बीज उत्तम हैं तुलसी की चाय पीने से ज्वर, आलस्य, सुस्ती तथा वातपित्त विकार दूर होते हैं, भूख बढ़ती है।*
🌿 *जहाँ तुलसी का समुदाय हो, वहाँ किया हुआ पिण्डदान आदि पितरों के लिए अक्षय होता है। यदि तुलसी की लकड़ी से बनी हुई मालाओं से अलंकृत होकर मनुष्य देवताओं और पितरों के पूजनादि कार्य करें तो वह कोटि गुना फल देने वाला होता है।*
🌿 *तुलसी सेवन से शरीर स्वस्थ और सुडौल बनता है। मंदाग्नि, कब्जियत, गैस, अम्लता आदि रोगों के लिए यह रामबाण औषधि सिद्ध हुई है।*
🌿 *गले में तुलसी की माला धारण करने से जीवनशक्ति बढ़ती है, आवश्यक एक्युप्रेशर बिन्दुओं पर दबाव पड़ता है, जिससे मानसिक तनाव में लाभ होता है, संक्रामक रोगों से रक्षा होती है तथा शरीर स्वास्थ्य में सुधार होकर दीर्घायु की प्राप्ति होती है। शरीर निर्मल, रोगमुक्त व सात्त्विक बनता है। इसको धारण करने से शरीर में विद्युतशक्ति का प्रवाह बढ़ता है तथा जीव-कोशों द्वारा धारण करने के सामर्थ्य मे वृद्धि होती है। गले में माला पहनने से बिजली की लहरें निकलकर रक्त संचार में रूकावट नहीं आने देतीं । प्रबल विद्युतशक्ति के कारण धारक के चारों ओर चुम्बकीय मंडल विद्यमान रहता है। तुलसी की माला पहनने से आवाज सुरीली होती है, गले के रोग नहीं होते, मुखड़ा गोरा, गुलाबी रहता है। हृदय पर झूलने वाली तुलसी माला फेफड़े और हृदय के रोगों से बचाती है। इसे धारण करने वाले के स्वभाव में सात्त्विकता का संचार होता है। जो मनुष्य तुलसी की लकड़ी से बनी हुई माला भगवान विष्णु को अर्पित करके पुनः प्रसाद रूप से उसे भक्तिपूर्वक धारण करता है, उसके पातक नष्ट हो जाते हैं।*
🌿 *कलाई में तुलसी का गजरा पहनने से नब्ज नहीं छूटती, हाथ सुन्न नहीं होता, भुजाओं का बल बढ़ता है।*
🌿 *तुलसी की जड़ें कमर में बाँधने से स्त्रियों को, विशेषतः गर्भवती स्त्रियों को लाभ होता है। प्रसव वेदना कम होती है और प्रसूति भी सरलता से हो जाती है।*
🌿 *कमर में तुलसी की करधनी पहनने से पक्षाघात नहीं होता, कमर, जिगर, तिल्ली, आमाशय और यौनांग के विकार नहीं होते हैं।*
🌿 *तुलसी की माला पर जप करने से उँगलियों के एक्यूप्रेशर बिन्दुओं पर दबाव पड़ता है, जिससे मानसिक तनाव दूर होता है ।*
🌿 *इसके नियमित सेवन से टूटी हड्डियाँ जुड़ने में मदद मिलती हैं ।*
🌿 *तुलसी की पत्तियों के नियमित सेवन से क्रोधावेश एवं कामोत्तेजना पर नियंत्रण रहता है
🌿 *तुलसी के समीप पड़ने, संचिन्तन करने से, दीप जलने से और पौधे की परिक्रमा करने से पांचो इन्द्रियों के विकार दूर होते हैं ।*
🙏🏻
             🌞 *~ वैदिक पंचांग ~* 🌞

*ठाकुर जी की दर्पण सेवा………*
🌺🌱🌺🌱🌺🌱🌺🌱🌺🌱🌺

एक मैया अपने श्याम सुन्दर की बड़ी सेवा करती थी,.वह प्रातः उठकर अपने ठाकुर जी को बड़े प्यार दुलार और मनुहार से उठाती और स्नान श्रृंगार के बाद उनको आइना दिखाती .उसके बाद भोग लगाती थी.

एक बार उसको एक मास की लंबी यात्रा पर जाना पड़ा .जाने से पूर्व उसने ठाकुर जी की सेवा अपनी पुत्रवधू को सौपते हुई समझा रही थी .ठाकुर जी की सेवा में कोई कमी न करना .उनको श्रृंगार के बाद आइना दिखाना इतना अच्छा श्रृंगार करना कि ठाकुर जी मुस्करा दें.

दूसरे दिन बहू ने सास की आज्ञानुसार ठाकुर जी की सेवा की .उनको श्रृंगार के बाद दर्पण दिखाया और उसी दर्पण में धीरे से देखने लगी कि ठाकुर जी मुस्कराए या नहीं. ठाकुर जी को जब मुस्कराता न देखा तो सोचा श्रृंगार में कमी हो गई होगी .

पगड़ी बंसी पोशाक सब ठीक करके फिर दर्पण दिखा कर झुक कर देखा. ठाकुर जी पहले जैसे खड़े थे.एक बार पुनः पोशाक श्रृंगार ठीक किया .फिर से दर्पण दिखाया ठाकुर जी नहीं मुस्कराए.

अब बेचारी डर गई सोचा शायद ठीक से नहीं नहलाया नहीं. फिर से कपडे उतार कर ठाकुर जी को स्नान कराया , पोशाक और श्रृंगार पधराया.पुनः दर्पण दिखाया.किंतु ठाकुर जी की मुस्कान न देख सकी.

एक बार फिर पोशाक उतार कर पूरा क्रम दुहराया .ठाकुर जी की मुस्कान तो नहीं मिली.
इस प्रकार उसने 12 बार यही उपक्रम किया. सुबह से दोपहर हो चुकी थी. घर का सब काम बाकी पड़ा था.

न कुछ खाया था न पानी पिया था.बहुत जोर की भूख प्यास लगी थी.किंतु सास के आदेश की अवहेलना करने की उसकी हिम्मत नहीं थी.
तेरहवीं बार उसने ठाकुर जी के वस्त्र उतारे .पुनः जल से स्नान कराया .ठाकुर जी सुबह से सर्दी के मौसम में स्नान कर कर के तंग हो चुके थे.

उन्हें भी जोर की भूख प्यास लगी थी, इस बार फिर से वस्त्र आभूषण पहन रहे थे किन्तु उनके मन में भी बड़ी दुविधा थी .क्या करूँ ?

श्रृंगार होने के बाद आसन पर विराज चुके थे.बहू ने दर्पण उठाया .ठाकुर जी ने निश्चय कर लिया था मुस्कराने का.जैसे ही उसने दर्पण दिखाया और झुक कर बगल से देखने की चेष्टा की श्याम सुन्दर मुस्करा रहे थे.उनकी भुवन मोहिनी हंसी देख कर बहू विस्मित हो गई .

सारी दुनिया को भूल गई .
थोड़ी देर में होश में आने के बाद उसको लगा.शायद मेरा भ्रम हो.ठाकुर जी तो हंसे नहीं.उसने पुनः दर्पण दिखाया .

ठाकुर जी ने सोचा प्यारे अगर भोजन पाना है तो मुस्कराना पड़ेगा.वो पुनः मुस्कराने लगे.ऐसी हँसी उसने पहले नहीं देखी थी.वह मन्द हास उसके ह्रदय में बस गया था.उस छवि को देखने का उसका बार बार मन हुआ.एक बार फिर उसने दर्पण दिखाया और ठाकुर जी को मुस्कराना पड़ा.

अब तो मारे ख़ुशी के वह फूली न समाई बड़े प्रेम से उनको भोग लगाया और आरती की .दिन की शेष सेवाएं भी की और रात्रि को शयन कराया.
अगले दिन पुनः उसने पहली बार ही जैसे ठाकुर जी को स्नान करा के और वस्त्राभूषणों को पहना कर सुन्दर श्रृंगार करके आसन पर विराजमान किया और दर्पण दिखाया ठाकुर जी कल की घटनाओं और भूख को याद किया .

ठन्डे जल से 13 बार का स्नान याद करके ठाकुर जी ने मुस्कराने में ही अपनी भलाई समझी .उसने तीन बार ठाकुर जी को दर्पण दिखाया और उनकी मनमोहक हँसी का दर्शन किया .आगे की सेवा भी क्रमानुसार पूरी की.

अब तो ठाकुर जी रोज ही यही करने लगे दर्पण देखते ही मुस्करा देते .बहू ने सोचा शायद उसको ठीक से श्रृंगार करना आ गया है वह इस सेवा में निपुण हो गई है.

एक मास बाद जब मैया यात्रा से वापस आई आते ही उसने बहू से सेवा के बारे में पूछताछ की .बहू बोली मैया मुझे एक दिन तो सेवा मुश्किल लगी किन्तु अब मैं निपुण हो गई हूँ.
अगले दिन मैया ने स्वयं अपने हाथों से सारी सेवा की श्रृंगार कराया अब दर्पण लेने के लिए हाथ उठाया ठाकुर जी स्वयं प्रकट हो गए .

मैया का हाथ पकड़ लिया बोले ,” मैया मैं तेरी सेवा से प्रसन्न तो हूँ पर दर्पण दिखाने की सेवा तो मैं तेरी बहूरानी से ही करवाऊंगा .तू तो रहने दे.

मैया बोली – लाला ! क्या मुझसे कोई भूल हुई .ठाकुर जी ने कहा नहीं मैया भूल तो नहीं हुई .पर मेरा मुस्कराने का मन करता है .और मैं तो तेरी बहूरानी के हाथ से दर्पण देखकर मुस्कराने की आदत डाल चुका हूँ .अब ये सेवा तू उसी को करने दे .”

मैया ने बहूरानी को आवाज लगाई और उससे सारी बात पूँछी, बहू ने बड़े सहज भाव से बता दिया हाँ ऐसा रोज मुस्कराते हैं ये केवल पहले दिन समय लगा था .मैया बहू रानी की श्रद्धा और उसकी लगन और ठाकुर जी दर्शन से अति प्रसन्न हो गई .

उसे पता चल गया कि उसकी बहू ने ठाकुर जी को अपने प्रेम से पा लिया है.
मैया अपनी बहू रानी को ठाकुर जी की सेवा सौप कर निश्चिन्त हो गई!!

🌺🙏🌺जय श्री राधे🌺🙏🌺
🙏🍀🌷🌻🌺🌸🌹🍁🙏
जिनका आज जन्मदिन है उनको हार्दिक शुभकामनाएं बधाई और शुभ आशीष
आपका जन्मदिन: 21 दिसंबर

दिनांक 21 को जन्मे व्यक्ति निष्कपट, दयालु एवं उच्च तार्किक क्षमता वाले होते हैं। अनुशासनप्रिय होने के कारण कभी-कभी आप तानाशाह भी बन जाते हैं। आप दार्शनिक स्वभाव के होने के बावजूद एक विशेष प्रकार की स्फूर्ति रखते हैं। आप सदैव परिपूर्णता या कहें कि परफेक्शन की तलाश में रहते हैं यही वजह है कि अक्सर अव्यवस्थाओं के कारण तनाव में रहते हैं। अंक ज्योतिष के अनुसार आपका मूलांक तीन आता है। यह बृहस्पति का प्रतिनिधि अंक है। आपकी शिक्षा के क्षेत्र में पकड़ मजबूत होगी। आप एक सामाजिक प्राणी हैं।

आपके लिए खास

शुभ दिनांक : 3, 12, 21, 30

शुभ अंक : 1, 3, 6, 7, 9


शुभ वर्ष : 2028, 2030, 2031, 2034, 2043, 2049, 2052

ईष्टदेव : देवी सरस्वती, देवगुरु बृहस्पति, भगवान विष्णु


शुभ रंग : पीला, सुनहरा और गुलाबी

आपकी जन्मतिथि के अनुसार भविष्यफल


परिवार: दांपत्य जीवन में सुखद स्थिति रहेगी। घर या परिवार में शुभ कार्य होंगे। महत्वपूर्ण कार्य से यात्रा के योग भी है।

करियर: नौकरीपेशा के लिए प्रतिभा के बल पर उत्तम सफलता का है। यह वर्ष आपके लिए अत्यंत सुखद है। किसी विशेष परीक्षा में सफलता मिल सकती है।


कारोबार: नवीन व्यापार की योजना भी बन सकती है। मित्र वर्ग का सहयोग सुखद रहेगा। शत्रु वर्ग प्रभावहीन होंगे।


मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
आज दिन का पहला भाग सुख-शांति से व्यतीत करेंगे आलस्य के कारण घरेलु कार्यो को अनदेखा करेंगे जिससे मामूली नोकझोंक हो सकती है। सेहत लगभग सामान्य ही रहेगी परन्तु घर में किसी सदस्य के स्वास्थ्य पर खर्च करना पड़ेगा। कार्य क्षेत्र पर आरम्भ में स्थिति लाभदायक रहेगी आशा के अनुसार व्यवसाय होगा परन्तु धन लाभ नियोजित नहीं होगा। कुछ महत्त्वपूर्ण कार्य अधूरे रह सकते है। कार्य क्षेत्र पर बदलाव करने के विचार भी बनेंगे। मध्यान के बाद से परिस्थिति बदलेगी कार्यो में अड़चने आने लगेगी फिर भी मनोरंजन के अवसर मिलते रहेंगे।

वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)
आज के दिन आपको विविध उलझनों का सामना करना पड़ेगा खासकर पारिवारिक उलझने अकस्मात गंभीर रूप धारण कर सकती है घर के किसी सदस्य के गलत व्यवहार के कारण पारिवारिक गरिमा का हास हो सकता है। भाई बंधुओ से वर्चस्व को लेकर टकराव संभव है। धार्मिक कार्यो में रूचि होने पर भी ध्यान एकाग्र नहीं रख सकेंगे। स्वास्थ्य सामान्य रहने पर भी कार्यो में उत्साह नहीं दिखा सकेंगे। आज भी उधारी वाले व्यवहारों के कारण मानसिक चिंता रहेगी। संध्या का समय एकांत में बिताना अधिक पसंद करेंगे थोड़ी शांति भी मिलेगी।
धन लाभ में विलम्ब होगा।

मिथुन👫 (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
आज के दिन आपको घर अथवा व्यावसायिक क्षेत्र पर कुछ विशेष कार्य सौपे जा सकते है इन्हें यथा शीघ्र पूर्ण कर लेंगे। वरिष्ठ लोग आपकी परीक्षा विभिन्न तरीकों से लेंगे इसमें सफलता निश्चित मिलेगी फिर भी हित शत्रु व्यवधान डालेंगे। चुनातियों का सामना करने में सक्षम रहेंगे लेकिन मध्यान के बाद आलस्य बढ़ने से स्थिति डांवाडोल हो सकती है। व्यापारियों को धन लाभ बीच बीच में होते रहने से संतोष रहेगा। पारिवारिक वातावरण में सुधार आएगा परिजन आज आपकी भावनाओं की कद्र करेंगे। परन्तु किसी कामना की पूर्ति ना होने पर रूठना मनाना लगा रहेगा।

कर्क🦀 (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
आज आप अधिकांश समय आराम में बिताना पसंद करेंगे। स्वास्थ्य सम्बंधित शिकायत पेट सम्बंधित समस्या मुख्यतः रहेगी। आकस्मिक कार्य आने से यात्रा करनी पड़ सकती है। धन लाभ दोपहर से पूर्व आसानी से होगा इसके बाद का समय परिश्रम साध्य लाभ देगा। पुरानी उधारी चुकता होने से राहत मिलेगी। घर में महिलाओं एवं सन्तानो की फरमाइश पूरी करनी पड़ेगी। माता पिता से भावनात्मक सम्बन्ध रहेंगे इस कारण किसी अन्य सदस्य से क्लेश भी रह सकता है। संध्या का समय थकान वाला रहेगा फिर भी मनोरंजन में समय बितायेंगे।

सिंह🦁 (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
आज आप कई दिनों से टल रही घरेलु उलझनों को सुलझाने में व्यस्त रहेंगे घर के सभी सदस्य बैठ कर महत्त्वपूर्ण विषयो पर चर्चा कर सकते है। वाणी का प्रयोग संयमित रखे अन्यथा व्यर्थ की गरमा-गर्मी हो सकती है। व्यवसायी लोग आज ज्यादा परिश्रम करने के मूड में नहीं रहेंगे जितना मिले उसी में संतोष कर लेंगे। सामाजिक कार्यक्रमो में भी बेमन से सम्मिलित होना पड़ेगा फिर भी सम्मान पाने के हकदार रहेंगे। दोपहर के बाद घर में रिश्तेदारो का आगमन होने से चहल-पहल बनेगी। लघु यात्रा पर्यटन पर जाएंगे परिजनों के साथ सुख से समय व्यतीत होगा।

कन्या👩 (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
आज के दिन गृहक्लेश के कारण वातावरण कलुषित होगा। भाई-बंधू वैरभाव रखेंगे परिवार के अन्य सदस्य भी आपका पक्ष लेने से बचेंगे। जमीन जायदाद सम्बंधित कार्य जल्दबाजी अथवा भावुकता में ना करें अन्यथा बाद में पश्चाताप होगा। कार्य क्षेत्र पर व्यवसाय में सुधार आने से थोड़ी राहत मिलेगी। नौकरी पेशा वर्ग आज पर्यटन के मूड में रहेंगे। स्वास्थ्य सम्बंधित शिकायते भी रहने से शिथिलता आयेगी। अधिकारी वर्ग से किसी कारण बहस हो सकती है। आस-पड़ोसियों से सम्बन्ध मधुर बनेंगे। यथा सम्भव लंबी यात्रा टालें।

तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
आपका आज का दिन साधारण रहेगा फिर भी मानसिक रूप से प्रसन्न रहने के वातावरण बनते रहेंगे। सेहत में थोड़ी खराबी रह सकती है गले अथवा छाती सम्बंधित रोग से कष्ट होगा। धार्मिक स्थल के कार्यक्रमो में रूचि से हिस्सा लेंगे घर में भी पूजा पाठ का आयोजन करा सकते है। कल की अपेक्षा आज अधिकांश समय मौन रहना पसंद करेंगे जिससे आस पास संवादहीनता का वातावरण बनेगा। परिवार में आपकी आवश्यकता बढ़ेगी। कीमती सामान संभाल कर रखे चोरी अथवा नष्ट होने की संभावना है। स्त्री वर्ग के प्रति नीरसता रहेगी।

वृश्चिक🦂 (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
आज के दिन आप प्रत्येक कार्यो में आलस्य-प्रमाद के कारण लाभ के अवसर हाथ से गवां सकते है। परिवार अथवा सहकर्मियो पर नाजायज अधिकार चलाने के कारण उग्र वातावरण बनेगा। वाणी में भी कड़वाहट रहने से लोग दूरी बनाएंगे। व्यवसाय में मन से परिश्रम करने के बाद भी किसी मामूली गलती के कारण लाभ आगे के लिये टल सकता है प्रतिस्पर्धा कम् रहने का उचित लाभ नहीं उठा पाएंगे। ससुराल पक्ष से सम्बन्ध असामान्य रहेंगे। माता-पिता की सेहत के कारण चिंता रहेगी। स्त्री का सहयोग मिलेगा। सन्तानो के ऊपर आज अधिक स्नेह रहेगा।

धनु🏹 (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)
आज का दिन आप आनंद के साथ व्यतीत करेंगे। घर बाहर का वातावरण सहयोगी रहने से समस्त कार्य आसान बनेंगे फिर भी कुछ कार्य आज अधूरे भी रह सकते है। सामाजिक कार्यो में सहभागिता बढ़ने से मान-सम्मान भी बढ़ेगा। परिजनो के साथ भविष्य के मांगलिक कार्य की रूपरेखा बनाएंगे। आज आप किसी को भी कुछ विरुद्ध बोलने का मौका नहीं देंगे। सभी को प्रसन्न रखने की विचारधारा परेशानी में भी डालेगी। खर्च बढ़ चढ़ कर रहेंगे फिर भी इनकी परवाह नहीं रहेगी। कार्य से समय निकाल स्वजनों के साथ बाहर घूमने का अवसर मिलेगा। धन लाभ अल्प रहेगा।

मकर🐊 (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)
आज के दिन भी अधिकांश समय परिस्तिथियां आपकी आशाओं के विपरीत रहेंगी। पारिवारिक उलझनों के चलते अपने आपको बंधन में अनुभव करेंगे। प्रियजनों के विषय में आप के विचार बदल जाएंगे। सामाजिक क्षेत्र पर भी स्वयं को अकेला पाएंगे जिससे सहायता मांगेंगे वही टालमटोल करेगा। सेहत दोपहर के समय नरम रहेगी इसके बाद धीरे धीरे स्थिति में परिवर्तन होने लगेगा। घर के बड़े सदस्य सहायता के लिए आगे आयएंगे परन्तु स्त्री से अनबन लगी रहेगी। सन्तानो का व्यवहार भी अनापेक्षित रहने से पीड़ा होगी। संध्या तक जोड़ तोड़ करके निर्वाह के साधन बना लेंगे।

कुंभ🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
आज के दिन का पूर्वार्ध कुछ ख़ास नहीं रहेगा दैनिक कार्य सामान्य गति से चलते रहेंगे। कार्य क्षेत्र पर विलम्ब के कारण व्यवसाय की गति धीमी रहेगी। अधूरे कार्य आज भी लटके रहने की संभावना है। मध्यान के बाद का समय कार्यो से मन भटकायेंगा। आज आप स्वयं को छोड़ इधर-उधर की बातों में ज्यादा रूचि लेंगे लेकिन किसी को बिना मांगे सलाह ना दे अन्यथा सम्मान में कमी आ सकती है दो पक्षो में सुलह कराने में भी आपकी महत्त्वपूर्ण भागीदारी रह सकती है। विरोधी शांत रहेंगे। धन लाभ आज चाह कर भी आशा के अनुकूल नहीं रहेगा। आनंद के अवसर मिलेंगे।

मीन🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
आज का दिन आपको पुराने परिश्रम का फल देगा। व्यवहारिकता से बनाये सम्बन्धों से लाभ की संभावनाएं बनेगी। व्यवसाय से भी मध्यान तक प्रचुर मात्रा में लाभ अर्जित कर पाएंगे। परन्तु आज नए कार्यो में निवेश ना करें अन्यथा रुकावट आ सकती है। घरेलु कार्यो में व्यस्तता रहेगी सुखोपभोग की वस्तुओ पर खर्च करना पड़ेगा। रिश्तेदारी में जाना पड़ सकता है। सामाजिक क्षेत्र पर पारिवारिक स्थिति और ज्यादा बेहतर बनेगी। वाणी एवं व्यवहार की मधुरता किसी को भी आसानी से प्रभावित करेगी। धार्मिक क्षेत्र की यात्रा होगी दान पुण्य के अवसर मिलेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Quote of the week

“Every sunset is an opportunity to reset. Every sunrise begins with new eyes.”

~ Richie Norton