Vaidik Panchang 03122025 Rashifal Samadhan

🙏🏻हर हर महादेव 🙏🏻
🕉️ *~ वैदिक पंचांग ~* 🕉️
🌤️ *दिनांक – 03 दिसम्बर 2025*
🌤️ *दिन – बुधवार*
🌤️ *विक्रम संवत – 2082*
🌤️ *शक संवत – 1947*
🌤️ *अयन – दक्षिणायन*
🌤️ *ऋतु – हेमंत ऋतु*
🌤️ *मास – मार्गशीर्ष*
🌤️ *पक्ष – शुक्ल*
🌤️ *तिथि – त्रयोदशी दोपहर 12:25 तक तत्पश्चात चतुर्दशी*
🌤️ *नक्षत्र – भरणी शाम 05:59 तक तत्पश्चात कृत्तिका*
🌤️ *योग – परिघ शाम 04:57 तक तत्पश्चात शिव*
🌤️ *राहुकाल – दोपहर 12:29 से दोपहर01:50 तक*
🌤️ *सूर्योदय – 07:02*
🌤️ *सूर्यास्त – 05:54*
👉 *दिशाशूल – उत्तर दिशा में*
🚩 *व्रत पर्व विवरण -*
💥 *विशेष – त्रयोदशी को बैंगन खाने से पुत्र का नाश होता है। (ब्रह्मवैवर्त पुराण, ब्रह्म खंडः 27.29-34)*
         🕉️~*वैदिक पंचांग* ~🕉️
🌷 *पिशाच मोचिनी तिथि (श्राद्ध)* 🌷
➡ *पिशाचमोचन श्राद्ध तिथिः मार्गशीर्ष शुक्ल चतुर्दशी जो इस वर्ष 03 दिसंबर 2025 बुधवार को दोपहर 12:25 से 04 दिसंबर, गुरुवार को रात्रि 08:37 तक मार्गशीर्ष शुक्ल चतुर्दशी है।*
🙏🏻 *इस दिन प्रेत योनि को प्राप्त जीवों (पूर्वजों) के निमित्त तर्पण आदि करने से उनकी सदगति होती है |जिनके घर-परिवार, आस-पडोस या परिचय में किसी की अकाल मृत्यु हुई हो या कोई भूत-प्रेत अथवा पितृबाधा से पीड़ित हो, वे पिशाच मोचिनी तिथि को उनकी सदगति, आत्मशांति और मुक्ति के लिए संकल्प करके श्राद्ध – तर्पण अवश्य करें | भूत-प्रेतादि से ग्रस्त व्यक्ति इसे अवश्य करें |*
➡ *विधिः  प्रातः स्नान के बाद दक्षिणमुख होकर बैठें। तिलक, आचमन आदि के बाद पीतल या ताँबे के थाल अथवा तपेली आदि मे पानी लें। उसमें दूध, दही, घी, शक्कर, शहद, कुम -कुम, अक्षत, तिल, कुश मिलाकर रखें। हाथ में शुद्ध जल लेकर संकल्प करें कि ʹअमुक व्यक्ति (नाम) के प्रेतत्व निवारण हेतु हम आज पिशाचमोचन श्राद्ध तिथि को यह पिशाचमोचन श्राद्ध कर रहे हैं।ʹ हाथ का जल जमीन पर छोड़ दें। फिर थोड़े काले तिल अपने चारों ओर जमीन पर छिड़क दें कि भगवान विष्णु हमारे श्राद्ध की असुरों से रक्षा करें। अब अनामिका उँगली में कुश की अँगूठी पहनकर (ʹૐ अर्यमायै नमःʹ) मंत्र बोलते हुए पितृतीर्थ से 108 तर्पण करें अर्थात् थाल में से दोनों हाथों की अंजली भर-भर के पानी लें एवं दायें हाथ की तर्जनी उँगली व अँगूठे के बीच से गिरे, इस प्रकार उसी पात्र में डालते रहें। ( तर्पण पीतल या ताँबे के थाल अथवा तपेली में बनाकर रखे जल से करना है।)*
🙏🏻 *108 तर्पण हो जाने के बाद दायें हाथ में शुद्ध जल लेकर संकल्प करें कि सर्व प्रेतात्माओं की सदगति के निमित्त किया गया, यह तर्पण कार्य भगवान नारायण के श्रीचरणों में समर्पित है। फिर तनिक शांत होकर भगवद्-शांति में बैठें। बाद में तर्पण के जल को पीपल में चढ़ा दें।*
        🕉️~ *वैदिक पंचांग* ~🕉️
🌷 *मार्गशीर्ष मास की शुक्ल मास चतुर्दशी* 🌷
➡️ *03 दिसंबर 2025 बुधवार को दोपहर 12:25 से 04 दिसंबर, गुरुवार को रात्रि 08:37 तक मार्गशीर्ष शुक्ल चतुर्दशी है।*
🙏🏻 *मस्त्यपुराण कहता है कि – मार्गशीर्ष मास शुक्ल पक्ष चतुर्दशी तिथि के दिन अगर कोई शिवजी का १७ नामों से पूजन करे या वो १७ मंत्र बोलकर उनको प्रणाम करे | जो शिव है वो गुरु है और जो गुरु है वो शिव है | अपने गुरुदेव का भी स्मरण करते करते करें , तो भी उन तक पहुँच जाता है | और ज्यादा किसी को समस्या है वो विशेष रूप से, १७ नाम मस्त्यपुराण में बताया है | उसी दिन खास महिमा है उसकी, मार्गशीर्ष मास के बारे में जानते होंगे, जो भगवत गीता पाठ करते हैं | तो भगवान ने गीता के १० वे अध्याय में कहाँ है – ‘मासा नाम मार्गशीर्षोंहम’ की जो मार्गशीर्ष मास में भगवान ने अपनी विभूति बताया और उसमे शुक्ल पक्ष की चतुर्दशी |*
👉🏻 *१७ नाम इस प्रकार* 👈🏻
🌷 १) *ॐ शिवाय नम:*
🌷 २) *ॐ सर्वात्मने नम:*
🌷 ३) *ॐ त्रिनेत्राय नम:*
🌷 ४) *ॐ हराय नम:*
🌷 ५) *ॐ इन्द्र्मुखाय नम:*
🌷 ६) *ॐ श्रीकंठाय नम:*
🌷 ७) *ॐ सत्योजाताय नम:*
🌷 ८) *ॐ वामदेवाय नम:*
🌷 ९) *ॐ अघोरहृदयाय नम:*
🌷 १०) *ॐ तत्पुरुषाय नम:*
🌷 ११) *ॐ ईशानाय नम:*
🌷 १२) *ॐ अनंतधर्माय नम:*
🌷 १३) *ॐ ज्ञानभुताय नम:*
🌷 १४) *ॐ अनंतवैराग्यसिंघाय नम:*
🌷 १५) *ॐ प्रधानाय नम:*
🌷 १६) *ॐ व्योमात्मने नम:*
🌷 १७) *ॐ युक्तकेशात्मरूपाय नम:*
🙏🏻 *तो जिनको जीवन में कष्ट आदि हैं  उनको दूर करने में मदद मिलती है | और दो नाम पार्वतीजी के बोलेंगे उसी दिन – ॐ पुष्ट्ये नम: , ॐ तुष्टये नम: माँ पार्वती को नमन करके ये दो मंत्र उस दिन बोले की मैं श्रद्धा और भक्ति से पुष्ट बनूँ क्योंकि पार्वतीजी ‘भवानी शंकरों वन्दे श्रद्धा विश्वास रुपिनों’ आप श्रद्धा की मूर्ति है माँ मैं श्रद्धा से पुष्ट बनूँ मैं गुरुदेव के प्रति विचार रूपी सात्विक श्रद्धा से पुष्ट बनूँ |*
🌷 *शिव गायत्री मंत्र – ॐ तत्पुरुषाय विद्महे | महादेवाय धीमहि, तन्नो रूद्र प्रचोदयात् ।।*
           🕉️ *~ वैदिक पंचांग ~* 🕉️

निष्ठापूर्वक नाम जप

यह एक बहुत ही सुंदर और भावुक प्रेरक प्रसंग है, जो भगवान के प्रति सच्ची भक्ति और नाम जप की महिमा को दर्शाता है!
यह कहानी बताती है कि कैसे निष्ठापूर्वक नाम जप करने से भगवान स्वयं भक्त की पीड़ा हर लेते हैं।
जब कन्हैया ने गले लगायो
एक व्यक्ति था जिसे कुष्ठ का रोग हो गया,अब वह अपने रोग से बड़ा परेशान रहता,किसी ने कहा तुम वृंदावन चले जाओ
अब वह व्यक्ति वृंदावन आ गया और सड़क के किनारे बैठा रहता, जो भी वहाँ से निकलता उसको कुछ न कुछ उपाय बताकर जाता,कोई कहता ये लगा,कोई कहता ये दवाई खा.
इस प्रकार सभी कहते परन्तु सब करने पर भी उसका रोग दूर नहीं होता, एक बार एक बड़े सरल बाबा वहाँ से निकले और उसकी दशा को देखकर बोले – तुम बैठे तो रहते ही हो अपने मुख से श्री राधे राधे कहा करो.
अब उस कोढ़ी ने ऐसा ही किया,राधे राधे कहने लगा,और जब उसके घाव में बड़ी वेदना होती थी तब और भी करुण स्वर में हा राधे ,हा राधे कहता.
एक बार श्रीकृष्ण व्रज की गलियों में जा रहे थे जब उन्होंने उस कोढ़ी की आवाज सुनि जो दर्द में राधे राधे कह रहा था,
जो भगवान ने राधे राधे सुना तो तुरंत उस कोढ़ी की ओर भागे और उसके पास आकर उन्हें लगा जैसे राधा रानी जी ही खड़ी है,
तुरंत उसे गले से लगा लिया,और स्वयं भी राधे राधे ….कहने लगे. पीछे से राधा रानी भी आ गई और बोले मै तो यहाँ खड़ी हूँ,
पर भगवान तो उसे ही कस कर पकड़कर राधे राधे…कहते जा रहे थे,
जब बाद में कुछ होश आया तो देखा राधा जी तो पीछे खड़ी है,भगवान का स्पर्श मिलते ही उसका कोढ़ ठीक हो गया.
जय हो मेरी राधारानी !!
🙏🏻🌷🌻🌹🍀🌺🌸💐🍁🌷🙏🏻🌹

जिनका आज जालंधर है उनको हार्दिक शुभकामनाएं बधाई और शुभ आशीष 🌹
आपका जन्मदिन: 3 दिसंबर
अंक ज्योतिष के अनुसार आपका मूलांक 3 आता है। यह बृहस्पति का प्रतिनिधि अंक है। ऐसे व्यक्ति निष्कपट, दयालु एवं उच्च तार्किक क्षमता वाले होते हैं। आप दार्शनिक स्वभाव के होने के बावजूद एक विशेष प्रकार की स्फूर्ति रखते हैं। आपकी शिक्षा के क्षेत्र में पकड़ मजबूत होगी। आप एक सामाजिक प्राणी हैं। आप सदैव परिपूर्णता या कहें कि परफेक्शन की तलाश में रहते हैं यही वजह है कि अकसर अव्यवस्थाओं के कारण तनाव में रहते हैं। अनुशासनप्रिय होने के कारण कभी-कभी आप तानाशाह भी बन जाते हैं।

आपके लिए खास
शुभ दिनांक : 3, 12, 21, 30

शुभ अंक : 1, 3, 6,7, 9,


शुभ वर्ष : 2028, 2030, 2031, 2034, 2043, 2049, 2052

ईष्टदेव : देवी सरस्वती, देवगुरु बृहस्पति, भगवान विष्णु


शुभ रंग : पीला, सुनहरा और गुलाबी

आपकी जन्मतिथि के अनुसार भविष्यफल


शुभ कार्य : घर या परिवार में शुभ कार्य होंगे। मित्र वर्ग का सहयोग सुखद रहेगा।

शत्रु वर्ग प्रभावहीन होंगे। महत्वपूर्ण कार्य से यात्रा के योग भी है।

व्यापार : यह माह आपके लिए अत्यंत सुखद है। नवीन व्यापार की योजना भी बन सकती है।


करियर : किसी विशेष परीक्षा में सफलता मिल सकती है। नौकरीपेशा के लिए प्रतिभा के बल पर उत्तम सफलता का है। दांपत्य जीवन में सुखद स्थिति रहेगी।

मेष (Aries)
स्वभाव: उत्साही
राशि स्वामी: मंगल
शुभ रंग: हरा
आज आपको अपनी भावनाओं पर नियंत्रण रखने की आवश्यकता हैं। आप अपने करीबियों का दिल जीतने में कामयाब रहेंगे और किसी काम को लेकर लापरवाही बिल्कुल ना दिखाएं, नहीं तो बाद में आपको उसमें कोई समस्या आ सकती है। आप अपनी वाणी और व्यवहार पर संयम बनाए रखें  जिससे आपकी साख और सम्मान में वृद्धि होगी। आपको किसी नए काम की शुरुआत करना बेहतर रहेगा। आप अपने करीबियों का भी दिल जीतेंगे और अपने रहन सहन के स्तर में सुधार लाएंगे। यदि बिजनेस में आपकी कोई डील रुकी हुई थी, तो वह भी फाइनल हो सकती है।

वृषभ (Taurus)
स्वभाव:  धैर्यवान
राशि स्वामी: शुक्र
शुभ रंग: लाल
आज आप कोई भी निवेश बहुत ही सोच समझकर करें और अपने धन को थोड़ा संभालकर रखें। आपको अपने कामों पर पूरा ध्यान देना होगा। कोई प्रॉपर्टी की आपकी डील यदि लटकी हुई थी, तो वह भी फाइनल हो सकती है, जिसके लिए आप कोई लोन आदि भी अप्लाई कर सकते हैं। किसी कानूनी मामले में आपको जीत मिलेगी और आप अगर भावनाओं में बहकर यदि कोई निर्णय लेंगे, तो बाद में आपको समस्या खड़ी हो सकती है। आपकी कुछ महत्वपूर्ण लोगों से मुलाकात होगी।

मिथुन (Gemini)
स्वभाव:  जिज्ञासु
राशि स्वामी: बुध
शुभ रंग: गुलाबी
आज आपको अपने परिजनों का पूरा साथ मिलेगा और आप सबको साथ लेकर चलने की कोशिश में लगे रहेंगे। आपकी कोई मन की इच्छा पूरी हो सकती है। आपके घर किसी नए मित्र का आगमन हो सकता है। आपकी जीवनसाथी आपके कामों में पूरा साथ देंगी और आप किसी से कोई जरूरी जानकारी शेयर ना करें। बिजनेस में कुछ कामों को लेकर थोड़ी टेंशन अवश्य रहेगी। आज आपकी आय बढ़ने से आप काफी खुश होंगे।

कर्क (Cancer)
स्वभाव:  भावुक
राशि स्वामी: चंद्र
शुभ रंग: नीला
आज आपको किसी तर्क वितर्क में पड़ने से बचना होगा। शासन और प्रशासन के मामलों में आप पूरा ध्यान दें। सरकारी योजनाओं का आपको पूरा लाभ मिलेगा। घूमने समय के दौरान आपको कोई महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त होगी। आपको अपने किसी विरोधी की बातों में आने से बचना होगा और आपका आत्मविश्वास भी मजबूत रहेगा। आपके काम की गति भी बेहतर रहेगी। शासन- प्रशासन के मामलों में आपको थोड़ी सतर्कता बरतनी होगी।

सिंह राशि (Leo)
स्वभाव:  आत्मविश्वासी
राशि स्वामी: सूर्य
शुभ रंग: सफेद
आज का दिन आपके लिए आर्थिक दृष्टिकोण से अच्छा रहने वाला है।  आप किसी लंबी दूरी की यात्रा पर जाने की प्लानिंग कर सकते हैं। भाई बंधुओं की आपसे खूब पटेगी और कारोबार में आपको अच्छा लाभ मिलेगा। आपका कोई मित्र यदि आपसे लंबे समय से नाराज चल रहा था, तो वह भी मान सकता है। संतान की पढ़ाई लिखाई से ध्यान भटकने से आपकी टेंशन बढ़ेगी। आपको धन को लेकर किसी अजनबी पर भरोसा करने से बचना होगा।

कन्या (Virgo)
स्वभाव:  मेहनती
राशि स्वामी: बुध
शुभ रंग: गोल्डन
आज का दिन आपके लिए परोपकार के कार्यों में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेने के लिए रहेगा। आपकी किसी पुरानी गलती से सबक लेना होगा और आपको अपने कामों को लेकर योजना बनाकर चलना होगा। आपको अपरिचित लोगों से दूरी बनाकर रखने होंगे। आप भावनाओं में बहकर कोई नियंत्रण न लें। स्वास्थ्य के प्रति आपको सचेत रहना होगा। खानपान पर आप पूरा ध्यान दें। विद्यार्थियों को बौद्धिक और मानसिक बोझ से छुटकारा मिलेगा।

तुला (Libra)
स्वभाव:  संतुलित
राशि स्वामी: शुक्र
शुभ रंग: आसमानी
आज आपकी नेतृत्व क्षमता बढ़ेगी और प्रेम संबंधों में भी प्रगाढ़ता आएगी। आप अपने साथी की भावनाओं का सम्मान करेंगे। एक दूसरे से आप उनकी इच्छा को लेकर बातचीत कर सकते हैं। आपको किसी काम के समय से पूर्ण होने से थोड़ी निराशा अवश्य रहेगी। आपको कुछ नए अनुबंधों से लाभ मिलेगा और आप लोगों का दिल जीतने में भी कामयाब रहेंगे। वाणी की सौम्यता आपको मान-सम्मान दिलवाएगी।

वृश्चिक (Scorpio)
स्वभाव:  रहस्यमय
राशि स्वामी: मंगल
शुभ रंग: बैंगनी
आज आपको धैर्य और संयम से काम करने की आवश्यकता है। आप अपने खर्चों को लेकर बजट बनाकर चलें और आपकी कोई मन की इच्छा पूरी होने से खुशी होगी। परिवार में किसी नये मेहमान का आगमन हो सकता है। आप अपने किसी विरोधी की बातों में ना आए और वाहन लापरवाही से न चलाएं, नहीं तो कोई दुर्घटना होने की संभावना है। आप अपने किसी सहयोगी की मदद के लिए आगे आएंगे और कुछ रुपयों का इंतजाम भी कर सकते हैं।

धनु (Sagittarius)
स्वभाव:  दयालु
राशि स्वामी: गुरु
शुभ रंग: ग्रे
आज का दिन आपके लिए ठीक-ठाक रहने वाला है। आज आपकी अपने जीवनसाथी से खूब पटेगी और दोनों आगे के भविष्य को लेकर बातचीत करेंगे। जरूरी कामों को लेकर बातचीत कर सकते हैं। आपका कोई सहयोगी आपको परेशान करने की कोशिश कर सकता हैं। माता-पिता के आशीर्वाद से आपका कोई रुका हुआ काम पूरा होगा। आपको अपने कामों को लेकर योजना बनाकर चलना होगा।

मकर (Capricorn)
स्वभाव:  अनुशासित
राशि स्वामी:  शनि
शुभ रंग: हरा
आज का दिन आपके लिए सोच समझकर कामों को करने के लिए रहेगा। आप किसी दूसरे के मामले में न बोलें। आपके अंदर ऊर्जा अधिक रहने से आप प्रत्येक काम करने में तत्पर रहेंगे। आपका रहन सहन का स्तर भी बढ़िया रहेगा और आपको किसी तर्क वितर्क में पड़ने से बचना होगा। किसी नए भूमि और वाहन आदि की खरीदारी करना आपके लिए अच्छा रहेगा। माता-पिता के आशीर्वाद से आपका कोई रुका हुआ काम पूरा होगा। आपको किसी धन संबंधित मामले में चुप रहना होगा।

कुंभ ( Aquarius)
स्वभाव:  मानवतावादी
राशि स्वामी: शनि
शुभ रंग: नीला
आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। आज आपकी अपने भाई बंधुओं से नजदीकियां बढ़ेंगी। आप उनके साथ किसी पिकनिक पर जाने की योजना बना सकते हैं। आपको बिजनेस में किसी अनजान व्यक्ति से सलाह लेने से बचना होगा, क्योंकि वह आपकी समस्याओं को बढ़ाएगी। आपका कोई पुराना मित्र आपसे लंबे समय बाद मिलने आ सकता है। आप अपने से पुरानी गलती को लेकर परेशान रहेंगे, जो विद्यार्थी विदेश जाने की योजना बना रहे हैं, उन्हें कोई खुशखबरी खबरे सुनने को मिल सकती हैं।

मीन (Pisces)
स्वभाव: संवेदनशील
राशि स्वामी: बृहस्पति
शुभ रंग: आसमानी
आज का दिन आपके लिए आनंदमय रहने वाला है। परिवार में सदस्यों से रिश्तों में यदि कड़वाहट चल रही थी, तो वह भी दूर होगी। आपकी कुछ नये लोगों से मुलाकात होगी। आप बचत की योजना पर पूरा ध्यान देंगे।  सरकारी काम यदि लंबे समय से रुका हुआ था, तो वह भी पूरा हो सकता है। आपको अपने पिताजी की कोई बात बुरी लगने से आपका मन परेशान रहेगा। आप दूसरे के मामले में बेवजह ना बोलें। आपको कोई महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Quote of the week

“Every sunset is an opportunity to reset. Every sunrise begins with new eyes.”

~ Richie Norton