Vaidik Panchang 13112025 Rashifal Samadhan

🌞 *~ वैदिक पंचांग ~* 🌞
🌤️  *दिनांक – 13 नवम्बर 2025*
🌤️ *दिन – गुरूवार*
🌤️ *विक्रम संवत 2082*
🌤️ *शक संवत -1947*
🌤️ *अयन – दक्षिणायन*
🌤️ *ऋतु – हेमंत ॠतु*
🌤️ *मास – मार्गशीर्ष (गुजरात-महाराष्ट्र कार्तिक)*
🌤️ *पक्ष – कृष्ण*
🌤️ *तिथि – नवमी रात्रि 11:33 तक तत्पश्चात दशमी*
🌤️ *नक्षत्र – मघा शाम 07:38 तक तत्पश्चात पूर्वाफाल्गुनी*
🌤️ *योग – ब्रह्म  सुबह 06:58 तक तत्पश्चात इन्द्र*
🌤️ *राहुकाल – दोपहर 01:47 शाम 03:10 तक*
🌤️ *सूर्योदय – 06:49*
🌤️ *सूर्यास्त –  05:56*
👉 *दिशाशूल – दक्षिण दिशा मे*
🚩 *व्रत पर्व विवरण-
💥 *विशेष – नवमी को लौकी खाना गोमांस के समान त्याज्य है।(ब्रह्मवैवर्त पुराण, ब्रह्म खंडः 27.29-34)*
             🌞~*वैदिक पंचांग* ~🌞
🌷 *दीर्घायु के लिए* 🌷
👉🏻 *२ ग्राम सौंठ में पानी मिलाकर रात को लोहे की कड़ाही के अंदर लेप करें l प्रातः काल वह सौंठ दूंध में मिलाकर पीने से दीर्घायुश की प्राप्ति होती है l*
          🌞~*वैदिक पंचांग* ~
🌷 *भूत-प्रेत भागने के लिए* 🌷
😱 *भूत-पिशाच जहाँ रहते हैं, वहां गाय खड़ी कर दो, गाय की सुगंध से भूत अपने आप भागेंगे l किसी के घर में भूत-प्रेत का वास हो, तो गाय का गोबर अथवा गाय का झरण छिटका करो l गाय का कंडा जलाओ, उस पे थोड़ा गाय का घी डाल दो, अपने आप भागेंगे, भागना नहीं पड़ेगा l अगर किसी व्यक्ति के अंदर भूत घुसे हैं तो उसे उसी धूप वाले कमरे में बिठाओ, भाग जायेंगे l*
🌷 *अथर्व मंत्र विधि* 🌷
👉🏻 *कोई भी रोग हो, कोई भी परेशानी हो “ॐ अच्युताय नमः, ॐ गोविन्दाय नमः, ॐ अनंताय नमः नामभेशजात” (अच्युताय नमः – जो कभी चुय्त नहीं होते, गोविन्दाय नमः – जिनकी सत्ता से इन्द्रियाँ विचरण करती हैं, अनंताय नमः- जिसकी सत्ता से शक्ति, सामर्थ्य व कृपा का कोई अंत नहीं) इस मंत्र से अभिमंत्रित करके गंगा जल या तुलसी के पत्ते खाएं या दूसरों को दें तो रोगों व नीच विचारों में गिरने से बचता है l इसे बोलते हैं, अथर्व मंत्र विधि ……….. ऐसा रोज़ सुमिरन करें l*

आज का राशिफल

मेष (Aries)
आज हर कोई आपकी तरफ आकर्षित होगा। रियल एस्टेट और वित्तीय लेन-देन के लिए यह अच्छा समय है। करीबी दोस्तों के साथ समय बिताएं जो आपकी स्थिति और जरूरतों को समझते हैं। सब आपकी समझ और शिष्टता से प्रभावित होंगे, आपको प्रशंसा मिलेगी। संतान पक्ष से सहयोग तथा सुकून प्राप्त होने की संभावना बन रही है। आज आप प्रतिष्ठित व्यक्तियों से मुलाकात कर सकते हैं। परिवार के साथ मिलकर कुछ उचित कार्य होते हुए देखने को मिल सकते हैं।

वृषभ (Taurus)
आपका व्यापार और रोजगार तेजी से आगे की ओर बढ़ेगा। आज शाम के समय सामाजिक गतिविधियाँ आपकी उम्मीद से कहीं बेहतर रहेंगी। दूसरों की मदद करने में अपना समय और ऊर्जा लगाएं, लेकिन उन मामलों में शामिल न हों जिनसे आपका संबंध नहीं है। महत्वाकांक्षी कार्य बेहतर बने रह सकते हैं। घर परिवार में एक दूसरे के साथ मधुर संबंध होने से हर तरह के क्षेत्रों में पारिवारिक सहयोग प्राप्त होने की संभावना है।

मिथुन (Gemini)
आज आप अपने जीवन को और बेहतर बनाने के लिए अग्रसर रहेंगे। बदनामी और अफवाहों से बचें। यह समय वास्तव में आपकी शादी के लिए महत्वपूर्ण है। अपने जीवनसाथी को बताएं कि आप उससे कितना प्यार करते हैं। आपकी दिलचस्प रचनात्मकता आज घर के वातावरण को सुखद बनाएगी। कार्य से संबंधित अच्छी सफलता प्राप्त होने की संभावना बन रही है। यदि आप किसी नए कार्य का शुभारंभ करना चाहते हैं तो कर सकते हैं।

कर्क (Cancer)
आज दोस्तों और रिश्तेदारों से आपके संबंध खास हो सकते हैं। परिवार के लोग भी मददगार हो सकते हैं। आप अपने हुनर को प्रदर्शित करने का प्रयास कर सकते हैं। घर परिवार में सुख शांति का स्तर आपका बढ़ने वाला है। समय आपके लिए उचित रहने वाला है। घर परिवार में खुशियों का वातावरण आपका बना रह सकता है। गर्मजोशी, मेहनत और आत्मविश्वास के साथ काम करें। भूमि और प्रॉपर्टी से जुड़े हुए कार्यों में आपको सफलता प्राप्त होगी।

सिंह (Leo)
आज आय के नए स्रोत मिलने के साथ-साथ आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। परिवार में माता-पिता का सहयोग आपको सबसे अधिक मिलेगा। आपके जीवन के सभी प्रकार के दुखों का अंत होगा। वाहन सावधानीपूर्वक चलाने की आवश्यकता है। किसी के बहकावे में आकर कोई महत्वपूर्ण फैसला न करें। व्यापारियों के लिए मिले जुले लाभ का समय है। दाम्पत्य जीवन अथवा प्रेम-प्रसंगों में अनुकूलता रहेगी। छोटी-मोटी यात्रा के योग बन सकते हैं।

कन्या (Virgo)
आज आपको सकारात्मक और शांत रहना चाहिए। जो भी प्लानिंग आपके दिमाग में है, उसे किसी के सामने न रखें। आप खाली समय का आनंद ले सकेंगे। अगर आपने ज़्यादा खुले दिल से पैसे ख़र्च किए तो आप आर्थिक तौर पर बाद में समस्या का सामना कर सकते हैं। आपका दाम्पत्य जीवन रुचिकर रहेगा। किसी प्रकार की रोमांचपूर्ण घटना के योग बनेंगे। शत्रु और रोग कुछ ज्यादा बढ़ने की संभावना है। पति-पत्नी के मध्य अविस्मरणीय व आनन्दित समय व्यतीत होगा।

तुला (Libra)
आज धार्मिक एवं पितृ सम्बन्धी यज्ञादि कार्यों में रुचि रहेगी। किसी बात को लेकर सकारात्मक बने रहने से घर का माहौल खुशनुमा रहने की उम्मीद है। आपका आने वाला समय बहुत ही अच्छा रहेगा। धन के क्षेत्र में कुछ वृद्धि होती आपको देखने को मिल सकती है। रोजगार के अच्छे अवसर आपको प्राप्त होने वाले हैं। मानसिक रूप से अस्वस्थता बनी रहेगी। किसी से वाद-विवाद या मनमुटाव हो सकता है। अल्प प्रवास तथा पर्यटन हेतु जा सकते हैं।

वृश्चिक (Scorpio)
आज महालक्ष्मी की कृपा दृष्टि आप के ऊपर बनी रहेगी। आपके प्यार की गाड़ी तेजी से आगे बढ़ेगी। नौकरी पेशा लोगों को आय व पदोन्नति में बढ़ोतरी मिल सकती है। खास तौर पर व्यापार के क्षेत्र में बड़ी सफलताएं मिलने के योग बन रहे हैं। व्यापारिक दृष्टिकोण से आपको अचानक भारी धन लाभ हो सकता है। आपको अपनी सेहत का खास ध्यान रखना होगा। कौटुम्बिक वातावरण शांत रहेगा। आप पत्नी व सन्तानों को योग्य समय भी दे पाएंगे।

धनु (Sagittarius)
आज आप अधिक जोखिम से बचें। क्रोध पर भी आज संयम रखना पड़ेगा। आपका आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। गृह उपयोगी वस्तुओं में वृद्धि होगी। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आकस्मिक धन लाभ होने के प्रबल योग बन रहे हैं। विचारों में नकारात्कता रहेगी, सकारात्मक बने रहें। लघु व्यापारियों को अधिक आर्थिक लाभ होगा। अपने व्यापार को गति देने हेतु उधार लेन-देन न करें। भूमि वाहन इत्यादि की सुख सुविधा की प्राप्ति हेतु शुरुआती दौर में कुछ बाधाएं उत्पन्न होंगी।

मकर (Capricorn)
आज आपके आत्मविश्वास में लगातार वृद्धि होगी। आपके द्वारा बनाई गई सभी योजनाएं सफल रहेंगी। आपकी समस्याओं को हल करने की क्षमता आपको सम्मान दिलाती है। अपने उद्देश्यों के अनुरूप योजनाएं बनाएं। दोस्तों और परिचित लोगों के साथ समय बीत सकता है। मन में शान्ति रहेगी। व्यायाम, योग, ध्यान एवं मुद्रा आदि की सहायता से आन्तरिक ऊर्जा में वृद्धि होगी। अनावश्यक वाद-विवाद न करें।

कुंभ (Aquarius)
आज पैसों का फायदा होने और कार्यक्षेत्र में कोई उपलब्धि मिलने का योग बन रहा है। अभी आप अवकाश और मनोरंजन के लिए, ऐश करने के मूड में हैं। जीवन का पूरा आनंद लें, लेकिन जुए और जोखिम भरे निर्णय से बचें। भाग्य वृद्धि के लिए दिन उतम है। व्यवसायियों के लिए एक अच्छा समय है, क्योंकि उन्हें अचानक कुछ अप्रत्याशित लाभ मिलेंगे। परिवार और दोस्तों का भरपूर सहयोग मिलेगा, जिसकी वजह से आपके अंदर नई ऊर्जा आएगी।

मीन (Pisces)
व्यापारियों और कारोबारियों को आज नया आर्डर मिल सकता है। आपको मेहनत का उचित फल मिलेगा। यह बदलाव आपकी पूरी कार्यप्रणाली को बदल देगा, जिससे आप समृद्धि और विकास की ओर अग्रसर होंगे। आप में से कुछ लोगों को प्रतिस्पर्धा और प्रतिद्वंद्वी का भी सामना करना पड़ सकता है। कार्य के सिलसिले में विदेश यात्रा कर सकते हैं, जो बहुत लाभकारी सिद्ध होगी। रोमांस निश्चित रूप से मजबूत है। आय की क्षेत्र में दिन बहुत बढ़िया है।
🍃🌼🍃🌼🍃🌼🍃🌼🍃🌼🍃🌼

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Quote of the week

“Every sunset is an opportunity to reset. Every sunrise begins with new eyes.”

~ Richie Norton