Vaidik Panchang 12112025 Rashifal Samadhan

🙏🏻हर हर महादेव 🙏🏻
🕉️ *~ वैदिक पंचांग ~* 🕉️
🌤️ *दिनांक – 12 नवम्बर 2025*
🌤️ *दिन – बुधवार*
🌤️ *विक्रम संवत – 2082*
🌤️ *शक संवत – 1947*
🌤️ *अयन – दक्षिणायन*
🌤️ *ऋतु – हेमंत ऋतु*
🌤️ *मास – मार्गशीर्ष (गुजरात-महाराष्ट्र कार्तिक)*
🌤️ *पक्ष – कृष्ण*
🌤️ *तिथि – अष्टमी रात्रि 10:58 तक तत्पश्चात नवमी*
🌤️ *नक्षत्र – अश्लेशा शाम 06:35 तक तत्पश्चात मघा*
🌤️ *योग – शुक्ल सुबह 08:02 तक तत्पश्चात ब्रह्म*
🌤️ *राहुकाल – दोपहर 12:23 से दोपहर 01:47 तक*
🌤️ *सूर्योदय – 06:48*
🌤️ *सूर्यास्त – 05:56*
👉 *दिशाशूल – उत्तर दिशा में*
🚩 *व्रत पर्व विवरण – बुधवारी अष्टमी ( सूर्योदय से रात्रि 10:58 तक)*
💥 *विशेष – अष्टमी को नारियल का फल खाने से बुद्धि का नाश होता है (ब्रह्मवैवर्त पुराण ब्रह्म खण्ड: 27,29,34)*
         🕉️~*वैदिक पंचांग* ~🕉️

🌷 *परिवार में सुख- शांति के लिए उपाय* 🌷
👨‍👨‍👧‍👦 *परिवार के सदस्यों में वाद-विवाद होता रहता है, लेकिन जब ये रोज होने लगे तो घर के वातावरण में अशांति फैल जाती है। कभी-कभी ये विवाद कोई बड़ी घटना का रूप भी ले लेते है। इस समस्या से निपटने के लिए नीचे लिखा उपाय करें-*
🌷 *उपाय*
*प्रतिदिन सुबह सूर्योदय के समय घर के उस मटके या बर्तन में से एक लोटा जल लें जिसमें से घर के सभी सदस्य पानी पीते हों और उस जल को अपने घर के प्रत्येक कमरे में, घर की छत पर तथा हर स्थान पर छिड़कें। इस दौरान किसी से कोई भी बात नहीं करें एवं मन ही मन ॐ शांति ॐ मंत्र बोलते रहें। कुछ ही समय में आपकी यह समस्या दूर हो जाएगी।*
         🕉️ ~ *वैदिक पंचांग* ~ 🕉️

🌷 *नारी कल्याण पाक* 🌷
👩🏻 *यह पाक युवतियों, गर्भिणी, नवप्रसूता माताएँ तथा महिलाएँ – सभी के लिए लाभदायी है |*
➡ *लाभ : यह बल व रक्तवर्धक, प्रजनन – अंगों को सशक्त बनानेवाला, गर्भपोषक, गर्भस्थापक (गर्भ को स्थिर – पुष्ट करनेवाला), श्रमहारक (श्रम से होनेवाली थकावट को मिटानेवाला) व उत्तम पित्तनाशक है | एक – दो माह तक इसका सेवन करने से श्वेतप्रदर (ल्यूकोरिया, अत्यधिक मासिक रक्तस्राव व उसके कारण होनेवाले कमरदर्द, रक्त की कमी, कमजोरी , निस्तेजता आदि दूर होकर शक्ति व स्फूर्ति आती है | जिन माताओं को बार-बार गर्भपात होता हो उनके लिए यह विशेष हितकर है | सगर्भावस्था में छठे महिने से पाक का सेवन शुरू करने से बालक हृष्ट-पुष्ट होता है, दूध भी खुलकर आता है |*
💪🏻 *धातु की दुर्बलता में पुरुष भी इसका उपयोग कर सकते हैं |*
👉🏻 *सामग्री : सिंघाड़े का आटा, गेंहू का आटा व देशी घी प्रत्येक २00 ग्राम, खजूर १०० ग्राम, बबूल का पिसा हुआ गोंद १०० ग्राम, पिसी मिश्री ५०० ग्राम |*
➡ *विधि : घी को गर्म कर गोंद को घी में भून लें | फिर उसमें सिंघाड़े व गेंहू का आटा मिलाकर धीमी आँच पर सेंके | जब मंद सुगंध आने लगे तब पिसा हुआ खजूर व मिश्री मिला दें | पाक बनने पर थाली में फैलाकर छोटे-छोटे टुकड़ों में काटकर रखें |*
🍜 *सेवन-विधि : २ टुकड़े ( लगभग २० ग्राम ) सुबह शाम खायें | ऊपर से दूध पी सकते हैं |*
💥 *सावधानी : खट्टे,  मिर्च-मसालेदार व तेल में तले हुए तथा ब्रेड-बिस्कुट आदि बासी पदार्थ न खाये |*
पंचक  आरंभ और समाप्त
आरम्भ: 27 नवंबर 2025 को दोपहर २:०७ बजे से।

समाप्ति: 1 दिसंबर 2025 रात ११:१८ बजे तक।
       🕉️ *~ वैदिक पंचांग ~* 🕉️

~💐~ दया की महिमा ~💐~
.
एक बहेलिया था। चिड़ियों को जाल में या गोंद लगे बड़े भारी बाँस में फँसा लेना और उन्हें बेच डालना ही उसका काम था। चिड़ियों को बेचकर उसे जो पैसे मिलते थे, उसी से उसका काम चलता था।
.
एक दिन वह बहेलिया अपनी चद्दर एक पेड़ के नीचे रखकर अपना बड़ा भारी बाँस लिये किसी चिड़िया के पेड़ पर आकर बैठने की राह देखता बैठा था। इतने में एक टिटिहरी चिल्लाती दौड़ी आयी और बहेलिये की चद्दर में छिप गयी।
.
टिटिहरी ऐसी चिड़िया नहीं होती कि उसे कोई पालने के लिये खरीदे। बहेलिया उठा और उसने सोचा कि अपनी चद्दर में से टिटिहरी भगा देना चाहिये। इसी समय वहाँ ऊपर उड़ता एक बाज दिखायी पड़ा। बहेलिया समझ गया कि यह बाज टिटहरी को पकड़ कर खा जाने के लिये झपटा होगा, इसी से टिटिहरी डरकर मेरी चद्दर में छिपी है। बहेलिये के मन में टिटिहरी पर दया आ गयी। उसने ढेले मारकर बाज को वहाँ से भगा दिया। बाज के चले जानेपर टिटिहरी चद्दर से निकलकर चली गयी।
.
कुछ दिनों पीछे बहेलिया बीमार हुआ और मर गया। यमराज के दूत उसे पकड़कर यमपुरी ले गये। यमपुरी में कहीं आग जल रही थी, कहीं चूल्हे पर बड़े भारी कड़ाही में तेल उबल रहा था।पापी लोग आग में भूने जाते थे, तेल में उबाले जाते थे। यमराज के दूत पापियों को कहीं कोड़ों से पिटते थे, कहीं कुल्हाड़ी से काटते थे। और भी भयानक कष्ट पापियों को वहाँ दिया जाता था। बहेलिये के वहाँ जाते ही, वहाँ सैकड़ों, हजारों चिड़ियाँ आ गयीं और वे कहने लगीं, “इसने हमें बिना अपराध के फँसाया और बेचा है। हम इसकी आँखें फोड़ देंगी और इसका मांस नोच-नोचकर खाएँगी।”
.
बेचारा बहेलिया डर के मारे थर-थर काँपने लगा। उसी समय वहाँ एक टिटिहरी आयी। उसने हाथ जोड़कर यमराज से कहा, “हे धर्मराज !! इसने बाज से मेरे प्राण बचाये हैं। इसको आप क्षमा करें।”
.
यमराज ने कहा, “यह बड़ा पापी है। सब चिड़ियाँ इसे नोचेंगी और फिर इसे जलाया जायगा और कुल्हाड़ों से काटा जायगा। लेकिन यह छोटी टिटिहरी इसको बचाने आयी है। इसने एक बार इस चिड़िया पर दया की है। इसलिये इसको अभी संसार में लौटा दो और इसे एक वर्ष जीने दो।”
.
यमराज के दूत बहेलिये के जीव को लौटा लाये। बहेलिये के घर के लोग उसकी देह को श्मशान ले गये थे और चिता पर रखकर जलाने वाले थे। वे लोग रो रहे थे। इतने में बहेलिया जी गया। वह बोलने और हिलने लगा। उसके घर के लोग बहुत प्रसन्न हुए और उसके साथ घर लौट आये।
.
उस बहेलिये को यमराज की बात याद थी। उसने चिड़िया पकड़ना छोड़ दिया। अपने भाइयों से भी चिड़िया पकड़ने का काम उसने छुड़ा दिया। वह मजदूरी करने लगा। सबेरे और शाम को वह रोज चिड़ियों को थोड़े दाने डालता था। बहुत-सी चिड़ियाँ उसके दाने खा जाया करती थीं। अब वह प्रतिदिन भगवान की प्रार्थना करता था और भगवान का नाम जपता था। इससे बहेलिये के सब पाप कट गये।
.
एक वर्ष बाद जब वह बहेलिया फिर से मृत्यु को प्राप्त हुआ, तब उसे लेने देवताओं का विमान आया और वह स्वर्ग चला गया।
.
🌷हम सब को जीवों पर दया करनी चाहिये, किसी भी जीव को कष्ट नहीं देना चाहिये। जो जीवों पर दया करते हैं, उनसे भगवान भी प्रसन्न रहते हैं।🌷
.
🙏🙏 जय श्री राधेश्याम जी 🙏🙏
🙏🏻🌷💐🌸🌼🌹🌻🍀🌺🌷🙏🏻🌹

जिसका आज जन्मदिन है उनको हार्दिक शुभकामनाएं बधाई और शुभ आशीष 🌹
आपका जन्मदिन: 12 नवंबर

अंक ज्योतिष के अनुसार दिनांक 12 को जन्मे व्यक्तियों का मूलांक तीन आता है। यह बृहस्पति का प्रतिनिधि अंक है। आप दार्शनिक स्वभाव के होने के बावजूद एक विशेष प्रकार की स्फूर्ति रखते हैं। आपकी शिक्षा के क्षेत्र में पकड़ मजबूत होगी। आप एक सामाजिक प्राणी हैं। आप सदैव परिपूर्णता या कहें कि परफेक्शन की तलाश में रहते हैं यही वजह है कि अकसर अव्यवस्थाओं के कारण तनाव में रहते हैं। ऐसे व्यक्ति निष्कपट, दयालु एवं उच्च तार्किक क्षमता वाले होते हैं। अनुशासनप्रिय होने के कारण कभी-कभी आप तानाशाह भी बन जाते हैं।
आपके लिए खास

शुभ दिनांक : 3, 12, 21, 30

शुभ अंक : 1, 3, 6, 7, 9


शुभ वर्ष : 2028, 2030, 2031, 2034, 2043, 2049, 2052

ईष्टदेव : देवी सरस्वती, देवगुरु बृहस्पति, भगवान विष्णु


शुभ रंग : पीला, सुनहरा और गुलाबी

आपकी जन्मतिथि के अनुसार भविष्यफल


व्यापार-नौकरी: नवीन व्यापार की योजना भी बन सकती है। नौकरीपेशा के लिए प्रतिभा के बल पर उत्तम सफलता का है। महत्वपूर्ण कार्य से यात्रा के योग भी है।

घर-परिवार: यह वर्ष आपके लिए अत्यंत सुखद है। घर या परिवार में शुभ कार्य होंगे। दांपत्य जीवन में सुखद स्थिति रहेगी। शत्रु वर्ग प्रभावहीन होंगे।


करियर: किसी विशेष परीक्षा में सफलता मिल सकती है। मित्र वर्ग का सहयोग सुखद रहेगा।


🌞 आज का राशिफल – 12 नवम्बर 2025 🌞

♈ मेष (Aries)

नाम के अक्षर: (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
स्वभाव: उत्साही
राशि स्वामी: मंगल
शुभ रंग: नीला
आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहने वाला है। यदि आप किसी नए काम की शुरुआत करना चाहते हैं, तो उसके लिए भी दिन बेहतर रहने वाला है। आपको कोई प्रॉपर्टी खरीदने की इच्छा पूरी होगी। कार्यक्षेत्र में मन मुताबिक काम मिलने से खुशी मिलेगी। व्यापार में लाभ होगा और आर्थिक स्थिति सुधरेगी।
👉 उपाय: हनुमान चालीसा का पाठ करें।




♉ वृषभ (Taurus)

नाम के अक्षर: (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)
स्वभाव: धैर्यवान
राशि स्वामी: शुक्र
शुभ रंग: हरा
आज का दिन सामान्य रहेगा। बॉस से बहस से बचें। खर्च अधिक होगा। परिवार में मांगलिक आयोजन संभव है। वाहन सावधानी से चलाएं। नौकरीपेशा लोगों को अवसर मिल सकता है।
👉 उपाय: मां लक्ष्मी को खीर का भोग लगाएं।




♊ मिथुन (Gemini)

नाम के अक्षर: (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)
स्वभाव: जिज्ञासु
राशि स्वामी: बुध
शुभ रंग: गुलाबी
आज सोच-समझकर निर्णय लें। कोई अधूरी इच्छा पूरी हो सकती है। बिजनेस में उतार-चढ़ाव रहेगा। प्रेम जीवन में खटपट संभव है।
👉 उपाय: भगवान विष्णु को तुलसी पत्र अर्पित करें।




♋ कर्क (Cancer)

नाम के अक्षर: (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
स्वभाव: भावुक
राशि स्वामी: चंद्र
शुभ रंग: सफेद
खर्च बढ़ेगा, लेकिन मन के संशय दूर होंगे। परिवार में शुभ समाचार मिलेगा। जिम्मेदारियों में वृद्धि होगी।
👉 उपाय: चांद को दूध अर्पित करें।




♌ सिंह (Leo)

नाम के अक्षर: (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
स्वभाव: आत्मविश्वासी
राशि स्वामी: सूर्य
शुभ रंग: आसमानी
रुके हुए काम पूरे होंगे। नए रिश्ते बनेंगे। सरकारी लाभ संभव है। प्रेम प्रस्ताव सफल रहेंगे।
👉 उपाय: सूर्य देव को जल अर्पित करें।




♍ कन्या (Virgo)

नाम के अक्षर: (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
स्वभाव: मेहनती
राशि स्वामी: बुध
शुभ रंग: पीला
ससुराल पक्ष से सम्मान मिलेगा। अनावश्यक खर्च से बचें। जीवनसाथी से कहासुनी संभव है।
👉 उपाय: हरे मूंग का दान करें।




♎ तुला (Libra)

नाम के अक्षर: (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
स्वभाव: संतुलित
राशि स्वामी: शुक्र
शुभ रंग: गुलाबी
व्यवसाय में लाभ मिलेगा। माता-पिता का आशीर्वाद प्राप्त होगा। खर्चों पर नियंत्रण रखें।
👉 उपाय: मां दुर्गा की आराधना करें।




♏ वृश्चिक (Scorpio)

नाम के अक्षर: (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
स्वभाव: रहस्यमय
राशि स्वामी: मंगल
शुभ रंग: ग्रे
कर्ज से राहत मिलेगी। छोटी यात्रा हो सकती है। बोलचाल में सावधानी रखें।
👉 उपाय: हनुमान जी को सिंदूर चढ़ाएं।




♐ धनु (Sagittarius)

नाम के अक्षर: (ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)
स्वभाव: दयालु
राशि स्वामी: गुरु
शुभ रंग: नीला
अचानक लाभ के योग हैं। मित्र सहयोग करेंगे। पिताजी का स्वास्थ्य ध्यान रखें।
👉 उपाय: पीले फल दान करें।




♑ मकर (Capricorn)

नाम के अक्षर: (भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)
स्वभाव: अनुशासित
राशि स्वामी: शनि
शुभ रंग: गोल्डन
सामाजिक कार्यों में भाग लेंगे। संतान की शिक्षा को लेकर व्यस्तता बढ़ेगी। खर्च अधिक रहेगा।
👉 उपाय: शनि देव को सरसों का तेल अर्पित करें।




♒ कुंभ (Aquarius)

नाम के अक्षर: (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
स्वभाव: मानवतावादी
राशि स्वामी: शनि
शुभ रंग: नीला
नया कार्य शुरू करने के योग हैं। विवाह में बाधा दूर होगी। धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी।
👉 उपाय: गरीबों को काले वस्त्र दान करें।




♓ मीन (Pisces)

नाम के अक्षर: (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
स्वभाव: संवेदनशील
राशि स्वामी: बृहस्पति
शुभ रंग: पीला
शत्रुओं से सावधान रहें। परिवार का सहयोग मिलेगा। तरक्की के अवसर आएंगे।
👉 उपाय: भगवान विष्णु की पूजा करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Brain essentials

Whole life is a search for beauty. But, when the beauty is found inside, the search ends and a beautiful journey begins.