🙏🏻 हर हर महादेव🙏🏻
🌞 *~ वैदिक पंचांग ~* 🌞
🌤️ *दिनांक – 11 नवम्बर 2025*
🌤️ *दिन – मंगलवार*
🌤️ *विक्रम संवत 2082*
🌤️ *शक संवत -1947*
🌤️ *अयन – दक्षिणायन*
🌤️ *ऋतु – हेमंत ॠतु*
🌤️ *मास – मार्गशीर्ष (गुजरात-महाराष्ट्र कार्तिक)*
🌤️ *पक्ष – कृष्ण*
🌤️ *तिथि – सप्तमी रात्रि 11:08 तक तत्पश्चात अष्टमी*
🌤️ *नक्षत्र – पुष्य शाम 06:17 तक तत्पश्चात अश्लेशा*
🌤️ *योग – शुभ सुबह 09:44 तक तत्पश्चात शुक्ल*
🌤️ *राहुकाल – शाम 03:10 से शाम 04:34 तक*
🌤️ *सूर्योदय – 06:48*
🌤️ *सूर्यास्त – 05:57*
👉 *दिशाशूल – उत्तर दिशा मे*
🚩 *व्रत पर्व विवरण-
💥 *विशेष – सप्तमी को ताड़ का फल खाने से रोग बढ़ता है तथा शरीर का नाश होता है। (ब्रह्मवैवर्त पुराण, ब्रह्म खंडः 27.29-34)*
🌞~*वैदिक पंचांग* ~🌞
🌷 *बुधवारी अष्टमी* 🌷
➡ *12 नवम्बर 2025 बुधवार को (सूर्योदय से रात्रि 10:58 तक) बुधवारी अष्टमी है ।*
👉🏻 *मंत्र जप एवं शुभ संकल्प हेतु विशेष तिथि*
🙏🏻 *सोमवती अमावस्या, रविवारी सप्तमी, मंगलवारी चतुर्थी, बुधवारी अष्टमी – ये चार तिथियाँ सूर्यग्रहण के बराबर कही गयी हैं।*
🙏🏻 *इनमें किया गया जप-ध्यान, स्नान , दान व श्राद्ध अक्षय होता है। (शिव पुराण, विद्यश्वर संहिताः अध्याय 10)*
🌞~*वैदिक पंचांग* ~🌞y
🌷 *कालभैरव अष्टमी* 🌷
🙏🏻 *धर्म ग्रंथों के अनुसार मार्गशीर्ष मास के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि को कालभैरव अष्टमी का पर्व मनाया जाता है। मान्यता है कि इसी दिन भगवान शिव ने कालभैरव का अवतार लिया था। इसलिए इस पर्व को कालभैरव जयंती को रूप में मनाया जाता है। इस बार ये पर्व 12 नवम्बर, बुधवार को है।*
🙏🏻 *भगवान कालभैरव को तंत्र का देवता माना गया है। तंत्र शास्त्र के अनुसार,किसी भी सिद्धि के लिए भैरव की पूजा अनिवार्य है। इनकी कृपा के बिना तंत्र साधना अधूरी रहती है। इनके 52 रूप माने जाते हैं। इनकी कृपा प्राप्त करके भक्त निर्भय और सभी कष्टों से मुक्त हो जाते हैं। कालभैरव जयंती पर कुछ आसान उपाय कर आप भगवान कालभैरव को प्रसन्न कर सकते हैं।*
➡ *ये हैं कालभैरव को प्रसन्न करने के 11 उपाय, कोई भी 1 करें*
🙏🏻 *1. कालभैरव अष्टमी को सुबह जल्दी उठकर स्नान आदि करने के बाद कुश (एक प्रकार की घास) के आसन पर बैठ जाएं। सामने भगवान कालभैरव की तस्वीर स्थापित करें व पंचोपचार से विधिवत पूजा करें। इसके बाद रूद्राक्ष की माला से नीचे लिखे मंत्र की कम से कम पांच माला जाप करें तथा भैरव महाराज से सुख-संपत्ति के लिए प्रार्थना करें।*
🌷 *मंत्र- ‘ॐ हं षं नं गं कं सं खं महाकाल भैरवाय नम:’*
🙏🏻 *2. कालभैरव अष्टमी पर किसी ऐसे भैरव मंदिर में जाएं, जहां कम ही लोग जाते हों। वहां जाकर सिंदूर व तेल से भैरव प्रतिमा को चोला चढ़ाएं। इसके बाद नारियल, पुए, जलेबी आदि का भोग लगाएं। मन लगाकर पूजा करें। बाद में जलेबी आदि का प्रसाद बांट दें। याद रखिए अपूज्य भैरव की पूजा से भैरवनाथ विशेष प्रसन्न होते हैं।*
🙏🏻 *3. कालभैरव अष्टमी को भगवान कालभैरव की विधि-विधान से पूजा करें और नीचे लिखे किसी भी एक मंत्र का जाप करें। कम से कम 11 माला जाप अवश्य करें।*
🌷 *- ॐ कालभैरवाय नम:।*
🌷 *- ॐ भयहरणं च भैरव:।*
🌷 *- ॐ ह्रीं बटुकाय आपदुद्धारणाय कुरूकुरू बटुकाय ह्रीं।*
🌷 *- ॐ भ्रां कालभैरवाय फट्*
🙏🏻 *4. कालभैरव अष्टमी की सुबह भगवान कालभैरव की उपासना करें और शाम के समय सरसों के तेल का दीपक लगाकर समस्याओं से मुक्ति के लिए प्रार्थना करें।*
🙏🏻 *5. कालभैरव अष्टमी पर 21 बिल्वपत्रों पर चंदन से ॐ नम: शिवाय लिखकर शिवलिंग पर चढ़ाएं। साथ ही, एकमुखी रुद्राक्ष भी अर्पण करें। इससे आपकी सभी मनोकामनाएं पूरी हो सकती हैं।*
🙏🏻 *6. कालभैरव अष्टमी को एक रोटी लें। इस रोटी पर अपनी तर्जनी और मध्यमा अंगुली से तेल में डुबोकर लाइन खींचें। यह रोटी किसी भी दो रंग वाले कुत्ते को खाने को दीजिए। इस क्रम को जारी रखें, लेकिन सिर्फ हफ्ते के तीन दिन (रविवार, बुधवार व गुरुवार)। यही तीन दिन भैरवनाथ के माने गए हैं।*
🙏🏻 *7. अगर आप कर्ज से परेशान हैं तो कालभैरव अष्टमी की सुबह जल्दी उठकर स्नान आदि करने के बाद भगवान शिव की पूजा करें। उन्हें बिल्व पत्र अर्पित करें। भगवान शिव के सामने आसन लगाकर रुद्राक्ष की माला लेकर इस मंत्र का जप करें।*
🌷 *मंत्र- ॐ ऋणमुक्तेश्वराय नम:*
🙏🏻 *8. कालभैरव अष्टमी के एक दिन पहले उड़द की दाल के पकौड़े सरसों के तेल में बनाएं और रात भर उन्हें ढककर रखें। सुबह जल्दी उठकर सुबह 6 से 7 बजे के बीच बिना किसी से कुछ बोलें घर से निकलें और कुत्तों को खिला दें।*
🙏🏻 *9. सवा किलो जलेबी भगवान भैरवनाथ को चढ़ाएं और बाद में गरीबों को प्रसाद के रूप में बांट दें। पांच नींबू भैरवजी को चढ़ाएं। किसी कोढ़ी, भिखारी को काला कंबल दान करें।*
🙏🏻 *10. कालभैरव अष्टमी पर सरसो के तेल में पापड़, पकौड़े, पुए जैसे पकवान तलें और गरीब बस्ती में जाकर बांट दें। घर के पास स्थित किसी भैरव मंदिर में गुलाब, चंदन और गूगल की खुशबूदार 33 अगरबत्ती जलाएं।*
🙏🏻 *11. सवा सौ ग्राम काले तिल, सवा सौ ग्राम काले उड़द, सवा 11 रुपए, सवा मीटर काले कपड़े में पोटली बनाकर भैरवनाथ के मंदिर में कालभैरव अष्टमी पर चढ़ाएं।*
🙏🏻 *12. कालभैरव अष्टमी की सुबह स्नान आदि करने के बाद भगवान कालभैरव के मंदिर जाएं और इमरती का भोग लगाएं। बाद में यह इमरती दान कर दें। ऐसा करने से भगवान कालभैरव प्रसन्न होते हैं।*
🙏🏻 *13. कालभैरव अष्टमी को समीप स्थित किसी शिव मंदिर में जाएं और भगवान शिव का जल से अभिषेक करें और उन्हें काले तिल अर्पण करें। इसके बाद मंदिर में कुछ देर बैठकर मन ही मन में ॐ नम: शिवाय मंत्र का जप करें।*
🌞 *~ वैदिक पंचांग ~* 🌞
*🌹कुल देवी या देवता को 4 उपाय से मनाएं और संकटों से मुक्ति पाएं🌹*
💐💐💐💐💐💐💐💐💐💐
*⭕भारत में कई समाज या जाति के कुलदेवी और देवता होते हैं। भारतीय लोग हजारों वर्षों से अपने कुलदेवी और देवता की पूजा करते आ रहे हैं। हालांकि आजकल अधिकतर परिवार ने अपाने कुलदेवी और कुल देवताओं को पूजना या उनको याद करना छोड़ दिया है। संभवत: इसी के कारण वे घोर संकट में घिरे हुए हैं। यदि ऐसा है तो 4 उपाय करें और संकटों से मुक्ति पाएं।*
1. जन्म, विवाह आदि मांगलिक कार्यों में कुलदेवी या देवताओं के स्थान पर जाकर उनकी पूजा की जाती है या उनके नाम से स्तुति की जाती है। कुलदेवी की कृपा का अर्थ होता है सौ सुनार की एक लोहार की। बिना कुलदेवी कृपा के किसी के कुल का वंश ही क्या कोई नाम, यश आगे बढ़ नहीं सकता। अत: कुल देवी और देवता के लिए प्रतिदिन सुबह और शाम को भोग निकालें और उनके नाम का उच्चारण करें। नाम नहीं याद हो तो स्थान का उच्चारण करें। जैसे, डुंगलाई वाली कुलदेवी की जय। स्थान का नाम भी नहीं मालूम होतो तो हे माता कुलदेवी और कुलदेवता आपकी सदा विजयी हो। दुर्गा माता की जय, भैरू महाराज की जय।
2. एक ऐसा भी दिन होता है जबकि संबंधित कुल के लोग अपने देवी और देवता के स्थान पर इकट्ठा होते हैं। जिन लोगों को अपने कुलदेवी और देवता के बारे में नहीं मालूम है या जो भूल गए हैं, वे अपने कुल की शाखा और जड़ों से कट गए हैं। कुलदेवी या कुल देवता के स्थान से आपके पूर्वजों का पता लगता है। जिसे यह नहीं याद है वे भैरू महाराज और दुर्गा माता के मंदिर में जाकर उनके नाम का भोज चढ़ाएं और पूजा करें।
3. कुल देवी या देवता के स्थान पर जाकर एक साबूत नींबू लें और उसको अपने उपर से 21 बार वार कर उसे दो भागों में काटकर एक भाग को दूसरे भाग की दिशा में और दूसरे भाग को पहले भाग की दिशा में फेंक दें। इसके बाद कुलदेवी या देवता से क्षमा मांग कर वहां अच्छे से पूजा पाठ करें या करवाएं और सभी को दान-दक्षिणा दें।
4. कुलदेवता की पूजा करते समय शुद्ध देसी घी का दीया, धूप, अगरबत्ती, चंदन और कपूर जलाना चाहिए साथ ही प्रसाद स्वरूप भोग भी लगाना चाहिए। कुलदेवता को चंदन और चावल का टीका अर्पण करते समय ध्यान रखें की टूटे हुए या खंडित चावल ना हो। कुलदेवता को हल्दी में लिपटे पीले चावल पानी में भिगोकर अर्पण करना शुभ माना जाता है। पूजा के समय पान के पत्ते का बहुत महत्व है जिसके साथ सुपारी, लौंग, इलायची और गुलकंद भी अर्पण करना चाहिए। कुलदेवी या देवता को पुष्प चढ़ाते हुए आपको इन्हें पानी में अच्छी तरह से धोना चाहिए। सभी देवी-देवताओं की पूजा जिस तरह सुबह-शाम की जाती है, उसी तरह कुलदेवी और देवता की पूजा भी दीपक जलाकर करनी चाहिए।
🙏🍀🌷🌻🌺🌸🌹🍁🙏
🌹 जिनका आज जन्मदिन है उन्हें हार्दिक शुभकामनाएँ, बधाई एवं मंगल आशीष 🌹
तिथि: 11 नवंबर
आज जिन महानुभावों का जन्मदिन है, उनका मूलांक 2 होता है, जिसका स्वामी चंद्र ग्रह है। चंद्र मन का कारक माना गया है, इसलिए आप स्वभाव से अत्यंत भावुक, कोमल, संवेदनशील और दयालु होते हैं।
आप दूसरों की पीड़ा को देखकर विचलित हो जाते हैं। आपके मन में कोई घमंड नहीं होता और आप हमेशा सहज एवं विनम्र बने रहते हैं।
हालाँकि आपके स्वभाव में उतार-चढ़ाव (मूड स्विंग) भी रहता है, और कभी-कभी जल्दबाज़ी आपके काम में बाधा डाल सकती है। यदि आप धैर्य और संयम बनाए रखें, तो जीवन में बड़ी सफलताएँ प्राप्त कर सकते हैं।
🌟 आपके लिए विशेष शुभ संकेत
शुभ दिनांक: 2, 11, 20, 29
शुभ अंक: 2, 11, 20, 29, 56, 65, 92
शुभ रंग: सफेद, हल्का नीला, सिल्वर ग्रे
शुभ वर्ष: 2027, 2029, 2036
ईष्ट देव: भगवान शिव एवं बटुक भैरव जी
🔮 आपका भविष्यफल
करियर/नौकरी:
नए काम की शुरुआत करने से पहले बड़ों की सलाह अवश्य लें। निर्णय सोच-समझकर लें।
कारोबार/व्यापार:
व्यापार सामान्य से बेहतर स्थिति में रहेगा। जल्दबाजी में कोई बड़ा जोखिम न लें।
स्वास्थ्य एवं परिवार:
स्वास्थ्य को लेकर थोड़ा सतर्क रहना आवश्यक है। परिवार में आपसी बातचीत और समझ से विवाद हल होंगे — किसी तीसरे की दखलअंदाज़ी ठीक नहीं।
✅ खास सलाह:
बिना पढ़े या समझे किसी कागज़ / दस्तावेज़ पर हस्ताक्षर न करें।
लेखन, कागजी कार्यवाही और क़ानूनी मामलों में सावधानी ज़रूरी है।
🌸 ईश्वर आपको जीवन में सुख, समृद्धि, उत्तम स्वास्थ्य एवं सफलता प्रदान करें।
जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएँ! 🎉🎂💐
⭐ आज का राशिफल
मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
आज का दिन रोजगार की तलाश कर रहे लोगों के लिए बढ़िया रहने वाला है। आपका काम यदि लंबे समय से लटका हुआ था, तो आप उसे पूरा करने के बाद ही फुर्सत लेंगे और अपनी जिम्मेदारियों को निभायेंगे। आपकी माताजी को यदि कोई पैरों से संबंधित समस्या थी, तो वह बढ़ सकती है, जिसको लेकर आपको किसी अच्छे डॉक्टर से परामर्श लेना होगा। आपको किसी पुराने निवेश से फायदा मिलेगा। प्रेम और सहयोग की भावना आपके मन में बनी रहेगी।
वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)
आज आपको अपने बेफिजूल के खर्चों को करने से बचना होगा। परिवार में किसी बात को लेकर सदस्यों में कोई गलतफहमी उत्पन्न हो सकती है। आपका किसी वाद-विवाद को लेकर मन परेशान रहेगा। परिवार का कोई सदस्य नौकरी से संबंधित काम को लेकर कहीं बाहर जा सकता है। जो विद्यार्थी विदेशों से पढ़ाई करने की योजना बना रहे थे, उनकी वह इच्छा पूरी होगी। आपके परिवार में किसी बात को लेकर सदस्यों में गलतफहमी पैदा हो सकती है।
मिथुन👫 (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
आज का दिन आपके लिए किसी नए प्रोजेक्ट के मिलने से काफी खुश होंगे। बिजनेस पहले से बेहतर चलेगा, कुछ उतार-चढ़ाव यदि आए थे, तो उससे आपका कोई नुकसान हो गया था, उसकी भी भरपाई हो सकती है। आपके बॉस को आपके काम को लेकर दिए गए सुझाव पसंद आएंगे, वह लोगों से आपकी तारीफ करेंगे। आप अपने घर की साज सज्जा को लेकर अच्छा पैसा खर्च कर सकते हैं। आपको अपनी आय को ध्यान में रखकर व्यय करना बेहतर रहेगा।
कर्क🦀 (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
आज आप काम को लेकर पूरी मेहनत दिखाएंगे और आपके सामने कुछ ऐसे खर्चे आएंगे, जो आपको मजबूरी में ना चाहते हुए भी करने पड़ सकते हैं। परिवार में सदस्य भावनात्मक रूप से दूसरे से जुड़ेंगे। कोई मन की इच्छा पूरी हो सकती है। यदि आपने किसी नौकरी में बदलाव को लेकर सोच विचार किया था, तो आप किसी दूसरी जगह अप्लाई कर सकते हैं। आपकी किसी बात को लेकर जीवनसाथी आपसे नाराज हो सकते हैं।
सिंह🦁 (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
आज आप अपने काम से लोगों का दिल जीतेंगे। आपकी पद-प्रतिष्ठा बढ़ने से खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा और आपकी किसी बड़ी डील के फाइनल होने से आप अपने घर किसी पार्टी का आयोजन भी कर सकते हैं, इसमें परिजनों का आना-जाना लगा रहेगा। आपको अपने किसी सहयोगी की कोई बात बुरी लग सकती है। आप अपने किसी काम को दूसरों के भरोसे न छोड़ें, नहीं तो उसके काम के लटकने से आपका कोई नुकसान भी हो सकता है।
कन्या👩 (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
आज का दिन आपके लिए बाकी दिनों की तुलना में बेहतर रहने वाला है। वाणी की सौम्यता आपको मान-सम्मान दिलवाएगी और आप अपने कामों में एक-दूसरे का साथ पाकर काफी खुश होंगे। आपको अपनी मेहनत पर भरोसा रखना होगा। स्वास्थ्य को लेकर दिन अच्छा रहेगा। पारिवारिक जीवन में खुशहाली बनी रहेगी। धन को लेकर यदि कोई समस्या थी, तो वह भी बातचीत के जरिए दूर होगी।
तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
आज आप अपने से ज्यादा औरों के कामों पर ध्यान लगाएंगे, जो आपकी टेंशन का कारण बनेगा। आपको इधर बैठकर खाली समय व्यतीत करने से बचना होगा। आपके मन में किसी बात को लेकर संशय बना रहेगा। आपके धन-धान्य में वृद्धि होने से खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। यदि किसी को धन उधार दिया था, तो वह आपको वापस मिल सकता है। प्रॉपर्टी डीलिंग का काम कर रहे लोगों को कोई डील थोड़ा सोच समझकर फाइनल करनी होगी। पुरानी जगहों से नौकरी के लिए बुलावा आ सकता है।
वृश्चिक🦂 (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
आज का दिन आपके लिए महत्वपूर्ण रहने वाला है। आपकी कुछ खास लोगों से मुलाकात होगी। संपत्ति को लेकर यदि कोई वाद-विवाद चल रहा था, तो उसके भी दूर होने की संभावना है। आपको बेवजह का तनाव लेने से बचना होगा। परिवार में किसी महत्वपूर्ण विषय पर चर्चा हो सकती है। मामा पक्ष से आपको धन लाभ मिलेगा, वाहन की अकस्मात खराबी के कारण आपके कुछ खर्च बढ़ सकते हैं। यदि किसी को धन उधार दिया था, तो वह भी आपको वापस मिल सकता हैं।
धनु🏹 (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)
आज आप अपने लंबे समय से रुके हुए कामों को समय से निपटाने की कोशिश करेंगे। आपको किसी की याद सता सकती है। आपको अपने बॉस की बातों को इग्नोर करने से बचना होगा। जो लोग सिंगल हैं, उनकी अपने साथी से मुलाकात होगी, लेकिन आपको अपने साथी की भावनाओं का सम्मान करना होगा और परिवार के सदस्यों के साथ समय बताने का मौका मिलेगा और मन में शांति बनी रहेगी।
मकर🐊 (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)
आज का दिन आपके लिए बाकी दिनों की तुलना में अच्छा रहने वाला है। आपका मनोबल भी अच्छा रहेगा। आप जिस काम में हाथ डालेंगे, तो उसमें आपको सफलता अवश्य मिलेगी, लेकिन आपको सहयोगी की कोई बात बुरी लग सकती है। आप अपने लेनदेन से संबंधित मामलों में लापरवाही बिल्कुल ना दिखाएं और किसी काम को लेकर दूसरों पर डिपेंड ना रहें। दोस्तों के साथ आप किसी पार्टी आदि को करने की योजना बनाएंगे।
कुंभ🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
आज आपको अच्छी सोच का लाभ मिलेगा। धन धान्य में वृद्धि होने से आपको खुशी मिलेगी। जीवनसाथी को किसी दूसरी नौकरी से बुलावा सकता है, उनके करियर को लेकर आपको काफी खुशी होगी। आप अपनी माताजी को कोई बड़ी जिम्मेदारी दे सकते हैं और खर्चों की अधिकता रहेगी। बिजनेस के कामों में कोई बदलाव करने की आप प्लानिंग कर सकते हैं। आपको किसी पुरानी गलती से सबक लेना होगा।
मीन🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
आज का दिन आपके लिए आनंदमय रहने वाला है। प्रेम जीवन जी रहे लोगों का एक दूसरे पर विश्वास बना रहेगा और आप अपने कामों को लेकर भी काफी सख्ती दिखाएंगे, जिससे वह आसानी से और सम पर पूरे हो जाएंगे। यदि आप अपने किसी फिजूल के खर्चे को लेकर परेशान थे, तो आप उसे काम करने की पूरी कोशिश करेंगे और पारिवारिक रिश्तों में एकता बनी रहेगी। यदि कहीं घूमने-फिरने जाएं, तो वहां अपने कीमती सामानों को सुरक्षा अवश्य करें।

Leave a Reply