Vaidik Panchang 30062025 क्रोध पर नियंत्रण कैसे पायें ?

हर हर महादेव

हर हर महादेव

*जनजागृति हेतु लेख प्रसारण अवश्य करें*

*🌞~ आज का वैदिक पंचांग~🌞*
*⛅दिनांक – 30 जून 2025*
*⛅दिन – सोमवार*
*⛅विक्रम संवत् – 2082*
*⛅अयन – उत्तरायण*
*⛅ऋतु – वर्षा*
*⛅मास – आषाढ़*
*⛅पक्ष – शुक्ल*
*⛅तिथि – पञ्चमी सुबह 09:23 तक तत्पश्चात् षष्ठी*
*⛅नक्षत्र – मघा प्रातः 07:20 तक तत्पश्चात् पूर्वाफाल्गुनी*
*⛅योग – सिद्धि शाम 05:21 तक तत्पश्चात् व्यतीपात*
*⛅राहुकाल – सुबह 07:39 से सुबह 09:20 तक (अहमदाबाद मानक समयानुसार)*
*⛅सूर्योदय – 05:57*
*⛅सूर्यास्त – 07:29 (सूर्योदय एवं सूर्यास्त अहमदाबाद मानक समयानुसार)*
*⛅दिशा शूल – पूर्व दिशा में*
*⛅ब्रह्ममुहूर्त – प्रातः 04:34 से प्रातः 05:16 तक (अहमदाबाद मानक समयानुसार)*
*⛅अभिजीत मुहूर्त – दोपहर 12:16 से दोपहर 01:20*
*⛅निशिता मुहूर्त – रात्रि 12:23 जुलाई 01 से रात्रि 01:04 जुलाई 01 तक (अहमदाबाद मानक समयानुसार)*
*⛅व्रत पर्व विवरण- संत टेऊँराम जयंती, स्कंद षष्ठी, व्यतीपात योग (शाम 05:22 से शाम 5:19 जुलाई 01 तक)*
*⛅विशेष – पञ्चमी को बेल खाने से कलंक लगता है। (ब्रह्मवैवर्त पुराण, ब्रह्म खंड: 27.29-34)*

*🔹क्रोध पर नियंत्रण कैसे पायें ?🔹*

*🔸क्रोध भस्मासुर है, करा-कराया सब खाक कर देता है । जिन्हें क्रोध पर नियंत्रण पाना हो वे नीचे दिये गये सरल एवं कारगर उपायों में से एक या अधिक उपायों का लाभ अवश्य लें ।*

*🔸(१) एक कटोरी में जल लेकर उसमें देखते हुए ‘ॐ शांति… शांति… शांति… ॐ…’ इस प्रकार २१ बार जप करें और वह जल पी लें तो क्रोधी स्वभाव में बदलाहट आयेगी ।*

*🔸(२) जब क्रोध आये तो उस समय अपना विकृत चेहरा आईने में देखने से भी लज्जावश क्रोध भाग जायेगा ।*

*🔸(३) सुबह नींद में से उठते ही बिस्तर पर बैठ के ललाट पर तिलक करने की जगह पर अपने सद्‌गुरु या इष्ट का ध्यान करें । बाद में संकल्प करते हुए एवं यह मंत्र बोलते हुए क्रोध की मानसिक रूप से अग्नि में आहुति डालें: ॐ क्रोधं जुहोमि स्वाहा ।*

*🔸(४) एक नग आँवले का मुरब्बा रोज सुबह खायें व शाम को एक चम्मच गुलकंद खाकर दूध पी लें, इससे विशेषकर पित्तप्रकोपजनित क्रोध पर नियंत्रण पाने में सहायता मिलेगी । (शुक्रवार व रविवार को आँवले का सेवन न करें ।)*

*🌞🚩🚩 *” ll जय श्री राम ll “* 🚩🚩🌞*

🚩🕉️🚩🕉️🚩🕉️🚩🕉️🚩

*🚩🕉️27 जून से 08 जुलाई 2025*

*🚩🕉️ जगन्नाथ रथयात्रा की परंपरा कैसे हुई प्रारंभ, जानिए 4 कथाएं*

*🚩🕉️प्रभु जनन्नाथ स्वामी की रथ यात्रा कब से और किस कारण से प्रारंभ हुई इस संबंध में हमें कई तरह की कथाएं मिलती है। उन्हीं कथाओं में से चार कथा आप यहां संक्षिप्त में पढ़ें। आओ जानते हैं कि जगन्नाथ रथ यात्रा की प्रामाणिक कथा।*

*1.🚩🕉️पहली कथा : जब राजा इंद्रद्युम ने जगन्नाथ, बलभद्र और सुभद्रा की मूर्तियां बनवाई तो रानी गुंडिचा ने मूर्तियां बनाते हुए मूर्तिकार विश्वकर्मा और मूर्तियों को देख लिया जिसके चलते मूर्तियां अधूरी ही रह गई तब आकाशवाणी हुई कि भगवान इसी रूप में स्थापित होना चाहते हैं। इसके बाद राजा ने इन्हीं अधूरी मूर्तियों को मंदिर में स्थापित कर दिया। उस वक्त भी आकाशवाणी हुई कि भगवान जगन्नाथ साल में एक बार अपनी जन्मभूमि मथुरा जरूर आएंगे।*

*🚩🕉️स्कंदपुराण के उत्कल खंड के अनुसार राजा इंद्रद्युम ने आषाढ़ शुक्ल द्वितीया के दिन प्रभु के उनकी जन्मभूमि जाने की व्यवस्था की। तभी से यह परंपरा रथयात्रा के रूप में चली आ रही है।*

*2.🚩🕉️दूसरी कथा : एक दूसरी कथा भी जिसके अनुसार सुभद्रा के द्वारिका दर्शन की इच्छा पूरी करने के लिए श्रीकृष्ण और बलराम ने अलग-अलग रथों में बैठकर यात्रा की थी। सुभद्रा की नगर यात्रा की स्मृति में ही यह रथयात्रा पुरी में हर साल होती है। इस रथयात्रा के बारे में स्‍कंद पुराण, नारद पुराण, पद्म पुराण और ब्रह्म पुराण में भी बताया गया है।*

*3.🚩🕉️तीसरी कथा : एक बार राधा रानी कुरुक्षेत्र में श्रीकृष्ण से मिलने पहुंची और वहां उन्होंने श्रीकृष्ण से वृंदावन आने का निवेदन किया। राधारानी के निेवेदन को स्वीकार करके एक दिन श्रीकृष्ण अपने भाई बलराम और बहन सुभद्रा के साथ वृंदावन के द्वार पहुंचे तो राधारानी, गोपियों और वृंदावनवासियों को इतनी खुशी हुई कि उन्होंने तीनों को रथ पर विराजमान करके उसके घोड़ों को हटाकर उस रथ को खुद की अपने हाथों से खींचकर नगर का भ्रमण कराया। इसके अलावा वृंदावनवासियों ने जग के नाथ अर्थात उन्हें जगन्नाथ कहकर उनकी जय-जयकार की। तभी यह यह परंपरा वृंदावन के अलावा जगन्नाथ में भी प्रारंभ हो गई।*

*🚩🕉️4.चौथी कथा : चारण परम्परा के अनुसार भगवान द्वारिकाधीशजी के साथ, बलराम और सुभद्राजी का समुद्र के किनारे अग्निदाह किया गया था। कहते हैं कि उस वक्त समुद्र के किनारे तूफान आ गया और द्वारिकाधीशजी के अधजले शव पुरी के समुद्र के तट पर बहते हुए पहुंच गए। पुरी के राजा ने तीनों शवों को अलग-अलग रथ में विराजित करवाया और पुरे नगर में लोगों ने खुद रथों को खींचकर घुमाया और अंत में जो दारु का लकड़ी शवों के साथ तैर कर आई थी उसीसे पेटी बनवा कर उन शवों को उनमें रखकर उसे भूमि में समर्पित कर दिया। इस घटना की स्मृति में ही आज भी इस परंपरा को निभाया जाता है। चारणों की पुस्तकों में इसका उल्लेख मिलता।*

🚩🌺🚩🌺🚩🌺🚩🌺🚩


〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
*आज का राशिफल*

*〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️*
*मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)*
*आज का दिन आपके लिए किसी नए घर और दुकान आदि की खरीदारी के लिए अच्छा रहेगा। जो लोग निवेश करने की तैयारी कर रहे हैं, उन्हें थोड़ा समझदारी दिखाते हुए इन्वेस्टमेंट करना होगा। शेयर मार्केट से जुड़े लोग बेहतर लाभ कमा सकते हैं, लेकिन आप किसी काम को लेकर नुकसान में आ सकते हैं, इसलिए आपको अपने डिसीजन मेकिंग को मजबूत करने की आवश्यकता है। जॉब कर रहे लोग अपने बॉस से रिश्तों को बेहतर बनाकर रखें, क्योंकि इसका असर आपके  प्रमोशन पर पड़ सकता है।*

*वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)*
*आज का दिन आपके लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा। परस्पर सहयोग की भावना आपके मन में बनी रहेगी। माता-पिता के आशीर्वाद से आपका कोई रुका हुआ काम पूरा हो सकता है। आपको अपने जरूरी कामों को कल पर टालने से बचना होगा। परिवार में यदि किसी बात को लेकर कलह की स्थिति उत्पन्न हो, तो आप उसमें चुप रहें। आपको अपने किसी काम को लेकर कहीं बाहर जा सकते हैं। भाग्य के दृष्टिकोण से आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा।*

*मिथुन👫 (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)*
*आज का दिन आपके लिए धैर्य और संयम से काम लेने के लिए रहेगा। आपको थोड़ा समझदारी दिखाते हुए कामों को करना होगा और आप अपने जीवनसाथी के लिए कोई सरप्राइज पार्टी प्लान कर सकते हैं। आपकी कोई डील फाइनल होते-होते रुक सकती हैं, जो आपकी परेशानियों को थोडा बढ़ा सकती है। भगवान के भक्ति में आपका खूब मन लगेगा। आप अपनी शारीरिक समस्याओं को नजरअंदाज न करें, नहीं तो बाद में वह बढ़ सकती है। किसी सामाजिक कार्यक्रम में आप सम्मिलित हो सकते हैं।*

*कर्क🦀 (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)*
*आज का दिन आपके लिए धन के मामले में अच्छा रहने वाला है। आप अपने घर के रिनोवेशन का काम भी शुरू कर सकते हैं, लेकिन आपको कुछ अजनबी लोगों से सावधान रहने की आवश्यकता है, क्योंकि वह आपको धोखा दे सकते हैं। आपको ससुराल पक्ष से धन उधार लेने से बचना होगा। आपका कोई सोचा हुआ काम पूरा हो सकता है। आपकी सुख और समृद्धि बढ़ने से खुशी होगी। प्रेम और सहयोग की भावना आपके मन में बनी रहेगी।*

*सिंह🦁 (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)*
*आज आपको सोच समझकर कामों को करने की आवश्यकता है। आप दूसरों के मामले में बेवजह ना बोले। आपको कामो में कुछ नया सीखने का मौका मिलेगा। बिजनेस कर रहे जातकों को अपने कामों में लापरवाही बिल्कुल नहीं करनी है। आप किसी विरोधी की बातों में ना आएं। आपको किसी धार्मिक आयोजन में सम्मिलित होने का मौका मिलेगा। आपको अपनी सेहत पर पूरा ध्यान देना होगा। विद्यार्थी कुछ नया सीखने की कोशिश में लगे रहेंगे।*

*कन्या👩 (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)*
*आज का दिन आपके लिए उत्तम रूप से फलदायक रहने वाला है। नौकरी में कार्यरत लोगों का प्रमोशन यदि पेंडिंग चल रहा था, तो वह भी दूर हो सकता है। सरकारी योजनाओं का आपको पूरा लाभ मिलेगा। आपका अपने परिवार में किसी बात के लेकर मन परेशान रहेगा। प्रेम जीवन जी रहे लोगों में यदि किसी बात को लेकर मतभेद चल रहे थे, तो वह भी दूर हो सकते हैं। सेहत को लेकर आपको कुछ उतार-चढ़ाव लगे रहेंगे। आप किसी नए काम को करने की इच्छा जागृत हो सकती है।*

*तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)*
*आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहने वाला है। आपका कोई काम यदि लंबे समय से रुका हुआ था, तो वह भी पूरा हो सकता है। आपको अपने कामों को लेकर थोड़ी सावधानी बरतनी होगी। आप किसी दूसरे के मामले में बेवजह ना बोलें और अपने जरूरी कामों को समय से निपटाने की कोशिश करें। माताजी से आप परिवारिक मामलों को लेकर बातचीत करेंगे। आपकी कोई पुरानी गलती आपके लिए सिरदर्द बन सकती है। जीवनसाथी से आप संतान के करियर को लेकर कोई सलाह मशवरा ले सकते हैं।*

*वृश्चिक🦂 (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)*
*आज का दिन आपके लिए उन्नति की राह पर आगे बढ़ने के लिए रहेगा। आप किसी मनोरंजन के कार्यक्रम में सम्मिलित हो सकते हैं। वैवाहिक जीवन में किसी नए मेहमान की दस्तक हो सकती है। आप किसी बात को लेकर आपके सहयोगी आपको परेशान कर सकते हैं। आप अपने पिताजी से किसी बात को लेकर नाराज हो सकते हैं। आपको किसी पुराने मित्र से लंबे समय बाद मिलकर खुशी होगी।*

*धनु🏹 (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)*
*आज का दिन आपके लिए सुखमय रहने वाला है। आपको अपने व्यवसाय में मन मुताबिक लाभ मिलने से खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। आप अपने कामों को कल पर टालने से बचें। संपत्ति को लेकर यदि कोई विवाद लंबे समय से चला आ रहा था, तो उससे भी आपको छुटकारा मिलेगा। पारिवारिक रिश्तों में एकजुटता बनी रहेगी, लेकिन आपने यदि किसी से कोई वादा किया था, तो आपको उसे समय रहते पूरा करने की आवश्यकता है। आप अपनी अच्छी सोच का लाभ उठाएंगे।*

*मकर🐊 (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)*
*आज का दिन आपके लिए लाभदायक रहने वाला है। आपके प्रभाव और प्रताप में वृद्धि होगी। आप अपनी आय को बढ़ाने का कोई भी मौका हाथ से जाने नहीं देंगे। आपका कुछ नया करने की कोशिश रंग लाएगी। संतान पक्ष की ओर से आपको  कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। काम के सिलसिले में आपको कहीं यात्रा पर जाना पड़ सकता है। आपके धन-धान्य में वृद्धि होने से खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। आपकी किसी बात को लेकर सहयोगी परेशान हो सकते हैं।*

*कुंभ🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)*
*आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहने वाला है। जल्दबाजी में आपको अपने निर्णय को लेकर पछतावा हो सकता है। पारिवारिक जीवन में खुशियां भरपूर रहेंगी। आप परिवार के सदस्यों के साथ कुछ समय मौज-मस्ती करने में व्यतीत करेंगे, जो आपको खुशी देगी। आप अपनी वाणी पर संयम रखें। कार्यक्षेत्र में किसी वाद-विवाद की स्थिति को उत्पन्न होने से आप बचा सकते हैं। आपकी कुछ महत्वपूर्ण लोगों से मुलाकात होगी। आपका कोई सहयोगी आपके खिलाफ षड्यंत्र रच सकते हैं।*

*मीन🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)*
*आज का दिन आपके लिए बढ़िया रहने वाला है। आपकी सुख-सुविधा बढे़गी जो आपको खुशी देगी। आप अपनी मेहनत से एक अच्छा मुकाम हासिल कर सकते हैं। आपको बिजली के उपकरणों से थोड़ा सावधान रहने की आवश्यकता है। आपकी परोपकार के कार्यों में काफी रुचि रहेगी। सामाजिक आयोजन में आपको सम्मिलित होने का मौका मिल सकता है। आपको अपनी किसी पुरानी गलती से सबक लेना होगा। आपकी मेहनत भी रंग लाएगी।*
▬▬▬▬▬▬๑⁂❋⁂๑▬▬▬▬▬▬
*जनजागृति हेतु लेख प्रसारण अवश्य करें*
अन्तवत्तु फलं तेषां तद्भवत्यल्पमेधसाम् ।
देवान्देवयजो यान्ति मद्भक्ता यान्ति मामपि ॥
*बाबा महाकाल जी की जय*
*⛳⚜ हर हर महादेव ⚜⛳*

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Quote of the week

“Every sunset is an opportunity to reset. Every sunrise begins with new eyes.”

~ Richie Norton