Vaidik Panchang 21062025

🙏🏻 हर हर महादेव🙏🏻
🌞 *~ वैदिक पंचांग ~* 🌞
🌤️  *दिनांक – 21 जून 2025*
🌤️ *दिन –  शनिवार*
🌤️ *विक्रत संवत 2082 (गुजरात-महाराष्ट्र अनुसार 2081)*
🌤️ *शक संवत -1947*
🌤️ *अयन – उत्तरायण*
🌤️ *ऋतु – वर्षा ॠतु*
🌤️ *मास – आषाढ (गुजरात-महाराष्ट्र अनुसार ज्येष्ठ)*
🌤️ *पक्ष – कृष्ण*
🌤️ *तिथि – दशमी सुबह 07:18 तक तत्पश्चात एकादशी*
🌤️ *नक्षत्र – अश्विनी शाम 07:50 तक तत्पश्चात भरणी*
🌤️ *योग – अतिगण्ड रात्रि 08:29 तक तत्पश्चात सुकर्मा*
🌤️ *राहुकाल – सुबह 09:19 से सुबह 11:00 तक*
🌤️ *सूर्योदय – 05:59*
🌤️ *सूर्यास्त –  07:22*
( सूर्योदय और सूर्यास्त के समय मे क्षेत्रवार परिवर्तन होता है)
👉 *दिशाशूल – पूर्व दिशा मे*
🚩 *व्रत पर्व विवरण – योगिनी एकादशी (स्मार्त),वर्षा ऋतु प्रारंभ,एकादशी क्षय तिथि*
💥 *विशेष – ब्रह्म पुराण’ के 118 वें अध्याय में शनिदेव कहते हैं- ‘मेरे दिन अर्थात् शनिवार को जो मनुष्य नियमित रूप से पीपल के वृक्ष का स्पर्श करेंगे, उनके सब कार्य सिद्ध होंगे तथा मुझसे उनको कोई पीड़ा नहीं होगी। जो शनिवार को प्रातःकाल उठकर पीपल के वृक्ष का स्पर्श करेंगे, उन्हें ग्रहजन्य पीड़ा नहीं होगी।’ (ब्रह्म पुराण’)*
💥 *शनिवार के दिन पीपल के वृक्ष का दोनों हाथों से स्पर्श करते हुए ‘ॐ नमः शिवाय।’ का 108 बार जप करने से दुःख, कठिनाई एवं ग्रहदोषों का प्रभाव शांत हो जाता है। (ब्रह्म पुराण’)*
💥 *हर शनिवार को पीपल की जड़ में जल चढ़ाने और दीपक जलाने से अनेक प्रकार के कष्टों का निवारण होता है ।(पद्म पुराण)*
          🌞 *~ वैदिक पंचांग ~* 🌞

🌷 *योगिनी एकादशी* 🌷
➡️ *21 जून 2025 शनिवार को सुबह 07:18 से 22 जून, रविवार को प्रातः 04:27 तक एकादशी है।*
*21 जून 2025 शनिवार को योगिनी एकादशी (स्मार्त) एवं 22 जून, रविवार को योगिनी एकादशी (भागवत)*
💥 *विशेष – 22 जून, रविवार को एकादशी का व्रत (उपवास) रखे।*
🙏🏻 *निर्णयसिन्धु के प्रथम परिच्छेद में एकादशी के निर्णय में 18 भेद कहे गये हैंl*
🙏🏻 *कालहेमाद्रि में मार्कण्डेयजी ने कहा है – जब बहुत वाक्य के विरोध से यदि संदेह हो जाय तो एकादशी का उपवास द्वादशी को ग्रहण करे और त्रयोदशी में पारणा करे ।*
🙏🏻 *पद्म पुराण में आता है कि एकादशी व्रत के निर्णय में सब विवादों में द्वादशी को उपवास तथा त्रयोदशी में पारणा करे ।*
🙏🏻  *दशमी मिश्रित एकादशी परित्यज्य है । द्वादशी युक्त एकादशी उपवास योग्य है किन्तु दशमी युक्त एकादशी में कभी भी उपवास नहीं करना चाहिए । – सौरधर्मोत्तर*
🙏🏻 *द्वादशी मिश्रित एकादशी सर्वदा ही ग्रहण योग्य है । “द्वादशी मिश्रित ग्राह्या सर्वत्रैकादशी तिथिः” – पद्मपुराण*
🙏🏻 *नारद पुराण में वर्णित है कि जिस समय बहुवाक्य विरोध के कारण संदेह उपस्थित हो उस समय द्वादशी में उपवास करते हुए त्रयोदशी में पारण करना चाहिए।*
💥 *विशेष ~ अतः इस बार भी शास्त्र अनुसार 22 जून, रविवार को उपवास करें*।
                🌞 *~ वैदिक पंचाग ~* 🌞

*लक्ष्मी प्राप्ति के लिए शुक्रवार की रात करें यह उपाय*
*==========================*
मनुष्य जीवन की सबसे बड़ी समस्या हैं गरीबी अर्थात निर्धनता। धन के अभाव में मनुष्य मान-सम्मान प्रतिष्ठा से भी वंचित रहता है। ऐसा शास्त्रों में वर्णन है की व्यक्ति को दरिद्रता दूर करने हेतु मां लक्ष्मी की आराधना करनी चाहिए। शास्त्रों के अनुसार लक्ष्मी को चंचला कहा जाता है अर्थात जो कभी एक स्थान पर रूकती नहीं। अतः लक्ष्मी अर्थात धन को स्थायी बनाने के लिए कुछ उपाय, पूजन, आराधना, मंत्र-जाप आदि का विधान है।

ऐसा शास्त्रोक्त वर्णित है के समुद्र-मंथन से पूर्व सभी देवता निर्धन और ऐश्वर्य विहीन हो गए थे तथा लक्ष्मी के प्रकट होने पर देवराज इंद्र ने महालक्ष्मी की स्तुति की, जिससे प्रसन्न होकर महालक्ष्मी ने देवराज इंद्र को वरदान दिया कि तुम्हारे द्वारा दिए गए द्वादशाक्षर मंत्र का जो व्यक्ति नियमित रूप से प्रतिदिन तीनों संध्याओं में भक्तिपूर्वक जप करेगा, वह कुबेर सदृश ऐश्वर्य युक्त हो जाएगा।

ऐसा शास्त्रों में वर्णन आता है के महालक्ष्मी के आठ स्वरुप है। लक्ष्मी जी के ये आठ स्वरुप जीवन की आधारशिला है। इन आठों स्वरूपों में लक्ष्मी जी जीवन के आठ अलग-अलग वर्गों से जुड़ी हुई हैं। इन आठ लक्ष्मी की साधना करने से मानव जीवन सफल हो जाता है। अष्ट लक्ष्मी और उनके मूल बीज मंत्र इस प्रकार है।

विधि👉 शुल्क पक्ष के किसी भी शुक्रवार अमावस्या की रात्रि के दूसरे प्रहर में स्नान आदि शुद्धि के उपरांत एकांत स्थान में चौकी के ऊपर लाल कपडा बिछाकर माता गज लक्ष्मी की प्रतिमा अथवा चित्र स्थापित कर लाल अथवा पीले ऊनि आसन पर बैठ कर आचमन करने के बाद आसान और पूजन सामग्री पवित्रीकरण कर पंचोपचार (संक्षिप्त विधि) से माता का पूजन करने से पहले (सर्वबाधा नाश और सम्पन्नता का) मानसिक संकल्प करें यिक बाद पूजन और आरती करने के बाद कामना अनुसार नीचे दिए किसी भी मंत्र का 11 माला जप करें संभव हो तो दशांश हवन भी करें अगर नही कर सकते तो जप का 10 प्रतिशत  यानी 110 मंत्र जाप 110 का 10 प्रतिशत यानी 11 मंत्र जाप हवन, तर्पण का करें इसके बाद पूजा में प्रयोग होने वाले पात्र के जल से 11 बार उपरोक्त मन्त्र बोलकर आनट में मार्ज्यामि बोलकर आसन के आगे जल गिराकर उसे माथे पर लगाकर प्रणाम कर उठ सकते है।

पूजा सामग्री सामर्थ्य अनुसार देवी पूजन में प्रयोग होने वाली ही लगेगी।

मन्त्र
〰️〰️
1. श्री आदि लक्ष्मी – ये जीवन के प्रारंभ और आयु को संबोधित करती है तथा इनका मूल मंत्र है – ॐ श्रीं।।

2. श्री धान्य लक्ष्मी – ये जीवन में धन और धान्य को संबोधित करती है तथा इनका मूल मंत्र है – ॐ श्रीं क्लीं।।

3. श्री धैर्य लक्ष्मी – ये जीवन में आत्मबल और धैर्य को संबोधित करती है तथा इनका मूल मंत्र है – ॐ श्रीं ह्रीं क्लीं।।

4. श्री गज लक्ष्मी – ये जीवन में स्वास्थ और बल को संबोधित करती है तथा इनका मूल मंत्र है – ॐ श्रीं ह्रीं क्लीं।।

5. श्री संतान लक्ष्मी – ये जीवन में परिवार और संतान को संबोधित करती है तथा इनका मूल मंत्र है – ॐ ह्रीं श्रीं क्लीं।।

6. श्री विजय लक्ष्मी यां वीर लक्ष्मी – ये जीवन में जीत और वर्चस्व को संबोधित करती है तथा इनका मूल मंत्र है – ॐ क्लीं ॐ।।

7. श्री विद्या लक्ष्मी – ये जीवन में बुद्धि और ज्ञान को संबोधित करती है तथा इनका मूल मंत्र है – ॐ ऐं ॐ।।

8. श्री ऐश्वर्य लक्ष्मी – ये जीवन में प्रणय और भोग को संबोधित करती है तथा इनका मूल मंत्र है – ॐ श्रीं श्रीं।।

अष्ट लक्ष्मी साधना का उद्देश जीवन में धन के अभाव को मिटा देना है। इस साधना से भक्त कर्जे के चक्र्व्ह्यु से बहार आ जाता है। आयु में वृद्धि होती है। बुद्धि कुशाग्र होती है। परिवार में खुशाली आती है। समाज में सम्मान प्राप्त होता है। प्रणय और भोग का सुख मिलता है। व्यक्ति का स्वास्थ्य अच्छा होता है और जीवन में वैभव आता है।

अष्ट लक्ष्मी साधना विधि: शुक्रवार की रात तकरीबन ९ बजे से १० बजे के बीच गुलाबी कपड़े पहने और गुलाबी आसान का प्रयोग करें। गुलाबी कपड़े पर श्रीयंत्र और अष्ट लक्ष्मी का चित्र स्थापित करें। किसी भी थाली में गाय के घी के आठ दीपक जलाएं। गुलाब की अगरबत्ती जलाएं। लाल फूलो की माला चढ़ाएं। मावे की बर्फी का भोग लगाएं। अष्टगंध से श्रीयंत्र और अष्ट लक्ष्मी के चित्र पर तिलक करें और कमलगट्टे हाथ में लेकर इस मंत्र का यथासंभव जाप करें।

मंत्र: ऐं ह्रीं श्रीं अष्टलक्ष्मीयै ह्रीं सिद्धये मम गृहे आगच्छागच्छ नमः स्वाहा।।

जाप पूरा होने के बाद आठों दीपक घर की आठ दिशाओं में लगा दें तथा कमलगट्टे घर की तिजोरी में स्थापित करें। इस उपाय को लगातार 21 शुक्रवार करने से प्रारब्ध कमजोर होता है तथा जीवन के आठों वर्गों में सफलता प्राप्त होगी।

साधना काल मे धैर्य और संयम अति आवश्यक है । तुरन्त प्रभाव की आशा से कोई भी साधना फलित नही होती।


🌷 *योगिनी एकादशी* 🌷
➡️ *22 जून 2025 रविवार को योगिनी एकादशी भागवत है।*
🙏🏻 *योगिनी एकादशी (महापापों को शांत कर महान पुण्य देनेवाला तथा 88000 ब्राह्मणों को भोजन कराने का फल देनेवाला व्रत)*
🙏🏻
           🌞 *~ वैदिक पंचाग ~* 🌞

पंचक
16 जून, सोमवार 1:06 अपराह्न 20 जून, शुक्रवार 9:45 बजे

🙏🍀🌻🌹🌸💐🍁🌷🌺🙏

जिनका आज जन्मदिन है उनको हार्दिक शुभकामनाएं बधाई और शुभ आशीष

दिनांक 21 को जन्मे व्यक्ति निष्कपट, दयालु एवं उच्च तार्किक क्षमता वाले होते हैं। अनुशासनप्रिय होने के कारण कभी-कभी आप तानाशाह भी बन जाते हैं। आप दार्शनिक स्वभाव के होने के बावजूद एक विशेष प्रकार की स्फूर्ति रखते हैं।

आप सदैव परिपूर्णता या कहें कि परफेक्शन की तलाश में रहते हैं यही वजह है कि अक्सर अव्यवस्थाओं के कारण तनाव में रहते हैं। अंक ज्योतिष के अनुसार आपका मूलांक तीन आता है। यह बृहस्पति का प्रतिनिधि अंक है। आपकी शिक्षा के क्षेत्र में पकड़ मजबूत होगी। आप एक सामाजिक प्राणी हैं।


शुभ दिनांक : 3, 12, 21, 30

शुभ अंक : 1, 3, 6, 7, 9

शुभ वर्ष : 2028, 2030, 2031, 2034, 2043, 2049, 2052


ईष्टदेव : देवी सरस्वती, देवगुरु बृहस्पति, भगवान विष्णु

शुभ रंग : पीला, सुनहरा और गुलाबी


जन्मतिथि के अनुसार भविष्यफल :
दांपत्य जीवन में सुखद स्थिति रहेगी। घर या परिवार में शुभ कार्य होंगे। यह वर्ष आपके लिए अत्यंत सुखद है। किसी विशेष परीक्षा में सफलता मिल सकती है। नौकरीपेशा के लिए प्रतिभा के बल पर उत्तम सफलता का है। नवीन व्यापार की योजना भी बन सकती है। मित्र वर्ग का सहयोग सुखद रहेगा। शत्रु वर्ग प्रभावहीन होंगे। महत्वपूर्ण कार्य से यात्रा के योग भी है।



मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
आज आपका दिन शानदार रहेगा । सामाजिक कार्यों में आपकी रूचि बढ़ेगी। धार्मिक आस्था लाभकारी होगी। व्यापार में साझेदारी से लाभ होगा । आप चीजों को बेहतर ढंग से समझने की कोशिश करेंगे। आज पूरा दिन उत्साह भरा रहेगा। परिवार का पूरा सहयोग मिलेगा जिससे रिश्तों में मजबूती आएगी। संतान की ओर से कोई बड़ी खुशखबरी मिलने के योग बन रहे हैं। शाम तक दोस्तों के साथ बात करके आपको आनंद की अनुभूति होगी। आज रोजगार के अवसर प्राप्त होंगे। स्वास्थ्य का ध्यान रखें।

वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी , वु , वे, वो)
आज आपका दिन उत्तम रहेगा। मेहनत के बेहतर परिणाम मिलेंगे। पर्यटन से जुड़े लोगों को धन लाभ होने का योग है। आप खुद को ऊर्जावान महसूस करेंगे। प्रेमी के साथ रिश्ते मधुर होंगे। खुद को किसी रचनात्मक काम में लगाएंगे। आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा। काम से अधिकारी वर्ग खुश होंगे। आपकी सलाह किसी जरूरतमंद के लिए कारगर साबित होगी। परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी। लंबे समय से रुके कार्य पूरे होंगे।

मिथुन👫 (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
आज आपका दिन सामान्य रहेगा। एकाग्रता से किया गया काम सफल होगा। प्रेमीजन के लिए दिन बढ़िया है। साथी से कोई उपहार मिलेगा। नौकरीपेशा लोगों को कार्यों में अधिकारियों से मदद मिलेगी। कोई नया काम शुरू करने का प्लान बनाएंगे जो भविष्य में आपके लिए काफी फलदाई होगा। छोटे उद्योग वाले लोगों को अच्छा मुनाफा हो सकता है। सेहत अच्छी बनी रहेगी।

कर्क🦀 (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
आज आपका दिन ठीक-ठाक रहेगा। पैसों के मामले में लोगों पर जरूरत से ज्यादा भरोसा ना करें। किसी को उधार देने से पहले सोच-विचार करना बेहतर रहेगा। कोई रुका हुआ काम पूरा होगा जिससे आप राहत महसूस करेंगे। धार्मिक कार्यो में रूचि बढेगी। खर्चों पर थोड़ा लगाम लगा कर रखें। कुछ आदतों में बदलाव करने की जरूरत है। जीवनसाथी के साथ किसी धार्मिक स्थल पर जाएंगे। यात्रा करते समय सामान का खास ख्याल रखें। सुख- सौभाग्य में बढ़ोतरी होगी।

सिंह🦁 (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
आज आपका दिन बेहतर रहेगा। पहले से चली आ रही समस्याओं का समाधान निकलेगा जिससे आपका मन प्रसन्न होगा। आप सबकी नजरों में अच्छे बने रहेंगे। परिवार में धार्मिक अनुष्ठान करने की योजना बनाएंगे। रिश्तों के मामले में भाग्यशाली रहेंगे। व्यवहार में कुछ अच्छे बदलाव होंगे। जरूरतमंद लोगों की मदद करने का मौका मिलेगा जिससे समाज में आपका मान- सम्मान बढ़ेगा। करोबार में आ रही सारी परेशानियां दूर होंगी।

कन्या👩 (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
आज आपका दिन फेवरेबल रहेगा। कारोबार को बढ़ाने के लिए आपको नए अवसर मिलेंगे। उधार दिया हुआ पैसा वापस मिलेगा। जीवनसाथी के साथ डिनर करने पर रिश्तों में पॉजिटिविटी आएगी। व्यापार में बढ़ोतरी होगी। कोई अनजान व्यक्ति आपको अच्छा मुनाफा करवाएगा। शिक्षा के क्षेत्र में कड़ी मेहनत करने की जरूरत है। सफलता बस कुछ ही कदम दूर है। माता आज आपका मनपसंद का खाना बनाएंगी जिससे आपको खुशी होगी।

तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
आज आपका दिन सामान्य रहेगा। आपका ध्यान पहले से रुके हुए कार्यों को पूरा करने में लगेगा। ऑफिस में किसी काम को लेकर सहकर्मियों से विचार-विमर्श करेंगे। इस राशि के छात्रों को दोस्तों के साथ मेल-जोल बढ़ेगा। कुछ लोग आपको पीछे रखने की भावना रखेंगे इसलिए कोई भी फैसला सोच समझकर लें और आगे बढें । पहले से चल रही किसी लोन की ई एम आई समाप्त होगी जिससे आप राहत महसूस करेंगे। व्यापार में बड़ा धन लाभ होने के योग बन रहे हैं।
वृश्चिक🦂 (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
आज आपका दिन बढ़िया रहेगा। आप जो भी काम शुरू करेंगे उसे कम समय पर पूरा कर लेंगे। आपकी कल्पना शक्ति लक्ष्य प्राप्ति में सहायता करेग। मानवीय आवश्यकताओं को ध्यान में रखकर किया गया कार्य आपके लिए फायदेमंद रहेगा। लेन-देन के लिए दिन अच्छा है। जीवनसाथी की उपलब्धियों की सराहना करने से आपके दाम्पत्य जीवन में मधुरता आएगी। विद्यार्थियों को पढ़ाई-लिखाई में सफलता मिलेगी। जीवन में लोगों का सहयोग बना रहेगा। आज सब कुछ आपके मन मुताबिक होगा।

धनु🏹 (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)
आज आपका दिन बेहतरीन रहेगा। कामकाज से जुड़ी कोई अच्छी खबर मिलेगी। आपके सोचे हुए कार्य पूरे होंगे। किसी समारोह में आपकी ऐसे व्यक्ति से मुलाकात होगी जो आपके लिए बहुत खास साबित होगा। इस राशि के लोगों को कारोबार बढ़ाने के लिए किसी दूसरे व्यक्ति से बेहतर सुझाव मिलेंगे। ऑफिस में साथ काम करने वाले मददगार रहेंगे। जीवन में दूसरे लोगों का सहयोग मिलता रहेगा। दाम्पत्य जीवन में मधुरता बढ़ेगी। बच्चों की सफलता से मन प्रसन्न रहेगा।

मकर🐊 (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)
आज आपका दिन पहले की अपेक्षा अच्छा रहेगा। घर पर ही परिवार वालों के साथ डिनर का आनंद लेंगे। जीवनसाथी के साथ किसी विषय पर लंबी बातचीत होगी। साथ ही किसी कार्य की योजना भी बनाएंगे। इस राशि के जो लोग अविवाहित हैं उन्हें विवाह का प्रस्ताव मिल सकता है। प्रेमीजन अपने साथी के बारे में घर पर बता सकते हैं। छात्रों को प्रतियोगी परीक्षा के बेहतर परिणाम हासिल होंगे। दवा व्यापारियों को रोज की अपेक्षा ज्यादा लाभ होगा।

कुंभ🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
आज आपका दिन खुशियों से भरा रहेगा। कारोबारियों को लाभ होगा। छात्रों के लिए दिन बढ़िया है। करियर में कोई बड़ी सफलता हासिल होगी। किसी जरूरी काम को पूरा करने की सोच रहे हैं तो वो पूरा हो जाएगा। इस राशि के विवाहितों के लिए दिन अच्छा है। किस्मत का पूरा सहयोग मिलेगा। अपना काम छोड़कर दूसरों की मदद करने का आपके मन में भाव आएगा। सभी समस्याएं दूर होंगी।

मीन🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
आज आपका दिन सामान्य रहेगा। मन में किसी बात को लेकर उत्साह बना रहेगा। इस राशि के जो लोग अविवाहित हैं उनकी किस्मत चमक सकती है। किसी कार्य में कुछ लोग आपकी मदद करने में आनाकानी करेंगे। अपने आत्मविश्वास और बढ़े हुए मनोबल से कार्यों को पूरा करने से सफल होंगे। दिनभर की व्यस्तता के कारण आप थकान महसूस करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Quote of the week

“Every sunset is an opportunity to reset. Every sunrise begins with new eyes.”

~ Richie Norton