हर हर महादेव
दिनांक -14 जुलाई 2024
दिन –   रविवार
विक्रम संवत – 2081 (गुजरात-महाराष्ट्र अनुसार  2080)
शक संवत -1946
अयन – दक्षिणायन
ऋतु – वर्षा ॠतु
मास – आषाढ
पक्ष – शुक्ल
तिथि –  अष्टमी शाम 05:25 तक तत्पश्चात नवमी
नक्षत्र – चित्रा रात्रि 10:06 तक तत्पश्चात स्वाती

योग – शिव सुबह 06:16 तक तत्पश्चात सिद्ध
राहुकाल – शाम 05:44 से शाम 07:24 तक
सूर्योदय-06:06
सूर्यास्त- 19:22
दिशाशूल – पश्चिम दिशा मे
विशेष – अष्टमी को नारियल का फल खाने से बुद्धि का नाश होता है। (ब्रह्मवैवर्त पुराण, ब्रह्म खंडः 27.29-34)

रविवार के दिन स्त्री-सहवास तथा तिल का तेल खाना और लगाना निषिद्ध है। (ब्रह्मवैवर्त पुराण, ब्रह्म खंडः 27.29-38)

रविवार के दिन मसूर की दाल, अदरक और लाल रंग का साग नहीं खाना चाहिए।(ब्रह्मवैवर्त पुराण, श्रीकृष्ण खंडः 75.90)|

रविवार के दिन काँसे के पात्र में भोजन नहीं करना चाहिए।(ब्रह्मवैवर्त पुराण, श्रीकृष्ण खंडः 75)

स्कंद पुराण के अनुसार रविवार के दिन बिल्ववृक्ष का पूजन करना चाहिए। इससे ब्रह्महत्या आदि महापाप भी नष्ट हो जाते हैं।

चातुर्मास्य व्रत की महिमा
गतांक से आगे:
चतुर्मास में विशेष रूप से जल की शुद्धि होती है। उस समय तीर्थ और नदी आदि में स्नान करने का विशेष महत्त्व है। नदियों के संगम में स्नान के पश्चात् पितरों एवं देवताओं का तर्पण करके जप, होम आदि करने से अनंत फल की प्राप्ति होती है। ग्रहण के समय को छोड़कर रात को और संध्याकाल में स्नान न करें । गर्म जल से भी स्नान नहीं करना चाहिए। गर्म जल का त्याग कर देने से पुष्कर तीर्थ में स्नान करने का फल मिलता है।

जो मनुष्य जल में तिल और आँवले का मिश्रण अथवा बिल्वपत्र डालकर ॐ नमः शिवाय का चार-पाँच बार जप करके उस जल से स्नान करता है, उसे नित्य महान पुण्य प्राप्त होता है। बिल्वपत्र से वायु प्रकोप दूर होता है और स्वास्थ्य की रक्षा होती है।

चतुर्मास में जीव-दया विशेष धर्म है। प्राणियों से द्रोह करना कभी भी धर्म नहीं माना गया है। इसलिए मनुष्यों को सर्वथा प्रयत्न करके प्राणियों के प्रति दया करनी चाहिए। जिस धर्म में दया नहीं है वह दूषित माना गया है। सब प्राणियों के प्रति आत्मभाव रखकर सबके ऊपर दया करना सनातन धर्म है, जो सब पुरुषों के द्वारा सदा सेवन करने योग्य है।

सब धर्मों में दान-धर्म की विद्वान लोग सदा प्रशंसा करते हैं। चतुर्मास में अन्न, जल, गौ का दान, प्रतिदिन वेदपाठ और हवन – ये सब महान फल देने वाले हैं।

सतकर्म , सत्कथा, सत्पुरुषों की सेवा, संतों के दर्शन, भगवान विष्णु का पूजन आदि सत्कर्मों में संलग्न रहना और दान में अनुराग होना – ये सब बातें चतुर्मास में दुर्लभ बतायी गयी है। चतुर्मास में दूध, दही, घी एवं मट्ठे का दान महाफल देने वाला होता है। जो चतुर्मास में भगवान की प्रीति के लिए विद्या, गौ व भूमि का दान करता है, वह अपने पूर्वजों का उद्धार कर देता है। विशेषतः चतुर्मास में अग्नि में आहूति, भगवद् भक्त एवं पवित्र ब्राह्मणों को दान और गौओं की भलीभाँति सेवा, पूजा करनी चाहिए।

पितृकर्म (श्राद्ध) में सिला हुआ वस्त्र नहीं पहनना चाहिए। जिसने असत्य भाषण, क्रोध तथा पर्व के अवसर पर मैथुन का त्याग कर दिया है, वह अश्वमेघ यज्ञ का फल पाता है। असत्य भाषण के त्याग से मोक्ष का दरवाजा खुल जाता है। किसी पदार्थ को उपयोग में लाने से पहले उसमें से कुछ भाग सत्पात्र ब्राह्मण को दान करना चाहिए। जो धन सत्पात्र ब्राह्मण को दिया जाता है, वह अक्षय होता है। इसी प्रकार जिसने कुछ उपयोगी वस्तुओं को चतुर्मास में त्यागने का नियम लिया हो, उसे भी वे वस्तुएँ सत्पात्र ब्राह्मण को दान करनी चाहिए। ऐसा करने से वह त्याग सफल होता है।

चतुर्मास में जो स्नान, दान, जप, होम, स्वाध्याय और देवपूजन किया जाता है, वह सब अक्षय हो जाता है। जो एक अथवा दोनों समय पुराण सुनता है, वह पापों से मुक्त होकर भगवान विष्णु के धाम को जाता है। जो भगवान के शयन करने पर विशेषतः उनके नाम का कीर्तन और जप करता है, उसे कोटि गुना फल मिलता है।

देवशयनी एकादशी के बाद प्रतिज्ञा करना कि ”हे भगवान ! मैं आपकी प्रसन्नता के लिए अमुक सत्कर्म करूँगा।” और उसका पालन करना इसी को व्रत कहते हैं। यह व्रत अधिक गुणों वाला होता है। अग्निहोत्र, भक्ति, धर्मविषयक श्रद्धा, उत्तम बुद्धि, सत्संग, सत्यभाषण, हृदय में दया, सरलता एवं कोमलता, मधुर वाणी, उत्तम चरित्र में अनुराग, वेदपाठ, चोरी का त्याग, अहिंसा, लज्जा, क्षमा, मन एवं इन्द्रियों का संयम, लोभ, क्रोध और मोह का अभाव, वैदिक कर्मों का उत्तम ज्ञान तथा भगवान को अपने चित्त का समर्पण – इन नियमों को मनुष्य अंगीकार करे और व्रत का यत्नपूर्वक पालन करे।

(पद्म पुराण के उत्तर खंड, स्कंद पुराण के ब्राह्म खंड एवं नागर खंड उत्तरार्ध से संकलित)

पंचक 
जुलाई 23 जुलाई, मंगलवार 9:19 पूर्वाह्न 27 जुलाई, शनिवार 12:59 अपराह्न 

एकादशी
17 जुलाई 2024- देवशयनी एकादशी

 प्रदोष
18 जुलाई  2024 गुरुवार, गुरु प्रदोष व्रत  (शुक्ल)

अमावस्या
अगस्त 4, 2024, रविवार श्रावण अमावस्या प्रारम्भ – 03:50 pm अगस्त 03 समाप्त – 04:42 pm अगस्त 04

 जिनका आज जन्मदिन है उनको हार्दिक शुभकामनाएं बधाई और शुभाशीष
आज जन्मे व्यक्ति का मूलांक 5 होगा। आप बेहद भाग्यशाली हैं कि आपका जन्म आज हुआ है। ऐसे व्यक्ति अधिकांशत: मितभाषी होते हैं। कवि, कलाकार, तथा अनेक विद्याओं के जानकार होते हैं। आपमें गजब की आकर्षण शक्ति होती है। आपमें लोगों को सहज अपना बना लेने का विशेष गुण होता है। 5 का अंक बुध ग्रह का प्रतिनिधि करता है। अनजान व्यक्ति की मदद के लिए भी आप सदैव तैयार रहते हैं। आपमें किसी भी प्रकार का परिवर्तन करना मुश्किल है। अर्थात अगर आप अच्छे स्वभाव के व्यक्ति हैं तो आपको कोई भी बुरी संगत बिगाड़ नहीं सकती। अगर आप खराब आचरण के हैं तो दुनिया की कोई भी ताकत आपको सुधार नहीं सकती। लेकिन सामान्यत: आज पैदा हुए व्यक्ति सौम्य स्वभाव के ही होते हैं।

शुभ दिनांक : 1, 5, 7, 14, 23

शुभ अंक : 1, 2, 3, 5, 10, 32, 41, 50

शुभ वर्ष : 2030, 2032, 2034, 2050, 20510, 2052

ईष्टदेव : देवी महालक्ष्मी, गणेशजी, मां अम्बे।

शुभ रंग : हरा, गुलाबी जामुनी, क्रीम

जन्मतिथि के अनुसार भविष्यफल :
दाम्पत्य जीवन में मधुर वातावरण रहेगा। अविवाहित भी विवाह में बंधने को तैयार रहें। यह वर्ष आपके लिए सफलताओं भरा रहेगा। अभी तक आ रही परेशानियां भी इस वर्ष दूर होती नजर आएंगी। पारिवारिक प्रसन्नता रहेगी। संतान पक्ष से खुशखबर आ सकती है। नौकरीपेशा व्यक्तियों के लिए यह वर्ष निश्चय ही सफलताओं भरा रहेगा। व्यापार-व्यवसाय में प्रगति से प्रसन्नता रहेगी

मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope) 
आज का दिन आपके लिए आनंददायक रहेगा। आज प्रत्येक क्षेत्र में विरोधी परास्त होंगे। सामाजिक मान-सम्मान भी बढेगा। व्यापार विस्तार अथवा नए कार्य के आरंभ की योजना बनेगी जो कि भविष्य के लिये लाभदायक सिद्ध होगा परंतु आज कोई नया कार्य आरंभ ना करें। आस-पास के धार्मिक स्थान की यात्रा से मन को शान्ति मिलेगी। किसी परिचित से लंबे समय बाद भेंट से हर्ष एवं लाभ होगा। स्त्री एवं संतान के ऊपर खर्च करेंगे परंतु आज इनसे किसी न किसी कारण मानसिक क्लेश ही मिलेगा। संध्या बाद परिस्थिति पहले से बेहतर बनेगी।

वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)
आज का दिन मध्यम फलदायी रहेगा। व्यापार अथवा नौकरी करने वाले जातक आज परिश्रम के बाद ही कार्य में सफलता पा सकेंगे। उच्चाधिकारी से किसी बात पर मतभेद रह सकता है आज इनसे बचकर रहने का प्रयास करें। कार्य क्षेत्र पर सहकर्मियों का पूर्ण सहयोग मिलने से थोड़ी राहत अनुभव होगी। परिवार में पत्नी अथवा पुत्र के कारण कलह के योग बनेंगे। खर्च अधिक रहेगा। आज आर्थिक मामलों में ढील ना दें अन्यथा आगे परेशानी हो सकती है। गैस कब्ज के कारण परेशानी होने की संभावना है।

मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)
आज का दिन आपको मिश्रित फलदायी रहेगा। दिन के पूर्वार्ध में क्रोध की अधिकता रहने से किसी प्रियजन अथवा आस पड़ोसी से तकरार होने की प्रबल संभावना है। सेहत भी नरम रहने से कार्य में मन नहीं लगेगा। आज विरोधी प्रबल रहेंगे मौन रहकर मध्यान तक का समय बिताये इसके बाद परिस्थितियो ने सुधार आने लगेगा। आकस्मिक दुर्घटना में चोट का भय है यथासंभव यात्रा टाले। प्रातः काल कुछ समय धर्म-कर्म में बिताएं आत्म बल मिलने से मानसिक शांति अनुभव करेंगे। 

कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope) 
आज आपका मानसिक संतुलन स्थिर नही रहेगा असमंजस की स्थिति के कारण पल पल में निर्णय बदलेंगे इससे कार्य विलंब के साथ अन्य लोगो को परेशानी होगी फिर भी स्वार्थी पूर्ति के कारण आज आपसे कोई शिकायत नही करेगा। मन आज अनैतिक कार्यो में जल्दी आकर्षित होगा स्वभाव में भी उदण्डता रहेगी बिना कलह किये किसी कार्य को नही करेंगे। कार्य क्षेत्र पर भी मन मर्जी व्यवहार के कारण जिस लाभ के अधिकारी है उसमें कमी आएगी। धन की आमद आज पूर्व नियोजित रहेगी थोड़ी बहुत अतिरिक्त आय भी बना लेंगे लेकिन खर्च के आगे आज कमाई कम ही लगेगी। मौसमी बीमारियों एवं संयम की कमी के कारण सेहत बिगड़ सकती है।

सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिये शुभ फलदायी रहेगा। आज नौकरी एवं व्यवसाय में थोड़े परिश्रम से अधिक लाभ मिल सकेगा अधिकारी आप पर प्रसन्न रहेंगे लेकिन आज स्वभाव में अतिआत्मविश्वास भी रहेगा जिसके कारण लोगो के बीच हास्य के पात्र भी बन सकते है। आज आश्वासनों के चक्कर में धन ना फसाएँ हानि हो सकती है। मध्यान पश्चात नए कार्यो में सोच समझकर धन लगाए गलत निवेश हानि करा सकता है। पारिवारिक वातावरण भी आज अन्य दिनों की अपेक्षा शांत रहेगा। बुजुर्गो का आशीर्वाद मिलेगा। सेहत में थोड़ा बहुत उतार चढ़ाव लगा रहेगा।

कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope)
आपके आज के दिन का पूर्वार्ध अत्यन्त व्यस्त रहने वाला है लेकिन व्यस्तता बे फिजूल के कार्यो को लेकर रहेगी। इस समय कार्य क्षेत्र पर कम समय दे पाएंगे। आज किसी पुराने मामले को लेकर सरकारी दस्तावेजो को पूर्ण करने में अधिकांश समय व्यतीत होगा परंतु इसमें विघ्नों के बाद आंशिक सफलता मिलेगी। कार्य क्षेत्र पर लाभ के अवसर निकल सकते है लेकिन यहाँ धैर्य से काम लेना जरूरी है अन्यथा आपके हिस्से का लाभ किसए प्रतिद्वंदी को मिल सकता है। संध्या के समय अत्यधिक थकान परंतु फिर भी शांति अनुभव करेंगे। सेहत नरम होने पर भी लापरवाही करेंगे।

तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope) 
आज दोपहर बाद का समय आपके लिये अत्यन्त शुभफलदायी रहेगा लेकिन आज आपका स्वभाव सनकी रहेगा किसए भी कार्य को करने से पहले सोचने समझने में समय व्यर्थ करेंगे।आज आलस्य को त्याग निष्ठा से कार्य में लग जाए भाग्योन्नति के प्रबल योग होने से थोड़े से परिश्रम के बाद घर-बाहर मान-बड़ाई मिलेगी। भाई-बहनों के लिए भी आज आप सहायक बनेंगे। नए कार्य में निवेश के लिए शुभ अवसर है निसंकोच होकर कर सकते है। परिजनों के साथ धार्मिक यात्रा का अवसर मिलेगा। सेहत सामान्य रहेगी तली वस्तुओं का परहेज करें।

वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)
आज के दिन कार्यो में विफलता मिलने से मन हताशा से भरा रहेगा। नकारात्मकता बढ़ने से शरीर भी अस्वस्थ हो सकता है। किसी ग़लतफ़हमी के कारण मित्र अथवा परिजनों से मनमुटाव संभव है। आज धार्मिक कार्यो के ऊपर धन खर्च होगा। कोई भी सरकारी कार्य आज टालना ही बेहतर रहेगा। लंबी यात्रा के प्रसंग बन सकते है इन्हें भी फिलहाल स्थगित करना ही बेहतर रहेगा। विरोधी कुछ समय के पिय प्रबल रहेंगे। संध्या बाद से स्तिथि में सुधार आने लगेगा तब तक धैर्य से काम लें।

धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)
आज का दिन आप आपके लिए लाभदायक रहेगा। आज स्वास्थ्य छोटी-मोटी परेशानियों को छोड़ उत्तम ही रहेगा। आज आपके सोचे हुए कार्य व्यवहारिकता के बल पर अपने आप होते चले जायेंगे जिससे मन प्रसन्न रहेगा। आज परिश्रम के कार्यो की अपेक्षा बौद्धिक कार्यो में सहज सफलता मिलेगी। विद्यार्थियों को प्रतियोगिता में सफलता मिलेगी। संध्या पश्चात परिजनों के साथ किसी महत्त्वपूर्ण विषय पर बात करेंगे यहाँ अपने विचार अंत मे रखें अन्यथा किसी की कटु वाणी सुनने को मिलेगी। दूर के कार्यो से धन लाभ होगा लेकिन खर्चीला स्वभाव बचत नही करने देगा।

मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)
आपका आज का दिन कुछ समय सामाजिक  गतिविधियों में बीतेगा। आज आप अपनी वाणी एवं व्यवहार से लोगो का दिल जीत लेंगे चाहे इसके पीछे निजी स्वार्थ ही हो फिर भी मान-सम्मान में वृद्धि होगी। आज बनाये नए संपर्क भविष्य के लिए लाभदायी सिद्ध होंगे। मध्यान बाद व्यापार-व्यवसाय से आकस्मिक लाभ के योग है सतर्क रहें। आज सामाजिक एवं घरेलू खर्च भी अधिक रह सकता है। परिवार में वातावरण शांत रहेगा। गले से निचले भाग में व्याधि होने की संभावना है। आज किसी के ऊपर शंकालु प्रवृति कलह करा सकती है।

कुंभ दैनिक राशिफल  (Aquarius Daily Horoscope)
आज का दिन मध्यान तक आपके लिये अनुकूल रहेगा। व्यापार में कम परिश्रम से सफलता मिलने से कार्य के प्रति उत्साह बढ़ेगा लेकिन आर्थिक दृष्टिकोण से आज भी दिन कुछ न कुछ कमी अवश्य रखेगा। नौकरी पेशा जातको को भी परिश्रम का फल आर्थिक या पदोन्नति के रूप में मिल सकता है इसके लिए किसी की खुशामद भी करनी पड़ेगी। जोखिम वाले कार्यो में  निवेश से अकस्मात लाभ हो सकता है। संध्या का समय परिजन अथवा किसी जानकार के साथ मतभेद होने पर अशान्त बनेगा। नसों में दुर्बलता अथवा पेट संबंधित समस्या से परेशानी हो सकती है

मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए अशुभ फलदायी रहेगा। मध्यान के बाद में शारीरिक एवं मानसिक स्थूलता अनुभव होगी लेकिन फिर भी लापरवाही बरतेंगे जिसके कारण बाद में स्थिति गंभीर भी हो सकती है खास कर आज मध्यान बाद किसी प्रकार का जोखिम ना लें। भावुकता की भी अधिकता रहने से मामूली बातों को प्रतिष्ठा से जोड़ेंगे। नकारात्मक भावनाओ से बचे अन्यथा धन और कीर्ति की हानि हो सकती है। संतान के उद्दंड व्यवहार से पारिवारिक वातावरण दूषित हो सकता है। कार्य क्षेत्र पर कम समय मे अधिक धन कमाने के प्रलोभन मिलेंगे इनसे दूर रहे अन्यथा निराश होना पड़ेगा।

Hearty wishes, congratulations and blessings to those whose birthday is today 
The number of a person born today will be 5. You are very lucky that you were born today. Such people are mostly soft spoken. They are poets, artists, and experts in many subjects. You have amazing power of attraction. You have a special quality of making people your own. The number 5 represents the planet Mercury. You are always ready to help even an unknown person. It is difficult to bring any kind of change in you. That is, if you are a person of good nature, then no bad company can spoil you. If you have bad conduct, then no power in the world can improve you. But generally, people born today are of gentle nature.

Auspicious dates: 1, 5, 7, 14, 23

Auspicious numbers: 1, 2, 3, 5, 10, 32, 41, 50

Auspicious years: 2030, 2032, 2034, 2050, 20510, 2052

Favorite deity: Goddess Mahalakshmi, Ganeshji, Maa Ambe.

Auspicious colors: Green, pink, purple, cream

Predictions according to date of birth :
There will be a sweet atmosphere in married life. Unmarried people should also be ready to get married. This year will be full of success for you. The problems that have been coming till now will also seem to go away this year. There will be family happiness. Good news may come from the children’s side. This year will definitely be full of success for employed people. You will be happy with the progress in business

Aries Daily Horoscope
Today will be a joyous day for you. Today opponents will be defeated in every field. Social respect will also increase. Plans will be made for business expansion or starting a new work which will prove beneficial for the future but do not start any new work today. A visit to a nearby religious place will give peace of mind. Meeting an acquaintance after a long time will bring happiness and benefits. You will spend on your wife and children but today you will get mental distress due to some reason or the other. After evening the situation will become better than before.

Taurus Daily Horoscope
Today will be a moderately fruitful day. Businessmen or job holders will be able to achieve success in their work only after hard work. There can be some disagreement with the senior officer, try to stay away from them today. You will feel a little relieved by getting full support from colleagues at work. There will be chances of quarrels in the family due to wife or son. Expenses will be high. Do not be lenient in financial matters today, otherwise there can be problems in the future. There is a possibility of problems due to gas and constipation.

Gemini Daily Horoscope
Today will give you mixed results. There is a strong possibility of quarrel with a loved one or neighbor due to excessive anger in the first half of the day. Health will also be poor, so you will not be able to concentrate on work. Today, opponents will be strong, spend time till noon by being silent, after which the situations will start improving. There is a fear of injury in an accidental accident, avoid traveling as much as possible. Spend some time in the morning in religious activities, you will experience mental peace by getting self-confidence..

Cancer Daily Horoscope
Your mental balance will not remain stable today. Due to confusion, you will change your decisions from moment to moment. This will delay work and cause trouble to other people. Still, due to selfish fulfillment, no one will complain to you today. The mind will easily get attracted towards immoral works today. There will be arrogance in nature too. You will not do any work without creating a ruckus. At work place also, due to your willful behavior, the profit you deserve will decrease. The inflow of money today will be pre-planned. You will also make some extra income, but compared to expenses, the earnings will seem less today. Health may deteriorate due to seasonal diseases and lack of patience.

Leo Daily Horoscope
Today will be an auspicious day for you. Today, you will get more profit in job and business with little hard work. Your officers will be happy with you but you will also be overconfident today due to which you may become a laughing stock among people. Do not invest money in the trap of assurances today, it can lead to loss. After noon, invest money in new projects after careful consideration, wrong investment can cause loss. Family environment will also be calm today as compared to other days. You will get blessings from elders. There will be some ups and downs in health.

Virgo Daily Horoscope
The first half of your day is going to be very busy but the busyness will be about useless tasks. You will be able to give less time to work at this time. Today most of the time will be spent in completing government documents regarding some old matter but you will get partial success in it after obstacles. There may be opportunities for profit in the work field but it is important to work with patience here, otherwise your share of profit may go to your rival. In the evening you will feel very tired but still peaceful. You will be careless even if your health is weak.

Libra Daily Horoscope
Today, the time after noon will be very auspicious for you, but today your nature will be eccentric; you will waste time thinking and understanding before doing any work. Today, leave laziness and start working with devotion; there are strong chances of growth in fortune, after a little hard work you will get respect and honor at home and outside. Today, you will also be helpful to your brothers and sisters. This is an auspicious opportunity to invest in a new work; you can do it without hesitation. You will get an opportunity to go on a religious trip with family members. Health will be normal; avoid fried foods.

Scorpio Daily Horoscope
Today, the mind will be filled with frustration due to failure in work. The body can also become unwell due to increasing negativity. Due to some misunderstanding, there is a possibility of discord with friends or family members. Today money will be spent on religious activities. It would be better to postpone any government work today. There may be a possibility of a long journey, it would be better to postpone them for now. Opponents will be strong for some time. The situation will start improving after the evening, till then be patient.

Sagittarius Daily Horoscope
Today will be a beneficial day for you. Today, health will remain good except for minor problems. Today, your planned tasks will get accomplished on their own on the basis of practicality, which will keep your mind happy. Today, you will get easy success in intellectual tasks as compared to laborious tasks. Students will get success in competitions. In the evening, you will discuss some important topic with your family members, here keep your opinion in the end, otherwise you will have to listen to someone’s harsh words. You will get monetary benefits from distant tasks, but your spendthrift nature will not let you save.

Capricorn Daily Horoscope
You will spend some time in social activities today. Today you will win the hearts of people with your speech and behavior, even if there is personal motive behind it, still your honor and respect will increase. New contacts made today will prove to be beneficial for the future. There are chances of sudden gains from business after noon, be cautious. Today social and domestic expenses can also be high. The atmosphere in the family will be peaceful. There is a possibility of disease in the lower part of the throat. Today, suspicious nature towards someone can cause discord.

Aquarius Daily Horoscope
Today will be favorable for you till noon. Getting success in business with less effort will increase enthusiasm towards work but from the economic point of view, today will definitely be lacking in some way. Employed people can also get the fruits of their hard work in the form of financial or promotion, for which they will have to flatter someone. Investment in risky work can bring sudden benefits. Evening time will be restless due to differences with family members or someone known. There may be trouble due to weakness in nerves or stomach related problems.

Pisces Daily Horoscope
Today will be an inauspicious day for you. You will feel physically and mentally tired after noon but you will still be careless due to which the situation can get serious later. Do not take any kind of risk especially after noon today. Due to being very emotional, you will connect trivial matters with prestige. Avoid negative emotions otherwise there can be loss of money and fame. The family environment can get polluted due to the unruly behavior of children. You will get temptations to earn more money in less time at work, stay away from them otherwise you will be disappointed.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent posts

Quote of the week

“Every sunset is an opportunity to reset. Every sunrise begins with new eyes.”

~ Richie Norton