🙏🏻साम्ब सदाशिव हरे हरे🙏🏻
🙏🏻हर हर महादेव🙏🏻
🚩आज का वैदिक पंचांग
🌤️दिनांक -10 अगस्त 2024
🌤️ दिन – शनिवार
🌤️ विक्रम संवत – 2081 (गुजरात-महाराष्ट्र अनुसार 2080)
🌤️ शक संवत -1946
🌤️ अयन – दक्षिणायन
🌤️ ऋतु – वर्षा ॠतु
🌤️ मास – श्रावण
🌤️ पक्ष – शुक्ल
🌤️ तिथि – षष्ठी 11 अगस्त प्रातः 5:44 तक तत्पश्चात सप्तमी
🌤️ नक्षत्र -चित्रा 11अगस्त प्रातः 05:49 तक तत्पश्चात स्वाती
🌤️ योग – साध्य दोपहर 02:52 तक तत्पश्चात शुभ
🌤️ राहुकाल – सुबह 09:30 से सुबह 11:07 तक
🌤️ सूर्योदय -06:16
🌤️ सूर्यास्त- 19:10
👉 दिशाशूल – पूर्व दिशा मे
🚩 व्रत पर्व विवरण-
💥 विशेष – षष्ठी को नीम की पत्ती, फल या दातुन मुँह में डालने से नीच योनियों की प्राप्ति होती है। (ब्रह्मवैवर्त पुराण, ब्रह्म खंडः 27.29-34)
💥 ब्रह्म पुराण’ के 118 वें अध्याय में शनिदेव कहते हैं- ‘मेरे दिन अर्थात् शनिवार को जो मनुष्य नियमित रूप से पीपल के वृक्ष का स्पर्श करेंगे, उनके सब कार्य सिद्ध होंगे तथा मुझसे उनको कोई पीड़ा नहीं होगी। जो शनिवार को प्रातःकाल उठकर पीपल के वृक्ष का स्पर्श करेंगे, उन्हें ग्रहजन्य पीड़ा नहीं होगी।’ (ब्रह्म पुराण’)
💥 शनिवार के दिन पीपल के वृक्ष का दोनों हाथों से स्पर्श करते हुए ‘ॐ नमः शिवाय।’ का 108 बार जप करने से दुःख, कठिनाई एवं ग्रहदोषों का प्रभाव शांत हो जाता है। (ब्रह्म पुराण’)
💥 हर शनिवार को पीपल की जड़ में जल चढ़ाने और दीपक जलाने से अनेक प्रकार के कष्टों का निवारण होता है ।(पद्म पुराण)

🌷 विजया सप्तमी 🌷

➡️ 11 अगस्त 2024 रविवार को विजया सप्तमी है।
विजया सप्तमी को किया हुआ स्नान, दान, ध्यान, जप, तप, होम और उपवास – सब कुछ बड़े-बड़े पातकों का नाश करनेवाला है । (ब्रह्म पुराण)

🌷 घातक रोगों से मुक्ति पाने का उपाय 🌷
👉🏻 11 अगस्त 2024 रविवार को (सूर्योदय से 12 अगस्त सूर्योदय तक) रविवारी सप्तमी है।
🙏🏻 रविवार सप्तमी के दिन बिना नमक का भोजन करें। बड़ दादा के १०८ फेरे लें । सूर्य भगवान का पूजन करें, अर्घ्य दें व भोग दिखाएँ, दान करें । तिल के तेल का दिया सूर्य भगवान को दिखाएँ ये मंत्र बोलें :-
🌷 “जपा कुसुम संकाशं काश्य पेयम महा द्युतिम । तमो अरिम सर्व पापघ्नं प्रणतोस्मी दिवाकर ।।”
💥 नोट : घर में कोई बीमार रहता हो या घातक बीमारी हो तो परिवार का सदस्य ये विधि करें तो बीमारी दूर होगी ।

🌷 मंत्र जप एवं शुभ संकल्प हेतु विशेष तिथि
🙏🏻 सोमवती अमावस्या, रविवारी सप्तमी, मंगलवारी चतुर्थी, बुधवारी अष्टमी – ये चार तिथियाँ सूर्यग्रहण के बराबर कही गयी हैं।
🌷 इनमें किया गया जप-ध्यान, स्नान , दान व श्राद्ध अक्षय होता है।
🙏🏻 (शिव पुराण, विद्येश्वर संहिताः अध्याया (10)

🌷 रविवार सप्तमी 🌷
🙏🏻 रविवार सप्तमी के दिन जप/ध्यान करने का वैसा ही हजारों गुना फल होता है जैसा की सूर्य/चन्द्र ग्रहण में जप/ध्यान करने से होता |
🙏🏻 रविवार सप्तमी के दिन अगर कोई नमक मिर्च बिना का भोजन करे और सूर्य भगवान की पूजा करे , तो उसकी घातक बीमारियाँ दूर हो सकती हैं , अगर बीमार व्यक्ति न कर सकता हो तो कोई और बीमार व्यक्ति के लिए यह व्रत करे | इस दिन सूर्यदेव का पूजन करना चाहिये |
🌞 सूर्य भगवान पूजन विधि 🌞
🙏🏻 १) सूर्य भगवान को तिल के तेल का दिया जला कर दिखाएँ , आरती करें |
🙏🏻 २) जल में थोड़े चावल ,शक्कर , गुड , लाल फूल या लाल कुम कुम मिला कर सूर्य भगवान को अर्घ्य दें |
🌞 सूर्य भगवान अर्घ्य मंत्र 🌞
🌷 1. ॐ मित्राय नमः।
🌷 2. ॐ रवये नमः।
🌷 3. ॐ सूर्याय नमः।
🌷 4. ॐ भानवे नमः।
🌷 5. ॐ खगाय नमः।
🌷 6. ॐ पूष्णे नमः।
🌷 7. ॐ हिरण्यगर्भाय नमः।
🌷 8. ॐ मरीचये नमः।
🌷 9. ॐ आदित्याय नमः।
🌷 10. ॐ सवित्रे नमः।
🌷 11. ॐ अर्काय नमः।
🌷 12. ॐ भास्कराय नमः।
🌷 13. ॐ श्रीसवितृ-सूर्यनारायणाय नमः।

पंचक

अगस्त में पंचक का आरंभ 19 अगस्त, सोमवार को शाम को 07 बजकर 01 मिनट पर हो रहा है। वहीं, इसका समापन 23 अगस्त, शुक्रवार को रात्रि 07 बजकर 58 मिनट पर होगा।

एकादशी

पवित्रा एकादशी (श्रावण शुक्ल) 16 अगस्त 2024

प्रदोष

01 अगस्त 2024, गुरुवार गुरु प्रदोष व्रत (कृष्ण)
17 अगस्त 2024, शनिवार शनि प्रदोष व्रत (शुक्ल

जिनका आज जन्मदिन है उनको हार्दिक शुभकामनाएं बधाई और शुभ आशीष

दिनांक 10 को जन्मे व्यक्ति का मूलांक 1 होगा। आप राजसी प्रवृत्ति के व्यक्ति हैं। आपको अपने ऊपर किसी का शासन पसंद नहीं है। आप साहसी और जिज्ञासु हैं। आपका मूलांक सूर्य ग्रह के द्वारा संचालित होता है।

आप सौन्दर्यप्रेमी हैं। आपमें सबसे ज्यादा प्रभावित करने वाला आपका आत्मविश्वास है। इसकी वजह से आप सहज ही महफिलों में छा जाते हैं। आप अत्यंत महत्वाकांक्षी हैं। आपकी मानसिक शक्ति प्रबल है। आपको समझ पाना बेहद मुश्किल है। आप आशावादी होने के कारण हर स्थिति का सामना करने में सक्षम होते हैं।

शुभ दिनांक : 1, 10, 20, 28

शुभ अंक : 1, 10, 20, 28, 37, 46, 55, 64, 73, 82

शुभ वर्ष : 2026, 2044, 2053, 2062

ईष्टदेव : सूर्य उपासना तथा मां गायत्री

शुभ रंग : लाल, केसरिया, क्रीम,

जन्मतिथि के अनुसार भविष्यफल :
स्वास्थ्य की दृष्टि से यह वर्ष उत्तम रहेगा। पारिवारिक मामलों में महत्वपूर्ण कार्य होंगे। अविवाहितों के लिए सुखद स्थिति बन रही है। विवाह के योग बनेंगे। नौकरीपेशा के लिए समय उत्तम हैं। पदोन्नति के योग हैं। बेरोजगारों के लिए भी खुशखबर है इस वर्ष आपकी मनोकामना पूरी होगी। यह वर्ष आपके लिए अत्यंत सुखद रहेगा। अधूरे कार्यों में सफलता मिलेगी

मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा। परिवार में किसी सदस्य के विवाह में आ रही समस्या को दूर करने के लिए आप वरिष्ठ सदस्यों से बातचीत कर सकते हैं। विद्यार्थियों की शिक्षा में कुछ समस्याएं आ रही है, तो आप घर से दूर रहकर पढ़ाई कर सकते हैं। प्रेम जीवन जी रहे लोग इस समय अपने जीवनसाथी को लेकर कहीं ट्रैवलिंग पर जा सकते हैं। आपको कार्यक्षेत्र में कोई जरूरी जानकारी शेयर करने से बचना होगा। धन को लेकर आपको सावधान रहने की आवश्यकता है।

वृषभ दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)

आज का दिन बिजनेस कर रहे लोगों के लिए उतार-चढ़ाव लेकर आएगा, इसलिए आपको अपने कामों को लेकर रणनीति बनाकर आगे बढ़ना होगा। आप अपने माता-पिता के साथ किसी मांगलिक उत्सव में सम्मिलित हो सकते हैं। आपको किसी की कही सुनी बातों पर भरोसा करने से बचना होगा, नहीं तो कार्यक्षेत्र में आपका बेवजह का लड़ाई झगड़ा हो सकता है, इसलिए आपको इस समय में सावधान रहकर आगे बढ़ना होगा। यदि आपको कोई लेनदेन करना पड़े, तो आप बहुत ही सोच विचार कर करें।

मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए सेहत के लिहाज से कमजोर रहने वाला है। आपके बेफिजूल के खर्चों से आपकी आर्थिक स्थिति डगमगा सकती है। आपको अपने कामों में यदि कोई समस्या चल रही है, तो आप उन्हें दूर करने की कोशिश करें। माता-पिता का कामों मे आपका पूरा साथ मिलेगा। आपको किसी काम को लेकर सोच समझ कर आगे बढ़ना होगा। विद्यार्थियों को अपने ज्ञान को बढ़ाने का मौका मिलेगा, इसलिए वह अपनी मेहनत से पीछे न हटें।

कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए सुख सुविधाओं को बढ़ाने वाला रहेगा। आप को अपनी मेहनत का पूरा फल मिलेगा। दोस्तों के साथ आप कुछ समय मौज मस्ती करने में व्यतीत करेंगे। आप यदि कहीं घूमने फिरने जाए, तो उसमें आपको वाहनों का प्रयोग बहुत ही सावधान रहकर करना होगा। पारिवारिक समस्याएं फिर से उठ सकती हैं, इसलिए आपको दोनों पक्षों को सुनकर कोई निर्णय लेना बेहतर रहेगा। आप अपने खर्चों को लेकर परेशान रहेंगे। आपके कुछ नए शत्रु उत्पन्न हो सकते हैं।

सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। आपको किसी से धन का लेनदेन करने से बचना होगा। आपके कामों में वृद्धि होने से आप परेशान रहेंगे। ससुराल पक्ष के किसी व्यक्ति से यदि कोई धन संबंधित मदद मांगेंगे, तो वह भी आपको आसानी से मिल जाएगी। यदि आपको कोई धन संबंधित समस्या चल रही है, तो आपको उसमें ढील देने से बचना होगा। इस समय में आप अपने बॉस की किसी बात को नजरअंदाज ना करें।

कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए व्यस्तता भरा रहने वाला है। माता-पिता का आपको पूरा सहयोग मिलेगा। आपको यदि कोई शारीरिक समस्या लंबे समय से परेशान कर रही थी, तो वह भी आज दूर होगी। आपको किसी जोखिम को लेने से बचना होगा। आप अपनी पारिवारिक जिम्मेदारियां को समय रहते पूरा करेंगे। आपकी किसी पुरानी गलती से पर्दा उठ सकता है।

तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए लाभदायक रहने वाला है। आपका लंबे समय से रुका हुआ काम पूरा हो सकता है। नौकरी में कार्यरत लोगों को महिला मित्रों से सावधान रहने की आवश्यकता है। नौकरी में कार्यरत लोगों को अपने बॉस से प्रमोशन को लेकर बातचीत करनी होगी। संतान को तरक्की करते देख आपका मन प्रसन्न रहेगा। आप किसी काम को दूसरों के भरोसे न छोड़े, नहीं तो उसमें कोई गड़बड़ी हो सकती है।

वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए मिश्रित रूप से फलदायक रहने वाला है। आपको किसी वाद विवाद में पड़ने से बचना होगा, नहीं तो वह कानूनी हो सकता है। यदि आपको कोई गुप्त जानकारी सुनने को मिले, तो आप उसे अपने तक रखें। आपकी किसी नए काम के प्रति रुचि जागृत हो सकती है। आप अपने जीवन साथी के लिए समय निकालेंगे, जिससे दोनों के बीच यदि कुछ दूरियां आ गई थी, तो वह भी कम होंगी। विद्यार्थी यदि किसी विषय को लेकर परेशान चल रहे थे, तो वह उसमें बदलाव कर सकते हैं। आपको किसी बात को लेकर बहस बाजी में पड़ने से बचना होगा।

धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए परोपकार के कार्यों से जुड़कर नाम कमाने के लिए रहेगा। कहीं से धन लाभ मिलने से आपकी खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। आपने यदि किसी से कुछ कर्ज लिया था, तो वह भी आपसे वापस मांग सकते हैं। माता-पिता के आशीर्वाद से आपको कोई बड़ी उपलब्धि मिल सकती है। आपको कार्यक्षेत्र में कोई पुरस्कार मिलने से प्रसन्नता का ठिकाना नहीं रहेगा। संतान की संगत की ओर आपको विशेष ध्यान देना होगा।

मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। ननिहाल पक्ष से आपको धन लाभ मिलता दिख रहा है। आपके मन में परस्पर सहयोग की भावना बनी रहेगी। आपको अपनी तरक्की की राह में आ रही बाधाओं को दूर करने से बचना होगा। विद्यार्थियों को बौद्धिक व मानसिक बोझ से छुटकारा मिलेगा। आपने यदि भविष्य को लेकर कोई निवेश किया था, तो वह पूरा हो सकता है। आपको अपने किसी निर्णय के लिए पछतावा हो सकता है। जीवनसाथी आपका पारिवारिक बिजनेस में आपका पूरा साथ देंगे।

कुंभ दैनिक राशिफल (Aquarius Daily Horoscope)

आज का दिन आपकी पद व प्रतिष्ठा को बढ़ाने वाला रहेगा। आप कुछ नए लोगों से मेलजोल बढ़ाने में कामयाब रहेंगे। आप जीवनसाथी को लेकर कहीं बाहर जाने की प्लानिंग कर सकते हैं। आपको किसी शुभ व मांगलिक कार्यक्रम में आयोजन होने का मौका मिलेगा। परिवार के सदस्यों में यदि कोई अनबन चल रही थी, तो वह दूर होगी और आपसी प्रेम बना रहेगा। राजनीति में कार्यरत लोगों को किसी नए काम में ज्यादा नहीं पड़ना है, नहीं तो इससे उनकी छवि खराब हो सकती है। आप अपने माता-पिता की सेवा करने के लिए भी कुछ समय निकालेंगे।

मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए सुख सुविधाओं में वृद्धि लेकर आने वाला है। आप अपनी इनकम के सोर्स पर पूरा ध्यान देंगे, जिसमें वृद्धि होने से आपको खुशी होगी। कारोबार में आप कोई महत्वपूर्ण निर्णय लेकर सबको हैरान कर सकते हैं। आप ऊर्जा से भरपूर रहेंगे। आप अपनी ऊर्जा को सही कामों में लगाये, तो आपके लिए बेहतर रहेगा। यदि आपके ऊपर पर कुछ कर्जा था, तो उसे भी आज आप काफी हद तक उतारने में सफल रहेंगे। भाई व बहनों का आपको पूरा साथ मिलेगा। नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को कहीं से ऑफर आ सकता है।

Hearty congratulations and best wishes to those whose birthday is today

The Radix of a person born on the 10th will be 1. You are a person of royal nature. You do not like anyone’s rule over you. You are courageous and curious. Your Radix is ​​governed by the Sun.

You are a beauty lover. The most impressive thing about you is your confidence. Because of this, you easily dominate the gatherings. You are extremely ambitious. Your mental strength is strong. It is very difficult to understand you. Because you are optimistic, you are able to face every situation.

Auspicious dates: 1, 10, 20, 28

Lucky numbers: 1, 10, 20, 28, 37, 46, 55, 64, 73, 82

Lucky years: 2026, 2044, 2053, 2062

Ishtadev (favourite deity): Sun worship and mother Gayatri

Lucky colors: Red, Saffron, Cream,

Horoscope according to date of birth:

This year will be good from the point of view of health. There will be important work in family matters. A pleasant situation is being created for unmarried people. There will be chances of marriage. Time is good for employed people. There are chances of promotion. There is good news for unemployed people as well, this year your wishes will be fulfilled. This year will be very pleasant for you. You will get success in incomplete tasks.

Aries Daily Horoscope

Today will bring positive results for you. You can talk to senior members to solve the problem of marriage of a family member. If students are facing some problems in their education, then you can study by staying away from home. People living a love life can go on a trip with their spouse at this time. You will have to avoid sharing any important information in the workplace. You need to be careful about money.

Taurus Daily Horoscope

Today will bring ups and downs for business people, so you will have to move forward by making a strategy for your work. You can attend some auspicious festival with your parents. You will have to avoid trusting what someone says, otherwise you may have unnecessary fights in the workplace, so you have to move forward with caution during this time. If you have to make any transaction, then do it very thoughtfully.

Gemini Daily Horoscope

Today is going to be a weak day for you in terms of health. Your unnecessary expenses can affect your financial condition. If you are facing any problem in your work, then try to solve it. You will get full support of your parents in your work. You have to move ahead with a thoughtful approach regarding any work. Students will get a chance to increase their knowledge, so they should not hold back from their hard work.

Cancer Daily Horoscope

Today will be a day of increasing comforts and luxuries for you. You will get the full fruits of your hard work. You will spend some time having fun with friends. If you go out somewhere, you will have to be very careful while using vehicles. Family problems may arise again, so it will be better for you to take a decision after listening to both the parties. You will be worried about your expenses. Some new enemies may arise.

Leo Daily Horoscope

Today is going to be a normal day for you. You will have to avoid transacting money with anyone. You will be worried due to increase in your work. If you ask for any money related help from someone from your in-laws side, you will get that easily. If you are facing any money related problem, then you will have to avoid giving leniency in it. During this time, do not ignore anything said by your boss.

Virgo Daily Horoscope

Today is going to be a busy day for you. You will get full support from your parents. If any physical problem was bothering you for a long time, then that too will go away today. You will have to avoid taking any risk. You will fulfill your family responsibilities on time. Any of your old mistakes may be exposed.

Libra Daily Horoscope

Today is going to be a profitable day for you. Your long pending work can be completed. People employed need to be cautious with female friends. People employed will have to talk to their boss about promotion. You will be happy to see your child progress. Do not leave any work to others, otherwise there may be some problem in it.

Scorpio Daily Horoscope

Today is going to be a mixed day for you. You will have to avoid getting into any debate, otherwise it can become legal. If you get to hear any secret information, then keep it to yourself. You may develop interest in some new work. You will take out time for your life partner, due to which if there was some distance between the two, it will also reduce. If students were worried about any subject, then they can change it. You will have to avoid getting into any debate about anything.

Sagittarius Daily Horoscope

Today will be a day for you to earn fame by doing charity work. You will be very happy if you get monetary benefits from somewhere. If you had taken some loan from someone, then they can ask for it back from you. You can achieve something big with the blessings of your parents. You will be very happy if you get an award in your workplace. You will have to pay special attention to the company of your children.

Capricorn Daily Horoscope

Today is going to be a normal day for you. You are likely to get monetary benefits from your maternal side. A sense of mutual cooperation will remain in your mind. You will have to avoid removing obstacles coming in the way of your progress. Students will get relief from intellectual and mental burden. If you had made any investment for the future, then it may get fulfilled. You may regret any of your decisions. Your spouse will fully support you in the family business.

Aquarius Daily Horoscope

Today will be a day of increasing your position and prestige. You will be able to develop a relationship with some new people. You can plan to go out somewhere with your spouse. You will get a chance to participate in some auspicious and mangal event. If there was any rift between family members, it will be resolved and mutual love will remain. People working in politics should not get involved in any new work, otherwise it can spoil their image. You will also take out some time to serve your parents.

Pisces Daily Horoscope

Today is going to bring an increase in comforts and luxuries for you. You will pay full attention to your source of income, and you will be happy with the increase in it. You can surprise everyone by taking an important decision in business. You will be full of energy. If you use your energy in the right things, it will be better for you. If you had some debt on you, then today you will be able to repay it to a great extent. You will get full support from your brothers and sisters. People looking for a job may get an offer from somewhere.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Quote of the week

“Every sunset is an opportunity to reset. Every sunrise begins with new eyes.”

~ Richie Norton