हर हर महादेव
वैदिक पंचांग
दिनांक -27 अप्रैल 2024
दिन – शनिवार
विक्रम संवत – 2081
शक संवत -1946
अयन – उत्तरायण
ऋतु – ग्रीष्म ॠतु
मास – वैशाख
पक्ष – कृष्ण
तिथि – तृतीया सुबह 08:17 तक तत्पश्चात चतुर्थी
नक्षत्र – जेष्ठा 28 अप्रैल प्रातः 04:28 तक तत्पश्चात मूल
योग – परिघ 28 अप्रैल रात्रि 03:24 तक तत्पश्चात शिव
राहुकाल – सुबह 09:23 से सुबह 11:00 तक
सूर्योदय-06:11
सूर्यास्त- 19:01
दिशाशूल – पूर्व दिशा में
व्रत पर्व विवरण – संकष्ट चतुर्थी (चन्द्रोदय:रात्रि 10:13)
विशेष – तृतीया को पर्वल खाना शत्रुओं की वृद्धि करने वाला है। (ब्रह्मवैवर्त पुराण, ब्रह्म खंडः 27.29-34)
ब्रह्म पुराण’ के 118 वें अध्याय में शनिदेव कहते हैं- ‘मेरे दिन अर्थात् शनिवार को जो मनुष्य नियमित रूप से पीपल के वृक्ष का स्पर्श करेंगे, उनके सब कार्य सिद्ध होंगे तथा मुझसे उनको कोई पीड़ा नहीं होगी। जो शनिवार को प्रातःकाल उठकर पीपल के वृक्ष का स्पर्श करेंगे, उन्हें ग्रहजन्य पीड़ा नहीं होगी।’ (ब्रह्म पुराण’)
शनिवार के दिन पीपल के वृक्ष का दोनों हाथों से स्पर्श करते हुए ‘ॐ नमः शिवाय।’ का 108 बार जप करने से दुःख, कठिनाई एवं ग्रहदोषों का प्रभाव शांत हो जाता है। (ब्रह्म पुराण’)
हर शनिवार को पीपल की जड़ में जल चढ़ाने और दीपक जलाने से अनेक प्रकार के कष्टों का निवारण होता है ।(पद्म पुराण)
गर्मियों में स्वास्थ्य-सुरक्षा हेतु
✅ क्या करें ?
१] गर्मी के कारण जिनको सिरदर्द व कमजोरी होती है वे लोग सूखा धनियां पानी में भिगा दें और घिसके माथे पर लगायें | इससे सिरदर्द और कमजोरी दूर होगी |
२] नाक से खून गिरता हो तो हरे धनिये अथवा ताजी कोमल दूब (दूर्वा) का २ – २ बूँद रस नाक में डालें | इससे नकसीर फूटना बंद हो जायेगा |
३] सत्तू में शीतल जल, मिश्री और थोडा घी मिलाकर घोल बनाके पियें | यह बड़ा पुष्टिा दायी प्रयोग है | भोजन थोडा कम करें |
४] भोजन के बीच में २५ – ३५ मि. ली. आँवले का रस पियें | ऐसा २१ दिन करें तो ह्रदय व मस्तिष्क की दुर्बलता दूर होगी | ( शुक्रवार व रविवार को आँवले का सेवन वर्जित है | )
५] २० मि. ली. आँवला रस, १० ग्राम शहद, ५ ग्राम घी – सबका मिश्रण करके पियें तो बल, बुद्धि, ओज व आयु बढ़ाने में मदद मिलती है |
६] मुँह में छाले पड गये हों तो त्रिफला चूर्ण को पानी में डाल के कुल्ले करें तथा मिश्री चूसें | इससे छाले शांत हो जायेंगे |
❌ क्या न करें ?
१] अति परिश्रम, अति कसरत, अति रात्रि-जागरण, अति भोजन व भारी भोजन नहीं करें | भोजन में लाल मिर्च व गर्म मसालों का प्रयोग न करें |
२] गर्मियों में दही भूल के भी नहीं खाना चाहिए | इससे आगे चल के नस-नाड़ियों में अवरोध उत्पन्न होता है और कई बीमारियाँ होती हैं | दही खाना हो तो सीधा नहीं खायें, पहले उसे मथ के मक्खन निकाल लें और बचे हुए भाग को लस्सी या छाछ बना के मिश्री मिला के या छौंक लगा के सेवन करें | ध्यान रहे, दही खट्टा न हो |
३] बाजारू शीतल पेयों से बचें | फ्रिज का पानी न पियें | धूप में से आकर तुरंत पानी न पियें |
मोटापा हो तो
मोटापा हो तो गर्म पानी में १ पके बड़े नींबू का रस और शहद मिलाकर भोजन के तुरंत बाद पियें l
छाछ में तुलसी के पत्ते लेने से भी मोटापे में आराम होता है l
फोड़े-फुंसियाँ
फोड़ा-फुंसी है तो पालक+गाजर+ककड़ी तीनों को मिला कर उसका रस ले लें अथवा नारियल का पानी पियें तो फोड़ा फुंसी में आराम होता है ।
जिनका आज जन्मदिन है उनको हार्दिक शुभकामनाएं बधाई और शुभ आशीष
अंक ज्योतिष का सबसे आखरी मूलांक है नौ। आप बेहद साहसी हैं। आपके स्वभाव में एक विशेष प्रकार की तीव्रता पाई जाती है। आप सही मायनों में उत्साह और साहस के प्रतीक हैं। मंगल ग्रहों में सेनापति माना जाता है। अत: आप में स्वाभाविक रूप से नेतृत्त्व की क्षमता पाई जाती है। लेकिन आपको बुद्धिमान नहीं माना जा सकता। आपके जन्मदिन की संख्या आपस में जुड़ कर नौ होती है।
यह मूलांक भूमि पुत्र मंगल के अधिकार में रहता है। मंगल के मूलांक वाले चालाक और चंचल भी होते हैं। आपको लड़ाई-झगड़ों में भी विशेष आनन्द आता है। आपको विचित्र साहसिक व्यक्ति कहा जा सकता है।
शुभ दिनांक : 9, 18, 27
शुभ अंक : 1, 2, 5, 9, 27, 72
शुभ वर्ष : 2025, 2036, 2045
ईष्टदेव : हनुमान जी, मां दुर्गा।
शुभ रंग : लाल, केसरिया, पीला
जन्मतिथि के अनुसार भविष्यफल :
अधिकार क्षेत्र में वृद्धि संभव है। नौकरी में आ रही बाधा दूर होगी। स्वास्थ्य भी ठीक रहेगा। राजनैतिक व्यक्ति सफलता का स्वाद चख सकते हैं। मित्रों स्वजनों का सहयोग मिलने से प्रसन्नता रहेगी। आप अपनी शक्ति का सदुपयोग कर प्रगति की और अग्रसर होंगे। पारिवारिक विवाद सुलझेंगे। महत्वपूर्ण कार्य योजनाओं में सफलता मिलेगी।
मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। आप इधर-उधर खाली बैठकर समय व्यतीत ना करें, नहीं तो बाद में आपको पछतावा होगा। आपके काम रुक सकते हैं। प्रेम व सहयोग की भावना आपके मन में बनी रहेगी। परिवार में लोग आपकी बातों से नाराज हो सकते हैं। आप अपने किसी मित्र से यदि धन उधार लेंगे, तो उससे आपके रिश्तों में दरार पैदा हो सकती है। आप अपने घर को रिनोवेट करने पर पूरा ध्यान देंगे, जिसमें अच्छा खासा धन व्यय करेंगे। जीवनसाथी का सहयोग और सानिध्य आपको भरपूर मात्रा में मिलेगा।
वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। जीवनसाथी आपके कामों में पूरा साथ देगी। आपको अपने स्वभाव में कुछ बदलाव लाना होगा, तभी लोग आपकी ओर आकर्षित होंगे। आपके कुछ लंबे समय से रुके हुए काम पूरे हो सकते हैं। आप कार्यक्षेत्र में किसी बात को लेकर परेशान रहेंगे, जिसके लिए आपको टेंशन बनी रहेगी। आपको कार्यक्षेत्र में कुछ नए अधिकार मिल सकते हैं, जिसमें आप अपने माता-पिता से पूछकर जाएं, तो आपके लिए बेहतर रहेगा। आप किसी धार्मिक आयोजन में सम्मिलित होंगे, जहां आप किसी को बिना मांगे सलाह ना दें।
मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए उतार-चढ़ाव से भरा रहेगा। व्यापार में आपको उतार-चढ़ाव रहने के कारण आपका मन परेशान रहेगा। आपको कुछ बेवजह के तनाव सताएगा, जिस कारण आपके कामो में रुकावटें आएंगी। आप अपनी धन संबंधित समस्याओं को लेकर यदि अपने भाई बहनों से कोई मदद मांगेंगे, तो वह भी आपको आसानी से मिल जाएगी। आप अपने बिजनेस के कामों को लेकर छोटी दूरी की यात्रा पर जा सकते हैं। परिवार में किसी अतिथि का आगमन होने से आप व्यस्त रहेंगे। आपको कोई डिसीजन बहुत ही सोच विचार कर लेना होगा।
कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए लाभदायक रहने वाला है। आपके बिजनेस की कुछ योजनाएं गति पकड़ेगी, जो आपको अच्छा लाभ देंगी। परिवार के सदस्यों के साथ आप अच्छा समय व्यतीत करेंगे। आपके पिताजी को कोई बात बुरी लग सकती है। परिवार को कोई सदस्य नौकरी के लिए घर से दूर जा सकता है। आप पार्टनरशिप में किसी डील को फाइनल कर सकते हैं। ससुराल पक्ष से आपको मान सम्मान मिलता दिख रहा है। आपके घर किसी पूजा पाठ आदि का आयोजन होने से परिवार के सभी सदस्य व्यस्त रहेंगे। छोटे बच्चे आपसे किसी चीज की फरमाइशें कर सकते हैं।
सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए किसी लंबी दूरी की यात्रा पर जाने के लिए रहेगा। यदि आपका कोई काम लंबे समय से रुका हुआ था, तो आप उसकी शुरुआत कर सकते हैं। आपको वाहन आदि के चलाने में सावधान रहने की आवश्यकता है। परिवार में लोग विरोधियों से परेशान रहेंगे। आपके कामों में आपके विरोधी कुछ व्यवधान डाल सकते हैं। प्रेम जीवन जी रहे लोग साथी को लेकर लॉन्ग ड्राइव पर जा सकते हैं। आप अपने मन में चल रहे किसी विचार को आज किसी बाहरी व्यक्ति के सामने उजागर न करें, नहीं तो वह इसका फायदा उठा सकता है।
कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए किसी नए वाहन की खरीदारी के लिए रहेगा। परिवार में किसी पैतृक संपत्ति संबंधित विवाद को लेकर लड़ाई झगड़ा हो सकता है। आप अपने मनमाने व्यवहार के कारण आप परेशान रहेंगे। यदि किसी बात से जीवनसाथी मे कोई वाद विवाद हो, तो आप उसमें चुप रहें, नहीं तो लड़ाई झगड़ा हो सकता है। आपको कार्यक्षेत्र में अपने सहयोगियों की मदद की आवश्यकता होगी। आप अपनी सुख सुविधाओं की वस्तुओं पर अच्छा खासा धन व्यय करेंगे, जिसमें आपको अपने धन भविष्य के लिए भी संचय करके रखना होगा। माताजी का कोई पुराना रोग फिर से उभर सकता है।
तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए प्रसन्नता दिलाने वाला रहेगा। आप किसी धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं और अपने धन का कुछ हिस्सा दान पुण्य के कार्य में भी लगाएंगे। परिवार में संबंधों में यदि कटुता चल रही थी, तो वह दूर होगी और मधुरता आएगी। आप किसी नए काम की पार्टनरशिप में शुरुआत ना करें। व्यवसाय में आपको लाभ मिलने के योग बनते दिख रहे हैं। आपको किसी विशेष व्यक्ति से मिलने का मौका मिलेगा और आप जीवनसाथी व परिवार के सदस्यों के साथ संबंधों में मधुरता लेंगे। आपको किसी काम के चलते किसी को धन उधार देना पड़ सकता है।
वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए भागदौड़ से भरा रहने वाला है। आपके घर किसी मांगलिक कार्यक्रम का आयोजन होने से आप भागदौड़ में लगे रहेंगे। शारीरिक कष्ट होने के कारण आपको सिरदर्द, थकान आदि जैसी समस्या हो सकती है। आप अपने माता-पिता की सेवा के लिए भी आज कुछ समय निकालेंगे। परिवार के सदस्यों के साथ मिल बैठकर आप कुछ पुरानी यादों को ताजा करेंगे। आप संतान के करियर को लेकर कोई बड़ा निर्णय ले सकते हैं। आर्थिक स्थिति की यदि आपको कोई चिंता सता रही थी, तो वह भी दूर होगी, क्योंकि आपका रुका हुआ धन मिल सकता है।
धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए किसी कानूनी मामले में सावधान रहने के लिए रहेगा। काम की अधिकता रहने के कारण इसका असर आपके स्वास्थ्य पर पड़ सकता है। व्यवसाय में आपको कोई हानि होने की संभावना है, इसलिए आप उसमें निगरानी बनाकर रखें। आप किसी को धन देने से बचें, नहीं तो आपके उस धन के वापस आने की संभावना बहुत कम है। आप किसी नए वाहन को घर लेकर आ सकते हैं। यदि आप किसी नए काम की शुरुआत करें, तो उसमें किसी अनुभव भी व्यक्ति से सलाह अवश्य करें। वाहनों के प्रयोग से सावधान रहना होगा।
मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)
मकर राशि के जातकों के लिए आज का दिन बाकी दिनों की तुलना में अच्छा रहने वाला है। व्यवसाय में आपके किसी काम के योग बनते दिख रहे हैं। आपको किसी नए मकान, वाहन आदि के खरीदारी करना अच्छा रहेगा। आप जिस काम में हाथ डालेंगे, उसमें आपको सफलता अवश्य मिलेगी, लेकिन आप अपने मित्रों के साथ कुछ समय मौज मस्ती करने में व्यतीत करेंगे। जो विद्यार्थी विदेशों से शिक्षा ग्रहण करना चाहते हैं, वह कहीं आवेदन कर सकते हैं। आपको लेनदेन से संबंधित मामलों में स्पष्टता बनाए रखनी होगी।
कुंभ दैनिक राशिफल (Aquarius Daily Horoscope)
आज का दिन पुराने वाद विवाद से दूर रहने के लिए रहेगा, क्योंकि कुछ पारिवारिक समस्याएं सिर उठा सकती है, जिसमें आप दोनों पक्षों को सुनकर कोई निर्णय ले, तो आपके लिए बेहतर रहेगा। आप अपनी आय को बढ़ाने के प्रयासों में तेजी बनाएं रखें। बिजनेस में अपने विरोधियों पर पूरी निगरानी बनाकर रखें, क्योंकि वह आपके किसी काम को बिगड़ने की कोशिश कर सकते हैं। संतान को किसी शारीरिक कष्ट के होने से आपका मन परेशान रहेगा और आप भगवान की भक्ति करने में लगे रहेंगे। विद्यार्थियों को परीक्षा की तैयारी में मेहनत में कोई कसर नहीं छोड़नी है।
मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope)
आज का दिन राजनीति में कार्यरत लोगों के लिए अच्छा रहने वाला है, क्योंकि उन्हें कोई बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है और उनके पद में भी वृद्धि होगी। कुछ विशेष व्यक्तियों के संपर्क में आने से आपको अच्छा लाभ मिल सकता है। व्यवसाय में आप किसी नई योजना की शुरुआत कर सकते हैं, जो आपके लिए अच्छी रहेगी। प्रॉपर्टी डीलिंग का काम कर रहे लोग आज किसी बड़ी डील को फाइनल करेंगे, जो भविष्य में आपके लिए अच्छा लाभ लेकर आएगा। जीवनसाथी से संबंधों में यदि कटुता चल रही थी, तो वह आज दूर होगी और दोनों एक दूसरे के प्रेम में डूबे नजर आएंगे

समाधान-भविष्य यहीं छिपा है: अपने बिस्तर के बगल में समुद्री नमक का एक छोटा कटोरा रखना नकारात्मक ऊर्जा को दूर करने का एक प्रभावी तरीका माना जाता है। अपने खनिज गुणों के कारण, ऐसा माना जाता है कि समुद्री नमक में जानबूझकर घर के आसपास रखे जाने पर नकारात्मक या अवांछित ऊर्जा को अवशोषित करने की क्षमता होती है। इस प्राकृतिक खनिज की शक्ति का उपयोग करके और सकारात्मक इरादा स्थापित करके, आप अपने रहने की जगह में अधिक सामंजस्यपूर्ण और संतुलित ऊर्जा पैदा कर सकते हैं।
यह ध्यान रखना महत्वपूर्ण है कि यह अभ्यास इरादे और दिमागीपन के सिद्धांतों में निहित है। नकारात्मकता को दूर करने के विशिष्ट उद्देश्य से समुद्री नमक डालकर, आप ऊर्जावान सफाई के एक रूप में संलग्न हो रहे हैं जिसका उपयोग सदियों से किया जाता रहा है। चाहे आप आध्यात्मिक परंपराओं का पालन करते हों या बस अपने घर में अधिक सकारात्मक माहौल को बढ़ावा देना चाहते हों, इरादे से समुद्री नमक रखने का कार्य एक सार्थक और प्रतीकात्मक अभ्यास हो सकता है।
तो, अगली बार जब आपको हवा को साफ़ करने और अधिक शांत वातावरण बनाने की आवश्यकता महसूस हो, तो इस सरल लेकिन शक्तिशाली अनुष्ठान को अपनी दैनिक दिनचर्या में शामिल करने पर विचार करें। थोड़े से समुद्री नमक और एक केंद्रित इरादे के साथ, आप अपने व्यक्तिगत स्थान में सकारात्मक ऊर्जा और शांति को आमंत्रित कर सकते हैं।
SAMADHAN-THE FUTURE LIES HERE: Placing a small bowl of sea salt next to your bed is believed to be an effective method for dispelling negative energy. Due to its mineral properties, sea salt is thought to have the ability to absorb negative or unwanted energy when deliberately placed around the home. By harnessing the power of this natural mineral and setting a positive intention, you can create a more harmonious and balanced energy within your living space.
It’s important to note that this practice is rooted in the principles of intention and mindfulness. By placing the sea salt with the specific purpose of dispelling negativity, you are engaging in a form of energetic cleansing that has been utilized for centuries. Whether you follow spiritual traditions or simply wish to promote a more positive atmosphere in your home, the act of placing sea salt with intention can be a meaningful and symbolic practice.
So, next time you feel the need to clear the air and create a more serene environment, consider incorporating this simple yet powerful ritual into your daily routine. With a little sea salt and a focused intention, you can invite positive energy and tranquility into your personal space.
Heartiest congratulations and good blessings to those whose birthday it is today.
The last radix of the astrological number is nine. You are very courageous. A special kind of intensity is found in your nature. You are truly an epitome of enthusiasm and courage. Mars is considered the commander among the planets. Hence, you have natural leadership ability. But you cannot be considered intelligent. Your birthday numbers added together make nine.
This radix is under the control of Mars, the son of land. People with the radix number of Mars are also clever and playful. You also take special pleasure in fights. You could be described as a quirky adventurer.
Auspicious dates: 9, 18, 27
Lucky numbers: 1, 2, 5, 9, 27, 72
Auspicious years: 2025, 2036, 2045
Presiding deities: Hanumanji, Maa Durga.
Auspicious color: red, saffron, yellow
Horoscope according to date of birth:
Increase in jurisdiction is possible. Obstacles coming in job will be removed. Health will also be fine. Politicians can taste success. You will be happy to get support from friends and family. You will move towards progress by making good use of your power. Family disputes will be resolved. You will get success in important work plans.
Aries Daily Horoscope
Today is going to be a normal day for you. Don’t spend your time sitting idle here and there, otherwise you will regret it later. Your work may stop. The feeling of love and cooperation will remain in your mind. People in the family may get angry with your words. If you borrow money from any of your friends, it may create a rift in your relationships. You will pay full attention to renovating your house, in which you will spend a good amount of money. You will get ample support and companionship from your spouse.
Taurus Daily Horoscope
Today is going to be a normal day for you. Your spouse will fully support you in your work. You will have to bring some changes in your nature, only then people will be attracted towards you. Some of your long pending work may be completed. You will be worried about something in the workplace, due to which you will remain stressed. You may get some new rights in the workplace, it will be better for you if you ask your parents. You will participate in some religious event, where you should not give advice to anyone without asking.
Gemini Daily Horoscope
Today will be full of ups and downs for you. Your mind will remain troubled due to ups and downs in business. You will be under some unnecessary stress, due to which there will be obstacles in your work. If you ask for any help from your siblings regarding your money related problems, you will get that help easily. You can go on a short distance trip for your business work. You will be busy due to the arrival of a guest in the family. You will have to take any decision very thoughtfully.
Cancer Daily Horoscope
Today is going to be beneficial for you. Some of your business plans will gain momentum, which will give you good profits. You will spend a good time with family members. Your father may feel bad about something. A family member may go away from home for a job. You can finalize a deal in partnership. You seem to be getting respect from your in-laws. All the family members will remain busy due to any puja being organized at your home. Small children may make requests of you for something.
Leo Daily Horoscope
Today will be a day for you to go on a long distance journey. If any of your work was pending for a long time, you can start it. You need to be careful while driving vehicles etc. People in the family will be troubled by opponents. Your opponents may cause some disruption in your work. People living a love life can go on a long drive with their partner. Do not reveal any thoughts running in your mind to any outsider today, otherwise he may take advantage of it.
Virgo Daily Horoscope
Today will be a day for you to purchase a new vehicle. There may be a fight in the family over any dispute related to ancestral property. You will remain troubled due to your arbitrary behavior. If there is any dispute between your spouse on any matter, then you should remain silent about it, otherwise a fight may occur. You will need the help of your colleagues in the workplace. You will spend a good amount of money on your luxuries, in which you will have to save your money for the future also. Some old disease of mother may re-emerge.
Libra Daily Horoscope
Today will be a happy day for you. You may go on a religious trip and will also invest some part of your money in charitable work. If there was bitterness in the relations in the family, it will go away and sweetness will come. You should not start any new work in partnership. There are chances of you getting profit in business. You will get a chance to meet someone special and you will enjoy cordial relations with your spouse and family members. You may have to lend money to someone for some work.
Scorpio Daily Horoscope
Today is going to be a day full of hustle and bustle for you. Due to some auspicious event being organized at your home, you will be busy in running around. Due to physical pain, you may face problems like headache, fatigue etc. You will also take out some time today to serve your parents. You will refresh some old memories by meeting family members. You can take a major decision regarding your child’s career. If you were worried about your financial situation, it will also go away because you can get your pending money.
Sagittarius Daily Horoscope
Today will be a day for you to be careful in any legal matter. Due to excessive work, it can affect your health. There is a possibility of some loss in your business, so you should keep monitoring it. You should avoid giving money to anyone, otherwise your chances of getting that money back are very less. You may bring a new vehicle home. If you start any new work, then definitely consult someone with experience in it. One has to be careful while using vehicles.
Capricorn Daily Horoscope
Today is going to be a better day than other days for Capricorn people. There are possibilities of some work for you in business. It would be good for you to purchase a new house, vehicle etc. You will definitely get success in whatever work you undertake, but you will also spend some time having fun with your friends. Students who want to study from abroad can apply anywhere. You have to maintain clarity in matters related to transactions.
Aquarius Daily Horoscope
Today will be a day to stay away from old debates, because some family problems may arise, in which it will be better for you if you take a decision after listening to both the sides. You should keep pace with your efforts to increase your income. Keep a close watch on your opponents in business, because they may try to spoil any of your work. Your mind will remain troubled due to any physical problem faced by your child and you will remain engaged in worshiping God. Students should leave no stone unturned in their hard work while preparing for the examination.
Pisces Daily Horoscope
Today is going to be a good day for people working in politics, because they may get some big responsibility and their position will also increase. You can get good benefits by coming in contact with some special people. You can start a new plan in business, which will be good for you. People working in property dealing will finalize a big deal today, which will bring good profits for you in future. If there was bitterness in the relationship with the spouse, it will go away today and both will be seen immersed in each other’s love.
Leave a Reply