हर हर महादेव
सनातन पंचांग — 27 सितंबर 2026
आज का नवीन मनोवैज्ञानिक विचार
Richard M. Ryan
American Clinical Psychologist, Professor Emeritus of Psychology, University of Rochester
Co-developer of Self-Determination Theory
“We were always struck by the natural energies people had — we realised people really want to learn, they’re naturally interested and there are a lot of internal motivations that don’t depend on external reinforcements like carrots and sticks.”
“हम हमेशा मनुष्य के भीतर मौजूद स्वाभाविक ऊर्जा से प्रभावित रहे हैं। हमने समझा कि लोग स्वाभाविक रूप से सीखना चाहते हैं, उनमें जिज्ञासा होती है और उनकी अनेक आंतरिक प्रेरणाएँ ऐसी होती हैं जिन्हें बाहरी पुरस्कार या दंड की आवश्यकता नहीं होती।”
मनुष्य को हर काम करने के लिए पुरस्कार, प्रशंसा या डर की आवश्यकता नहीं होती।
हमारे भीतर कुछ ऐसी प्रेरणाएँ होती हैं जो स्वयं हमारे मूल्यों, रुचि, उद्देश्य और आत्म-विकास से आती हैं।
जब हम कोई काम केवल इसलिए करते हैं कि लोग हमारी प्रशंसा करें, हमें पैसा मिले या हमें दूसरों से बेहतर समझा जाए, तो हमारी प्रेरणा बाहरी हो सकती है।
लेकिन जब हम वही काम सीखने, सेवा करने, अपने कर्तव्य को निभाने या अपने जीवन के उद्देश्य से जुड़कर करते हैं, तो उसके पीछे आंतरिक प्रेरणा होती है।
मनोवैज्ञानिक व्याख्या:
Richard Ryan और Edward Deci की Self-Determination Theory के अनुसार मनुष्य की स्वस्थ motivation केवल reward और punishment से नहीं समझी जा सकती। Autonomy, competence और relatedness जैसी मूलभूत psychological needs motivation और well-being में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं।
Ryan के हालिया 2026 संवाद में भी उन्होंने बताया कि मनुष्य के भीतर सीखने और विकसित होने की स्वाभाविक ऊर्जा होती है और बाहरी “carrots and sticks” हमेशा आवश्यक नहीं होते।
इसका अर्थ यह नहीं है कि धन, पुरस्कार या प्रशंसा हमेशा गलत हैं। बात यह है कि यदि व्यक्ति की पूरी प्रेरणा केवल बाहरी स्वीकृति पर निर्भर हो जाए, तो उसका काम उसके अपने मूल्यों और उद्देश्य से दूर हो सकता है।
जीवन के उदाहरण:
1. काम और व्यवसाय
यदि व्यक्ति केवल पदोन्नति के लिए काम करता है, तो लक्ष्य पूरा होने के बाद प्रेरणा कम हो सकती है।
लेकिन यदि वह अपने काम को सीखने, विशेषज्ञता विकसित करने और समाज के लिए उपयोगी योगदान देने से जोड़ता है, तो काम का अर्थ अधिक गहरा हो सकता है।
2. परिवार
बच्चे को केवल पुरस्कार देकर पढ़ाने के बजाय उसे यह समझाना कि ज्ञान उसे स्वतंत्र, सक्षम और आत्मनिर्भर बनाने में मदद करेगा।
3. सेवा
यदि सेवा केवल प्रशंसा या सोशल मीडिया पर फोटो के लिए की जाए, तो उसका केंद्र बाहरी मान्यता हो सकता है।
लेकिन यदि सेवा करुणा और कर्तव्य की भावना से की जाए, तो उसका अर्थ व्यक्ति के भीतर से आता है।
4. आध्यात्मिक साधना
यदि कोई व्यक्ति केवल इसलिए पूजा करता है कि उसे कोई भौतिक लाभ मिल जाए, तो उसका उद्देश्य बाहरी परिणाम से जुड़ा है।
लेकिन यदि वही व्यक्ति ध्यान, जप या स्वाध्याय को आत्म-अनुशासन, शांति, आत्मबोध और ईश्वर-स्मरण से जोड़ता है, तो साधना का आधार भीतर की ओर हो जाता है।
भारतीय आध्यात्मिक संदर्भ:
भगवद्गीता का कर्मयोग इस विचार से एक महत्वपूर्ण समानता प्रस्तुत करता है।
“कर्मण्येवाधिकारस्ते मा फलेषु कदाचन।”
अर्थात हमारा अधिकार कर्म पर है, केवल उसके फल पर नहीं।
यह हमें यह सोचने के लिए प्रेरित करता है कि:
मैं यह कर्म क्यों कर रहा हूँ?
केवल फल के लिए?
प्रशंसा के लिए?
दूसरों को पीछे छोड़ने के लिए?
या अपने कर्तव्य, मूल्य और धर्म की भावना से?
जब कर्म केवल बाहरी पुरस्कार का साधन नहीं रह जाता और वह स्वधर्म तथा उद्देश्य से जुड़ता है, तो व्यक्ति के भीतर एक अलग प्रकार की स्थिर प्रेरणा विकसित हो सकती है।
स्वामी विवेकानंद का कर्मयोग भी इसी दिशा में प्रेरित करता है — कर्म को केवल व्यक्तिगत लाभ के लिए नहीं, बल्कि आत्म-विकास और लोकहित से जोड़ना।
आज का छोटा आत्मचिंतन:
आज अपने किसी एक महत्वपूर्ण काम के बारे में स्वयं से पूछिए:
“अगर इस काम के लिए मुझे कोई प्रशंसा, पुरस्कार या पहचान न मिले, तो क्या मैं फिर भी इसे करना चाहूँगा?”
यदि उत्तर हाँ है, तो संभव है कि उस काम में आपकी कोई गहरी आंतरिक प्रेरणा जुड़ी हुई है।
यदि उत्तर नहीं है, तो स्वयं से पूछिए:
“मैं इस काम को अपने किसी बड़े मूल्य या उद्देश्य से कैसे जोड़ सकता हूँ?”
आज का चिंतन:
हर काम का मूल्य केवल उससे मिलने वाले पुरस्कार में नहीं होता। कभी-कभी सीखना, सेवा करना, संबंध निभाना और अपने मूल्यों के अनुसार जीना ही सबसे बड़ी आंतरिक प्रेरणा बन जाता है।
आज का संकल्प:
“मैं आज अपने कार्यों को केवल बाहरी प्रशंसा और पुरस्कार से नहीं, बल्कि अपने मूल्यों, कर्तव्य, सीखने और जीवन के उद्देश्य से जोड़ने का प्रयास करूँगा।”
आज का सनातन संदेश:
जो कर्म केवल प्रशंसा के लिए किया जाता है, वह प्रशंसा समाप्त होते ही कमजोर पड़ सकता है।
जो कर्म कर्तव्य और उद्देश्य से जुड़ जाता है, उसमें भीतर से ऊर्जा पैदा हो सकती है।
आज का सूत्र:
“बाहरी पुरस्कार आपको प्रेरित कर सकते हैं, लेकिन जीवन का गहरा उद्देश्य भीतर की प्रेरणा को जगाता है।”
🙏🏻 हर हर महादेव🙏🏻
🚩 ~ सनातन पंचांग ~ 🚩
🌤️ दिनांक – 27 सितंबर 2026
🌤️ दिन – रविवार
🌤️ विक्रम संवत – 2083 (गुजरात अनुसार 2082)
🌤️ शक संवत – 1948
🌤️ अयन – दक्षिणायन
🌤️ ऋतु – शरद ऋतु
🌤️ मास – आश्विन (गुजरात-महाराष्ट्र भाद्रपद)
🌤️ पक्ष – कृष्ण
🌤️ तिथि – प्रतिपदा रात्रि 08:58 तक तत्पश्चात द्वितीया
🌤️ नक्षत्र – उत्तरभाद्रपद सुबह 11:08 तक तत्पश्चात रेवती
🌤️ योग – वृद्धि सुबह 11:17 तक तत्पश्चात ध्रुव
🌤️राहुकाल – शाम 05:00 से शाम 06:30 तक
🌤️ सूर्योदय – 06:29
🌤️ सूर्यास्त – 06:29
👉 दिशाशूल – पश्चिम दिशा में
🚩व्रत पर्व विवरण – प्रतिपदा का श्राद्ध
विशेष – प्रतिपदा को कूष्माण्ड (कुम्हड़ा पेठा) न खाएं क्योकि यह धन का नाश करने वाला है (ब्रह्मवैवर्त पुराण, ब्रह्म खंडः 27.29-38)
💥 चतुर्मास के दिनों में ताँबे व काँसे के पात्रों का उपयोग न करके अन्य धातुओं के पात्रों का उपयोग करना चाहिए।(स्कन्द पुराण)
💥 चतुर्मास में पलाश के पत्तों की पत्तल पर भोजन करना पापनाशक है।
🚩~सनातन पंचांग ~🚩
👉🏻 पितृ पक्ष में तिथियों पर करें श्राद्ध! पूर्वज संतुष्ट होकर देंगे शुभ आशीर्वाद
🌷 श्राद्ध के दिन 🌷
🙏🏻 जिस दिन आप के घर में श्राद्ध हो उस दिन गीता का सातवें अध्याय का पाठ करें। पाठ करते समय जल भर के रखें। पाठ पूरा हो तो जल सूर्य भगवन को अर्घ्य दें और कहें की हमारे पितृ के लिए हम अर्पण करते हें। जिनका श्राद्ध है , उनके लिए आज का गीता पाठ अर्पण।
🙏
🚩 ~ सनातन पंचांग ~ 🚩
🌷 श्राद्ध कर्म 🌷
🌞 अगर पंडित से श्राद्ध नहीं करा पाते तो सूर्य नारायण के आगे अपने बगल खुले करके (दोनों हाथ ऊपर करके) बोलें :
🌞 “हे सूर्य नारायण ! मेरे पिता (नाम), अमुक (नाम) का बेटा, अमुक जाति (नाम), (अगर जाति, कुल, गोत्र नहीं याद तो ब्रह्म गोत्र बोल दे) को आप संतुष्ट/सुखी रखें । इस निमित मैं आपको अर्घ्य व भोजन कराता हूँ ।” ऐसा करके आप सूर्य भगवान को अर्घ्य दें और भोग लगायें ।
🙏
🚩 ~ सनातन पंचांग ~ 🚩
🌷 तुलसी 🌷
🌿 *श्राद्ध और यज्ञ आदि कार्यों में तुलसी का एक पत्ता भी महान पुण्य देनेवाला है | पद्मपुराण
🚩 *~ सनातन पंचांग ~* 🚩
🌷 श्राद्ध के लिए विशेष मंत्र 🌷
🙏 ” ॐ ह्रीं श्रीं क्लीं स्वधादेव्यै स्वाहा । “
🌞 इस मंत्र का जप करके हाथ उठाकर सूर्य नारायण को पितृ की तृप्ति एवं सदगति के लिए प्रार्थना करें । स्वधा ब्रह्माजी की मानस पुत्री हैं । इस मंत्र के जप से पितृ की तृप्ति अवश्य होती है और श्राद्ध में जो त्रुटी रह गई हो वे भी पूर्ण हो जाती है।
🙏
🚩 ~ सनातन पंचांग ~ 🚩
🌷 श्राद्ध में करने योग्य 🌷
🙏 श्राद्ध पक्ष में १ माला रोज द्वादश मंत्र ” ॐ नमो भगवते वासुदेवाय ” की करनी चाहिए और उस माला का फल नित्य अपने पितृ को अर्पण करना चाहिए।
🙏
🚩 ~ सनातन पंचांग ~ 🚩
🙏🍀🌷🌻🌺🌸🌹🍁🌷🙏🌹 जिनका आज जन्मदिन है उनको हार्दिक शुभकामनाएं बधाई और शुभ आशीष 🌹
आपका जन्मदिन: 27 सितंबर
अंक ज्योतिष का सबसे आखरी मूलांक है नौ। आप बेहद साहसी हैं। आपके स्वभाव में एक विशेष प्रकार की तीव्रता पाई जाती है। आप सही मायनों में उत्साह और साहस के प्रतीक हैं। मंगल ग्रहों में सेनापति माना जाता है। अत: आप में स्वाभाविक रूप से नेतृत्त्व की क्षमता पाई जाती है। लेकिन आपको बुद्धिमान नहीं माना जा सकता। आपके जन्मदिन की संख्या आपस में जुड़ कर नौ होती है। यह मूलांक भूमि पुत्र मंगल के अधिकार में रहता है। मंगल के मूलांक वाले चालाक और चंचल भी होते हैं। आपको लड़ाई-झगड़ों में भी विशेष आनन्द आता है। आपको विचित्र साहसिक व्यक्ति कहा जा सकता है।
आपके लिए खास
शुभ दिनांक : 9, 18, 27
शुभ अंक : 1, 2, 5, 9, 27, 72
शुभ वर्ष : 2028, 2036, 2045
ईष्टदेव : हनुमान जी, मां दुर्गा।
शुभ रंग : लाल, केसरिया, पीला
आपकी जन्मतिथि के अनुसार भविष्यफल
करियर: अधिकार क्षेत्र में वृद्धि संभव है। नौकरी में आ रही बाधा दूर होगी। महत्वपूर्ण कार्य योजनाओं में सफलता मिलेगी। राजनैतिक व्यक्ति सफलता का स्वाद चख सकते हैं।
सेहत: स्वास्थ्य भी ठीक रहेगा।
परियार: मित्रों स्वजनों का सहयोग मिलने से प्रसन्नता रहेगी। आप अपनी शक्ति का सदुपयोग कर प्रगति की और अग्रसर होंगे। पारिवारिक विवाद सुलझेंगे।
🌹आज का राशिफल 🌹
दिनांक : 27 सितंबर 2026
मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
आज का दिन आपके लिए विषम फलदायी रहेगा। मध्यान तक का समय किसी कार्य को लेकर असमंजस में खराब होगा लेकिन आज आप जो भी निर्णय लेंगे निकट भविष्य में उसका सकारात्मक परिणाम देखने को मिलेगा। कार्य क्षेत्र पर लाभ हानि की परवाह किये बिना लेदेकर काम करेंगे। मध्यान बाद परिस्थिति बदलने से कार्यो में विलम्ब एवं असफलता मिलने से मानसिक चिंता के कारण परेशान रहेंगे सेहत में भी बदलाव आने से उत्साह घटेगा। खर्चे यथावत रहने से धन की कमी अनुभव होगी। छोटी यात्रा पर जा सकते है। आकस्मिक दुर्घटना अथवा बीमारी पर खर्च होगा। पारिवारिक वातावरण अशान्त रहेगा।
वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)
आज का दिन आपके लिए लाभदायक रहेगा। पूर्व में किये परिश्रम का आज फल धन लाभ अथवा किसी न किसी रूप में अवश्यके मिलेगा। पुराने धन की उगाही के लिए आज का दिन शुभ है देनदारी को भी तुरंत निपटाने के प्रयास करें अथवा कहा सुनी हो सकती है। व्यवसाय में अतिरिक्त आय होने से आय के मार्ग बनेंगे लेकिन खर्च भी आज अनियंत्रित रहने के कारण बचत नही कर पाएंगे। सरकारी कार्यो में आज विलम्ब होगा इसलिये ज्यादा समय व्यर्थ ना करें। सगे संबंधियों के मांगलिक आयोजन में सम्मिलित होंगे। दिखावे की मानसिकता से बचे बाद में परेशानी होगी। सेहत अधिक थकान होने से नरम होगी।
मिथुन👫 (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
आज का दिन भी आपके लिये शुभ रहेगा। व्यावसायिक क्षेत्र पर आज विविध क्षेत्रों से लाभ के अवसर मिलेंगे लेकिन लापरवाही के चलते सफलता कुछएक में ही मिल पाएगी। सामाजिक व्यवहारों के लिये दिनचार्य में बदलाव करना पड़ेगा मित्र परिचितों के आयोजनों में योगदान देंगे। नौकरी पेशा जातको को आज थोडा अधिक परिश्रम करना पड़ेगा इसका उचित लाभ भी मिलेगा लेकिन इंतजार के बाद ही। पारिवारिक आवश्यकताओ की पूर्ति पर खर्च करेंगे। थोड़ी नौक झोंक के बाद दाम्पत्य जीवन का सुख मिलेगा। छोटी यात्रा के योग भी है जो केवल खर्चीली ही रहेगी। कुछ समय के मानसिक तनाव को छोड़ सेहत ठीक रहेगी।
कर्क🦀 (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
आज का दिन आपके लिए मिश्रित फलदायक रहेगा। दिन के पूर्वार्ध में स्वभाव में जल्दबाजी रहने से कोई गलती होने की संभावना है धर्य से काम करें अन्यथा बाद में अपनी गलती का गुस्सा किसी और पर उतार कर अशांति फैलाएंगे। कार्य क्षेत्र पर जिस कार्य मे अधिक परिश्रम करेंगे उसकी जगह किसी अन्य मार्ग से धन लाभ होने पर अचंभित होंगे। मध्यान बाद का समय अशांति वाला रहेगा किसी पडोसी अथवा स्वजन से अहम् को लेकर टकराव की स्थिति बनेगी। कार्य स्थल पर भी उधारी वाले परेशान करेंगे किसी का आर्थिक सहयोग मिलने से समस्या कुछ कम होगी। बुजुर्गो का सहयोग मार्गदर्शन मिलेगा। शुभ आयोजनों में सम्मिलित होंगे।
सिंह🦁 (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
आज का दिन आपको मिला जुला फल देगा। दिन के आरंभ से मध्यान तक स्वभाव को नरम रखे अन्यथा पूर्व में बनाये व्यवहार खराब हो सकते है। मध्यान तक सार्वजनिक व्यवहारों से लाभ के अवसर मिलेंगे कार्य क्षेत्र पर मेहनत के अनुसार लाभ मिलेगा धन लाभ आवश्यकता अनुसार होने पर भी संतोष नही होगा। दोपहर बाद आपकी आलसी प्रवृति के कारण किसी महत्त्वपूर्ण कार्य अनुबंध के आज हाथ आते आते निकलने की संभावना है। शारीरिक एवं मानसिक विकारों के कारण बेचैनी रहेगी। किसी मित्र का सहयोग मिलने से लाभ होगा। भविष्य के लिये आज निवेश करने से बचें।
कन्या👩 (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
आज का दिन आपके लिए कई नए अवसर लाएगा लेकिन भाग्य भरोसे बैठने की स्थिति में परिणाम विपरीत बीबी हो सकते है मेहनत करने में आज कसर ना छोड़े बेरोजगारों को रोजगार की उम्मीद जगेगी व्यवसायी वर्ग को अतिरिक्त आय होने की संभावना अधिक है। किसी निकटस्थ के सहयोग से भाग्योदय होगा। नौकरी पेशा जातको को परिश्रम का उचित लाभ मिलेगा अधिकारी वर्ग आप के ऊपर विश्वास करेंगे। संध्या बाद उपहार सम्मान का लाभ मिलेगा मित्रों के साथ रमणीक स्थल पर घूमने का अवसर मिलेगा लेकिन आज बाहर की अपेक्षा घर मे थोड़ी खटपट रहने पर भी अधिक सुरक्षित अनुभव करेंगे। फिजूल खर्ची से बचें।
तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
आज दिन का आधा भाग आपके लिए विपरीत फलदायक रहेगा। आज मन दुविधा में रहने से निर्णय लेने की क्षमता न्यून रहेगी जिस कार्य को करने का प्रयास करें उसी में विलंब होगा आरम्भ होने के बाद भी सफलता संदिग्ध रहने के कारण उत्साह से काम नही कर पाएंगे। कार्य क्षेत्र एवं घर मे किसी न किसी बात पर तकरार की स्थिति बनेगी कुछ भी बोलने से पहले एक बार विचार अवश्य करें। किसी भी बड़े कार्य को करने से पहले अनुभवियों की सलाह लेना हितकर रहेगा। भावनाओ में बहकर अनुचित कार्य से बचे। मध्यान से बुद्धि विवेक विकसित होगा अपने व्यवहार की ग्लानि होने पर परिजनों से स्नेहपूर्ण सम्बन्ध बनेंगे। आध्यत्म का सहारा लें।
वृश्चिक🦂 (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
आज का दिन आपको मिला-जुला फल प्रदान करेगा। दिन के आरम्भ में कई लाभ के अवसर आएंगे। परंतु अनिर्णय की स्थिति के कारण इनका समय पर लाभ नहीं ले पाएंगे। नौकरी अथवा स्थान परिवर्तन के भी योग है। आज कोई भी निर्णय जल्दबाजी में ना ले अन्यथा बाद में पछताना पड़ेगा। महिला वर्ग विशेष कर स्थिति को भापकर ही कुछ बोले बेतुकी बातो से आस पास का वातावरण खराब हो सकता है। नौकरी पेशाओ को आज भाग्य में कुछ कमी अनुभव होगी लापरवाही में कार्य करने पर अधिकारियो से बहस होगी। सरकारी कार्यो में विघ्न आएंगे आज ना ही करें। परिजनों का सहयोग केवल स्वार्थी के लिये ही मिलेगा। सेहत में कुछ न कुछ कमी लगी रहेगी।
धनु🏹 (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)
बीते दिन की तुलना में आज का दिन राहत वाला रहेगा परन्तु स्वभाव में थोड़ी गरमी आज भी बनी रहेगी लोग आपसे बात करने में झिझकेंगे। सेहत के दृष्टिकोण से आज का दिन शुभ रहेगा बीमारियों से निजात मिलेगी लेकिन थोड़ा बहुत आलस्य बना रहेगा। कार्य क्षेत्र पर आज पूरा ध्यान देंगे थोड़े परिश्रम से नए अनुबंध मिल सकते है मध्यान के बाद जहां से उम्मीद नही होगी वहां से आकस्मिक लाभ होगा। महिला मित्र से सम्बन्ध प्रगाढ़ होंगे फिर भी मर्यादा बनाये रखें संध्या के बाद का समय रिश्तेदारी अथवा परिवारिक मांगलिक आयोजन में व्यस्त रहेंगे। वाहन चलाने में सावधानी बरतें चोटादि का भय है।
मकर🐊 (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)
आज के दिन का पहला हिस्सा आपके लिए उतार चढ़ाव वाला रहेगा। सेहत में थोड़ी नरमी रहेगी। रुके हुए काम पूर्ण करने में अधिक संघर्ष करना पड़ेगा सहयोग की कमी रहने से मामूली कार्य भी पहाड़ जैसा लगेगा फिर भी मेहनत से पीछे ना हटे मध्यान बाद से परिस्थिति अनुकूल बनने लगेगी लेकिन मन मे चंचलता भी आने से निर्णय लेने में परेशानी होगी फिर भी मानसिक रूप से राहत मिलेगी। धन का निवेश आज भूलकर भी ना करें लंबी यात्रा से बचे हानि हो सकती है। स्वभाव में नरमी आने से परिजनों से सम्बन्ध मधुर होंगे लेकिन प्रेम प्रसंगों से मान हानि होगी। उलझनों से स्वयं को दूर रख आज शांति से समय बिताए।
कुंभ🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
आज का दिन आपके लिए मिश्रित फलदायक रहेगा। प्रातःकाल से ही किसी न किसी पारिवारिक अथवा सामाजिक कार्यो में व्यस्त रहने से कार्य क्षेत्र पर कम योगदान दे पाएंगे। नौकरी पेशा जातको को आज परिश्रम का उचित फल पाने के लिये अधिक मेहनत और नाराजगी का सामना करना पड़ेगा लेकिन पूर्व और आज मध्यान तक कि गई मेहनत का फल संध्या बाद से देखने को मिलेगा असंभव कार्य भी सम्भव होते प्रतीत होंगे। धन लाभ होने के साथ ही खर्च भी तुरंत हो जाएगा। मध्यान पश्चात मित्र-परिचितों के साथ मनोरंजन में समय व्यतीत करेंगे। व्यर्थ का धन खर्च अधिक होगा।
मीन🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
आज का दिन आपको शुभ फल प्रदान करने वाला रहेगा मध्यान तक किसी भी कार्य अथवा निर्णय लेने से पहले भविष्य में मिलने वाले परिणाम को देखकर ही कार्य करे सफलता की संभावना बढ़ेगी।दोपहर के बाद पूर्व में किये गए परिश्रम एवं प्रयास आज फलीभूत होंगे धन लाभ असमय होने से अधिक सतर्क रहना पड़ेगा। आकस्मिक यात्रा के कारण कार्य व्यवसाय में ठीक से समय नही दे पाएंगे फिर भी सहकर्मी एवं अधीनस्थों के सहयोग से काम चलता रहेगा। अधिकारी वर्ग आज मेहरबान रहेगा। अभीष्ट सिद्धि के योग है अतिआत्मविश्वाश से बचें। भावनाओ में बहकर सामर्थ्य से अधिक खर्च करेंगे बाद में पछताना ना पड़े इसका भी ध्यान रहे। सेहत संध्या बाद थोड़ी प्रतिकूल रहेगी।

Leave a Reply