Sanatan Panchang 11082026 Rashifal Samadhan

एम.आई.टी. (MIT) की प्रसिद्ध मनोवैज्ञानिक और समाजशास्त्री प्रोफेसर शेरी टर्कल (Sherry Turkle) का यह विचार आज की डिजिटल और बिखरी हुई (fragmented) दुनिया में इंसानी जुड़ाव को समझने का सबसे सटीक मनोवैज्ञानिक जरिया माना जाता है:

“We sacrifice conversation for mere connection… We are lonely, but we are afraid of intimacy. So we design technologies that give us the illusion of companionship without the demands of friendship.”

हिंदी अनुवाद: “हम सच्चे संवाद (बातचीत) की बलि देकर केवल डिजिटल ‘कनेक्शन’ चुन रहे हैं… हम अकेले हैं, लेकिन गहराई और आत्मीयता (intimacy) से डरते हैं। इसीलिए हमने ऐसी तकनीकें बनाई हैं जो हमें दोस्ती की जिम्मेदारियों के बिना साथ होने का भ्रम (illusion) देती हैं।”

इस Quote का अर्थ (Meaning)

डिजिटल दौर में हम हर वक्त नोटिफिकेशन, मैसेज और सोशल मीडिया से जुड़े हैं। फिर भी इंसान अंदर से खुद को अलग-थलग और अकेला महसूस कर रहा है। प्रो. टर्कल का मानना है कि हमने ‘साथ होने’ (Companionship) और ‘सिर्फ जुड़े रहने’ (Connectivity) के अंतर को भुला दिया है।

मनोवैज्ञानिक व्याख्या (Psychological Explanation)

  • ‘Goldilocks Effect’ (न ज्यादा पास, न ज्यादा दूर): इंसान आज ऐसा रिश्ता चाहता है जहां वह सामने वाले से दूरी भी बनाए रखे और अकेला भी न महसूस करे। मैसेजिंग और चैट ऐप्स हमें यह सुविधा देते हैं कि हम अपनी सुविधा अनुसार जवाब दें और अपनी कमजोरियों को छिपा सकें।
  • दोस्ती की जिम्मेदारियों से भागना: असली रिश्ते उलझे हुए, समय मांगने वाले और भावनात्मक रूप से चुनौतीपूर्ण होते हैं। तकनीक हमें बिना किसी भावनात्मक जोखिम के “साथ होने का अहसास” देती है, जिससे असली रिश्तों की मिठास और गहराई खत्म होती जा रही है।
  • एकांत (Solitude) का डर: जब हम अकेले रहने और अपने विचारों के साथ बैठने की क्षमता खो देते हैं, तो हम केवल अकेलेपन से बचने के लिए स्क्रीन की तरफ भागते हैं। यह जुड़ाव हमारी प्यास बुझाने के बजाय हमें और अकेला बना देता है।

आज के दौर में इसका सन्देश

बिखरी हुई दुनिया में सच्चा जुड़ाव स्क्रीन की संख्या से नहीं, बल्कि बातचीत की गहराई से तय होता है। अगर आप इस डिजिटल युग में भी मानसिक रूप से स्वस्थ और जुड़े रहना चाहते हैं, तो टेक्स्ट के बजाय आमने-सामने बैठकर बात करने (Face-to-Face Conversation) को प्राथमिकता देना शुरू करें।

🙏🏻 हर हर महादेव🙏🏻
WHATSAPP ON 9431848786 IF YOU CAN TO HELP THEM COME UP, THEY NEED YOU!
🚩 ~ सनातन पंचांग ~ 🚩

🌤️ दिनांक – 11 अगस्त 2026
🌤️ दिनमंगलवार
🌤️ विक्रम संवत 2083 (गुजरात अनुसार 2082)
🌤️ शक संवत -1948
🌤️ अयनदक्षिणायन
🌤️ ऋतुवर्षा ॠतु
🌤️ मासश्रावण ( गुजरात महाराष्ट्र अनुसार आषाढ)
🌤️ पक्षकृष्ण
🌤️ तिथिचतुर्दशी 12 अगस्त रात्रि 01:52 तक तत्पश्चात अमावस्या
🌤️ नक्षत्रपुनर्वसु सुबह 10:09 तक तत्पश्चात पुष्य
🌤️ योगसिद्धि शाम 06:51 तक तत्पश्चात व्यतीपात
🌤️राहुकालशाम 03:58 से शाम 05:35 तक
🌤️ सूर्योदय – 06:17
🌤️ सूर्यास्त – 07:10
👉 दिशाशूलउत्तर दिशा मे
🚩व्रत पर्व विवरणमासिक शिवरात्रि,मंगलागौरी पूजन,व्यतीपात योग (शाम 06:51 से 12 अगस्त दोपहर 03:26 तक)
💥विशेषचतुर्दशी  अमावस्या एवं व्रत के दिन स्त्रीसहवास तथा तिल का तेल खाना और लगाना निषिद्ध है। (ब्रह्मवैवर्त पुराण, ब्रह्म खंडः 27.29-38)
💥 चतुर्मास के दिनों में ताँबे काँसे के पात्रों का उपयोग करके अन्य धातुओं के पात्रों का उपयोग करना चाहिए।(स्कन्द पुराण)
💥 चतुर्मास में पलाश के पत्तों की पत्तल पर भोजन करना पापनाशक है।
🚩~सनातन पंचांग ~🚩

👉🏻 11 अगस्त के दुर्लभ महायोग पर चूकें नहीं! शिवलिंग पर 1 बेलपत्र का करें यह गुप्त उपाय, धन-धान्य बढ़ता ही रहेगा⤵️
शिवलिंग पर एक साफ बेलपत्र पर सफेद या अष्टगंध चंदन से ‘ॐ’ या अपनी मनोकामना का बीज मंत्र लिखकर, उसका चिकना भाग शिवलिंग की तरफ स्पर्श कराते हुए अर्पित करें। साथ ही “ॐ नमः शिवाय” का जप करें, इससे हर रुकी हुई बाधा दूर होती है।

🌷 नकारात्मक ऊर्जा मिटाने के लिए 🌷
12 अगस्त 2026 बुधवार को दर्श अमावस्या, श्रावण अमावस्या और हरियाली अमावस्या है।
🏡 घर में हर अमावस अथवा हर १५ दिन में पानी में खड़ा नमक और थोड़ा कपूर का पाउडर (१ लीटर पानी में ५० ग्राम खड़ा नमक) डालकर पोछा लगायें । इससे नेगेटिव एनेर्जी चली जाएगी । अथवा खड़ा नमक के स्थान पर गौझरण अर्क भी डाल सकते हैं । 🚩 *~ सनातन पंचांग ~* 🚩

🌷 अमावस्या 🌷
🙏🏻 अमावस्या के दिन जो वृक्ष, लता आदि को काटता है अथवा उनका एक पत्ता भी तोड़ता है, उसे ब्रह्महत्या का पाप लगता है (विष्णु पुराण)
🚩 ~ सनातन पंचांग ~ 🚩

🌷 धनधान्य सुखसंम्पदा के लिए 🌷
🔥 हर अमावस्या को घर में एक छोटा सा आहुति प्रयोग करें।
🍛 सामग्री : . काले तिल, . जौं, . चावल, . गाय का घी, . चंदन पाउडर, . गूगल, . गुड़, . देशी कर्पूर, गौ चंदन या कण्डा।
🔥 विधि: गौ चंदन या कण्डे को किसी बर्तन में डालकर हवनकुंड बना लें, फिर उपरोक्त वस्तुओं के मिश्रण से तैयार सामग्री से, घर के सभी सदस्य एकत्रित होकर नीचे दिये गये देवताओं की आहुति दें।
🔥 आहुति मंत्र 🔥
🌷 १. कुल देवताभ्यो नमः
🌷 २. ग्राम देवताभ्यो नमः
🌷 ३. ग्रह देवताभ्यो नमः
🌷 ४. लक्ष्मीपति देवताभ्यो नमः
🌷 ५. विघ्नविनाशक देवताभ्यो नमः

🚩 *~ सनातन पंचांग ~* 🚩

🙏🏻🌷💐🌸🌼🌹🍀🌺💐🙏🏻

🌹 जिनका आज जन्मदिन है उनको हार्दिक शुभकामनाएं बधाई और शुभ आशीष🌹
दिनांक 11 को जन्मे व्यक्ति का मूलांक 2 होगा, इस मूलांक को चंद्र ग्रह संचालित करता है। चंद्र ग्रह मन का कारक होता है। आप अत्यधिक भावुक होते हैं। ग्यारह की संख्या आपस में मिलकर दो होती है इस तरह आपका मूलांक दो होगा। आप स्वभाव से शंकालु भी होते हैं। दूसरों के दु:ख दर्द से आप परेशान हो जाना आपकी कमजोरी है। चंद्र ग्रह स्त्री ग्रह माना गया है। अत: आप अत्यंत कोमल स्वभाव के हैं।

आपमें अभिमान तो जरा भी नहीं होता। चंद्र के समान आपके स्वभाव में भी उतार-चढ़ाव पाया जाता है। आप अगर जल्दबाजी को त्याग दें तो आप जीवन में बहुत सफल होते हैं। आप मानसिक रूप से तो स्वस्थ हैं साथ ही शारीरिक रूप से आप हैं।

शुभ दिनांक : 2, 11, 20, 29

शुभ अंक : 2, 11, 20, 29, 56, 65, 92

शुभ वर्ष : 2027, 2029, 2036

ईष्टदेव : भगवान शिव, बटुक भैरव

शुभ रंग : सफेद, हल्का नीला, सिल्वर ग्रे

जन्मतिथि के अनुसार भविष्यफल :
किसी नवीन कार्य योजनाओं की शुरुआत करने से पहले बड़ों की सलाह लें। बगैर देखे किसी कागजात पर हस्ताक्षर ना करें। व्यापार-व्यवसाय की स्थिति ठीक-ठीक रहेगी। स्वास्थ्य की दृष्टि से संभल कर चलने का वक्त होगा। पारिवारिक विवाद आपसी मेलजोल से ही सुलझाएं। दखलअंदाजी ठीक नहीं रहेगी। लेखन से संबंधित मामलों में सावधानी रखना होगी।

मेष – पॉजिटिव- संतान से जुड़ी कोई योजना पूरी होने की अच्छी संभावना है। दिनचर्या और काम करने का तरीका व्यवस्थित रखेंगे, तो जरूरी काम अच्छे से पूरे होंगे। निवेश से जुड़े मामलों पर भी विचार करेंगे। सामाजिक गतिविधियों में रुचि रहेगी। नेगेटिव- बहस या विवाद के दौरान अपनी मर्यादा न भूलें, वरना आपकी छवि प्रभावित हो सकती है। प्रॉपर्टी और पैसों के लेन-देन से जुड़े काम फिलहाल टालना बेहतर होगा। मन का बार-बार भटकना भी परेशानी पैदा कर सकता है।

व्यवसाय- बिजनेस में कुछ बदलाव करने की जरूरत महसूस होगी। मीडिया और ऑनलाइन गतिविधियों से जुड़ी नई जानकारी हासिल करें, इससे आगे फायदा मिल सकता है। ऑफिस में राजनीति जैसा माहौल रह सकता है, इसलिए अपने काम पर ध्यान दें। लव- पति-पत्नी के अच्छे तालमेल से घर की व्यवस्था ठीक रहेगी। परिवार के साथ घूमने या मनोरंजन की योजना बनेगी। स्वास्थ्य- सेहत सामान्य रहेगी। कभी-कभी आत्मविश्वास कम महसूस हो सकता है। योग और मेडिटेशन मन शांत रखने में मदद करेंगे। भाग्यशाली रंग- सफेद, भाग्यशाली अंक- 9


  • वृष – पॉजिटिव- कोई महत्वपूर्ण काम अचानक पूरा होने से राहत मिलेगी और आत्मविश्वास बढ़ेगा। विद्यार्थियों को इंटरव्यू या प्रतियोगिता में महत्वपूर्ण उपलब्धि मिल सकती है। नेगेटिव- पड़ोसियों से बहस या कहासुनी हो सकती है। गैर जरूरी गतिविधियों में उलझकर अपने कामों को नजरअंदाज न करें। आज यात्रा टालना बेहतर होगा। समय का सही इस्तेमाल करें।

व्यवसाय- कारोबार में पैसों से जुड़ी समस्या का समाधान हो सकता है। ऑफिस की जरूरी फाइलें पूरी करने और पेमेंट कलेक्ट करने पर ज्यादा ध्यान दें। नौकरीपेशा लोगों पर काम का दबाव ज्यादा रहेगा और कुछ रुकावटें भी आ सकती हैं। लव- परिवार के लोगों के बीच अच्छा तालमेल रहेगा। ऐसे प्रेम संबंधों में समय बर्बाद न करें, जिनका कोई भविष्य नहीं दिख रहा हो। स्वास्थ्य- तनाव और थकान कम करने के लिए आराम करें। मेडिटेशन भी मन शांत रखने में मदद करेगा। भाग्यशाली रंग- हरा, भाग्यशाली अंक- 1

मिथुन – पॉजिटिव- घर की जरूरत और सुविधा से जुड़ी चीजों की खरीदारी हो सकती है। सामाजिक गतिविधियों से उपयोगी लोगों के संपर्क बढ़ेंगे। विद्यार्थियों को पढ़ाई से जुड़ी महत्वपूर्ण उपलब्धि मिल सकती है। नेगेटिव- परिवार के किसी सदस्य की गलत बात पर गुस्सा करने के बजाय शांति से समझाएं। घर के बड़े लोगों की सलाह को नजरअंदाज न करें। आज गैर जरूरी यात्रा टालना बेहतर होगा।

व्यवसाय- बिजनेस की योजनाएं और जरूरी जानकारी गोपनीय रखें। कंप्यूटर और मीडिया से जुड़े कारोबार में नए अवसर मिल सकते हैं। नौकरी में परिस्थितियां आपके पक्ष में रहेंगी और कर्मचारियों के बीच अच्छा तालमेल रहेगा। लव- परिवार में सुख-शांति रहेगी। दोस्तों और रिश्तेदारों से मुलाकात खुशी देगी। स्वास्थ्य- तनाव और थकान का असर काम करने की क्षमता पर पड़ सकता है। परिवार और मनोरंजन के लिए भी कुछ समय निकालें। भाग्यशाली रंग- गहरा नीला, भाग्यशाली अंक- 3


कर्क – पॉजिटिव- घर और बाहर की छोटी बातों को नजरअंदाज करने से तनाव से बचेंगे। अपने सपनों और योजनाओं को पूरा करने के लिए समय अच्छा है। पिता या पिता समान किसी व्यक्ति से उपहार या सहयोग मिल सकता है। नेगेटिव- दूसरों पर जरूरत से ज्यादा भरोसा न करें। अपनी योग्यता पर भरोसा रखें और काम की जरूरी बातें गोपनीय रखें। कोई करीबी व्यक्ति जलन के कारण आपकी आलोचना या बदनामी करने की कोशिश कर सकता है। गैर जरूरी बातों में समय बर्बाद न करें।

व्यवसाय- बिजनेस में मनचाहे नतीजे मिलने की उम्मीद है। पूरी मेहनत से काम करते रहें। प्रतिस्पर्धियों से सावधान रहना जरूरी होगा। किसी पर गलत आरोप लगाने या बेवजह विवाद करने से आपकी छवि प्रभावित हो सकती है। लव- घर का माहौल व्यवस्थित रहने से सुकून मिलेगा। शादीशुदा लोग किसी दूसरे व्यक्ति से जरूरत से ज्यादा नजदीकी बढ़ाने से बचें, वरना पारिवारिक परेशानी हो सकती है। स्वास्थ्य- सेहत अच्छी रहेगी। ज्यादा काम के कारण थकान हो सकती है, इसलिए पर्याप्त आराम करें। भाग्यशाली रंग- ऑरेंज, भाग्यशाली अंक- 6

सिंह – पॉजिटिव- अनुभवी लोगों का साथ मिलेगा। सोच-समझकर किए गए काम शांति से पूरे होते जाएंगे। बच्चों के भविष्य से जुड़ी कुछ योजनाएं भी आगे बढ़ेंगी। महत्वपूर्ण फैसला भावनाओं के बजाय समझदारी से लें। नेगेटिव- घर के किसी सदस्य की सेहत खराब होने से जरूरी काम रुक सकता है। परिस्थितियों के साथ तालमेल बनाकर रखें। अपनी निजी योजनाएं भी हर किसी से शेयर न करें। युवा दूसरों की मदद का इंतजार करने के बजाय अपनी क्षमता पर भरोसा रखें।

व्यवसाय- कारोबार में उतार-चढ़ाव रहेंगे, लेकिन समय रहते समाधान भी मिल जाएगा। कर्मचारियों और सहयोगियों का पूरा साथ मिलेगा। ऑफिस में कोई सहकर्मी आपके खिलाफ राजनीति कर सकता है, इसलिए सतर्क रहें। लव- पति-पत्नी के बीच प्यार और अच्छा तालमेल रहेगा। मनोरंजन की योजना बनेगी। लव पार्टनर के साथ लॉन्ग ड्राइव पर जा सकते हैं। स्वास्थ्य- आपकी सेहत अच्छी रहेगी। घर के किसी बड़े सदस्य की सेहत को लेकर चिंता हो सकती है। भाग्यशाली रंग- हरा, भाग्यशाली अंक- 8

कन्या – पॉजिटिव- भविष्य से जुड़ी किसी योजना पर काम शुरू करना चाहते हैं, तो समय अच्छा है। भावनाओं में बहने के बजाय समझदारी से फैसला लेने पर परिस्थितियां आपके पक्ष में रहेंगी। दोस्तों या रिश्तेदारों के साथ गेट-टुगेदर से खुशी मिलेगी। नेगेटिव- मुश्किल स्थिति में शांत रहकर फैसला लें, वरना मामला और बिगड़ सकता है। जरूरत हो, तो अनुभवी व्यक्ति की सलाह लें। आज ऐसा वादा न करें जिसे बाद में निभाना मुश्किल हो।

व्यवसाय- बिजनेस में बदलाव की जो योजनाएं बनाई हैं, उन पर पूरा ध्यान दें। ये बदलाव नई उपलब्धियां दिला सकते हैं। नौकरीपेशा लोग बड़े अधिकारी से बहस करने से बचें, वरना नुकसान हो सकता है। लव- जीवनसाथी का सहयोग आत्मविश्वास बढ़ाएगा। प्रेम संबंध में मनमुटाव हो सकता है। बातचीत में नरमी रखें। स्वास्थ्य- ज्यादा मानसिक काम के कारण सिर भारी महसूस हो सकता है। थोड़ा आराम करें। योग और मेडिटेशन भी मदद करेंगे। भाग्यशाली रंग- सफेद, भाग्यशाली अंक- 2

तुला – पॉजिटिव- निजी काम को लेकर बनाई गई योजना सफल हो सकती है। इससे आत्मविश्वास बढ़ेगा। घर के बड़े लोगों का प्यार और सहयोग मिलेगा। उधार दिया पैसा वापस मिलने से चिंता कम होगी। नेगेटिव- सही मौका सामने आए, तो जरूरत से ज्यादा सोचने में समय न गंवाएं, वरना मौका निकल सकता है। पुरानी नकारात्मक बातों को वर्तमान जीवन पर हावी न होने दें।

व्यवसाय- कारोबार में अचानक फायदा होने की स्थिति बन सकती है, लेकिन गलत या गैर कानूनी तरीके से फायदा लेने से बचें। इंपोर्ट-एक्सपोर्ट से जुड़ी डील करने से पहले पूरी जानकारी लें। ऑफिस की अव्यवस्था से कुछ परेशानियां बनी रह सकती हैं। लव- परिवार के साथ शॉपिंग और मनोरंजन में अच्छा समय बीतेगा। लव पार्टनर के साथ लॉन्ग ड्राइव का मौका मिल सकता है। स्वास्थ्य- घुटनों और पैरों में दर्द बढ़ सकता है। परेशानी लगातार रहे, तो डॉक्टर की सलाह लें और अपनी क्षमता के अनुसार हल्की गतिविधि करें। भाग्यशाली रंग- आसमानी, भाग्यशाली अंक- 1

वृश्चिक – पॉजिटिव- सामाजिक गतिविधियों में आपकी भागीदारी रहेगी और आपके व्यक्तित्व की अच्छी बातें लोगों के सामने आएंगी। ऑनलाइन गोष्ठी या सेमिनार में शामिल होने का मौका मिले, तो उसका फायदा उठाएं। आपके विचारों को महत्व मिलेगा। आगे बढ़ने के नए रास्ते भी सामने आ सकते हैं। नेगेटिव- दूर की यात्रा से मनचाहा फायदा मिलने की उम्मीद कम है, इसलिए मौजूदा कामों पर ध्यान देना बेहतर होगा। बेवजह गुस्सा और चिड़चिड़ापन परेशान कर सकता है। घर के बड़े लोगों की सलाह पर ध्यान दें।

व्यवसाय- कारोबार में काम का दबाव ज्यादा रहेगा। कर्मचारियों और सहयोगियों से अच्छे संबंध रखने से काम बेहतर होगा। नौकरीपेशा लोगों के ऑफिस में राजनीति हो सकती है। सतर्क रहें और अपने काम पर ध्यान दें। लव- पति-पत्नी के बीच अच्छा तालमेल रहेगा। बचपन के किसी दोस्त से मुलाकात पुरानी अच्छी यादें ताजा करेगी। स्वास्थ्य- ज्यादा तनाव और चिंता से सेहत प्रभावित हो सकती है। काम के बीच आराम करें और भोजन समय पर लें। भाग्यशाली रंग- ऑरेंज, भाग्यशाली अंक- 7

धनु – पॉजिटिव- अपनी समझदारी से किसी समस्या का समाधान निकाल लेंगे। काम के प्रति पूरी मेहनत अच्छे नतीजे देगी। दोस्तों और परिवार का भी पूरा सहयोग मिलेगा। नेगेटिव- भाई से किसी बात पर कहासुनी हो सकती है, लेकिन अनुभवी लोगों की मदद से मामला जल्दी सुलझ जाएगा। बच्चों की संगत और गतिविधियों पर ध्यान रखें। जरूरत पड़ने पर समय रहते सख्त फैसला लेना होगा।

व्यवसाय- इनकम की स्थिति बेहतर रहेगी। कार्यस्थल पर सुधार या निर्माण के काम में ज्यादा पैसा खर्च हो सकता है, लेकिन बड़ी आर्थिक परेशानी नहीं आएगी। युवाओं की पारिवारिक बिजनेस में रुचि बढ़ सकती है। लव- आपका रोमांटिक मूड पार्टनर के साथ संबंध बेहतर बनाएगा। प्रेम संबंध भी मर्यादा में रहेंगे। स्वास्थ्य- एसिडिटी और गैस की परेशानी हो सकती है। समय पर और संतुलित भोजन लें। समस्या बार-बार हो, तो डॉक्टर की सलाह लें। भाग्यशाली रंग- हरा, भाग्यशाली अंक- 5

मकर – पॉजिटिव- परिवार की कोई गलतफहमी दूर होने से संबंध बेहतर होंगे। संतान की पढ़ाई या करियर से जुड़ा महत्वपूर्ण फैसला परिवार में चर्चा के बाद लिया जा सकता है। आत्मविश्वास आगे बढ़ने में मदद करेगा। नेगेटिव- गैर जरूरी खर्चों पर नियंत्रण रखें। कोई करीबी व्यक्ति आपके खिलाफ अफवाह फैला सकता है, इसलिए आंख बंद करके किसी पर भरोसा न करें। विद्यार्थियों का पढ़ाई से ध्यान हट सकता है, जिसका असर नतीजों पर पड़ सकता है।

व्यवसाय- कारोबार के लिहाज से समय फायदेमंद रहेगा और आगे बढ़ने के मौके मिल सकते हैं। कार्यस्थल पर खुद मौजूद रहें। सहयोगियों के उपयोगी सुझावों पर ध्यान दें। नौकरीपेशा लोगों को नया काम या अतिरिक्त जिम्मेदारी मिल सकती है। बड़े अधिकारियों का सहयोग भी मिलेगा। लव- घर और काम के बीच अच्छा तालमेल रखने से परिवार का माहौल खुशनुमा रहेगा। प्रेम संबंधों में नजदीकी बढ़ेगी। स्वास्थ्य- ज्यादा काम से थकान हो सकती है। सेहत सामान्य रहेगी, लेकिन अपने आराम के लिए भी समय निकालें। भाग्यशाली रंग- लाल, भाग्यशाली अंक- 4

कुंभ – पॉजिटिव- मजबूत इरादे से जरूरी काम पूरे कर सकेंगे। आत्मविश्वास बनाए रखें। पूंजी निवेश की योजना पर विचार आगे बढ़ सकता है, लेकिन वास्तविक निवेश करने से पहले जोखिम और सभी जरूरी जानकारी अच्छी तरह जांच लें। घर की मरम्मत या रखरखाव के कामों में भी समय बीतेगा। नेगेटिव- बच्चों के साथ समय बिताएं और उनकी गतिविधियों तथा संगत पर ध्यान दें। युवा मौज-मस्ती में ज्यादा समय न गंवाएं, वरना करियर से जुड़े काम प्रभावित हो सकते हैं।

व्यवसाय- काम के सिलसिले में की गई छोटी यात्रा भविष्य में अच्छा अवसर दे सकती है। कुछ परेशानियां आएंगी, लेकिन समझदारी से उनका समाधान निकाल लेंगे। नौकरीपेशा लोग अपने काम में लापरवाही न करें। लव- परिवार के साथ अपनी बातें शेयर करने से समस्याओं का समाधान मिलेगा और रिश्ते मजबूत होंगे। स्वास्थ्य- डायबिटीज या ब्लड प्रेशर की समस्या है, तो नियमित जांच और इलाज में लापरवाही न करें। दिनचर्या व्यवस्थित रखें। भाग्यशाली रंग- पीला, भाग्यशाली अंक- 7

मीन – पॉजिटिव- दिन की शुरुआत में काम ज्यादा रहेगा, लेकिन मेहनत के अच्छे नतीजे मिलेंगे। किसी समारोह में शामिल होने का निमंत्रण मिल सकता है। लोगों से मेल-मुलाकात खुशी देगी। नेगेटिव- मनमुटाव की स्थिति में धैर्य रखें। गुस्से और जल्दबाजी से बचें। अचानक खर्च बढ़ने से बजट बिगड़ सकता है। विद्यार्थियों को पढ़ाई पर ज्यादा ध्यान देने की जरूरत होगी।

व्यवसाय- कारोबार की किसी समस्या का समाधान अपनी समझदारी से निकाल लेंगे। काम पर पूरा ध्यान देने से नई उपलब्धियां मिल सकती हैं। हालांकि फिलहाल कोई नया काम शुरू न करें। लव- घर का माहौल सुखद और शांत रहेगा। युवा प्रेम संबंध में ज्यादा समय देने के बजाय करियर पर ध्यान दें। स्वास्थ्य- थकान और नींद की कमी परेशान कर सकती है। पर्याप्त आराम करें और सोने का समय नियमित रखें। भाग्यशाली रंग- नीला, भाग्यशाली अंक- 5

Quote of the week

“Every sunset is an opportunity to reset. Every sunrise begins with new eyes.”

~ Richie Norton