🙏🏻 हर हर महादेव 🙏🏻
🧠 आज का मनोवैज्ञानिक विचार
“जिस व्यक्ति ने अपने मन को जीत लिया, उसने संसार की सबसे बड़ी विजय प्राप्त कर ली।”
🙏🏻 हर हर महादेव 🙏🏻
व्याख्या: मनुष्य की सबसे बड़ी लड़ाई बाहर की परिस्थितियों से नहीं, बल्कि अपने ही मन के भय, क्रोध, आलस्य और अस्थिरता से होती है। जो व्यक्ति अपने विचारों को सकारात्मक दिशा देता है, भावनाओं पर नियंत्रण रखता है और कठिन परिस्थितियों में भी संतुलित रहता है, वही वास्तविक विजेता कहलाता है। मन पर विजय आत्मबल, शांति और सफलता का द्वार खोलती है।
🙏🏻 हर हर महादेव🙏🏻
🌌 शनिदेव गायत्री मंत्र
॥ ॐ कृष्णाङ्गाय विद्महे रविपुत्राय धीमहि तन्नः शनिः प्रचोदयात् ॥
📿 मंत्र का सरल अर्थ
हम भगवान शनिदेव के श्याम वर्ण स्वरूप का ध्यान करते हैं।
जो सूर्यदेव के पुत्र हैं, उनका हम मनन करते हैं।
वे शनिदेव हमारी बुद्धि को प्रेरित करें और हमें सही मार्ग पर चलने की शक्ति दें।
🔍 शब्दार्थ
ॐ — परमात्मा का पवित्र प्रणव स्वरूप
कृष्णाङ्गाय विद्महे — हम श्यामवर्ण शरीर वाले भगवान शनि को जानते और ध्यान करते हैं।
रविपुत्राय धीमहि — सूर्यपुत्र शनिदेव का हम गहन चिंतन करते हैं।
तन्नः शनिः प्रचोदयात् — वे शनिदेव हमारी बुद्धि को धर्म, न्याय और सत्य के मार्ग में प्रेरित करें।
🪔 आध्यात्मिक महत्व
शनिदेव कर्मफलदाता हैं। वे मनुष्य को उसके कर्मों के अनुसार फल देते हैं। यह मंत्र:
• पाप कर्मों से बचने की प्रेरणा देता है। • धैर्य, अनुशासन और न्यायप्रियता बढ़ाता है। • शनि की साढ़ेसाती, ढैय्या और अशुभ प्रभावों को शांत करने में सहायक माना जाता है। • मानसिक भय, तनाव और निराशा को कम करता है। • जीवन में स्थिरता और कर्मनिष्ठा लाता है।
⏰ जप करने का श्रेष्ठ समय
• शनिवार प्रातःकाल या सूर्यास्त के बाद • शनि होरा • अमावस्या या शनि जयंती • पीपल वृक्ष के नीचे बैठकर
🔢 जप संख्या
• 11 बार — सामान्य शांति हेतु • 21 या 27 बार — विशेष कृपा हेतु • 108 बार — पूर्ण साधना हेतु
🪔 जप विधि
1. स्नान कर स्वच्छ काले, नीले या गहरे रंग के वस्त्र धारण करें।
2. शनिदेव या पीपल वृक्ष के समक्ष तिल के तेल का दीपक जलाएँ।
3. काले तिल, उड़द या नीले पुष्प अर्पित करें।
4. श्रद्धापूर्वक मंत्र का जप करें।
5. अंत में अपने कर्मों की शुद्धि और न्यायपूर्ण जीवन की प्रार्थना करें।
🌿 मनोवैज्ञानिक दृष्टिकोण
शनिदेव हमें सिखाते हैं कि जीवन की कठिनाइयाँ दंड नहीं, बल्कि आत्म-सुधार के अवसर हैं। यह मंत्र धैर्य, जिम्मेदारी और आत्म-अनुशासन विकसित करता है। नियमित जप से व्यक्ति परिस्थितियों को दोष देने के बजाय अपने कर्मों को सुधारने लगता है।
🙏🏻 प्रार्थना
हे कर्मफलदाता शनिदेव! हमारे दोषों को दूर करें, हमारी बुद्धि को धर्ममार्ग में प्रेरित करें, अनुशासन, धैर्य और न्यायप्रियता प्रदान करें, और हमारे जीवन को स्थिर, सफल एवं मंगलमय बनाएं।
॥ ॐ शं शनैश्चराय नमः ॥
🚩 जय शनिदेव महाराज 🚩
🙏🏻 हर हर महादेव 🙏🏻
🚩 ~ सनातन पंचांग ~ 🚩
🌤️ दिनांक – 09 मई 2026 🌤️ दिन – शनिवार 🌤️ विक्रम संवत – 2083 (गुजरात अनुसार 2082) 🌤️ शक संवत – 1948 🌤️ अयन – उत्तरायण 🌤️ ऋतु – ग्रीष्म ऋतु 🌤️ मास – ज्येष्ठ (गुजरात-महाराष्ट्र वैशाख) 🌤️ पक्ष – कृष्ण 🌤️ तिथि – सप्तमी दोपहर 02:02 तक तत्पश्चात अष्टमी 🌤️ नक्षत्र – श्रवण रात्रि 11:24 तक तत्पश्चात धनिष्ठा 🌤️ योग – शुक्ल 10 मई रात्रि 02:36 तक तत्पश्चात ब्रह्म 🌤️ राहुकाल – सुबह 09:19 से सुबह 10:57 तक 🌤️ सूर्योदय – 06:04 🌤️ सूर्यास्त – 07:05 👉 दिशाशूल – पूर्व दिशा में 🚩 व्रत पर्व विवरण – विशेष व्रत नहीं
💥 विशेष – सप्तमी को ताड़ का फल खाने से रोग बढ़ता है तथा शरीर का नाश होता है। (ब्रह्मवैवर्त पुराण, ब्रह्म खंडः 27.29-34)
💥 ब्रह्म पुराण के 118वें अध्याय में शनिदेव कहते हैं- “मेरे दिन अर्थात शनिवार को जो मनुष्य नियमित रूप से पीपल के वृक्ष का स्पर्श करेंगे, उनके सब कार्य सिद्ध होंगे तथा मुझसे उनको कोई पीड़ा नहीं होगी। जो शनिवार को प्रातःकाल उठकर पीपल के वृक्ष का स्पर्श करेंगे, उन्हें ग्रहजन्य पीड़ा नहीं होगी।”
💥 शनिवार के दिन पीपल के वृक्ष का दोनों हाथों से स्पर्श करते हुए “ॐ नमः शिवाय” का 108 बार जप करने से दुःख, कठिनाई एवं ग्रहदोषों का प्रभाव शांत हो जाता है।
💥 हर शनिवार को पीपल की जड़ में जल चढ़ाने और दीपक जलाने से अनेक प्रकार के कष्टों का निवारण होता है।
🚩 ~ सनातन पंचांग ~ 🚩
🌷 नौकरी मिलने में समस्या 🌷
🧑🏻 जिनको नौकरी नहीं मिलती या मिलती है पर छूट जाती है वे लोग शनिवार या मंगलवार अथवा दोनों दिन पीपल की परिक्रमा करें। अपने हाथ से सादा जल लें उसमें थोड़े काले तिल और थोड़ा गंगाजल मिलाकर पीपल पर चढ़ाएँ। परिक्रमा करते समय मंत्र जप करें, कुछ समय ध्यान करें तथा आदित्य हृदय स्तोत्र का पाठ करें। इससे नौकरी और करियर संबंधी बाधाएँ धीरे-धीरे दूर होने लगती हैं।
🙏🏻 🚩 ~ सनातन पंचांग ~ 🚩
🌷 अचार विशेष 🌷
🍋 खट्टे आम का अचार अधिक मात्रा में खाने से लीवर पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ सकता है। नींबू का अचार अपेक्षाकृत हितकारी माना गया है, परंतु उसका सेवन भी संतुलित मात्रा में करें।
🙏🏻 🚩 ~ सनातन पंचांग ~ 🚩
🙏🏻🌷🌸🌼💐☘🌹🌻🌺🌷🙏🏻
🌹 जिनका आज जन्मदिन है उनको हार्दिक शुभकामनाएँ, बधाई और शुभ आशीष 🌹
आपका जन्मदिन: 9 मई
अंक ज्योतिष का सबसे आखिरी मूलांक नौ माना जाता है। यह मंगल ग्रह के प्रभाव में रहता है। आप साहसी, पराक्रमी और नेतृत्व क्षमता वाले व्यक्ति होते हैं। आपके भीतर ऊर्जा, संघर्ष शक्ति और उत्साह भरपूर रहता है। आप कठिन परिस्थितियों में भी डटकर खड़े रहने की क्षमता रखते हैं। कई बार आपका स्वभाव अत्यधिक स्पष्टवादी और उग्र भी हो सकता है, जिसके कारण लोग आपको गलत समझ बैठते हैं। फिर भी आप दिल से साफ और न्यायप्रिय होते हैं।
आपके लिए खास
शुभ दिनांक : 9, 18, 27
शुभ अंक : 1, 2, 5, 9, 27, 72
शुभ वर्ष : 2027, 2036, 2045
ईष्टदेव : हनुमान जी, माँ दुर्गा
शुभ रंग : लाल, केसरिया, पीला
आपकी जन्मतिथि के अनुसार भविष्यफल
करियर: आज आपके प्रयासों का प्रभाव दिखाई देगा। नौकरी और व्यवसाय में धीरे-धीरे बाधाएँ दूर होंगी। आपके अंदर नेतृत्व क्षमता बढ़ेगी।
परिवार और रिलेशन: परिवार में सामंजस्य बना रहेगा। पुराने विवाद सुलझ सकते हैं। मित्रों और संबंधियों का सहयोग मिलेगा।
महत्वपूर्ण कार्य: नई योजनाओं में सफलता मिल सकती है। राजनीतिक अथवा प्रशासनिक क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए समय अनुकूल रहेगा। स्वास्थ्य भी सामान्य रहेगा।
━━━━━━━━━━━━━━━━━━ 🔮 आज का सम्पूर्ण राशिफल – 09 मई 2026 ━━━━━━━━━━━━━━━━━━
मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ) आज के दिन आपमे धार्मिक भावनाए जागृत होंगी पूजा पाठ के लिए समय तो निकालेंगे लेकिन मन टोन टोटको पर ज्यादा विश्वाश करेगा लेकिन इनको करना ना करना एक बराबर ही है समय और धन की बर्बादी ही होगी। कार्य व्यवसाय से बीते दिनों की तुलना में लाभ में वृद्धि होगी। व्यवसाय में विस्तार के अवसर भी मिलेंगे परन्तु गलत मार्गदर्शन के कारण कर नही पाएंगे वर्तमान परिस्थित अनुसार आज काम मे विस्तार ना कर पाना अखरेगा लेकिन बाद में संतोष भी देगा। परिवार में बड़े बुजुर्गों से भाई बंधुओ को लेकर वैचारिक मतभेद रहेंगे। आवश्यक कार्य कल के लिए ना टाले संध्या बाद से सेहत में नरमी आने के कारण अधूरे रह सकते है।
वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो) आज का दिन पिछले दिनो की अपेक्षा बेहतर रहेगा सेहत में सुधार अनुभव करेंगे। प्रातः काल से ही व्यवसाय अथवा किसी आवश्यक घरेलू कार्य में विलंब होने की चिंता रहेगी लेकिन दोपहर बाद सही कार्य स्वतः ही व्यवस्थित होने लगेंगे। कार्य क्षेत्र पर अधिक प्रतिस्पर्धा का सामना करना पड़ेगा लेकिन आज आप दिन के आरम्भ में जो भी योजना बनाएंगे उसमे आज नही तो कल सफलता अवश्य मिलेगी इसलिये मेहनत में कमी ना रखे। धन के व्यर्थ कार्यो पर खर्च को रोकने में असमर्थ रहने के कर आर्थिक कारणों से असंतुष्ट ही रहेंगे कल से परिस्थिति हर प्रकार से पक्ष में रहेगी। सरकार संबंधित उलझनों में फंसने की भी संभावना है अनैतिक कार्यो से दूर रहे। धर्म कर्म में कम रुचि रहेगी। घर की बड़ी महिलाओ से कहा सुनी हो सकती है।
मिथुन👫 (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा) आज के दिन परिस्थितियां उलझन में डालने वाली बन रही है। आज कोई भी कार्य करने से पहले उसकी रूप रेखा अवश्य बना कर चले साथ ही हानि लाभ की समीक्षा भी पहले ही कर ले अन्यथा समय और धन की बर्बादी हो सकती है। दिनचर्या दिशाहीन रहने के कारण जिस भी कार्य को करेंगे उसे बीच मे ही अन्य काम पड़ने पर छोड़ना पड़ेगा। व्यवसाय में भी लाभ के पास पहुचते पहुचते भ्रमित हो जाएंगे। संध्या के आस पास ही थोड़ा बहुत धन लाभ हो सकेगा। नौकरी वाले जातक आज जल्दी से काम करने के मूड में नही रहेंगे। घरलू खर्चो में संकीर्णता दिखाना कलह का कारण बनेगा। महिलाए ईर्ष्या भाव से ग्रसित रहेंगी किस्मत को दोष देंगी। अकस्मात यात्रा के योग बन रहे है।
कर्क🦀 (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो) आज के दिन आपका मन काल्पनिक दुनिया की सैर करेगा मन मे खयाली पुलाव पकाएंगे लेकिन कर्म करने में लचीले रहेंगे। आज आप जिस भी कार्य को करेंगे उसकी सफ़लता असफ़लता किसी अन्य के हाथ मे रहेगी विशेष कर पति अथवा पत्नी से बनाकर चले अन्यथा अंत समय मे सारी योजना रखी रह जायेगी। मध्यान के आस पास अकस्मात ही कही से धन की प्राप्ती होगी इसी से दैनिक खर्च के साथ भविष्य के खर्च चलाने पड़ेंगे इसलिए फिजूल खर्ची पर नियंत्रण लाये। आज व्यसन अथवा दुराचरण से बच कर रहे पारिवारिक मान हानि के साथ शारीरिक रूप से भी नुकसान देह रहेगा। कमर से नीचे के भाग में कोई नया रोग उभरने की संभावना है।
सिंह🦁 (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे) आज के दिन से आप काफी आशाएं लगा कर रहेंगे परन्तु एक समय मे अधिक कार्य करने पर मतिभ्रम का शिकार बनेंगे। कार्य व्यवसाय सामान्य रहेगा लेकिन आकस्मिक कार्य आने पर उचित समय नही दे पाएंगे अधीनस्थ सहकर्मियों का ऊपर निर्भर रहना पड़ेगा। यात्रा की योजना दिन के आरंभ से ही बनेगी इस पर व्यर्थ खर्च भी करना पड़ेगा। घर मे संतान के कारण कोई नई परेशानी खड़ी होगी लेकिन उच्च पदस्थ लोगों का सहयोग मिलने से राहत मिल जाएगी। सरकार संबंधित कार्य संध्या से पहले पूर्ण करने का प्रयास करे अन्यथा कुछ समय के लिये लंबित रह जायेगा। परिवार की महिलाए विशेष कर स्त्री वर्ग मानसिक तनाव से ग्रसित रहेंगी। कंधे कमर अथवा अन्य शारीरिक जोड़ो में दर्द रह सकता है।
कन्या👩 (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो) आज के दिन आप पिछली गलतियों से सीख लेकर ही सभी क्षेत्र पर व्यवहार करेंगे इससे मान सम्मान में वृद्धि के साथ ही नुकसान में भी कमी आएगी। कार्य व्यवसाय अथवा सामाजिक क्षेत्र पर विरोधियो के प्रति नरम व्यवहार रखना आज कुछ ना कुछ लाभ ही देकर जाएगा। आज की मेहनत निकट भविष्य में धन लाभ के नए मार्ग खोलेगी इसमे कमी ना रखे। आज भी धन लाभ आशानुकूल रहेगा फिर भी धन संबंधित प्रसंग आने पर दिमाग गर्म होगा इससे बचे। महिला वर्ग कार्य समय पर करेंगी लेकिन अहसान भी जताएंगी। भाई बंधुओ को आपके अथवा आपको उनसे उनके सहयोग की आवश्यकता पड़ेगी व्यवहारिक रहे ईर्ष्या बनते कामो की बिगाड़ेगी। सेहत लगभग सामान्य ही रहेगी।
तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते) आज के दिन भी शांति से बिताने की आवश्यकता है। आज आप स्थित को भांप कर ही व्यवहार करेंगे परन्तु सामने वाला आपकी परिस्थिति का खयाल नही करेगा। धन सम्बन्धित मामले किसी ना किसी रूप में कलह का कारण बनेंगे इन्हें प्रेम से निपटाने का प्रयास करें। कार्य व्यवसाय से धन की आमद तो होगी लेकिन कोई न कोई खर्च लगा रहने से संध्या बाद हाथ खाली ही रह जायेगा। पति पत्नी की घरेलू कलह बाहर के लोगो तक न पहुचे इसका विशेष ध्यान रहे लोग सुलझाने की जगह आनंद लेंगे। संतानो का व्यवहार भी अनापेक्षित रहने से अंदर ही अंदर परेशान रहेंगे कहल बढ़ने के डर से विरोध भी नही कर पाएंगे। सेहत ठीक ही रहेगी। मध्य रात्रि बाद स्थिति में सुधार आने लगेगा।
वृश्चिक🦂 (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू) आज के दिन परिस्थितियां पहले से बेहतर बनेगी। आज आप किसी भी हालत में समझौता करने के पक्ष ने नही रहेंगे चाहे नुकसान ही क्यो ना हो। दिनचर्या कुछ मामलों को छोड़ सुव्यवस्थित रहेगी। काम धंधा भी मध्यान बाद अकस्मात गति पकड़ेगा लेकिन स्वभाव में नरमी रखे किसी व्यावसायिक अथवा अन्य प्रतिस्पर्धी से गरमा गरमी होने का असर व्यापारिक प्रतिष्ठा पर होगा। धन की आमद आज सहज रूप से ही हो जाएगी फिर भी असंतुष्टि में भाग दौड़ करेंगे। खर्च अनियंत्रित होंगे बचत ना के बराबर ही रहेगी। कन्या राशि के लोगो से बहस से बचे। घर मे किसी न किसी से रूठना मनाना लगा रहेगा। संतान का सहयोग मिलेगा। गठिया अथवा जननेन्द्रिय संबंधित समस्या उभरेगी।
धनु🏹 (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे) आज का दिन पहले की तुलना में सुधार वाला रहेगा लेकिन आज धन की प्राप्ति केवल जोखिम लेकर ही हो सकेगी। कार्य क्षेत्र पर हानि के भय से जल्दी से कोई बड़ा निर्णय नही लेंगे। भयभीत ना हो निसंकोच होकर किसी भी प्रकार का जोखिम विशेष कर निवेश करें वरना निकट भविष्य में आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ेगा। व्यवसाय में आज किया निवेश तुरंत लाभ तो नही देगा लेकिन आने वाले दिनों में इसका सकारत्मक परिणाम अवश्य मिल सकेगा। धर्म कर्म टोन टोटको में भी रुचि रहेगी इनपर समय और अल्प धन भी व्यय होगा। भाई बंधु और स्त्री वर्ग का मिजाज चढ़ा रहेगा सतर्क रहकर व्यवहार करें। सेहत में कुछ ना कुछ नुक्स लगा रहेगा।
मकर🐊 (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी) आज के दिन आप सुनेंगे सबकी लेकिन करेंगे अपने ही मन की फिर भी आज व्यवसाय से आकस्मिक लाभ होने पर स्थिति बिगड़ने नही पाएगी। दिन के आरंभ में जो लोग आपके निर्णयों के विरोध कर रहे थे सफर बाद वे ही समर्थन करते दिखेंगे। घर मे भाई बंधुओ से किसी पुश्तैनी अथवा व्यावसायिक बात को लेकर कहा सुनी हो सकती है। भागीदारी के कार्यो में निवेश से बचे अन्यथा हानि ही होगी इसके विपरीत एकल कार्यो में लाभ आवश्यकता से अधिक ही होगा। परिवार का वातावरण पल पल में बदलने पर असमंजस में रहेंगे। संताने जिद पर अडेंगी मांगे मनवाकर ही शांत होंगी। मुह पर मीठा बोलने वालों से सतर्क रहें खास कर धनु एवं कुम्भ राशि जातको पर जल्दी से विश्वास ना करें। मानसिक संतुष्टि नही रहेगी।
कुंभ🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा) आज भी आपका हठीला स्वभाव बनते कार्यो में विलंब करेगा। लोग आपसे व्यवहार तो करेंगे लेकिन केवल स्वार्थ पूर्ति के लिए ही अंदर से आदर का भाव नही रहेगा। कार्य क्षेत्र पर सहयोग की कमी रहेगी जिससे अधिकांश कार्य अपने ही बल करने पड़ सकते है। नौकरी पेशा लोग भी अधिकारियों से नाराजगी के चलते कार्यो को मनमाने ढंग से जल्दबाजी में करेंगे। धन की आमद आज जिस समय उम्मीद नही होगी तब अकस्मात ही होगी। आज विवेकी सोच रखें अन्यथा आने वाले दिनों में इसका अशुभ परिणाम अवश्य भोगना पड़ेगा। घर के सदस्य विशेष कर स्त्री अथवा संताने अपनी मांगे मनवाने के लिये अशांति फैलाएंगी। इन्हें समय पर पूरा करे वरना आने वाले कल शांति से बैठना मुश्किल होगा। संध्या बाद किसी अरिष्ट की आशंका से मन भयभीत रहेगा।
मीन🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची) आज का दिन बीते कल की तुलना में बेहतर रहेगा। समाज से सम्मान तो मिलेगा इसके लिए व्यस्तता से समय भी निकालना पड़ेगा। कार्य व्यवसाय में भी प्रगति होगी लेकिन धन लाभ के समय आश्वाशन ही मिलने से निराश रहेंगे। पूजा पाठ के लिए समय कम ही मिलेगा फिर भी परोपकार के अवसर खाली नही जाने देंगे। जरूरतमंदो को आप जितना हो सके उतना सहयोग करेंगे। व्यवसायी वर्ग कार्य स्थल की सुरक्षा सुनिश्चित करें निकट भविष्य में आगजनी अथवा अन्य किसी प्रकार से सामान अथवा आर्थिक क्षति होने की संभावना है। विरोधी पक्ष प्रबल रहेगा लेकिन परोपकार का पुण्य हानि नही होने देगा। संतानों अथवा घर के किसी सदस्य की गलत आदत से मन आहत होगा। घुटनो अथवा अन्य शारीरिक अंगों में निर्बलता रहेगी।
🙏🏻 आप सभी का दिन मंगलमय हो 🙏🏻
🚩 जय श्री राम । जय शनिदेव । हर हर महादेव । 🚩

Leave a Reply