🙏🏻हर हर महादेव 🙏🏻
🚩 *~ सनातन पंचांग ~* 🚩
🌤️ *दिनांक – 23 फरवरी 2026*
🌤️ *दिन – सोमवार*
🌤️ *विक्रम संवत 2082*
🌤️ *शक संवत -1947*
🌤️ *अयन – उत्तरायण*
🌤️ *ऋतु – वसंत ॠतु*
🌤️ *मास – फाल्गुन*
🌤️ *पक्ष – शुक्ल*
🌤️ *तिथि – षष्ठी सुबह 09:09 तक तत्पश्चात सप्तमी*
🌤️ *नक्षत्र – भरणी शाम 04:33 तक तत्पश्चात कृत्तिका*
🌤️ *योग – ब्रह्म सुबह 10:19 तक तत्पश्चात इन्द्र*
🌤️*राहुकाल – सुबह 08:31 से सुबह 09:58 तक*
🌤️ *सूर्योदय – 07:05*
🌤️ *सूर्यास्त – 06:39*
👉 *दिशाशूल – पूर्व दिशा मे*
🚩 *व्रत पर्व विवरण- होलाष्टक प्रारंभ*
💥 *विशेष – *षष्ठी को नीम की पत्ती, फल या दातुन मुँह में डालने से नीच योनियों की प्राप्ति होती है। (ब्रह्मवैवर्त पुराण, ब्रह्म खंडः 27.29-34)*
🚩 *~ सनातन पंचांग ~* 🚩
🌷 *ज्योतिष शास्त्र* 🌷
🙏🏻 *फाल्गुन मास की पूर्णिमा को होलिका दहन किया जाता है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार,इस दिन किए गए उपाय बहुत ही जल्दी शुभ फल प्रदान करते हैं। आज हम आपको होली पर किए जाने वाले ऐसे ही अचूक उपायों के बारे में बता रहे हैं,जो इस प्रकार हैं-*
🙏🏻 *1.होली की रात सरसों के तेल का चौमुखी दीपक घर के मुख्य द्वार पर लगाएं व उसकी पूजा करें। इसके बाद भगवान से सुख-समृद्धि की प्रार्थना करें। इस प्रयोग से हर प्रकार की बाधा का निवारण होता है।*
🙏🏻 *2.यदि व्यापार या नौकरी में उन्नति न हो रही हो,तो 21 गोमती चक्र लेकर होलिका दहन की रात में शिवलिंग पर चढ़ा दें। इससे बिजनेस में फायदा होने लगेगा।*
🙏🏻 *3.होली पर किसी गरीब को भोजन अवश्य कराएं। इससे आपकी मनोकामना पूरी होगी।*
🙏🏻 *4. यदि राहु के कारण परेशानी है तो एक नारियल का गोला लेकर उसमें अलसी का तेल भरें। उसी में थोड़ा सा गुड़ डालें और इस गोले को जलती हुई होलिका में डाल दें। इससे राहु का बुरा प्रभाव समाप्त हो जाएगा।*
🙏🏻 *5. धन हानि से बचने के लिए होली के दिन घर के मुख्य द्वार पर गुलाल छिड़कें और उस पर दोमुखी दीपक जलाएं। दीपक जलाते समय धन हानि से बचाव की कामना करें। जब दीपक बुझ जाए तो उसे होली की अग्नि में डाल दें। यह क्रिया श्रद्धापूर्वक करें, धन हानि नहीं होगी।*
🙏🏻 *6. घर की सुख-समृद्धि के लिए परिवार के प्रत्येक सदस्य को होलिका दहन में घी में भिगोई हुई दो लौंग, एक बताशा और एक पान का पत्ता अवश्य चढ़ाना चाहिए। साथ ही होली की 11 परिक्रमा करते हुए होली में सूखे नारियल की आहुति देनी चाहिए।*
🙏🏻 *7. अगर किसी ने आप पर कोई टोटका किया है तो होली की रात जहां होलिका दहन हो, उस जगह एक गड्ढा खोदकर उसमें 11 अभिमंत्रित कौड़ियां दबा दें। अगले दिन कौड़ियों को निकालकर अपने घर की मिट्टी के साथ नीले कपड़े में बांधकर बहते जल में प्रवाहित कर दें। जो भी तंत्र क्रिया आप पर किसी ने की होगी वह नष्ट हो जाएगी।*
🙏🏻 *8. यदि आपके घर में किसी भूत-प्रेत का साया है तो जब होली जल जाए, तब आप होलिका की थोड़ी-सी अग्नि अपने घर ले आएं और अपने घर के आग्नेय कोण में उस अग्नि को तांबे या मिट्टी के पात्र में रखें। सरसों के तेल का दीपक जलाएं। इस उपाय से आपकी परेशानी दूर हो जाएगी।*
🙏🏻 *9. बेरोजगार हैं तो होली की रात 12 बजे से पहले एक नींबू लेकर चौराहे पर जाएं और उसके चार टुकड़े कर चारों दिशाओं में फेंक दें। वापिस घर आ जाएं किन्तु ध्यान रहे, वापिस आते समय पीछे मुड़कर न देखें।*
🙏🏻 *10. यदि आपका पैसा कहीं फंसा है तो होली के दिन 11 गोमती चक्र हाथ में लेकर जलती हुई होलिका की 11 बार परिक्रमा करते हुए धन प्राप्ति की प्रार्थना करें..फिर एक सफेद कागज पर उस व्यक्ति का नाम लाल चन्दन से लिखें जिससे पैसा लेना है फिर उस सफेद कागज को 11 गोमती चक्र के साथ में कहीं गड्ढा खोदकर दबा दें। इस प्रयोग से धन प्राप्ति की संभावना बढ़ जाएगी।*
🙏🏻 *11. यदि आपको कोई अज्ञात भय रहता है तो होली पर एख सूखा जटा वाला नारियल, काले तिल व पीली सरसों एक साथ लेकर उसे सात बार अपने सिर के ऊपर उतार कर जलती होलिका में डाल देने से अज्ञात भय समाप्त हो जाएगा।*
🙏🏻 *12. होलिका दहन के दूसरे दिन होलिका की राख को घर लाकर उसमें थोड़ी सी राई व नमक मिलाकर रख लें। इस प्रयोग से भूत-प्रेत या नजर दोष से मुक्ति मिलती है।*
🙏🏻 *13. शत्रुओं से छुटकारा पाने के लिए होलिका दहन के समय 7 गोमती चक्र लेकर भगवान से प्रार्थना करें कि आपके जीवन में कोई शत्रु बाधा न डालें। प्रार्थना के पश्चात पूर्ण श्रद्धा व विश्वास के साथ गोमती चक्र जलती हुई होलिका में डाल दें।*
🙏🏻 *14. शीघ्र विवाह के लिए होली के दिन किसी शिव मंदिर जाएं और अपने साथ 1 साबुत पान, 1 साबुत सुपारी एवं हल्दी की गांठ रख लें। पान के पत्ते पर सुपारी और हल्दी की गांठ रखकर शिवलिंग पर अर्पित करें। इसके बाद पीछे देखे बिना अपने घर लौट आएं। यही प्रयोग अगले दिन भी करें। इसके साथ ही समय-समय पर शुभ मुहूर्त में यह उपाय करते रहें । जल्दी ही विवाह के योग बन जाएंगे।*
🙏🏻 *15. होली से शुरू करके बजरंग बाण का 40 दिन तक नियमित पाठ करने से हर मनोकामना पूर्ण हो सकती है।*
🚩 *~ सनातन पंचांग ~* 🚩
भगवान को भाव प्रिय है ~~~~~~~~~~~~~~
बनारस में उस समय कथावाचक व्यास डोगरे जी का जमाना था। बनारस का वणिक समाज उनका बहुत सम्मान करता था। वो चलते थे तो एक काफिला साथ चलता था ।
एक दिन वे दुर्गा मंदिर से दर्शन करके निकले तो एक कोने में बैठे ब्राह्मण पर दृष्टि पड़ी जो दुर्गा स्तुति पढ रहा था।
वे ब्राह्मण के पास पहुंचे जो कि पहनावे से ही निर्धन प्रतीत हो रहा था । डोगरे जी ने उसको इक्कीस रुपये दिये और बताया कि वह अशुद्ध पाठ कर रहा था । ब्राह्मण ने उनका धन्यवाद किया और सावधानी से पाठ करने लगा।
रात में डोगरे जी को जबर बुखार ने धर दबोचा। बनारस के टाप के डाक्टर वहां पहुंच गए । भोर में सवा चार बजे उठ कर डोगरे जी बैठ गये और तुरंत दुर्गा मंदिर जाने की इच्छा प्रकट की ।
एक छोटी मोटी भीड़ साथ लिये डोगरे जी मंदिर पहुंचे , वही ब्राह्मण अपने ठीहे पर बैठा पाठ कर रहा था । डोगरे जी को उसने प्रणाम किया और बताया कि वह अब उनके बताये मुताबिक पाठ कर रहा है ।
वृद्ध कथावाचक ने सर इनकार में हिलाया, ” पंडित जी, आपको विधि बताना हमारी भूल थी। घर जाते ही तेज बुखार ने धर दबोचा । फिर भगवती दुर्गा ने स्वप्न में दर्शन दिये। वे क्रुद्ध थीं, बोलीं कि तू अपने काम से काम रखा कर। मंदिर पर हमारा वो भक्त कितने प्रेम से पाठ करता था। तू उसके दिमाग में शुद्ध पाठ का झंझट डाल आया । अब उसका भाव लुप्त हो गया। वो रुक रुक कर सावधानीपूर्वक पढ रहा है। जा और कह कि जैसे पढता था, बस वैसे ही पढे।”
इतना कहते-कहते डोगरे जी के आँसू बह निकले। रुंधे हुए गले से वे बोले, ” महाराज, उमर बीत गयी, पाठ करते, माँ की झलक न दिखी । कोई पुराना पुण्य जागा था कि आपके दर्शन हुये, जिसके लिये जगत जननी को आना पड़ा। आपको कुछ सिखाने की हमारी हैसियत नहीं है । आप जैसे पाठ करते हो, करो। जब सामने पड़ें, आशीर्वाद का हाथ इस मदांध मूढ के सर पर रख देना।
।।श्रीहरिः।।
🙏🏻🌷💐🌸🌼🌹🍀🌺💐🙏🏻🌹
जिनका आज जन्मदिन है उनको हार्दिक शुभकामनाएं बधाई और शुभ आशीष 🌹
आपका जन्मदिन: 23 फरवरी
23 का अंक देखने पर ॐ का आभास देता है। जो कि भारतीय परंपरा में शुभ प्रतीक है। आप बेहद भाग्यशाली हैं कि आपका जन्म 23 को हुआ है। 23 का अंक आपस में मिलकर 5 होता है। जबकि 5 का अंक बुध ग्रह का प्रतिनिधि करता है। ऐसे व्यक्ति अधिकांशत: मितभाषी होते हैं। कवि, कलाकार, तथा अनेक विद्याओं के जानकार होते हैं।
आपमें किसी भी प्रकार का परिवर्तन करना मुश्किल है। अर्थात अगर आप अच्छे स्वभाव के व्यक्ति हैं तो आपको कोई भी बुरी संगत बिगाड़ नहीं सकती। अगर आप खराब आचरण के हैं तो दुनिया की कोई भी ताकत आपको सुधार नहीं सकती। लेकिन सामान्यत: 23 तारीख को पैदा हुए व्यक्ति सौम्य स्वभाव के ही होते हैं। आपमें गजब की आकर्षण शक्ति होती है। आपमें लोगों को सहज अपना बना लेने का विशेष गुण होता है। अनजान व्यक्ति की मदद के लिए भी आप सदैव तैयार रहते हैं।
आपके लिए खास
शुभ दिनांक : 1, 5, 7, 14, 23
शुभ अंक : 1, 2, 3, 5, 9, 32, 41, 50
शुभ वर्ष : 2030, 2032, 2034, 2050, 2059, 2052
ईष्टदेव : देवी महालक्ष्मी, गणेशजी, मां अम्बे।
शुभ रंग : हरा, गुलाबी जामुनी, क्रीम
आपकी जन्मतिथि के अनुसार भविष्यफल
करियर: नौकरीपेशा व्यक्तियों के लिए यह वर्ष निश्चय ही सफलताओं भरा रहेगा। वर्ष आपके लिए सफलताओं भरा रहेगा। अभी तक आ रही परेशानियां भी इस वर्ष दूर होती नजर आएंगी।
परिवार: पारिवारिक प्रसन्नता रहेगी। संतान पक्ष से खुशखबर आ सकती है। दाम्पत्य जीवन में मधुर वातावरण रहेगा। अविवाहित भी विवाह में बंधने को तैयार रहें।
कारोबार: व्यापार-व्यवसाय में प्रगति से प्रसन्नता रहेगी।
मेष राशि : सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी
मेष राशि : सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी
मेष राशि के जातकों के लिए आज का पूरा केंद्र भावनात्मक बदलाव और नए उत्साह पर है। आपके राशि स्वामी मंगल देव अब लाभ भाव में हैं, जो आपकी सामाजिक प्रतिष्ठा को बढ़ाएंगे और आपको बड़े समूहों का संचालन करने का अवसर देंगे। अपने कार्य में आप एक ‘प्रॉब्लम-सॉल्वर’ की भूमिका निभाएंगे, जिससे वरिष्ठ अधिकारियों के बीच आपकी साख बढ़ेगी। आर्थिक रूप से, चंद्रमा का दूसरे भाव में उच्च होना धन के आगमन और संचय के लिए अत्यंत शुभ है। ग्यारहवें भाव में मंगल और राहु की युति आपके निर्णयों में भ्रम पैदा कर सकती है, इसलिए अहंकार से बचें और सलाह लेकर ही कदम उठाएं। लव लाइफ में आपका शाम का समय रोमांटिक रहेगा और आप अपने पार्टनर के साथ भविष्य की सुरक्षा पर चर्चा करेंगे। स्वास्थ्य के लिए तंत्रिका तंत्र और आंखों का ध्यान रखें। अत्यधिक ऊर्जा को संतुलित करने के लिए योग और पर्याप्त जल का सेवन जरूरी है, रात के समय चंद्रमा की स्थिति आपको भावनात्मक स्थिरता प्रदान करेगी।
शुभ रंग : चमकीला नीला | शुभ अंक : 11
उपाय : सुबह सूर्य देव को जल में लाल चंदन मिलाकर अर्घ्य दें और काले कुत्ते को रोटी खिलाएं।
वृषभ राशि : प्रमोशन या बड़े प्रोजेक्ट की जिम्मेदारी का है दिन
वृषभ राशि : प्रमोशन या बड़े प्रोजेक्ट की जिम्मेदारी का है दिन
आज का दिन व्यावसायिक सफलता और शांत संकल्प का है आपकी अपनी राशि में उच्च के चंद्रमा आपको अत्यधिक आकर्षक और स्थिर व्यक्तित्व प्रदान करेंगे। करियर के लिए आज का दिन ‘पावरहाउस’ साबित होगा क्योंकि आपके 10वें भाव में पांच ग्रहों का संयोग बन रहा है। आपको प्रमोशन या किसी बड़े प्रोजेक्ट की जिम्मेदारी मिल सकती है। आर्थिक रूप से आपका पूरा ध्यान व्यावसायिक लाभ पर रहेगा, लेकिन दिखावे के खर्चों से बचें, क्योंकि शुक्र और राहु की युति आपको भ्रमित कर सकती है। प्रेम संबंधों में आज आप काफी उम्मीदें रखेंगे और अपने साथी के साथ घर की सुख-सुविधाओं को बढ़ाने पर चर्चा करेंगे। देर रात जैसे ही चंद्रमा आपकी राशि में पूरी तरह सक्रिय होंगे, आपको एक गहरा सुकून महसूस होगा। स्वास्थ्य के लिहाज से आपको खुद को बहुत अधिक थकान या ‘बर्नआउट’ से बचाना जरूरी है। इसलिए काम के बीच-बीच में छोटे ब्रेक लेते रहें।
शुभ रंग : सिल्वर | शुभ अंक : 6
उपाय : अपने माथे पर थोड़ा सा सफेद चंदन का तिलक लगाएं और सफेद गाय को हरा चारा या मिठाई खिलाएं।
कर्क राशि : प्रोडक्टिविटी बढ़ेगी
कर्क राशि : प्रोडक्टिविटी बढ़ेगी
कर्क राशि के लिए आज का दिन शांत चिंतन से व्यावहारिक क्रिया की ओर बढ़ने का है। 8वें भाव में ग्रहों का एक साथ होना आपको गूढ़ विषय और आंतरिक बदलाव की ओर ले जाएगा। करियर में आप ‘परदे के पीछे’ रहकर काम करना पसंद करेंगे, जो आपकी प्रोडक्टिविटी को कई गुना बढ़ाएगा। आर्थिक रूप से विस्तार के बजाय ऑडिट पर ध्यान दें पुराने कर्ज या विरासत से जुड़े मामले आज सुलझ सकते हैं। आठवें भाव में मंगल देव-राहु का असर कभी-कभी अनजाने डर को जन्म दे सकता है, इसलिए पॉजिटिव रहें। लव लाइफ में आज रूहानी एक्टिविटी और गहराई महसूस होगी, लेकिन पार्टनर पर अधिकार जताने से बचें। स्वास्थ्य के लिए हल्का और ताजा भोजन लें, क्योंकि पाचन तंत्र सतर्क रह सकता है। देर रात चंद्रमा का वृषभ राशि में प्रवेश आपके लिए सामाजिक सहयोग और मानसिक शांति की एक नई लहर ले कर आएगा। पुराने निवेशों का रिव्यू करने के लिए यह सबसे अच्छा समय है।
शुभ रंग : मोती जैसा सफेद | शुभ अंक : 2
उपाय : शिवलिंग या पीपल पर कच्चा दूध मिला जल अर्पण करें और शाम को 108 बार “ओम चंद्राय नमः” का जाप करें।
सिंह राशि : जीवनसाथी के सहयोग से धन लाभ के योग
आज आपका पूरा ध्यान अपनी व्यक्तिगत गरिमा के साथ-साथ अपनी साझेदारी और सामाजिक छवि को निखारने पर रहेगा। सातवें भाव में पांच ग्रहों का संयोग प्रोफेशनल जुड़ाव और नए सहयोग के लिए बेहतरीन अवसर प्रदान करेगा। करियर में आप एक ‘मास्टर नेगोशिएटर’ बनेंगे और प्रभावशाली सहयोगियों से संपर्क करने में सफल होंगे। आर्थिक रूप जीवनसाथी के सहयोग से धन लाभ के योग हैं, लेकिन कॉन्ट्रैक्टों में छिपी शर्तों से सावधान रहें। लव लाइफ में ‘हाई-वोल्टेज’ ऊर्जा रहेगी अहंकार के टकराव से बचने और पार्टनर की भावनाओं को समझने का प्रयास करें। स्वास्थ्य के लिए कमर के निचले हिस्से और रक्तचाप का ध्यान रखें। सामाजिक समारोहों में आज आप आकर्षण का केंद्र रहेंगे, लेकिन मंगल देव के प्रभाव से दूसरों पर दबाव बनाने की प्रवृत्ति से बचें। देर रात चंद्रमा का दसवें भाव में जाना पेशेवर तौर पर एक नई तैयारी और बड़ी जिम्मेदारी का संकेत दे रहा है।
शुभ रंग : चमकीला नारंगी | शुभ अंक : 1
उपाय : सूर्य देव को केसर मिला जल अर्पण करें और “आदित्य हृदय स्तोत्र” का पाठ करें।
कन्या राशि : मिलाजुला रहेगा दिन
कन्या राशि वालों के लिए आज का दिन कार्यक्षमता और दैनिक अनुशासन पर पकड़ मजबूत करने का है। छठे भाव में ग्रहों की युति आपकी क्षमता को बढ़ाएगी और आप उन जटिल समस्याओं को सुलझा लेंगे जिन्हें दूसरे छोड़ चुके हैं। करियर में आप एक मिसाल कायम करेंगे, लेकिन बुध-राहु-मंगल की युति आपको जरूरत से ज्यादा आलोचक बना सकती है, जिससे बचने की आवश्यकता है। आर्थिक रूप से आज सटीक बजट बनाने और पुराने कर्ज निपटाने का दिन है निवेश से बिल्कुल दूर रहें। लव लाइफ में आप थोड़े कठोर रहेंगे, जिससे पार्टनर को लग सकता है कि आप रूखे हैं अपनी कोमल भावनाओं को भी जाहिर करें। स्वास्थ्य के लिए आज डिटॉक्स और संतुलित दिनचर्या शुरू करना आपके लिए संजीवनी साबित होगा। पैरों के दर्द या मांसपेशियों में खिंचाव का ध्यान रखें। देर रात चंद्रमा का नौवें भाव में प्रवेश आपके लिए आध्यात्मिक सुकून और नए दृष्टिकोण का रास्ता खोलेगा।
शुभ रंग : गहरा हरा | शुभ अंक : 5
उपाय : गाय को हरी घास या पालक खिलाएं और शाम को सरसों के तेल का दीपक जलाएं।
तुला राशि : बच्चों से मिलेगी अच्छी खबर
वृश्चिक राशि वालों के लिए आज का मुख्य फोकस अपनी गतिविधियों में तेजी लाने और अपनी साझेदारियों के बीच तालमेल बिठाने पर है। पांचवें भाव में ग्रहों का संयोग आपके रचनात्मक कौशल और बौद्धिक आनंद को नई ऊंचाइयों पर ले जाएगा। करियर में आप नई रणनीतियां और ‘आउट ऑफ द बॉक्स’ सोच से सबको चौंका कर देंगे। आर्थिक रूप से अचानक लाभ के संकेत हैं, लेकिन मंगल देव-राहु की वजह से जोखिम भरे निवेश में जल्दबाजी न करें। लव लाइफ में सिंगल्स को किसी खास और कलात्मक व्यक्ति की ओर गहरा आकर्षण महसूस हो सकता है। बच्चों की तरफ से कोई अच्छी खबर मिल सकती है। स्वास्थ्य के लिए तंत्रिका तंत्र और रीढ़ की हड्डी का ध्यान रखें। योग आपके लिए बहुत जरूरी है देर रात चंद्रमा का आठवें भाव में जाना आपको गहरा निजी और वित्तीय मामलों के प्रति गंभीर बनाएगा।
शुभ रंग : सिल्वर या पेस्टल पिंक | शुभ अंक : 6
उपाय : मंदिर में सफेद फूल अर्पण करें और अपनी कलाई पर थोड़ा सा इत्र लगाएं।
वृश्चिक राशि : बड़े निवेश पर करेंगे विचार
वृश्चिक राशि के लिए आज का दिन घरेलू कार्यों पर गहन ध्यान और व्यावहारिक सुधारों के बीच सामंजस्य का है। मंगल देव चौथे भाव में पांच ग्रहों के समूह में शामिल हो रहे हैं, जो संपत्ति के नजरिए और घरेलू उपायों के लिए सबसे अच्छा समय है। करियर में आपका स्टेमिना और अनुशासन शिखर पर रहेगा, लेकिन कार्यस्थल पर अधिकारियों के साथ पावर स्ट्रगल से बचें। आर्थिक रूप से घर या वाहन में बड़े निवेश पर विचार हो सकता है, लेकिन खरीदारी में जुटाई की पूरी जांच करें। लव लाइफ में दिन भर थोड़ा तनाव रह सकता है, इसलिए अपनी भावनाओं को दबाएं नहीं बल्कि खुलकर व्यक्त करें। देर रात चंद्रमा के सातवें भाव में आने से संबंधों में मधुरता और एक सुखद सुकून आएगा। स्वास्थ्य के लिए पर्याप्त जल का सेवन करें और सीने में भारीपन महसूस हो तो आराम करें। आज आपका अंतरात्मा आपको सही दिशा में ले जाने के लिए काफी सक्रिय रहेगा।
शुभ रंग : गहरा मैरून | शुभ अंक : 9
उपाय : सुबह 11 बार “ॐ अंगारकाय नमः” का जाप करें और सोने से पहले घी का दीपक जलाएं।
धनु राशि : बड़ी सफलता या सम्मान मिलने के संकेत
आज का फोकस बौद्धिक विस्तार, साहस और प्रभावशाली बातचीत पर है। तीसरे भाव में पांच ग्रहों का होना आपको एक प्रभावी वक्ता और साहसी कार्यकर्ता बनाएगा। करियर में सेल्स, मार्केटिंग और मीडिया से जुड़े लोगों को कोई बड़ी सफलता या सम्मान मिल सकता है। आपकी लेखन और बोलने की क्षमता आज आपको नई पहचान दिलाएगी। आर्थिक रूप से नेटवर्किंग और संपर्कों के माध्यम से आय के नए स्रोत खुल सकते हैं। मंगल देव-राहु की युति आपको मानसिक रूप से आक्रामक बना सकती है, इसलिए भाई-बहनों और पड़ोसियों से विवाद से बचें। लव लाइफ में छोटी दूरी की यात्रा संबंधों में ताजगी लाएगी। स्वास्थ्य के लिए गले और जोड़ों का ध्यान रखें ठंडी चीजों से परहेज करें। देर रात चंद्रमा का छठा भाव में जाना आपका ध्यान स्वास्थ्य, ऋण और अपनी दैनिक दिनचर्या को गलत की ओर मोड़ेगा। देर रात चंद्रमा का छठे भाव में जाना आपका ध्यान स्वास्थ्य, ऋण और अपनी दैनिक दिनचर्या को व्यवस्थित करने की ओर मोड़ेगा।
शुभ रंग : सुनहरा पीला | शुभ अंक : 3
उपाय : मंदिर में पीले फूल या चना दाल अर्पण करें और नकारात्मकता दूर करने के लिए हनुमान चालीसा पढ़ें।
मकर राशि : सोच-समझकर लें फैसले
आज का दिन आर्थिक स्थिति और पारिवारिक चर्चाओं के लिए बेहद महत्वपूर्ण है। दूसरे भाव में ग्रहों की युति आपको अपनी योग्यता साबित करने और बजट को मजबूत करने की शानदार क्षमता प्रदान करेगी। करियर के मामले में आज आप एक ‘फाइनेंशियल आर्किटेक्ट’ की भूमिका निभाएंगे; सैलरी बढ़ाने पर चर्चा करने के लिए यह एक बेहतरीन दिन है। वाणी के भाव में मंगल-राहु की युति शब्दों को “तीखा” या “कठोर” बना सकती है, जिससे परिवार में अनावश्यक तनाव हो सकता है इसलिए सोच-समझकर बोलें। आर्थिक रूप से शॉर्टकट के बजाय अपनी मेहनत और शनि देव के अनुशासन पर भरोसा करें। लव लाइफ में परिवार के हस्तक्षेप से थोड़ा मनमुटाव हो सकता है, लेकिन धैर्य रखें। देर रात चंद्रमा का पांचवां भाव में प्रवेश क्रिएटिव राहत, खुशी और मानसिक शांति लेकर आएगा। स्वास्थ्य के लिए मुख, दांत और आंखों का विशेष ध्यान रखें। आपकी फाइनेंशियल हालत आज आपके भविष्य की नींव रखेगी।
शुभ रंग : रॉयल ब्लू | शुभ अंक : 8
उपाय : विद्वानों को काली उड़द दाल या लोहे का दान करें और शाम को चंद्र मंत्र का जाप करें।
कुंभ राशि : रुके हुए प्रोजेक्ट पर करना होगा काम
आज आप ब्रह्मांडीय ऊर्जा के केंद्र में हैं क्योंकि आपकी ही राशि में पांच प्रमुख ग्रहों का मिलन हो रहा है। यह आपके व्यक्तित्व में जबरदस्त निखार, आकर्षण और नेतृत्व का अद्भुत प्रभाव प्रदान करेगा। करियर में आप रुके हुए प्रोजेक्ट्स को आगे बढ़ाने का दम भरें; लोग आपकी राय को पत्थर की लकीर मानेंगे। हालांकि, मंगल देव-राहु की युति आपको स्वभाव से थोड़ा उग्र या चिड़चिड़ा बना सकती है, इसलिए दूसरों के साथ व्यवहार में संयम बरतें। आर्थिक रूप से आवेग में आकर या दिखावे के लिए खर्च न करें। लव लाइफ में आप बहुत स्वतंत्र और आत्मविश्वास से भरे रहेंगे, जो पार्टनर को आकर्षित करेगा लेकिन उन्हें असुरक्षित भी कर सकता है। स्वास्थ्य के लिए अत्यधिक विचार करने से होने वाले सिरदर्द से बचें और शांत रहें। देर रात चंद्रमा का चौथे भाव में जाना आपको वह भावनात्मक सुरक्षा और घरेलू सुख प्रदान करेगा जिससे आप लंबे समय से प्रतीक्षा कर रहे थे।
शुभ रंग : चमकीला नीला | शुभ अंक : 11
उपाय : बहन नदी में नीला फूल बहाएं और शाम को “ओम शांति शांति शांति” का जाप करें।
मीन राशि : सावधानी से करें हर काम
मीन राशि के लिए आज का पूरा ध्यान शांत आत्म-चिंतन, आध्यात्मिक उत्थान और कुछ गुप्त खर्चों पर रहेगा। 12वें भाव में ग्रहों का जमावड़ा आपको अंतर्मुखी बनाएगा; आज आपके सपने और अंतर्मन का व्यवहार भविष्य का सटीक संकेत दे सकते हैं। करियर के मामले में आप एक ‘साइलेंट स्ट्रैटेजिस्ट’ की भूमिका निभाएंगे और पर्दे के पीछे रहकर रिसर्च या विदेशी प्रोजेक्ट्स में बड़ी सफलता हासिल करेंगे। आर्थिक रूप से अनजाने खर्च या अस्पताल संबंधी कार्यों के प्रति सावधान रहें। विदेशी मुद्रा के मामलों में राहु की वजह से सतर्क रहें और दस्तावेजों की जांच करें। लव लाइफ में आज थोड़ी दूरी या कोई रहस्य तनाव दे सकता है, लेकिन रात तक स्थिति सुधरेगी। चंद्रमा का वृषभ में होना आपकी मानसिक शांति को बनाए रखेगा। देर रात चंद्रमा का तीसरा भाव में प्रवेश आपके आत्मविश्वास में जबरदस्त बढ़त, साहस और सामाजिक सक्रियता लेकर आएगा। स्वास्थ्य के लिए पैरों और अच्छी नींद का ध्यान रखें।
शुभ रंग : समुद्री हरा | शुभ अंक : 3
उपाय : आध्यात्मिक केंद्र में पीला अनाज या केले दान करें और सोने से पहले शांत संगीत सुनें।

Leave a Reply