हर हर महादेव
वैदिक पंचांग
दिनांक: 02 फरवरी 2026
दिन: सोमवार
विक्रम संवत: 2082
अयन: उत्तरायण
ऋतु: शिशिर
मास: फाल्गुन
पक्ष: कृष्ण
तिथि: प्रतिपदा रात्रि 01:52 (03 फरवरी) तक, उसके बाद द्वितीया
नक्षत्र: अश्लेषा रात्रि 10:47 तक, उसके बाद मघा
योग: आयुष्मान सुबह 07:21 तक, उसके बाद सौभाग्य सुबह 04:46 (03 फरवरी) तक, उसके बाद शोभन
राहुकाल: सुबह 08:30 से 09:54 तक (उज्जयिनी मानक समयानुसार)
सूर्योदय: 07:07
सूर्यास्त: 06:15 (उज्जयिनी मानक समयानुसार)
दिशा शूल: पूर्व दिशा में
ब्रह्ममुहूर्त: प्रातः 05:24 से 06:15 तक (उज्जयिनी मानक समयानुसार)
अभिजीत मुहूर्त: दोपहर 12:18 से 01:03 तक (उज्जयिनी मानक समयानुसार)
निशिता मुहूर्त: रात्रि 12:15 (03 फरवरी) से 01:06 (03 फरवरी) तक (उज्जयिनी मानक समयानुसार)
व्रत पर्व विवरण: फाल्गुन प्रारंभ (उत्तर), इष्टि
विशेष: प्रतिपदा तिथि को कूष्माण्ड (कुम्हड़ा, पेठा) का सेवन न करें क्योंकि यह धन का नाश करने वाला है। (ब्रह्मवैवर्त पुराण, ब्रह्म खंड: 27.29-34)
यज्ञ के समय ध्यान रखने योग्य बातें
यज्ञ करते समय कुछ महत्वपूर्ण बातों का पालन करना आवश्यक है:
- यज्ञ करने वाले व्यक्ति को सिले हुए या तंग कपड़े नहीं पहनने चाहिए। खुले और ढीले कपड़े पहनने चाहिए ताकि यज्ञ का सात्त्विक धुआं और वातावरण शरीर के रोम-छिद्रों पर सीधा प्रभाव डाल सके।
- अग्नि की लपटें सीधे आकाश की ओर जाती हैं, इसलिए यज्ञ मंडप के ऊपर छत या छप्पर होना चाहिए। इससे यज्ञ सामग्री का प्रभाव सीधा ऊपर न जाकर आसपास के वातावरण में फैलता है।
- यज्ञ में आहुति दी जाने वाली सामग्रियों के लाभकारी रासायनिक प्रभाव उत्पन्न करने के लिए विशिष्ट लकड़ियों (समिधा) का उपयोग करना चाहिए। इसीलिए शास्त्रों में निर्देश दिया गया है कि ‘अमुक यज्ञ में पीपल की लकड़ी हो… अमुक यज्ञ में आम की लकड़ी हो…’ ताकि लकड़ी और सामग्री का सही रासायनिक प्रभाव वातावरण पर पड़े।
🚩 वैदिक पंचांग 🚩
🌷 अर्थप्रद सोमवार व्रत 🌷
🙏🏻 स्कंद पुराण में अर्थप्रद व्रत बताया है जिससे अर्थ की प्राप्ति हो और जीवन में से अनर्थ दूर हो। किसी भी सोमवार को शिवजी के मंदिर में जाकर, शिवलिंग पर दूध, बेलपत्र चढ़ाये और आठ नामों से शिवजी को प्रणाम करें। ये आठ मंत्र स्कंद पुराण में शिवजी के लिए बताये है कि भगवान शिवजी को स्मरण करते हुये, उनको प्रणाम करते हुए आठ मंत्र बोले। आठ मंत्र इसप्रकार है –
ॐ दशभुजाय नम:
ॐ त्रिनेत्राय नम:
ॐ पंचवदनाय नम:
ॐ शूलिने नम:
ॐ श्वेतवृषभारूढाय नम:
ॐ सर्वाभरणभूषिताय नम:
ॐ उमादेहार्द्धस्थाय नम:
ॐ सर्वमूर्तये नम:
हर सोमवार को दूध, जल चढाते हुये बोले। ये व्रत बहनें भी कर सकती है।
🙏🏻
🚩 वैदिक पंचांग 🚩
🌷 शक्तिवान बनने 🌷
खाली पेट अथवा भोजन के बीच आँवले का रस, मिश्री और घी थोडा-सा लेने से बलवान बन जायेगा, शक्तिवान बन जायेगा।
🙏🏻
🚩 वैदिक पंचांग 🚩
🌷 किसकी आयु कम हो जाती है 🌷
जिनको अति अभिमान होता है, जो अधिक एवं व्यर्थ का बोलते हैं उनकी आयु कम हो जाती है।
जो निंदा-ईर्ष्या करते है या दुर्व्यसन में फँसे हैं अथवा जो जरा-जरा बात में क्रुद्ध हो जाते हैं उनकी भी उम्र कम हो जाती है।
जो अधिक खाना खाते हैं, रात को देर से खाते हैं, बिनजरूरी खाते हैं, चलते-चलते खाते हैं, खड़े-खड़े हैं उनका भी स्वास्थ्य लडखडा जाता है और आयु कम हो जाती है।
जो मित्र, परिवार से द्रोह करते हैं, संतो, सज्जनों की निंदा करते है उनकी भी आयु कम होती है, जो ठाँस- ठाँस के खाता है, ब्रह्मचर्य का नाश करता रहता है वह जल्दी मरता है।
जो प्राणायाम और भगवद-मंत्र का जप नहीं करता उसकी लम्बी आयु होने में संदेह रहता है और जो ब्रह्मचर्य पालते हैं, प्राणायाम करते हैं उनकी आयु बढती है।
🙏🏻
🚩 वैदिक पंचांग 🚩
।। ऊँ नमः शिवाय ।।*
।। शिव तत्व ।।
भगवान शिव के जीवन से एक प्रेरणा लेकर अपने जीवन को दिव्य और दैवीय बनाने का प्रयास करते हैं। प्रत्येक मनुष्य को भगवान शिव की ही तरह त्रिनेत्रधारी बनने का प्रयास करना चाहिए। दो चक्षु बाहरी सृष्टि के लिए और एक चक्षु अन्तर्दृष्टि के लिए।
जब तक हमारे पास भीतरी दृष्टि नहीं होगी तब तक हम अपने जीवन का ठीक-ठीक मूल्यांकन करने में सफल नहीं हो पायेंगे। भीतरी दृष्टि ज्ञान की दृष्टि है।
दो आँखों से जगत को देखो और तीसरी आँख से जगत का मूल्यांकन करो। क्या हमारे हित में है और क्या हमारे अहित में है ? क्या हमारे लिए कल्याण कारक है और क्या हमारे लिए अनिष्टकारी है ?
बाहरी दो आँखों से जगत का उपभोग करो मगर तीसरी विवेक रूपी आँख से जो अकल्याणकारक है, अनिष्टकारक है, उद्वेगकारक है और जीवन के उत्थान में बाधक है उसका प्रतिरोध करना भी सीखो यही त्रिनेत्रधारी भगवान शिव के तीसरे नेत्र का रहस्य है।।
भोलेनाथ जी के चरणों में साष्टांग दंडवत प्रणाम !!
*‼️ श्री शिवायनमस्तुभ्यं ‼️*
🙏🏻🌷💐🌸🌼🌹🍀🌺💐🙏🏻🌹
जिनका आज जन्मदिन है उनको हार्दिक शुभकामनाएं बधाई और शुभ आशीष 🌹
आपका जन्मदिन: 2 फरवरी
दिनांक 2 को जन्मे व्यक्ति का मूलांक 2 होगा। मूलांक 2 के स्वामी चंद्रमा हैं, जो मन के कारक हैं। यही कारण है कि आप स्वभाव से अत्यधिक भावुक, कल्पनाशील और संवेदनशील होते हैं। दूसरों के दुख से प्रभावित होना आपकी सबसे बड़ी कमजोरी है, लेकिन यही आपकी सबसे बड़ी ताकत भी है। आप में करुणा और दया कूट-कूट कर भरी होती है।आप मानसिक रूप से मजबूत होते हुए भी, शारीरिक रूप से थोड़े कमजोर हो सकते हैं, इसलिए अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखना आपके लिए बेहद जरूरी है। चंद्रमा के प्रभाव से, आपका स्वभाव भी उसकी कलाओं की तरह बदलता रहता है- कभी शांत, तो कभी थोड़ा बेचैन। लेकिन आप में अहंकार बिल्कुल भी नहीं होता, और यही आपकी सबसे प्यारी विशेषता है। यदि आप जल्दबाजी छोड़कर धैर्य से काम लें, तो जीवन में बड़ी सफलता हासिल कर सकते हैं।आपके लिए खास
शुभ दिनांक: 2, 11, 20, 29
शुभ अंक: 2, 11, 20, 29, 56, 65, 92
शुभ वर्ष: 2027, 2029, 2036
ईष्टदेव: भगवान शिव, बटुक भैरव, चंद्रदेव
शुभ रंग: सफेद, हल्का नीला, सिल्वर ग्रे
आपकी जन्मतिथि के अनुसार भविष्यफल
आज का दिन आपके लिए समझदारी और सावधानी से चलने का है। किसी भी नए काम की शुरुआत करने से पहले अनुभवी लोगों से सलाह लेना आपके लिए फायदेमंद रहेगा।
करियर और व्यवसाय: व्यापार-व्यवसाय में स्थिति सामान्य रहेगी। कोई बड़ा जोखिम लेने से बचें।
स्वास्थ्य: स्वास्थ्य को लेकर सावधान रहें। छोटी-मोटी परेशानियाँ हो सकती हैं, इसलिए अपनी दिनचर्या पर ध्यान दें।
पारिवारिक जीवन: परिवार में कोई भी विवाद हो, तो उसे आपसी समझ से सुलझाएं। किसी बाहरी व्यक्ति को दखल देने का मौका न दें।ध्यान देने योग्य: कागज़ात से जुड़े मामलों में ख़ास सावधानी बरतें। बिना पढ़े किसी भी दस्तावेज़ पर हस्ताक्षर न करें। लेखन और बौद्धिक कार्यों से जुड़े लोगों को भी सतर्क रहना होगा।
मेष (Aries)
स्वभाव: उत्साही
राशि स्वामी: मंगल
शुभ रंग: लाल
आज का दिन बहुत ही महत्वपूर्ण रहने वाला है। आप अपने किसी काम को लेकर यदि लंबे समय से परेशान थे, तो वह भी पूरा हो सकता है। जीवनसाथी से चल रही अनबन भी बातचीत के जरिए दूर होगी और आप दोनों एक-दूसरे के साथ समय बिताएंगे, जिससे आप अपने आगे के भविष्य को लेकर भी बातचीत करेंगे। राजनीति में कदम बढ़ा रहे लोगों को कोई नया पद मिल सकता है, जिससे आपकी खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा।
वृषभ (Taurus)
स्वभाव: धैर्यवान
राशि स्वामी: शुक्र
शुभ रंग: नीला
आज आपकी कुछ खास लोगों से मुलाकात होगी, जो आपके व्यवसाय के लिए बेहतर रहेंगी, लेकिन किसी दूर रह रहे परिजन से आपको कोई निराशाजनक सूचना सुनने को मिल सकती है। संतान नौकरी में प्रमोशन आदि मिलने से कहीं बाहर जा सकती है। आपको अपने किसी पुराने प्यार से मुलाकात होगी, लेकिन आप उनसे रिश्ते में आगे बिल्कुल ना पड़ें। यदि आपने बैंक से कोई लोन अप्लाई किया था, तो वह भी आपको आसानी से मिल जाएगा।
मिथुन (Gemini)
स्वभाव: जिज्ञासु
राशि स्वामी: बुध
शुभ रंग: पीला
आज आपकी निर्णय लेने की क्षमता भी बेहतर रहेगी और आपको किसी विरोधी की बातों में आने से बचना होगा। संतान की नौकरी को लेकर आप कोई फार्म भरवा सकते हैं, लेकिन नौकरी से संबंधित किसी काम में आप आज अपने जूनियर से मदद ले सकते हैं। आप अत्यधिक काम रहने के कारण थकान आदि का अनुभव करेंगे। आपकी भाई-बहनों से खूब पटेगी और किसी सदस्य के विवाह को लेकर भी आप अपने मित्र से बातचीत करेंगे।
कर्क (Cancer)
स्वभाव: भावुक
राशि स्वामी: चंद्र
शुभ रंग: हरा
आज का दिन वैवाहिक जीवन जी रहे लोगों के लिए बढ़िया रहने वाला है। आपको अपनी माताजी से किए हुए वादे को पूरा करना होगा और किसी नई प्रॉपर्टी की खरीद फरोख्त की योजना आप बनाएंगे, जिसमें आप किसी अनुभवी व्यक्ति से सलाह अवश्य करें। आपके मन में काम को लेकर नए-नए आइडिया आएंगे, जिससे आपका बिजनेस पहले से बेहतर रहेगा और आप अपने बॉस से दिल जीतने में कामयाब रहेंगे। आपको किसी से कोई जरूरी जानकारी मिल सकती हैं।
सिंह राशि (Leo)
स्वभाव: आत्मविश्वासी
राशि स्वामी: सूर्य
शुभ रंग: सफेद
आज का दिन आपके लिए मंगलमय रहने वाला है। आपको कोई महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त होगी। आप अपने परिवार के सदस्यों के साथ समय बिताएंगे, जिससे आपको अपने रिश्तों को बेहतर करने का मौका मिलेगा। आप लंबे समय से किसी बिजनेस डील को लेकर यदि परेशान थे, तो वह फाइनल हो सकती हैं। आपके अंदर एक्स्ट्रा एनर्जी रहने के कारण आप अपने कामों को समय से निपटाने की कोशिश करेंगे और संतान को कहीं घूमाने-फिराने लेकर जा सकते हैं।
कन्या (Virgo)
स्वभाव: मेहनती
राशि स्वामी: बुध
शुभ रंग: गोल्डन
आज का दिन आपके लिए आर्थिक दृष्टिकोण से अच्छा रहने वाला है। आपकी आर्थिक स्थिति बेहतर रहेगी, क्योंकि आपको किसी पैतृक संपति की भी प्राप्ति होगी और आपकी इन्कम बढ़ने से आपको खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। जीवनसाथी को भी आप कुछ मनचाही चीजों पर खरीदारी करेंगे, लेकिन आपको कोई इंवेस्टमेंट थोड़ा समझदारी दिखाते हुए करना होगा। जो जातक नौकरी में बदलाव की योजना बना रहे हैं, उनके लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है।
तुला (Libra)
स्वभाव: संतुलित
राशि स्वामी: शुक्र
शुभ रंग: नीला
आज का दिन आपके लिए व्यस्तता भरा रहने वाला है। आप कामों को लेकर किसी दूसरे पर डिपेंड ना रहें। किसी पार्टी आदि में जाने का आपको मौका मिलेगा। वहां आप किसी से कोई बात सोच समझकर बोले। घूमने-फिरने के दौरान आपको कोई महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त होगी। वाहनों का प्रयोग आपको थोड़ा सावधान रहकर करने की आवश्यकता है। आपको अपने किसी मित्र से लंबे समय बाद मिलने का मौका मिलेगा। आपकी मेहनत से आपको बिल्कुल पीछे नहीं हटाना है।वृश्चिक (Scorpio)
स्वभाव: रहस्यमय
राशि स्वामी: मंगल
शुभ रंग: लाल
आज का दिन आपके लिए स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव भरा रहेगा। आप अपनी सेहत को लेकर थोड़ा एतियात बरतें, इसलिए अपने खान-पान पर थोड़ा कंट्रोल करने की कोशिश करें। आपको किसी काम को लेकर अक्समात यात्रा पर जाना पड़ सकता है। बिजनेस संबंधित यदि कोई समस्या चली आ रही थी, तो वह भी आपके भाइयों की मदद से दूर होगी। विद्यार्थियों की कुछ नया करने की इच्छा जागृत होगी। आपको रक्त संबंधी रिश्तों में मजबूती आएगी।
धनु (Sagittarius)
स्वभाव: दयालु
राशि स्वामी: गुरु
शुभ रंग: गुलाबी
आज आपकी कोई मन की इच्छा पूरी न होने से आप परेशान रहेंगे और आपका मन काम करने में भी नहीं लगेगा। आप किसी दूसरे के मामले में बेवजह सलाह लेने से बचें और परिवार में किसी सदस्य की सेहत को लेकर आपको भागदौड़ करनी होगी। आपको किसी बात को लेकर जीवनसाथी से वाद-विवाद में नहीं पड़ना है, नहीं तो इससे आपके रिश्ते में खटास उत्पन्न होगी। कार्यक्षेत्र में भी कोई विरोधी आपके खिलाफ षड्यंत्र रच सकता है।
मकर (Capricorn)
स्वभाव: अनुशासित
राशि स्वामी: शनि
शुभ रंग: गोल्डन
आज का दिन आपके लिए अक्समात लाभ दिलाने वाला रहेगा। आपके बिजनेस में अच्छा लाभ मिलने से खुशी होगी और आपका डूबा धन भी आपको मिल सकता है। रोजगार की तलाश में भटक रहे लोगों को कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती हैं। परिवार में किसी नये मेहमान का आगमन होगा, जिससे माहौल खुशनुमा रहेगा। जीवनसाथी से यदि किसी बात को लेकर अनबन चल रही थी, तो आप उन्हे मनाने की पूरी कोशिश करेंगे। आपको अपने किसी सहयोगी की कोई बात बुरी लग सकती हैं।
कुंभ (Aquarius)
स्वभाव: मानवतावादी
राशि स्वामी: शनि
शुभ रंग: ग्रे
आज का दिन आपके लिए मध्यम रूप से फलदायक रहने वाला है। आपको किसी काम को लेकर अकस्मात यात्रा पर जाना पड़ सकता है। संतान आपकी उम्मीदों पर खरी उतरेगी, क्योंकि उन्होंने यदि परीक्षा को दिया था, तो उसका परिणाम आ सकता हैं। आप किसी काम को लेकर धन उधार बिल्कुल ना लें और किसी नई नौकरी के लिए आप अप्लाई कर सकते हैं, जो आपको आसानी से मिल जाएगी। विद्यार्थियों के उच्च शिक्षा के मार्ग प्रशस्थ होंगे।
मीन (Pisces)
स्वभाव: संवेदनशील
राशि स्वामी: बृहस्पति
शुभ रंग: सफेद
आज आपके मन में काम को लेकर उथल-पुथल रहेगी, क्योंकि आपके बिजनेस में उतार-चढ़ाव लगे रहेंगे। यदि कोई पार्टनरशिप की थी, तो पार्टनर से आपको धोखा मिल सकता है, इसलिए आप अपनी आंख और कान खुले रखें। आप किसी दूसरे के मामले में बेवजह ना बोले। भगवान की भक्ति में आपका खूब मन लगेगा। माताजी आपसे किसी जरूरी काम को लेकर बातचीत कर सकते हैं। आप अपने जिम्मेदारियां को लेकर लापरवाही बिल्कुल ना करें।
