Vaidik Panchang 01022026 Rashifal Samadhan

हर हर महादेव
  ~ वैदिक पंचांग ~
   दिनांक – 01 फरवरी 2026
दिन – रविवार
विक्रम संवत 2082
शक संवत -1947
अयन – उत्तरायण
ऋतु – शिशिर ॠतु
मास – माघ
पक्ष – शुक्ल
तिथि – पूर्णिमा 02 फरवरी रात्रि 03:38 तक तत्पश्चात प्रतिपदा
नक्षत्र – पुष्य सुबह 11:58 तक तत्पश्चात अश्लेशा
योग – प्रीति सुबह 10:19 तक तत्पश्चात आयुष्मान
राहुकाल – शाम 05:05 से शाम 06:29 तक
सूर्योदय – 07:17
सूर्यास्त –  06:27
दिशाशूल – पश्चिम दिशा मे
व्रत पर्व विवरण- व्रत पूर्णिमा, माघी पूर्णिमा,माघ स्नान समाप्त, रविपुष्य योग (सूर्योदय से रात्रि 11:58 तक)

विशेष – चतुर्दशी व पूर्णिमा एवं व्रत के दिन स्त्री-सहवास तथा तिल का तेल खाना और लगाना निषिद्ध है। (ब्रह्मवैवर्त पुराण, ब्रह्म खंडः 27.29-38)

             ~वैदिक पंचांग ~

पुष्य नक्षत्र योग

01 फरवरी 2026 रविवार को सूर्योदय से रात्रि 11:58 तक रविपुष्यमृत योग है ।

१०८ मोती की माला लेकर जो गुरुमंत्र का जप करता है, श्रद्धापूर्वक तो २७ नक्षत्र के देवता उस पर खुश होते हैं और नक्षत्रों में मुख्य है पुष्य नक्षत्र, और पुष्य नक्षत्र के स्वामी हैं देवगुरु ब्रहस्पति | पुष्य नक्षत्र समृद्धि देनेवाला है, सम्पति बढ़ानेवाला है | उस दिन ब्रहस्पति का पूजन करना चाहिये | ब्रहस्पति को तो हमने देखा नहीं तो सद्गुरु को ही देखकर उनका पूजन करें और मन ही मन ये मंत्र बोले –
ॐ ऐं क्लीं ब्रहस्पतये नम : |…… ॐ ऐं क्लीं ब्रहस्पतये नम : |
               ~ वैदिक पंचांग ~
रविपुष्यामृत योग
‘शिव पुराण’ में पुष्य नक्षत्र को भगवान शिव की विभूति बताया गया है | पुष्य नक्षत्र के प्रभाव से अनिष्ट-से-अनिष्टकर दोष भी समाप्त और निष्फल-से हो जाते हैं, वे हमारे लिए पुष्य नक्षत्र के पूरक बनकर अनुकूल फलदायी हो जाते हैं | ‘सर्वसिद्धिकर: पुष्य: |’ इस शास्त्रवचन के अनुसार पुष्य नक्षत्र सर्वसिद्धिकर है | पुष्य नक्षत्र में किये गए श्राद्ध से पितरों को अक्षय तृप्ति होती है तथा कर्ता को धन, पुत्रादि की प्राप्ति होती है |
इस योग में किया गया जप, ध्यान, दान, पुण्य महाफलदायी होता है परंतु पुष्य में विवाह व उससे संबधित सभी मांगलिक कार्य वर्जित हैं | (शिव पुराण, विद्येश्वर संहिताः अध्याय 10)
                      ~ वैदिक पंचांग ~
माघी पूर्णिमा
ऐसे तो माघ की प्रत्येक तिथि पुण्यपर्व है, तथापि उनमें भी माघी पूर्णिमा का धार्मिक दृष्टि से बहुत महत्त्व है । इस दिन स्नानादि से निवृत्त होकर भगवत्पूजन, श्राद्ध तथा दान करने का विशेष फल है । माघी पूर्णिमा के दिन तिल, सूती कपडे, कम्बल, रत्न, पगडी, जूते आदि का अपने वैभव के अनुसार दान करके मनुष्य स्वर्गलोक में सुखी होता है । ‘मत्स्य पुराण के अनुसार इस दिन जो व्यक्ति ‘ब्रह्मवैवर्त पुराण का दान करता है, उसे ब्रह्मलोक की प्राप्ति होती है । (मत्स्यपुराण ५३ । ३५)

विशेष – 01 फरवरी 2026 रविवार को माघी पूर्णिमा है।
          ~ वैदिक पंचांग ~

🙏 हर हर महादेव 🙏🏻
🌹वर्ष 2026 की सभी एकादशी – समय सहित🌹

━━━━━━━━━━━━━━━━
📿 जनवरी 2026
➡️ षटतिला एकादशी
🕉 13 जनवरी दोपहर ~02:00 बजे से
🕉 14 जनवरी शाम ~05:00 बजे तक
➡️ जया (भैमी) एकादशी
🕉 28 जनवरी शाम ~06:30 बजे से
🕉 29 जनवरी दोपहर ~03:00 बजे तक
━━━━━━━━━━━━━━━━
📿 फरवरी 2026
➡️ विजया एकादशी
🕉 12 फरवरी दोपहर ~12:30 बजे से
🕉 13 फरवरी दोपहर ~02:30 बजे तक
➡️ आमलकी एकादशी
🕉 26 फरवरी दोपहर ~01:30 बजे से
🕉 27 फरवरी दोपहर ~03:30 बजे तक
━━━━━━━━━━━━━━━━
📿 मार्च 2026
➡️ पापमोचनी एकादशी
🕉 13 मार्च रात ~10:30 बजे से
🕉 14 मार्च रात ~08:30 बजे तक
➡️ कामदा एकादशी
🕉 27 मार्च शाम ~07:00 बजे से
🕉 28 मार्च शाम ~06:30 बजे तक
━━━━━━━━━━━━━━━━
📿 अप्रैल 2026
➡️ वरुथिनी एकादशी
🕉 12 अप्रैल दोपहर ~03:00 बजे से
🕉 13 अप्रैल दोपहर ~03:30 बजे तक
➡️ मोहिनी एकादशी
🕉 26 अप्रैल सुबह ~08:30 बजे से
🕉 27 अप्रैल सुबह ~09:00 बजे तक
━━━━━━━━━━━━━━━━
📿 मई 2026
➡️ अपरा एकादशी
🕉 12 मई सुबह ~07:00 बजे से
🕉 13 मई सुबह ~05:30 बजे तक
➡️ पद्मिनी एकादशी (अधिक मास)
🕉 25 मई शाम ~06:45 बजे से
🕉 26 मई शाम ~07:30 बजे तक
━━━━━━━━━━━━━━━━
📿 जून 2026
➡️ परमा एकादशी
🕉 10 जून दोपहर ~02:30 बजे से
🕉 11 जून दोपहर ~01:30 बजे तक
➡️ निर्जला एकादशी ⭐
🕉 24 जून सुबह ~09:30 बजे से
🕉 25 जून सुबह ~07:00 बजे तक
━━━━━━━━━━━━━━━━
📿 जुलाई 2026
➡️ योगिनी एकादशी
🕉 9 जुलाई रात ~11:00 बजे से
🕉 10 जुलाई रात ~09:30 बजे तक
➡️ देवशयनी एकादशी
🕉 23 जुलाई रात ~10:00 बजे से
🕉 25 जुलाई सुबह ~06:00 बजे तक
━━━━━━━━━━━━━━━━
📿 अगस्त 2026
➡️ कामिका एकादशी
🕉 8 अगस्त सुबह ~05:30 बजे से
🕉 9 अगस्त सुबह ~06:00 बजे तक
➡️ पुत्रदा / पवित्रोपाना एकादशी
🕉 22 अगस्त दोपहर ~02:00 बजे से
🕉 23 अगस्त शाम ~06:30 बजे तक
━━━━━━━━━━━━━━━━
📿 सितंबर 2026
➡️ अजा एकादशी
🕉 6 सितंबर सुबह ~08:00 बजे से
🕉 7 सितंबर सुबह ~09:00 बजे तक
➡️ परिवर्तिनी एकादशी
🕉 21 सितंबर सुबह ~09:00 बजे से
🕉 22 सितंबर दोपहर ~12:00 बजे तक
━━━━━━━━━━━━━━━━
📿 अक्टूबर 2026
➡️ इंदिरा एकादशी
🕉 5 अक्टूबर दोपहर ~02:30 बजे से
🕉 6 अक्टूबर दोपहर ~03:30 बजे तक
➡️ पापांकुशा एकादशी
🕉 21 अक्टूबर सुबह ~05:30 बजे से
🕉 22 अक्टूबर सुबह ~06:30 बजे तक
━━━━━━━━━━━━━━━━
📿 नवंबर 2026
➡️ रमा एकादशी
🕉 4 नवंबर रात ~12:30 बजे से
🕉 5 नवंबर सुबह ~09:00 बजे तक
➡️ देवउठनी (प्रबोधिनी) एकादशी ⭐
🕉 19 नवंबर रात ~11:00 बजे से
🕉 20 नवंबर रात ~10:00 बजे तक
━━━━━━━━━━━━━━━━
📿 दिसंबर 2026
➡️ उत्पन्ना एकादशी
🕉 3 दिसंबर शाम ~06:30 बजे से
🕉 4 दिसंबर शाम ~07:00 बजे तक
➡️ मोक्षदा (वैकुंठ) एकादशी ⭐
🕉 19 दिसंबर दोपहर ~12:30 बजे से
🕉 20 दिसंबर सुबह ~09:00 बजे तक

===================
जिनका आज जन्मदिन है उनको हार्दिक शुभकामनाएं बधाई और शुभ आशीष
आपका जन्मदिन: 1 फरवरी
दिनांक 1 को जन्मे व्यक्ति का मूलांक 1 होगा। आपका मूलांक सूर्य ग्रह के द्वारा संचालित होता है। आप अत्यंत महत्वाकांक्षी हैं। आपकी मानसिक शक्ति प्रबल है। आपको समझ पाना बेहद मुश्किल है। आप आशावादी होने के कारण हर स्थिति का सामना करने में सक्षम होते हैं। आप सौन्दर्यप्रेमी हैं। आपमें सबसे ज्यादा प्रभावित करने वाला आपका आत्मविश्वास है। इसकी वजह से आप सहज ही महफिलों में छा जाते हैं। आप शाही प्रवृत्ति के हैं। आपको किसी और का शासन पसंद नहीं है। आप साहसी और जिज्ञासु हैं।

आपके लिए खास

शुभ दिनांक : 1, 10, 20, 28

शुभ अंक : 1, 10, 20, 28, 37, 46, 55, 64, 73, 82


शुभ वर्ष : 2026, 2044, 2053, 2062

ईष्टदेव : सूर्य उपासना तथा मां गायत्री

शुभ रंग : लाल, केसरिया, क्रीम



जन्मतिथि के अनुसार भविष्यफल :

करियर: पदोन्नति के योग हैं। बेरोजगारों के लिए भी खुशखबर है इस वर्ष आपकी मनोकामना पूरी होगी। नौकरीपेशा के लिए समय उत्तम हैं। यह वर्ष आपके लिए अत्यंत सुखद रहेगा। अधूरे कार्यों में सफलता मिलेगी।


सेहत: स्वास्थ्य की दृष्टि से यह वर्ष उत्तम रहेगा।

परिवार: पारिवारिक मामलों में महत्वपूर्ण कार्य होंगे। अविवाहितों के लिए सुखद स्थिति बन रही है। विवाह के योग बनेंगे।

मेष (Aries)
स्वभाव: उत्साही
राशि स्वामी: मंगल
शुभ रंग: लाल
आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। आज आपकी कुछ पुराने मित्रों से मुलाकात होगी, जिससे पुरानी यादें ताजा होगी और परिवार में किसी नए मेहमानों का आगमन होने से माहौल खुशनुमा रहेगा। आप माता-पिता के साथ समय बिताएंगे, जिससे आपको उनके मन में चल रही उलझनों को भी जानने का मौका मिलेगा। संतान नौकरी के लिए कहीं बाहर जा सकती है, जिससे आप परेशान हो सकते हैं। आपकी कोई अधूरी इच्छा पूरी हो सकती है।

वृषभ (Taurus)
स्वभाव:  धैर्यवान
राशि स्वामी: शुक्र
शुभ रंग: नीला
आज आपको सेहत को लेकर एहतियात बरतनी होगी, क्योंकि मौसम का विपरीत प्रभाव आपके स्वास्थ्य पर पड़ेगा। बिजनेस में दीर्घकालीन योजनाओं को गति मिलेगी और आपको सेहत को लेकर लापरवाही बिल्कुल नहीं बरतनी है। यदि आप कहीं बाहर जाने की तैयारी कर रहे थे, तो उसमें आप अपने माता-पिता से सलाह से मशवरा अवश्य करके जाएं। सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे लोगों को मेहनत से बिल्कुल जी नहीं चुराना है।

मिथुन (Gemini)
स्वभाव:  जिज्ञासु
राशि स्वामी: बुध
शुभ रंग: पीला
आज का दिन आपके लिए प्रॉपर्टी के मामले में अच्छा रहने वाला है। आपको किसी प्रॉपर्टी की खरीदारी करना बेहतर रहने वाला है। आप किसी काम को लेकर बहुत घमंड ना दिखाएंगे, नहीं तो आपका वह काम लटक सकता है। आपको किसी के प्रति अपने मन में ईर्ष्या की भावना रखने से बचना होगा। प्रतिस्पर्धा का भाव आपके मन में बना रहेगा। आप अच्छे खानपान का आनंद लेंगे, लेकिन आपकी कोई पुरानी बीमारी उभरेगी।

कर्क (Cancer)
स्वभाव:  भावुक
राशि स्वामी: चंद्र
शुभ रंग: हरा
आज का दिन आपके लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा। आपको किसी दूसरी नौकरी का बुलावा सकता है। सामाजिक क्षेत्रों में कार्यरत लोगों को कुछ जनसभाएं करने का मौका मिलेगा। आप अपने लिए नए कपड़े, लैपटॉप, मोबाइल आदि की खरीदारी कर सकते हैं। आपको मेहनत से बिल्कुल पीछे नहीं हटना है, इसलिए आप किसी की कहीसुनी बातों का बिल्कुल भरोसा ना करें, नहीं तो बेवजह के लड़ाई-झगड़े बढ़ सकते हैं।

सिंह राशि (Leo)
स्वभाव: आत्मविश्वासी
राशि स्वामी: सूर्य
शुभ रंग:सफेद
आज का दिन आपके लिए सोच समझकर कामों को करने के लिए रहेगा। आपको किसी नए काम में हाथ बढ़ाने से बचना होगा। आप लोगों को पहचान कर कामों को करें, इसलिए आप अपने कार्यक्षेत्र के कामों को लेकर किसी दूसरे पर डिपेंड बिल्कुल ना रहें। नौकरी में बदलाव के लिए आज का दिन बेहतर रहेगा और आप अपने धन को किसी बचत की योजना में भी लगा सकते हैं। संतान पक्ष की ओर से आपको कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है।

कन्या (Virgo)
स्वभाव:  मेहनती
राशि स्वामी: बुध
शुभ रंग: गोल्डन
आज का दिन आपके लिए बाकी दिनों की तुलना में बेहतर रहने वाला है। आपको आपके कामों से एक नई पहचान मिलेगी और आपके कुछ नए मित्र भी बन सकते हैं। आपका मन अपने बिजनेस को आगे तक लेकर जाने को करेगा और आप उसमें पूरी मेहनत से जुटेंगे। जो सरकारी काम यदि आपका लंबे समय से पेंडिंग था, तो वह भी पूरा हो सकता है, लेकिन परिवार में किसी सदस्य की कोई पुरानी बीमारी उभरने से आपको बेवजह की भागदौड़ बनी रहेगी।

तुला (Libra)
स्वभाव:  संतुलित
राशि स्वामी: शुक्र
शुभ रंग: नीला
आज के दिन आपको कामों को लेकर लापरवाही करने से बचना होगा। आप अपने आलस्य के चक्कर में कामों को कल पर टालेंगे, जो बाद में आपके लिए समस्या लेकर आएंगे। जीवनसाथी को आप कहीं शॉपिंग आदि पर लेकर जाने की योजना बना सकते हैं, लेकिन आप अपनी इनकम को ध्यान में रखते हुए व्यय करें। यदि किसी प्रॉपर्टी की खरीद-फरोख्त की योजना बना रहे थे, तो उसमें आपके साथ कोई फ्रॉड हो सकता है। आपको किसी अजनबी पर भरोसा करने से बचना होगा।

वृश्चिक (Scorpio)
स्वभाव:  रहस्यमय
राशि स्वामी: मंगल
शुभ रंग: लाल
आज का दिन आपके लिए उन्नति की राह पर आगे बढ़ने के लिए रहेगा। आपके दोस्तों के साथ कुछ समय मौज-मस्ती करने में व्यतीत करेंगे, लेकिन राजनीति में कार्यरत लोगों को कुछ कठिनाइयां अवश्य आएंगी, लेकिन फिर भी उनका डटकर सामना करना होगा। यदि आपने किसी को धन उधार दिया था, तो वह आपको वापस मिल सकता है, जिसमें आप इन्वेस्टमेंट करेंगे। जो आने वाले समय में आपकी आर्थिक स्थिति को मजबूती देगा। आप अपनी टेंशन के स्तर में बदलाव लाएंगे।

धनु (Sagittarius)
स्वभाव:  दयालु
राशि स्वामी: गुरु
शुभ रंग: गुलाबी
आज का दिन आपके लिए मौज-मस्ती से भरा रहने वाला है। माता-पिता के आशीर्वाद से आपका कोई रुका हुआ काम पूरा होगा और कार्यक्षेत्र में भी आप अपने कामों को लेकर लापरवाही दिखा सकते हैं, जिससे आपके साथी नाराज हो सकते हैं। आपको अपने आप विश्वास को मजबूत करके कामों को करने की आवश्यकता है, लेकिन आप वाहनों का प्रयोग थोड़ा सावधान रहकर करें, इसलिए किसी यात्रा पर जाने से बचें।

मकर (Capricorn)
स्वभाव:  अनुशासित
राशि स्वामी:  शनि
शुभ रंग: गोल्डन
आज का दिन आपके लिए धन-धान्य में वृद्धि लेकर आने वाला है। आपके व्यवसाय में योजनाएं पहले से बेहतर रहेंगी। जो आपको खुशी देंगी। कोई पार्टनरशिप भी आपको करनी पड़ सकती है और किसी नए मकान आदि की खरीदने की आप योजना बनाएंगे। आपको अपनी संतान से किए हुए वादे को पूरा करना होगा। विद्यार्थी अपनी पढ़ाई-लिखाई में यदि लापरवाही करेंगे, तो इससे उन्हें परीक्षा में समस्या अवश्य महसूस होगी।

कुंभ ( Aquarius)
स्वभाव:  मानवतावादी
राशि स्वामी: शनि
शुभ रंग: ग्रे
आज का दिन आपके लिए मेहनत से काम करने के लिए रहेगा। आज आपके मन में काम को लेकर नये-नये आइडिया आएंगे, जिन्हें आप अपने व्यवसाय में लगाएंगे। आपका कोई पुराना जमीन-जायदाद से संबंधित मामला सुलझेगा, जिससे आपको खुशी होगी। आपके घर किसी नए मेहमान का आगमन हो सकता है। यदि किसी सदस्य के विवाह में कोई बाधा आ रही थी, तो उसके लिए आप अपने किसी मित्र से बातचीत कर सकते हैं। आप परिवार के सदस्यों को कहीं बाहर लेकर जाने की योजना बनाएंगे।

मीन (Pisces)
स्वभाव: संवेदनशील
राशि स्वामी: बृहस्पति
शुभ रंग: सफेद

आज का दिन आपके लिए समस्याओं सें भरा रहने वाला है, क्योंकि आपके सामने कुछ पारिवारिक समस्या आएंगी। जो आपकी टेंशनों को बढ़ाएंगी। भाई- बहनों में भी बेवजह के लड़ाई झगड़े पनपेंगे। संतान के मनमाने व्यवहार को लेकर भी आप परेशान रहेंगे। कार्यक्षेत्र में कोई आपके खिलाफ षड्यंत्र रच सकता है, लेकिन बैंकिंग क्षेत्रों में कार्यरत लोग अपनी मेहनत से एक अच्छा मुकाम हासिल करेंगे, जिसमे उन्हें खूब शाबाशी मिलेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Quote of the week

“Every sunset is an opportunity to reset. Every sunrise begins with new eyes.”

~ Richie Norton