Vaidik Panchang 25012026 Rashifal Samadhan

हर हर महादेव
~ वैदिक पंचांग ~
दिनांक – 25 जनवरी 2026
दिन – रविवार
विक्रम संवत 2082
शक संवत -1947
अयन – उत्तरायण
ऋतु – शिशिर ॠतु
मास – माघ
पक्ष – शुक्ल
तिथि – सप्तमी रात्रि 11:10 तक तत्पश्चात अष्टमी
नक्षत्र – रेवती दोपहर 01:35 तक तत्पश्चात अश्विनी
योग – सिद्ध सुबह 11:46 तक तत्पश्चात साध्य
राहुकाल – शाम 05:01 से शाम 06:24 तक
सूर्योदय – 07:19
सूर्यास्त –  06:23
दिशाशूल – पश्चिम दिशा मे
व्रत पर्व विवरण- माघ शुक्ल सप्तमी,रथ आरोग्य-विधान-चंद्रभागा सप्तमी,विजया सप्तमी,रविवारी सप्तमी,(सूर्योदय से रात्रि 11:10 तक),पंचक समाप्त (दोपहर 01:35 )
विशेष – सप्तमी को ताड़ का फल खाने से रोग बढ़ता है तथा शरीर का नाश होता है। (ब्रह्मवैवर्त पुराण, ब्रह्म खंडः 27.29-34)
रविवार के दिन स्त्री-सहवास तथा तिल का तेल खाना और लगाना निषिद्ध है। (ब्रह्मवैवर्त पुराण, ब्रह्म खंडः 27.29-38)
रविवार के दिन मसूर की दाल, अदरक और लाल रंग का साग नहीं खाना चाहिए।(ब्रह्मवैवर्त पुराण, श्रीकृष्ण खंडः 75.90)
रविवार के दिन काँसे के पात्र में भोजन नहीं करना चाहिए।(ब्रह्मवैवर्त पुराण, श्रीकृष्ण खंडः 75)
स्कंद पुराण के अनुसार रविवार के दिन बिल्ववृक्ष का पूजन करना चाहिए। इससे ब्रह्महत्या आदि महापाप भी नष्ट हो जाते हैं।

हर हर महादेव!

आज रविवार है, जो सूर्य देव का दिन माना जाता है। वास्तु शास्त्र के अनुसार, सूर्य ऊर्जा, सफलता और समृद्धि का प्रतीक है। घर में सकारात्मक ऊर्जा बनाए रखने और harmony बढ़ाने के लिए कुछ विशेष टिप्स और remedies अपनाएं। ये टिप्स घर को सही बनाने में मदद करेंगे, जैसे पूर्व दिशा को साफ-सुथरा रखना, जो सूर्य से जुड़ी है। नीचे कुछ मुख्य वास्तु टिप्स दिए गए हैं: सम्पर्क करें Bollywood AstroVastu phone number 9431848786
क्या करें (Things to Do on Sunday):
– सूर्य को अर्घ्य दें: सुबह उठकर उगते सूर्य को 3-9 बार जल अर्पित करें। इससे घर में vitality और recognition बढ़ता है।
– मंत्र जाप: “ओम सूर्याय नमः” मंत्र का 108 बार जाप करें। गायत्री मंत्र का रोजाना जाप भी फायदेमंद है, लेकिन रविवार को विशेष रूप से। इससे वास्तु दोष दूर होता है और घर में शांति आती है। सम्पर्क करें Bollywood AstroVastu phone number 9431848786
– दान-पुण्य: लाल कपड़ा, तांबा या गेहूं का दान करें। इससे सूर्य दोष कम होता है और समृद्धि आती है।
– घर में पूर्व दिशा को साफ रखें: पूर्व दिशा को उज्ज्वल और खुला रखें। यहां clutter न रखें, अच्छी रोशनी रखें और अगर संभव हो तो तांबे के accents इस्तेमाल करें। इससे घर में positive energy flow होता है।
– शुभ वस्तुएं खरीदें: गेहूं, तांबा, लाल रंग की चीजें, चश्मा या नया बटुआ खरीदें। ये घर में शांति, समृद्धि और harmony लाते हैं।
– घर की सफाई: घर को साफ-सुथरा रखें, खासकर केंद्र (ब्रह्मस्थान) को खुला और उज्ज्वल रखें। रोज 5-10 मिनट declutter करें। सम्पर्क करें Bollywood AstroVastu phone number 9431848786

क्या न करें (Things to Avoid on Sunday):
– ये चीजें न खरीदें: लोहा या स्टील की वस्तुएं, नमक, काले जूते, झाड़ू या सफाई के सामान, निर्माण सामग्री, बागवानी के सामान, फर्नीचर, हार्डवेयर या वाहन से जुड़ी चीजें। ये सूर्य दोष ला सकती हैं, जिससे वित्तीय हानि, झगड़े और negative energy बढ़ती है।
– दिशा संबंधी: रविवार को दक्षिण-पश्चिम दिशा में यात्रा से बचें।
– अन्य: घर में अंधेरा या clutter न रखें, खासकर पूर्व में। काले या भारी रंगों से बचें। सम्पर्क करें Bollywood AstroVastu phone number 9431848786

ये टिप्स अपनाने से घर में सकारात्मकता बढ़ेगी और वास्तु दोष कम होंगे। अगर कोई विशेष समस्या है, तो वास्तु विशेषज्ञ से सलाह लें। शुभकामनाएं! सम्पर्क करें Bollywood AstroVastu phone number 9431848786
~वैदिक पंचांग ~
अचला सप्तमी
अचला सप्तमी ( स्नान, व्रत करके गुरु का पूजन करनेवाला सम्पूर्ण माघ मास के स्नान का फल व वर्षभर के रविवार व्रत का पुण्य पा लेता है | यह सम्पूर्ण पापों को हरनेवाली व सुख-सौभाग्य की वृद्धि करनेवाली है | )
विशेष – 25 जनवरी 2026 रविवार को अचला सप्तमी है ।
          ~ वैदिक पंचांग ~
भीष्म अष्टमी
26 जनवरी 2026 सोमवार को भीष्म अष्टमी, भीष्म श्राद्ध दिवस है | भीष्मजी के नाम से सूर्य को अर्घ्य दें  तो संतान हीन् को संतान मिल सकती है और आरोग्य आदि प्राप्त होता है |
          ~ वैदिक पंचांग ~
भीष्म तर्पण दिवस
भीष्मजी को जल अर्पण करें और संतान की प्राप्ति की इच्छा करें तो तेजस्वी आत्मा आती है ऐसा 26 जनवरी 2026 सोमवार को है इस बार शुक्ल अष्टमी तिथि, धवल निबंध ग्रंथ के अनुसार इस तिथि को भीष्म जी का तर्पण दिवस भी है ब्रह्मचारी भीष्म जी का तर्पण करने से लड़के लड़कियाँ तेजस्वी हो सकते हैं।
          ~ वैदिक पंचांग ~
जिनका आज जन्मदिन है उनको हार्दिक शुभकामनायें बधाई ओर शुभ आशीष
आपका जन्मदिन: 25 जनवरी

दिनांक 25 को जन्मे व्यक्ति का मूलांक 7 होगा। यह अंक वरूण ग्रह से संचालित होता है। इस अंक से प्रभावित व्यक्ति अपने आप में कई विशेषता लिए होते हैं। आप खुले दिल के व्यक्ति हैं। आप पैनी नजर के होते हैं। किसी के मन की बात तुरंत समझने की आपमें दक्षता होती है। आपकी प्रवृत्ति जल की तरह होती है। जिस तरह जल अपनी राह स्वयं बना लेता है वैसे ही आप भी तमाम बाधाओं को पार कर अपनी मंजिल पाने में कामयाब होते हैं।
आपके लिए खास
शुभ दिनांक : 7, 16, 25
शुभ अंक : 7, 16, 25, 34
शुभ वर्ष : 2026
ईष्टदेव : भगवान शिव तथा विष्णु
शुभ रंग : सफेद, पिंक, जामुनी, मेहरून
आपकी जन्मतिथि के अनुसार भविष्यफल
करियर: नौकरीपेशा व्यक्तियों के लिए समय सुखकर रहेगा। अधिकारी वर्ग का सहयोग मिलेगा। आपके कार्य में तेजी का वातावरण रहेगा।
सलाह: नवीन कार्य-योजना शुरू करने से पहले केसर का लंबा तिलक लगाएं। मंदिर में पताका चढ़ाएं।
कारोबार: व्यापार-व्यवसाय की स्थिति उत्तम रहेगी। आपको प्रत्येक कार्य में जुटकर ही सफलता मिलेगी।
आज का राशिफल
दिनांक : 25 जनवरी 2026
राशिफल
मेष (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
आज के दिन आप परस्पर सम्बंधो को लेकर चिंतित रहेंगे। कार्य क्षेत्र पर भी व्यवहार की कमी के कारण पुराना अनुबंद अथवा व्यवसायिक रिश्ता खत्म हो सकता है। जिस भी कार्य को बचाने का प्रयास करेंगे वह और ज्यादा बिगड़ेगा। मेहनत करने में कोई कसर नही छोड़ेंगे फिर भी धन संबंधित समस्या यथावत बनी रहेगी। मध्यान से पहले कोई अशुभ समाचार मिलने से मन विचलित रहेगा। व्यवसायी भी आज हानि की आशंका से  प्रत्येक कार्य को डर कर करेंगे। नए कार्य मे निवेश कर सकते है लेकिन अपने आस-पास के लोगो में स्वार्थ ना खोजे अन्यथा सम्मान हानि हो सकती है। भले बुरे का विवेक ना होने से काम उटपटांग होंगे इसे ठीक होने में थोड़ा समय लगेगा। परिजनों के स्वास्थ्य पर खर्च होगा।

वृष (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)
आज का दिन लाभदायक है व्यस्तता आज अधिक रहेगी चाह कर भी सुस्ताने का समय नही निकाल सकेंगे। मेहनत खाली नही जाएगी। जहां से लाभ की उम्मीद नही वहां से भी कुछ ना कुछ अवश्य मिलेगा। नौकरी पेशाओ को अन्य दिनों की अपेक्षा सहयोग कम मिलेगा फिर भी कार्यो में बाधा नही आने देंगे। व्यवसायी वर्ग आकस्मिक धन लाभ होने से उत्साहित रहेंगे लेकिन खर्च भी अधिक होंगे। शेयर सट्टे आदि में धन का निवेश शीघ्र लाभ देगा विदेश संबंधित वस्तुओं के व्यवसाय में आज हानि हो सकती है इसमे निवेश से बचें। परिजनों का व्यवहार अपेक्षित रहेगा महिलाये थोड़ी चंचल रहेंगी। सेहत भी सामान्य बनी रहेगी। संतान से सुख मिलेगा।

मिथुन (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
आज का दिन कार्यसफलता देने वाला है। जिस भी कार्य को करें दृढ़ निश्चय के साथ करें विजय अवश्य मिलेगी। आज आकस्मिक यात्रा के योग बन रहे है अथवा अचानक किसी कार्य के आने से पूर्व निर्धारित कार्यो में फेरबदल करना पड़ेगा। आपका स्वभाव शांत एवं मिलनसार रहेगा हर किसी से जल्द ही घुल-मिल जाएंगे। महिलाओ के प्रति सम्मानजनक रवैया अपनाए विवाद से बचे रहेंगे। व्यवसाइयों का काम-धंधा बेहतर चलेगा धन की आमद भी समय पर होने से आर्थिक उलझने नही रहेंगी फिर भी आज धन के लेनदेन में अधिक स्पष्टता बरते उधारी के कारण किसी से झगड़ा हो सकता है। नौकरी पेशा जातक आज जल्दी काम खत्म करने का प्रयास करेंगे परन्तु कोई नया काम आने से परेशानी होगी। घर का वातावरण सामान्य ही रहेगा।

कर्क (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
आज भी आपका मन धार्मिक भावो से भरा रहेगा लेकिन अन्य आवश्यक कार्य रहने से ज्यादा समय नही दे पाएंगे। व्यवसायी वर्ग धन कमाने के लिये अनैतिक मार्ग को ज्यादा पसंद करेंगे बाद में इससे लाभ की जगह हानि होगी फिर वो किसी भी रूप में ही हो। कार्य क्षेत्र पर बेमन से कार्य करना पड़ेगा जिसके परिणाम स्वरूप सीमित लाभ से संतोष करना पड़ेगा। नौकरी वाले लोग किसी की चुगली का शिकार बनेंगे फिर भी धैर्य से काम लें व्यवहार में कमी ना आने दें। धन संबंधित कार्य लिख कर ही करें भूल होने की संभावना है। महिलाये धन को लेकर असंतुष्ट रहेंगी अन्य लोगो को भी इस कारण परेशान कर सकती है। किसी से किया वादा अवश्य पूरा करें अन्यथा अपमानित होना पड़ेगा। घर में किसी ना किसी को शारीरिक कष्ट होगा।

सिंह (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
आज भी सेहत संबंधित समस्याओं के कारण मन खराब रहेगा। किसी की भी बातो को अनसुनी करेंगे जिससे वातावरण अशान्त बनेगा। शारीरिक समस्याओ के साथ ही आर्थिक कारणों से भी परेशान रहेंगे। दिन के आरंभ से ही शारीरिक शिथिलता रहने के कारण काम करने का मन नही होगा। उत्साह की कमी के कारण लाभ-हानि की परवाह नही करेंगे। प्रयास करने पर धन की आमाद कही ना कही से हो जाएगी परन्तु व्यर्थ के खर्च भी रहने से आय-व्यय में तालमेल रहेगा। सुदूर प्रदेश की यात्रा के योग भी है लेकिन अतिआवश्यक होने पर ही करें चोटादि का भय भी है किसी भी कार्य मे जोखिम लेने से बचें। पारिवारिक वातावरण भी किसी ना किसी कारण से अस्त-व्यस्त रहेगा इसे सुधारना आज सम्भव नही।

कन्या (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
आज के दिन आपकी किसी बहुप्रतीक्षित कामना पूर्ति होने की संभावना है। आर्थिक पक्ष पहले से अधिक मजबूत बनेगा। दिन के आरंभ में नौकरी अथवा व्यवसाय में किसी महत्त्वपूर्ण कार्य को लेकर दुविधा होगी इसमे किसी की सहायता के बाद ही आगे बढ़ सकेंगे। धन की आमाद ठीक-ठाक रहेगी लेकिन व्यवहारिकता में कमी के कारण कुछ ना कुछ कमी अवश्य रहेगी। सहकर्मियों का ऊपर बेवजह क्रोध करना भारी पड़ सकता है संभल कर व्यवहार करें अन्यथा अकेले ही कार्य करना पड़ेगा। महिलाओ की मनोकामना पूरी होने में देरी होने पर जानबूझ कर कार्यो को बिगाड़ भी सकती है। घर के बुजुर्ग के ऊपर भी ध्यान दें आपसे नाराज हो सकते है। भाई बंधुओ से मेल जोल केवल स्वार्थ के लिए ही रहेगा।

तुला (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
आज आपकी दिनचार्य व्यवस्थित रहेगी दिन के आरंभिक भाग में किसी महत्त्वपूर्ण व्यक्ति से भेंट की योजना बनाएंगे लेकिन इससे उतना लाभ नही होगा जितनी आप आशा लगाए है। कार्य व्यवसाय में आज लाभ तो होगा लेकिन अनजान लोगों के माध्यम से ही। महिलाये भी स्वयं को अन्य से निम्नतर आकेंगी अन्य लोगो से बराबरी करने के चक्कर मे स्वयं ही परेशान रहेंगी। कार्य व्यवसाय में वृद्धि होने से आय के नए स्त्रोत्र बनेंगे पर आज आप जितना भी कमाई करे उससे संतोष नही होगा। ज्यादा कमाने के लोभ में अनैतिक कार्य भी कर सकते है आरम्भ में इससे लाभ ही होगा लेकिन बाद में कोई नई समस्या बनेगी। संध्या के समय आकस्मिक लाभ अथवा उपहार मिलेगा थकान भी इस अवधि में ज्यादा रहेगी। परिवार में किसी की जिद पूरी करने में खर्च भी करना पड़ेगा।

वृश्चिक (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
आज के दिन आप अपनी बुद्धि एवं विवेक के बल पर मान-सम्मान के हकदार बनेंगे। लेकिन अपनी राय किसी के मांगने पर ही दे अन्यथा उपेक्षा होने पर क्रोध आएगा। पारिवारिक की अपेक्षा सामाजिक जीवन बेहतर रहेगा घर से बाहर रहने में ज्यादा आनंद मिलेगा। धन लाभ की कामना थोड़े प्रयास के बाद पूर्ण हो जाएगी आपकी जरूरते कम रहेंगी फिर भी घरेलु बेमतलब के खर्च पर नियंत्रण रखें अन्यथा भविष्य की योजनाए बिगड़ेंगी। कार्य क्षेत्र पर मध्यान बाद तक व्यस्तता रहेगी इसका लाभ भी आशाजनक मिल जाएगा इसके बाद किसी से धन को लेकर तकरार होने की संभावना है। पत्नी को छोड़ अन्य कोई भी आपकी भावनाओं को नही समझ सकेगा। संध्या के समय सेहत नरम रहेगी।

धनु (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)
आप आज के दिन मानसिक रूप से अशान्त रहेंगे। पारिवारिक वातावरण गलतफहमियों के कारण उग्र रहेगा पति-पत्नी एक दूसरे पर छींटा कशी करेंगे बुजुर्ग एवं बच्चे पारिवारिक माहौल से दुखी रहेंगे। भाई बंधुओ अथवा आस-पड़ोसी से मामूली बात बड़े झगड़े का रूप ले सकती है। वाणी एवं व्यवहार में नरमी रखे अन्यथा परिस्थिति गंभीर होते देर नही लगेगी। महिलाये भी अपनी वाणी पर नियंत्रण रखने में असफल रहेंगी। नौकरी करने वाले लोग अधिकारी वर्ग से नाराज रहेंगे। आज पैतृक संबंधित अथवा अन्य सामूहिक घरेलू कार्य से बचकर रहें अवश्य झगड़ा होगा। आवश्यक व्यावसायिक कार्य अधूरे रहेंगे। धन लाभ कम खर्च अधिक रहेगा संताने उद्दंड व्यवहार करेंगी। यात्रा से बचें।

मकर (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)
आज आप जिस भी कार्यो को करेंगे विशेषकर सरकार संबंधित उनके आरंभ में उलझने ज्यादा बढ़ेंगी लेकिन हतोत्साहित ना हो प्रयास करने में कसर ना रखें निश्चित ही सकारात्मक परिणाम देखने को मिलेंगे। नौकरी वाले लोग कार्य बोझ से परेशान रहेंगे फिर भी निष्ठा से समय पर खत्म कर लेंगे। आपके कार्यो में टांग अड़ाने वाले या सही मार्ग से भटकाने वाले भी मिलेंगे इनकी सुने अवश्य पर करें विवेक से ही। कार्यो को जल्दी निपटाने के चक्कर मे गलती करेंगे स्वयं ही सुधार भी कर लेंगे लेकिन समय बर्बाद करके। व्यवसाय में आज बिक्री बढ़ेगी धन लाभ भी ठीक ठाक हो जायेगा खर्च आज कम रहने से बचत कर लेंगे। पारिवारिक वातावरण सामान्य बना रहेगा महिलाये शक की आदत से बचे कलह हो सकती है। आरोग्य में कुछ कमी रहेगी।

कुंभ (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
आज के दिन आप भाग-दौड़ की जिंदगी से बचने का प्रयास करेंगे लेकिन किसी ना किसी कारण से आज ज्यादा ही करनी पड़ेगी। दिन का पहला भाग शांति से व्यतीत होगा। आज आर्थिक मामलों को लेकर वैसे तो ज्यादा माथा पच्ची नही करेंगे फिर भी किसी के उकसावे में आकर कोई गलत निर्णय लेने से बेहतर है शांत बैठे धन की हानि हो सकती है। आवश्यकताओं की पूर्ति के लिये अन्य के ऊपर ज्यादा निर्भर रहना पड़ेगा। आपकी मानसिक स्थिति पल पल पर परिवर्तित होगी महिलाये भी आज अपने कार्य को औरो के ऊपर डालेंगी काम बिगड़ने पर बाद में पछताएगी। व्यवसायी वर्ग नए कार्य पाने के लिये जोड़तोड़ करेंगे परन्तु सफलता संदिग्ध ही रहेगी। सरकारी कार्य मे समय खराब होगा। स्वास्थ्य ठीक रहेगा।

मीन (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
आज दिन भर चंचलता मन पर हावी रहेगी बच्चों जैसी बातें कर हास्य के पात्र बनेंगे लेकिन आज का दिन कार्य व्यवसाय से शुभ फल दिलाएगा। लोग पहले आपकी बाते गंभीर नही लेंगे परन्तु बाद में पछतावा होगा। नौकरी पेशाओ को पदोन्नति में आरही बाधा दूर होने पर कुछ राहत मिलेगी लेकिन इसके लिये अभी थोड़ा और इंतजार करना पड़ेगा। व्यवसायी वर्ग व्यवसाय में अलावा भी अन्य काम आने से परेशान होंगे परन्तु बड़े बुजुर्गो का सहयोग मिलने से शीघ्र ही समाधान भी हो जाएगा। पैतृक संपत्ति के मामलों को आज टालना ही बेहतर रहेगा अन्यथा नई मुसीबत खड़ी हो सकती है। उच्च अधिकारियों को प्रसन्न रखें बनते काम मे बाधा डाल सकते है। शारीरिक स्वास्थ्य कुछ समय के लिए खराब होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Quote of the week

“Every sunset is an opportunity to reset. Every sunrise begins with new eyes.”

~ Richie Norton