🌞हर हर महादेव🌞
🌞~ आज का वैदिक पंचांग ~🌞
🌞~ आज का हिन्दू पंचांग ~🌞
⛅दिनांक – 30 दिसम्बर 2024
⛅दिन – सोमवार
⛅विक्रम संवत् – 2081
⛅अयन – दक्षिणायन
⛅ऋतु – शिशिर
⛅मास – पौष
⛅पक्ष – कृष्ण
⛅तिथि – अमावस्या प्रातः 03:56 दिसम्बर 31 तक, तत्पश्चात प्रतिपदा
⛅नक्षत्र – मूल रात्रि 11:57 तक तत्पश्चात पूर्वाषाढ़ा
⛅योग – वृद्धि रात्रि 08:32 तक, तत्पश्चात ध्रुव
⛅राहु काल – प्रातः 08:41 से प्रातः 10:01 तक
⛅सूर्योदय – 07:24
⛅सूर्यास्त – 05:00
⛅दिशा शूल – पूर्व दिशा में
⛅ब्राह्ममुहूर्त – प्रातः 05:34 से 06:27 तक
⛅अभिजीत मुहूर्त – दोपहर 12:21 से दोपहर 01:04 तक
⛅निशिता मुहूर्त – रात्रि 12:16 दिसम्बर 31 से रात्रि 01:09 दिसम्बर 31 तक
⛅ व्रत पर्व विवरण – सोमवती अमावस्या (सूर्योदय से प्रातः 03:56 दिसम्बर 31 तक), पौष अमावस्या
⛅विशेष – अमावस्या को स्त्री सहवास और तिल का तेल खाना व लगाना निषिद्ध है।

🔹लक्ष्मी कहाँ से चली जाती है ?🔹
🔸भगवान श्रीहरि कहते हैं : “जपो अल्पज्ञ भीगे पैर अथवा नग्न होकर सोता है तथा वाचाल की भाँति निरंतर बोलता रहता है, उसके घर से साध्वी लक्ष्मी चली जाती है ।
🔸जो व्यक्ति अपने सिर पर तेल लगाकर उसी हाथ से दूसरे के अंग का स्पर्श करता हैं * और अपने किसी अंग को बाजे की तरह बजाता है, उससे रुष्ट होकर लक्ष्मी उसके घर से चली जाती है ।
🔸जो व्रत-उपवास नहीं करता, संध्या – वंदन नहीं करता, सदा अपवित्र रहता है तथा भगवदभक्ति से रहित है उसके यहाँ से मेरी प्रिया लक्ष्मी चली जाती है ।’ ( श्रीमद देवी भागवत : ९.४१.४२-४४ )
🔸पद्म पुराण के अनुसार मस्तक पर लगाने से बचे हुए तेल को अपने शरीर पर भी लगाना वर्जित है ।
1-हर व्यक्ति जन्म लेता है गो-पुत्र के रूप में-इसलिये उसका एक गोत्र होता है।🐂
2-हर व्यक्ति अपना विवाह मुहूर्त चाहता है -गो धूलि बेला में।🐂
3-हर व्यक्ति मृत्यु के बाद जाना चाहता है गोलोक धाम,हर आत्मा चाहती है गोलोकवास।🐂
4-हर जीव वैतरणी पार करना चाहता है -मृत्यु से पहले गो दान करके।🐂
सोचिये ! हर कामना पूरी करने के लिए गो माता का सहारा। लेकिन उसी गो माता की सेवा के लिए समय नही होता है।🐂
गो माता के विषय में कुछ रोचक जानकारी
- गौ माता जिस जगह खड़ी रहकर आनन्दपूर्वक चैन की सांस लेती है। वहाँ वास्तु दोष समाप्त हो जाते हैं।🐂
- जिस जगह गौ माता खुशी से रभांने लगे उस जगह देवी देवता पुष्प वर्षा करते हैं। 🐂
- गौ माता के गले में घंटी जरूर बांधे ; गाय के गले में बंधी घंटी बजने से गौ आरती होती है। 🐂
- जो व्यक्ति गौ माता की सेवा पूजा करता है उस पर आने वाली सभी प्रकार की विपदाओं को गौ माता हर लेती है। 🐂
- गौ माता के खुर में नागदेवता का वास होता है। जहाँ गौ माता विचरण करती है उस जगह सांप बिच्छू नहीं आते। 🐂
- गौ माता के गोबर में लक्ष्मी जी का वास होता है।🐂
- गौ माता कि एक आँख में सुर्य व दूसरी आँख में चन्द्र देव का वास होता है।🐂
- गौ माता के दुध मे सुवर्ण तत्व पाया जाता है जो रोगों की क्षमता को कम करता है। 🐂
- गौ माता की पूँछ में हनुमानजी का वास होता है। किसी व्यक्ति को बुरी नजर हो जाये तो गौ माता की पूँछ से झाड़ा लगाने से नजर उतर जाती है। 🐂
- गौ माता की पीठ पर एक उभरा हुआ कुबड़ होता है, उस कुबड़ में सूर्य केतु नाड़ी होती है। रोजाना सुबह आधा घंटा गौ माता की कुबड़ में हाथ फेरने से रोगों का नाश होता है। 🐂
- एक गौ माता को चारा खिलाने से तैंतीस कोटी देवी देवताओं को भोग लग जाता है।🐂
- गौ माता के दूध घी मक्खन दही गोबर गोमुत्र से बने पंचगव्य हजारों रोगों की दवा है। इसके सेवन से असाध्य रोग मिट जाते हैं।🐂
- जिस व्यक्ति के भाग्य की रेखा सोई हुई हो तो वो व्यक्ति अपनी हथेली में गुड़ को रखकर गौ माता को जीभ से चटाये गौ माता की जीभ हथेली पर रखे गुड़ को चाटने से व्यक्ति की सोई हुई भाग्य रेखा खुल जाती है। 🐂
- गौ माता के चारों चरणों के बीच से निकल कर परिक्रमा करने से इंसान भय मुक्त हो जाता है।🐂
- गौ माता के गर्भ से ही महान विद्वान धर्म रक्षक गौ कर्ण जी महाराज पैदा हुए थे। 🐂
- गौ माता की सेवा के लिए ही इस धरा पर देवी देवताओं ने अवतार लिये हैं। 🐂
- जब गौ माता बछड़े को जन्म देती तब पहला दूध बांझ स्त्री को पिलाने से उनका बांझपन मिट जाता है।🐂
- स्वस्थ गौ माता का गौ मूत्र को रोजाना दो तोला सात पट कपड़े में छानकर सेवन करने से सारे रोग मिट जाते हैं। 🐂
- गौ माता वात्सल्य भरी निगाहों से जिसे भी देखती है उनके ऊपर गौकृपा हो जाती है। 🐂
- काली गाय की पूजा करने से नौ ग्रह शांत रहते हैं। जो ध्यानपूर्वक धर्म के साथ गौ पूजन करता है उनको शत्रु दोषों से छुटकारा मिलता है। 🐂
- गाय एक चलता फिरता मंदिर है। हमारे सनातन धर्म में तैंतीस कोटि देवी देवता है, हम रोजाना तैंतीस कोटि देवी देवताओं के मंदिर जा कर उनके दर्शन नहीं कर सकते पर गौ माता के दर्शन से सभी देवी देवताओं के दर्शन हो जाते हैं। 🐂
- कोई भी शुभ कार्य अटका हुआ हो बार-बार प्रयत्न करने पर भी सफल नहीं हो रहा हो तो गौ माता के कान में कहिये रूका हुआ काम बन जायेगा।🐂
- गौ माता सर्व सुखों की दातार है। 🐂
हे मां आप अनंत ! आपके गुण अनंत ! इतना मुझमें सामर्थ्य नहीं कि मैं आपके गुणों का बखान कर सकूँ।
🐂🐂
!! जय श्री कृष्ण !!
जिनका आज जन्मदिन है उनको हार्दिक शुभकामनाएं बधाई और शुभ आशीष
अंक ज्योतिष के अनुसार आपका मूलांक तीन आता है। यह बृहस्पति का प्रतिनिधि अंक है। आप दार्शनिक स्वभाव के होने के बावजूद एक विशेष प्रकार की स्फूर्ति रखते हैं। आपकी शिक्षा के क्षेत्र में पकड़ मजबूत होगी। आप एक सामाजिक प्राणी हैं। ऐसे व्यक्ति निष्कपट, दयालु एवं उच्च तार्किक क्षमता वाले होते हैं। आप सदैव परिपूर्णता या कहें कि परफेक्शन की तलाश में रहते हैं यही वजह है कि अकसर अव्यवस्थाओं के कारण तनाव में रहते हैं। अनुशासनप्रिय होने के कारण कभी-कभी आप तानाशाह भी बन जाते हैं।
शुभ दिनांक : 3, 12, 21, 30
शुभ अंक : 1, 3, 6, 7, 9,
शुभ वर्ष : 2028, 2030, 2031, 2034, 2043, 2049, 2052,
ईष्टदेव : देवी सरस्वती, देवगुरु बृहस्पति, भगवान विष्णु
शुभ रंग : पीला, सुनहरा और गुलाबी
जन्मतिथि के अनुसार भविष्यफल :
नवीन व्यापार की योजना भी बन सकती है। दांपत्य जीवन में सुखद स्थिति रहेगी। घर या परिवार में शुभ कार्य होंगे। आपके लिए यह वर्ष सुखद है। किसी विशेष परीक्षा में सफलता मिल सकती है। नौकरीपेशा के लिए प्रतिभा के बल पर उत्तम सफलता का है। महत्वपूर्ण कार्य से यात्रा के योग भी है। मित्र वर्ग का सहयोग सुखद रहेगा। शत्रु वर्ग प्रभावहीन होंगे।
आज का राशिफल
मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
आज का दिन आपके लिए अध्यात्म के कार्यों मे भाग लेने के लिए रहेगा। आपके मन में अशांति बनी रहेगी। संतान के करियर को लेकर टेंशन रहेगी, लेकिन आपको अपने बिजनेस में भी टारगेट पकड़ कर चलना होगा, तभी आपकी आर्थिक स्थिति बेहतर होगी। परिवार में किसी सदस्य के विवाह में कोई बाधा उत्पन्न हो सकती है। आपको किसी से किए हुए वादे को पूरा करने के लिए भी समय निकालना होगा।
वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)
आज आपकी सोच समझ से सभी काम पूरे होंगे। जीवनसाथी के लिए आप किसी बिजनेस की शुरुआत कर सकते हैं। नौकरी में कार्यरत लोग किसी पार्ट टाइम कार्य को करने के लिए समय निकालेंगे। आप अपने खर्चों को थोड़ा कंट्रोल करें, तो आपके लिए बेहतर रहेगा। आपको भविष्य को देखकर चलना होगा। माता-पिता की सलाह लेकर कोई काम यदि आप करेंगे, तो वह आपके लिए अच्छा रहेगा। आपको किसी को उधार देने से बचना होगा।
मिथुन👫 (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
आज का दिन आपके लिए एनर्जी से भरपूर रहने वाला है। आपको एक के बाद एक खुशखबरी सुनने को मिलेगी। बिजनेस में भी आप अपनी योजनाओं पर अच्छा खासा धन खर्च करेंगे, जिसमें आपके बिजनेस को विदेशों तक पहचान मिलेगी। आप किसी जरूरी काम को लेकर जीवनसाथी से सलाह मशवरा कर सकते हैं, तभी आप अपने भविष्य को लेकर को इन्वेस्टमेंट करेंगे। संतान पर आप जिम्मेदारियों का बोझ डाल सकते हैं।
कर्क🦀 (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहने वाला है। आपके चारों ओर का वातावरण खुशनुमा रहेगा। आप अपने किसी मित्र से खास बात पर विचार विमर्श कर सकते हैं। आपके मन में काम को लेकर कुछ सुझाव आएंगे, जिनको किसी दूसरे से शेयर नहीं करना है। आपके परिवार में किसी लड़ाई झगड़े के कारण माहौल अशांतिपूर्ण रहेगा। आप अपनी पेट संबंधित समस्याओं पर पूरा ध्यान दें। जिसके लिए आपको खान-पान में बदलाव लाना होगा।
सिंह🦁 (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
आज आपको सावधान रहकर सभी कामों को करना होगा। आपको अपने कामों पर नजर बनाकर रखनी होगी। आपका किसी से मनमुटाव चल रहा था, तो वह भी दूर होगा। आप किसी पिकनिक आदि पर जाने की योजना बनाएंगे। आपके कामों में कुछ नए विरोधी विघ्न पैदा करने की कोशिश करेंगे। आपके शत्रु मित्र के रूप में हो सकते हैं, जिन्हें आपको पहचानने की आवश्यकता है। भाई व बहनों का साथ मिलेगा।
कन्या👩 (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
आज आपको आलस्य को त्याग करके आगे बढ़ना ही होगा। आप फिजूल के कामों में समय ना लगाएं। आपकी किसी काम को लेकर अपने अधिकारियों से बहस बाजी हो सकती है। कार्यक्षेत्र में आपको कुछ समस्याएं आ सकती हैं। आपको काम को लेकर मेहनत अधिक करनी होगी, तभी आपके काम पूरे हो सकेंगे। आप किसी मित्र की मदद के लिए आगे आएंगे, जिसमें आपका धन भी अधिक खर्च होगा। आपको किसी की कोई बात बुरी लग सकती है।
तुला⚖ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
आज का दिन आपके लिए कुछ खास रहने वाला है। कार्यक्षेत्र में आप अपने सहकर्मियों से अधिक काम को लेकर कोई मदद लेंगे, तो वह भी आसानी से मिल जाएगी। राजनीति में आपको थोड़ा सोच समझकर कदम बढ़ाना होगा, क्योंकि आपके विरोधी अधिक होंगे। बिजनेस को लेकर आप अपने पार्टनर से कोई मीटिंग कर सकते हैं। आपको अपने पिताजी से कुछ पारिवारिक मामलों में सलाह लेनी पड़ सकती है, जिससे आपको उनसे काफी हद तक राहत मिलेगी।
वृश्चिक🦂 (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
आज का दिन आपके लिए किसी नए वाहन की खरीदारी करने के लिए अच्छा रहेगा। व्यापार में आपको किसी पर डिपेंड नहीं रहना है और पार्टनरशिप करने से पहले आपको जरूरी फॉर्मेलिटी पूरी करनी होगी। ऑनलाइन व्यवसाय कर रहे लोगों के साथ कोई फ्रॉड हो सकता है, इसलिए आपको थोड़ा ध्यान देना होगा। आप अपने काम को लेकर छोटी दूरी की यात्रा पर जा सकते हैं, जो आपके लिए लाभदायक रहेगी। परिवार में किसी सदस्य की सेहत में गिरावट आने से आपको टेंशन अधिक होगी।
धनु🏹 (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)
आज का दिन आपके लिए बढ़िया रहने वाला है। आप अपनी जिम्मेदारियां को बखूबी निभाएंगे। आपकी सोच समझ से कार्य क्षेत्र में भी यदि कोई काम बिगड़ा हुआ था, तो वह भी ठीक हो सकता है। परिवार में लोग आपकी बातों को पूरा महत्व देंगे। प्रेम जीवन जी रहे लोग अपने साथी के लिए कोई सरप्राइज प्लान कर सकते हैं। आपकी कोई मन की इच्छा पूरी होने से खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। आप अपने घर किसी पूजा पाठ का आयोजन कर सकते हैं।
मकर🐊 (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)
आज का दिन आपके लिए खुशियों की सौगात लेकर आने वाला है, जो विद्यार्थी विदेश जाकर पढ़ाई करने की तैयारी कर रहे हैं, वह अपनी मेहनत में तेजी लाएंगे। आपको कारोबार में डूबा हुआ धन भी मिलने की संभावना है। आपका आत्मविश्वास भी भरपूर रहेगा। आपको अपने निजी मामलों में किसी अजनबी पर भरोसा नहीं करना है। प्रेम व सहयोग की भावना आपके मन में बनी रहेगी। पारिवारिक मामलों में आपको पूरा ध्यान देना होगा।
कुंभ🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
आज का दिन आपके लिए किसी कानूनी मामले में अच्छा रहने वाला है। आपका कोई प्रॉपर्टी से संबंधित मामला सुलझ सकता है। आप बिजनेस में अपनी योजनाओं में कुछ बदलाव करेंगे, जिससे आपको अच्छे बेनिफिट मिलेंगे। सरकारी योजनाओं का आपको लाभ मिलेगा। आपको धार्मिक गतिविधियों पर पूरी रुचि रहेगी। आपका अपने किसी परिजन के घर आने से माहौल खुशनुमा रहेगा। किसी जश्न का आयोजन हो सकता है। परिवार में किसी सदस्य के विवाह की बात पक्की हो सकती है।
मीन🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
आज का दिन आपके लिए ठीक-ठाक रहने वाला है। आपको यदि काम को लेकर कोई समस्या चल रही थी, तो आपको उसका भी समाधान आसानी से मिल जाएगा। आपके काम करने की गति थोड़ी धीमी रहेगी, लेकिन फिर भी आपको अच्छा मुनाफा मिल सकता है। जीवनसाथी के साथ आपको अपने रिश्ते को बेहतर बनाए रखने की कोशिश करनी होगी। संतान किसी प्रतियोगिता में भाग ले सकते है।नौकरी में कार्यरत लोगों को किसी दूसरे नौकरी का ऑफर आ सकता है।
Leave a Reply