आज का पंचांग
दिनांक – 20 जुलाई 2024
दिन –  शनिवार
विक्रम संवत् – 2081
अयन – दक्षिणायन
ऋतु – वर्षा
मास – आषाढ़
पक्ष – शुक्ल
तिथि –  चतुर्दशी शाम 05:59 तक तत्पश्चात पूर्णिमा
नक्षत्र – पूर्वाषाढा 21जुलाई रात्रि 01:49 तक तत्पश्चात उत्तराषाढा
योग – वैधृति रात्रि 12:08 तक तत्पश्चात विष्कंभ
राहु काल – सुबह 09:26 से सुबह 11:06 तक
सूर्योदय – 06:08
सूर्यास्त – 07:21
दिशा शूल – पूर्व दिशा मे

व्रत पर्व विवरण –  जैन चौमासी चतुर्दशी,कोकिला व्रत
विशेष –  चतुर्दशी व पूर्णिमा एवं व्रत के दिन स्त्री-सहवास तथा तिल का तेल खाना और लगाना निषिद्ध है।


ब्रह्म पुराण’ के 118 वें अध्याय में शनिदेव कहते हैं- ‘मेरे दिन अर्थात् शनिवार को जो मनुष्य नियमित रूप से पीपल के वृक्ष का स्पर्श करेंगे, उनके सब कार्य सिद्ध होंगे तथा मुझसे उनको कोई पीड़ा नहीं होगी। जो शनिवार को प्रातःकाल उठकर पीपल के वृक्ष का स्पर्श करेंगे, उन्हें ग्रहजन्य पीड़ा नहीं होगी।’ (ब्रह्म पुराण’)

शनिवार के दिन पीपल के वृक्ष का दोनों हाथों से स्पर्श करते हुए ‘ॐ नमः शिवाय।’ का 108 बार जप करने से दुःख, कठिनाई एवं ग्रहदोषों का प्रभाव शांत हो जाता है। (ब्रह्म पुराण’)

हर शनिवार को पीपल की जड़ में जल चढ़ाने और दीपक जलाने से अनेक प्रकार के कष्टों का निवारण होता है ।(पद्म पुराण)

विद्यालाभ योग
विद्यालाभ के लिए मंत्र:
ॐ ऐं ह्रीं श्रीं क्लीं वाग्वादिनि सरस्वति मम जिह्वाग्रे वद वद ॐ ऐं ह्रीं श्रीं क्लीं नमः स्वाहा ।

21 जुलाई 2024 रविवार को सूर्योदय से रात्रि 11:45 बजे तक 108 बार मंत्र जप लें और रात्रि 11:00 से 12:00 बजे के बीच जीभ पर लाल चंदन ‘ह्रीं’ मंत्र लिख दें । जिसकी जीभ पर यह मंत्र इस विधि से लिखा जायेगा, उसे विद्यालाभ व विद्वत्ता की प्राप्ति होगी |

गुरु का मानस-पूजन कैसे करें गुरु पूर्णिमा पर|

गुरुपूनम की सुबह उठें । नहा-धोकर थोडा-बहुत धूप, प्राणायाम आदि करके श्रीगुरुगीता का पाठ कर लें ।
फिर इस प्रकार मानसिक पूजन करें
मेरे गुरुदेव ! मन-ही-मन, मानसिक रूप से मैं आपको सप्ततीर्थों के जल से स्नान करा रहा हूँ । मेरे नाथ ! स्वच्छ वस्त्रों से आपका चिन्मय वपु (चिन्मय शरीर) पोंछ रहा हूँ । शुद्ध वस्त्र पहनाकर मैं आपको मन से ही तिलक करता हूँ, स्वीकार कीजिये । मोगरा और गुलाब के पुष्पों की दो मालाएँ आपके वक्षस्थल में सुशोभित करता हूँ ।

आपने तो हृदयकमल विकसित करके उसकी सुवास हमारे हृदय तक पहुँचायी है लेकिन हम यह पुष्पों की सुवास आपके पावन तन तक पहुँचाते हैं, वह भी मनसे, इसे स्वीकार कीजिये । साष्टांग दंडवत् प्रणाम करके हमारा अहं आपके श्रीचरणों में धरते हैं ।

हे मेरे गुरुदेव ! आज से मेरी देह, मेरा मन, मेरा जीवन मैं आपके दैवी कार्य के निमित्त पूरा नहीं तो हररोज २ घंटा, ५ घंटा अर्पण करता हूँ, आप स्वीकार करना । भक्ति, निष्ठा और अपनी अनुभूति का दान देनेवाले देव ! बिना माँगे कोहिनूर का भी कोहिनूर आत्मप्रकाश देनेवाले हे मेरे परम हितैषी ! आपकी जय-जयकार हो|

इस प्रकार पूजन तब तक बार-बार करते रहें जब तक आपका पूजन गुरु तक, परमात्मा तक नहीं पहुँचे । और पूजन पहुँचने का एहसास होगा, अष्टसात्त्विक भावों (स्तम्भ १ , स्वेद २ , रोमांच, स्वरभंग, कम्प, वैवण्र्य ३ , अश्रु, प्रलय ४ ) में से कोई-न-कोई भाव भगवत्कृपा, गुरुकृपा से आपके हृदय में प्रकट होगा ।

इस प्रकार गुरुपूर्णिमा का फायदा लेने की मैं आपको सलाह देता हूँ । इसका आपको विशेष लाभ होगा, अनंत गुना लाभ होगा|

पंचक
जुलाई 23 जुलाई, मंगलवार 9:19 पूर्वाह्न    27 जुलाई, शनिवार 12:59 अपराह्न

एकादशी
कामिका एकादशी (श्रावण कृष्ण) 31 जुलाई 2023
पवित्रा एकादशी (श्रावण शुक्ल) 16 अगस्त 2023

प्रदोष
18 जुलाई  2024    गुरुवार,    गुरु प्रदोष व्रत  (शुक्ल)

अमावस्या
अगस्त 4, 2024, रविवार   श्रावण अमावस्या   प्रारम्भ – 03:50 pm अगस्त 03 समाप्त – 04:42 pm अगस्त 04

जिनका आज जन्मदिन है उनको हार्दिक शुभकामनायें और बधाई

दिनांक 20 को जन्मे व्यक्ति का मूलांक 2 होगा। आप अत्यधिक भावुक होते हैं। आप स्वभाव से शंकालु भी होते हैं। दूसरों के दु:ख-दर्द से आप परेशान हो जाना आपकी कमजोरी है। ग्यारह की संख्या आपस में मिलकर दो होती है इस तरह आपका मूलांक दो होगा। इस मूलांक को चंद्र ग्रह संचालित करता है। चंद्र ग्रह मन का कारक होता है।

चंद्र के समान आपके स्वभाव में भी उतार-चढ़ाव पाया जाता है। आप अगर जल्दबाजी को त्याग दें तो आप जीवन में बहुत सफल होते हैं। आप मानसिक रूप से तो स्वस्थ हैं लेकिन शारीरिक रूप से आप कमजोर हैं। चंद्र ग्रह स्त्री ग्रह माना गया है। अत: आप अत्यंत कोमल स्वभाव के हैं। आपमें अभिमान तो जरा भी नहीं होता।

शुभ दिनांक : 2, 11, 20, 29

शुभ अंक : 2, 11, 20, 29, 56, 65, 92

शुभ वर्ष : 2027, 2029, 2036

ईष्टदेव : भगवान शिव, बटुक भैरव

शुभ रंग : सफेद, हल्का नीला, सिल्वर ग्रे

जन्मतिथि के अनुसार भविष्यफल :

लेखन से संबंधित मामलों में सावधानी रखना होगी। बगैर देखे किसी कागजात पर हस्ताक्षर ना करें। किसी नवीन कार्य योजनाओं की शुरुआत करने से पहले बड़ों की सलाह लें। व्यापार-व्यवसाय की स्थिति ठीक-ठीक रहेगी। स्वास्थ्य की दृष्टि से संभल कर चलने का वक्त होगा। पारिवारिक विवाद आपसी मेलजोल से ही सुलझाएं। दखलअंदाजी ठीक नहीं रहेगी

आज का राशिफल

मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए तरक्की दिलाने वाला रहेगा। आप अपने मन में ईर्ष्या की भावना न रखें, नहीं तो समस्या में आ सकते हैं। इस दौरान आपको अपने कामों को लेकर टेंशन बनी रहेगी। परिवार में यदि किसी सदस्य की सेहत कमजोर चल रही थी, तो उसमें भी सुधार होने की संभावना है। आपके घर किसी अतिथि का आगमन हो सकता है। आपको लेनदेन से संबंधित मामलों को लिखा पढ़ी करके निपटाना होगा। आप संतान के लिए कोई उपहार लेकर आ सकते हैं।

वृषभ दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए खुशियां लेकर आएगा। आप बिजनेस में कोई बड़ा जोखिम ना लें। आपको घर व बाहर लोगों से शुभ सूचना सुनने को मिल सकती है। माताजी से समस्याओं को लेकर बातचीत कर सकते हैं। प्रेम जीवन में कुछ तनाव तो रहेगा, लेकिन फिर भी आप अपने रिश्ते को बेहतर बनाने की कोशिश करेंगे। ससुराल पक्ष के किसी व्यक्ति से कोई लड़ाई झगड़ा हो सकता है, इसलिए आपको सावधान रहना होगा।

मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)
आज का दिन नौकरी में कार्यरत लोगों के लिए अच्छा रहेगा, क्योंकि उन्हें किसी नई नौकरी की प्राप्ति हो सकती है। आपको  किसी विपरीत परिस्थिति में भी धैर्य बनाए रखने की आवश्यकता है। आपकी कोई मूल्यवान वस्तु यदि खो गई थी, तो वह भी आपको मिल सकती है। आपको अपनी इनकम को बढ़ाने के कुछ नए रास्ते मिलेंगे, जिन पर चलना आपके लिए अच्छा रहेगा।  आप अपने मन में नकारात्मक विचारों को न रखें।

कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए मिश्रित रूप से फलदायक रहने वाला है। आपको शीघ्रता व भावुकता में कोई निर्णय लेने से बचना होगा। आपकी आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर रहेगी। आप कुछ निर्णय भी लेंगे। जीवनसाथी से बिना पूछे ससुराल पक्ष के किसी व्यक्ति से कोई भी लेनदेन ना करें, नहीं तो उससे आपके आपसी रिश्ते खराब होने की संभावना है।

सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope)
आज सेहत पर पूरा ध्यान देना होगा। आप अपने आसपास रह रहे लोगों का भरोसा आसानी से जीत पाएंगे। खान-पान से संबंधित यदि कोई समस्या आपको लंबे समय से परेशान कर रही थी, तो आप उसपर ध्यान दें। आप अपने घर किसी नई वस्तु को लेकर आ सकते हैं। आप अपने कामों को लेकर थोड़ा परेशान रहेंगे। आप अपनी जीवनसाथी से संतान के करियर को लेकर बातचीत भी कर सकते हैं।

कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope)
आज का दिन व्यापार के मामले में उतार चढ़ाव भरा रहेगा। आपकी रचनात्मक कार्यों पर पूरी रुचि रहेगी। आप अपने घर की जरूरतों पर पूरा ध्यान देंगे। इस दौरान आपको गृहस्थ जीवन में चल रही समस्याओं से भी निजात मिलेगा। आपको बिजनेस में लाभ की योजनाओं पर भी पूरा ध्यान देने की आवश्यकता है। सहकारिता का भाव आपके मन में बना रहेगा। विद्यार्थियों को परीक्षा की तैयारी में कोई कसर नहीं छोड़नी है।

तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए कुछ बेवजह की उलझने लेकर आएगा। आपअपने से ज्यादा औरों के कामों को लेकर व्यस्त रहेंगे। भाग दौड़अधिक रहेगी। आपकी वाणी की  सौम्यता बनी रहेगी, जिससे आपके मित्रों की संख्या में भी इजाफा होगा। प्रेम जीवन जी रहे लोगों का कोई पुराना साथी वापस आ सकता है।

वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए खुशनुमा रहने वाला है। आप ननिहाल पक्ष के लोगों से मेल मिलाप करने जा सकते हैं। साख व सम्मान मे वृद्धि होने से आप प्रसन्न रहेंगे। आपको किसी गलती को कार्यक्षेत्र में दोहराने से बचना होगा, नहीं तो आपके आपके प्रमोशन पर प्रभाव पड़ सकता है। परिवार में लोग आपकी बातों का पूरा मान रखेंगे। वैवाहिक जीवन में आपको साथी की बातों को भी महत्व देना होगा, नहीं तो परेशानी हो सकती है।

धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)
आज आप अपने सभी कार्यों पर पूरा फोकस बनाए रखेंगे। यदि आपने किसी से कर्ज लिया था, तो वह भी आपको वापस कर सकते हैं। आप किसी धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं, जिसमें आप अपने माता-पिता से आज्ञा लेकर जाएं। घर परिवार में सभी लोग आपका सम्मान करेंगे। आप किसी को धन से जुड़ी जानकारी साझा न करें।

मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए आर्थिक मामलों में अच्छा रहने वाला है। आपकी इनकम के सोर्स बनेंगे। व्यवसाय में आप अपनी सोच का लाभ उठाएंगे। यदि आपने कोई निर्णय जल्दबाजी में लिया, तो वह आपको परेशान कर सकता है। संतान को पढ़ाई लिखाई में समस्या बनी रहने के कारण उनके व्यवहार में कुछ बदलाव रहेगा, जिसकी आपको चिंता होगी।

कुंभ दैनिक राशिफल  (Aquarius Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए काफी फायदेमंद रहेगा, क्योंकि ससुराल पक्ष से यदि आपने कोई धन संबंधित मदद मांगी थी, तो वह भी आपको मिलने की संभावना है। आपका मन इधर-उधर के कामों में लगेगा, लेकिन फिर भी इसका असर आपके कामों पर नहीं पड़ेगा। इनकम में वृद्धि होने की पूरी संभावना है। आप किसी प्रॉपर्टी में यदि हाथ डालेंगे, तो उसमें कुछ विघन तो आएंगे, लेकिन फिर भी वह आपको मिल सकती है। माताजी को कोई पैरों में दर्द आदि जैसी समस्या हो सकती है।

मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए कार्यक्षेत्र में कोई बड़ी उपलब्धि हासिल करने के लिए रहेगा। राजनीति में कार्यरत लोगों को अपने कामों पर पूरा ध्यान देना होगा ताकि उन्हें कोई मजबूत पद मिल सके। किसी दूर रह रहे परिजन से आपको कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। आप जिस काम में हाथ डालेंगे, उसमें आपको सफलता अवश्य मिलेगी, क्योंकि भाग्य आपका पूरा साथ देगा। गृहस्थ जीवन में प्रेम व सहयोग बना रहेगा।

Hearty wishes and congratulations to those whose birthday is today

A person born on the 20th will have a root number of You are highly emotional. You are also skeptical by nature. It is your weakness to be upset by the suffering of others. The number eleven together is two thus your radix will be two. This root is operated by the Moon. The Moon is the factor of the mind.

Like the Moon, your temperament is subject to fluctuations. If you give up haste, you are very successful in life. You are mentally healthy but physically you are weak. The Moon is considered to be a female planet. So you are extremely gentle. You don’t have the slightest bit of pride.

Auspicious dates: 2, 11, 20,

Auspicious numbers: 2, 11, 20, 29, 56, 65,

Auspicious Years: 2027, 2029,

Dear God: Lord Shiva, Batuk Bhairava

Auspicious Colors: White, Light Blue, Silver Grey

Horoscope based on birthdate:

Caution must be exercised in matters relating to writing. Do not sign any papers without seeing them. Seek the advice of the elders before initiating any new action plans. Business conditions will remain fine. It will be time to take care of your health. Resolve family disputes by mutual reconciliation. Interference will not be right

Today’s Horoscope

Aries  (Chu, Che, Cho, La, Li, Lu, Le, Lo, A)
Today will be a day of progress for you. You should not have a feeling of jealousy in your mind, otherwise you may get into problem. During this time, you will have tension about your work. If the health of a member in the family was running poorly, it is also likely to improve. A guest may arrive at your home. You must deal with transaction-related matters in writing. You can bring a gift for the children.

Taurus  (E, U, A, O, V, VI, VU, VE, VO)
Today will bring you happiness. You don’t take any big risks in business. You may hear good news from people at home and abroad. You can talk to your mother about problems. There will be some stress in your love life, but you will still try to improve your relationship. There may be a fight with someone from the in-laws, so you have to be careful.

Gemini  (Ka, Ki, Ku, Gha, N, Chha, Ke, Ko, Ha)
Today will be good for people working in jobs, as they may get a new job. You need to maintain patience even in an adverse situation. If you lost something of value, you can find it too. You will find some new ways to increase your income, which will be good for you to follow. You should not keep negative thoughts in your mind.

Cancer  (Hi, Hu, He, Ho, Da, Di, Du, De, Do)
Today is going to be mixed fruitful for you. You have to avoid making hasty and emotional decisions. Your financial situation will be better than before. You will also make some decisions. Do not do any transaction with anyone from the in-laws side without asking your spouse, otherwise it is likely to damage your relationship.

Leo  (Ma, Mi, Mu, Me, Mo, Ta, Ti, Tu, Te)
Today, you have to pay full attention to your health. You will easily win the trust of people living around you. If a problem related to eating and drinking has been bothering you for a long time, you should pay attention to it. You can bring something new into your home. You will be a little worried about your work. You can also negotiate with your spouse regarding the career of the offspring.

Virgo (Ra, Ri, Ru, Re, Ro, Ta, Ti, Tu, Te)
Today will be a volatile day in terms of business. You will be keenly interested in your creative work. You will pay close attention to the needs of your home. During this time, you will also get rid of the problems in the household life. You also need to pay full attention to profit plans in business. The sense of cooperativeness will remain in your mind. Students should spare no effort in preparing for the exam.

Libra Daily Horoscope (Libra Daily Horoscope)
Today will bring you some unnecessary complications. You will be busy with other people’s affairs more than your own. There will be more running. Your speech will remain gentle, which will also increase the number of your friends. An old partner of people living a love life may come back.

Scorpio (To, Naa, Nee, Noo, Ne, No, Yaa, Yee, Yoo)
Today is going to be a happy day for you. You can go to make peace with the people on the Nanihal side. You will be happy with the increase in credibility and respect. You have to avoid repeating a mistake in the workplace, otherwise your your promotion may be affected. People in the family will respect your words. In marriage, you have to value the words of your partner as well, otherwise trouble may occur.

Sagittarius (Ye, Yo, Bh, Bhi, Bhoo, D, Pha, Dha, Bhe)
Today you will maintain full focus on all your tasks. If you borrowed money from someone, they can also pay you back. You can go on a religious pilgrimage with orders from your parents. Everyone in the family will respect you. You should not share money-related information with anyone.

Capricorn (Bho, Jaa, Jee, Khee, Khoo, Kha, Kho, Gaa, Ghee)
Today is going to be good for you in financial matters. You will become a source of income. You will benefit from your thinking in business. If you made a hasty decision, it can upset you. As the child continues to have problems in learning, there will be some changes in their behaviour, which you will be concerned about.

Aquarius (Goo, Ge, Go, Sa, Si, Su, Se, So, Da)
Today will be quite beneficial for you, because if you asked for any money related help from the in-laws, you are also likely to get it. Your mind will be busy doing things here and there, but it still won’t affect your work. Income is likely to increase. If you get your hands on a property, there will be some setbacks, but you can still find it. Mother may have a problem like pain in her legs.

Pisces (Dee, Doo, Th, Jh, N, De, Do, Chaa, Chee)
Today will be a day for you to achieve something big in the workplace. People working in politics have to focus on their work to get a strong position. You may hear good news from a relative who lives far away. You will surely succeed in whatever you undertake, because luck will be with you. Love and cooperation will remain in household life.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Quote of the week

“Every sunset is an opportunity to reset. Every sunrise begins with new eyes.”

~ Richie Norton