हर हर महादेव
दिनांक -17 जुलाई 2024
दिन – बुधवार
विक्रम संवत – 2081 (गुजरात-महाराष्ट्र अनुसार 2080)
शक संवत -1946
अयन – दक्षिणायन
ऋतु – वर्षा ॠतु
मास – आषाढ
पक्ष – शुक्ल
तिथि – एकादशी रात्रि 09:02 तक तत्पश्चात द्वादशी
नक्षत्र – अनुराधा 18 जुलाई रात्रि 03:13 तक तत्पश्चात ज्येष्ठा
योग – शूभ सुबह 07:05 तक तत्पश्चात शुक्ल
राहुकाल – दोपहर 12:45 से दोपहर 02:24 तक
सूर्योदय- 06:07
सूर्यास्त- 19:21
दिशाशूल – उत्तर दिशा मे
व्रत पर्व विवरण- देवशयनी एकादशी,चतुर्मास व्रत आरंभ
विशेष – हर एकादशी को श्री विष्णु सहस्रनाम का पाठ करने से घर में सुख शांति बनी रहती है l राम रामेति रामेति । रमे रामे मनोरमे ।। सहस्त्र नाम त तुल्यं । राम नाम वरानने ।।
एकादशी व्रत के लाभ
आज एकादशी के दिन इस मंत्र के पाठ से विष्णु सहस्रनाम के जप के समान पुण्य प्राप्त होता है l
एकादशी के दिन बाल नहीं कटवाने चाहिए।
एकादशी को चावल व साबूदाना खाना वर्जित है | एकादशी को शिम्बी (सेम) ना खाएं अन्यथा पुत्र का नाश होता है।
जो दोनों पक्षों की एकादशियों को आँवले के रस का प्रयोग कर स्नान करते हैं, उनके पाप नष्ट हो जाते हैं।
देवशयनी एकादशी
16 जुलाई 2024 मंगलवार को रात्रि 08:33 से 17 जुलाई 2024 बुधवार को रात्रि 09:02 तक एकादशी है।
विशेष – 17 जुलाई, बुधवार को एकादशी का व्रत (उपवास) रखें।
देवशयनी एकादशी का व्रत महान पुण्यमय, स्वर्ग एवं मोक्ष प्रदान करनेवाले, सब पापों को हरनेवाला है|
चतुर्मास विशेष
भगवान विष्णु गुरुतत्व में गुरु जहाँ विश्रांति पाते हैं, ऐसे आत्मदेव में भगवान विष्णु ४ महीने समाधिस्त रहेंगे |
इन दिनों में शादी विवाह वर्जित है, सकाम कर्म वर्जित है|
ये करना
जलाशयों में स्नान करना तिल और जौं को पीसकर मिक्सी में रख दिया थोड़ा तिल जौं मिलाकर बाल्टी में बेलपत्र डाल सको तो डालो उसका स्नान करने से पापनाशक स्नान होगा प्रसन्नतादायक स्नान होगा तन के दोष मन के दोष मिटने लगेंगे | अगर “ॐ नमःशिवाय” ५ बार मन में जप करके फिर लोटा सिर पे डाला पानी का, तो पित्त की बीमारी,कंठ का सूखना ये तो कम हो जायेगा, चिडचिडा स्वभाव भी कम हो जायेगा और स्वभाव में जलीय अंश रस आने लगेगा | भगवान नारायण शेष शैय्या पर शयन करते हैं इसलिए ४ महीने सभी जलाशयों में तीर्थत्व का प्रभाव आ जाता है |
गद्दे हटा कर सादे बिस्तर पर शयन करें संत दर्शन और संत के जो वचन वाले जो सत्शास्त्र हैं, सत्संग सुने संतों की सेवा करें ये ४ महीने दुर्लभ हैं |
स्टील के बर्तन में भोजन करने की अपेक्षा पलाश के पत्तों पर भोजन करें तो वो भोजनपापनाशक पुण्यदायी होता है, ब्रह्मभाव को प्राप्त कराने वाला होता है |
चतुर्मास में ये ४ महीनों में दोनों पक्षों की एकादशी का व्रत करना चाहिये |१५ दिन में १दिन उपवास १४ दिन का खाया हुआ जो तुम्हारा अन्न है वो ओज में बदल जायेगा ओज,तेज और बुद्धि को बलवान बनायेगा १ दिन उपवास एकादशी का |
चतुर्मास में भगवान विष्णु के आगे पुरुष सूक्त का पाठ करने वाले की बुद्धि का विकास होता है और सुबह या जब समय मिले भूमध्य में ओंकार का ध्यान करने से बुद्धि का विकास होता है |
दान, दया और इन्द्रिय संयम ये उत्तम धर्म करने वाले को उत्तम लोकों की प्राप्ति होती है|
आंवला-मिश्री जल से स्नान महान पुण्य प्रदान करता है |
ये न करना
इन ४ महीनो में पराया धन हड़प करना, परस्त्री से समागम करना, निंदा करना, ब्रह्मचर्य तोड़ना तो मानो हाथ में आया हुआ अमृत कलश ढोल दिया निंदा न करें , ब्रह्मचर्य का पालन करें , परधन परस्त्री पर बुरी नज़र न करें |
ताम्बे के बर्तन में भोजन नहीं करना चाहिये पानी नहीं पीना चाहिये |
चतुर्मास में काला और नीला वस्त्र पहनने से स्वास्थ्य हानि और पुण्य नाश होता है |
परनिंदा महा पापं शास्त्र वचन :- “परनिंदा महा पापं परनिंदा महा भयं परनिंदा महा दुखंतस्या पातकम न परम”
ये स्कन्द पुराण का श्लोक है परनिंदा महा पाप है, परनिंदा महा भय है, परनिंदा महा दुःख है तस्यापातकम न परम उससे बड़ा कोई पाप नही | इस चतुर्मास में पक्का व्रत ले लो कि हम किसी की निंदा न करेंगे|
असत्य भाषण का त्याग कर दें, क्रोध का त्याग कर दें|
बाजारू चीजें जो आइस्क्रीम है, पेप्सी, कोका- कोला है अथवा शहद आदि है उन चीजों का त्याग कर दें चतुर्मास में|
पंचक
जुलाई 23 जुलाई, मंगलवार 9:19 पूर्वाह्न 27 जुलाई, शनिवार 12:59 अपराह्न
एकादशी
17 जुलाई 2024- देवशयनी एकादशी
प्रदोष
18 जुलाई 2024 गुरुवार, गुरु प्रदोष व्रत (शुक्ल)
अमावस्या
अगस्त 4, 2024, रविवार श्रावण अमावस्या प्रारम्भ – 03:50 pm अगस्त 03 समाप्त – 04:42 pm अगस्त 04
जिनका आज जन्मदिन है उनको हार्दिक शुभकामनाएं बधाई और शुभाशीष
17 को जन्मे व्यक्ति का मूलांक 8 होगा। आप अपने जीवन में जो कुछ भी करते हैं उसका एक मतलब होता है। आपके मन की थाह पाना मुश्किल है। आपको सफलता अत्यंत संघर्ष के बाद हासिल होती है। कई बार आपके कार्यों का श्रेय दूसरे ले जाते हैं। यह ग्रह सूर्यपुत्र शनि से संचालित होता है। इस दिन जन्मे व्यक्ति धीर गंभीर, परोपकारी, कर्मठ होते हैं। आपकी वाणी कठोर तथा स्वर उग्र है। आप भौतिकतावादी है। आप अदभुत शक्तियों के मालिक हैं।
शुभ दिनांक : 8, 17, 26
शुभ अंक : 8, 17, 26, 35, 44
शुभ वर्ष : 2024, 2042
ईष्टदेव : हनुमानजी, शनि देवता
शुभ रंग : काला, गहरा नीला, जामुनी
जन्मतिथि के अनुसार भविष्यफल :
शत्रु वर्ग प्रभावहीन होंगे, स्वास्थ्य की दृष्टि से समय अनुकूल ही रहेगा। सभी कार्यों में सफलता मिलेगी। जो अभी तक बाधित रहे है वे भी सफल होंगे। व्यापार-व्यवसाय की स्थिति उत्तम रहेगी। राजनैतिक व्यक्ति भी समय का सदुपयोग कर लाभान्वित होंगे। नौकरीपेशा व्यक्ति प्रगति पाएंगे। बेरोजगार प्रयास करें, तो रोजगार पाने में सफल होंगे|
मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope)
आपका आज का दिन सेहत के दृष्टिकोण से हानिकारक रहेगा दिन के पहले भाग में शरीर में शिथिलता अनुभव करेंगे। अत्यधिक कार्य बोझ के कारण सेहत बिगड़ सकती है। नेत्र एवं रक्त सम्बंधित रोग की आशंका है। आज आर्थिक हो या व्यवहारिक किसी भी कार्य मे जोखिम लेने से बचें। खासकर आज किसी की जमानत भूल कर भी ना ले अन्यथा बदनामी होने का भय है। किसी परिचित से धोखा मिलने की भी सम्भवना है। उधार संबंधित आर्थिक लेन-देन से बचें। कोर्ट-कचहरी के कार्यों को आज ना करें। आज पूँजी निवेश के कार्यों में हानि हो सकती है। परिजनों को भी आज मन का भेद ना दें।
वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)
आपके आज के दिन का अधिकांश समय सामाजिक गतिविधियों में व्यतीत होगा। स्वभाव में परोपकार की भावना रहने से किसी के कार्य को जल्दी से मना नही कर पाएंगे जिससे अपने ही कार्यो में विलंब होगा। व्यापार सामान्य रहेगा धन की आमद खर्च अनुसार हो जाएगी लेकिन आज फिजूल खर्चो में अधिकता आएगी जिससे बजट प्रभावित होगा। दान-पुण्य के अवसर आएंगे। किसी पुराने मित्र से भेंट होने पर पुरानी यादें ताजा होंगी। संध्या के समय रमणीय-पर्यटक स्थल पर भोजन एवं मनोरंजन रोमांचित करेगा। पारिवारिक दायित्वों की पूर्ति करेंगे।
मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)
आपका आज का दिन अशुभ फलदायी रहेगा आज आपमे अंदरूनी तौर पर बुद्धि विवेक भरा रहेगा लेकिन इसे व्यवहार में नही उतार पाएंगे स्वभाव भी आज मौज शौक पूर्ण कराने को तैयार रहेगा। कार्य क्षेत्र पर परिश्रम के अनुरूप ही लाभ होगा इसलिए व्यर्थ के कार्यो में पड़कर समय खराब करने से बचे मध्यान के बाद आकस्मिक खर्च परेशान करेंगे। धन की उगाही के कारण विवाद हो सकता है। पारिवारिक सदस्यों के साथ भी वाणी की कटुता के कारण विवाद की स्थिति बन सकती है। लंबी यात्रा की योजना बनेगी लेकिन यथा संभव बचे अन्यथा बीमार पड़ सकते है। शरीर के अंगों में दर्द की शिकायत रहेगी।
कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope)
आज का दिन आपको मिश्रित फल देगा। आज प्रातः से ही किसी कार्य को लेकर दुविधा में फंसे रहेंगे खास कर आज किसी मनोकामना पूर्ति के लिये असमंजस की स्थिति में रहेंगे पूर्ति करने पर किसी के नाराज होने का भय सताएगा। किसी आसपडोसी अथवा स्वजनं से झड़प होने पर मन की एकाग्रता भंग होने से निर्णय शक्ति की कमी रहेगी। कार्य क्षेत्र पर आज मन कम ही लगेगा लाभ के अवसर हाथ से ना निकले इसका ध्यान रखे। आज आपका मुह पर बोलना व्यर्थ के झगडे करा सकता है। परिवार में भी आज वातावरण अशान्त रहेगा बड़े निर्णय सोच समझ कर ही लें। खर्च अधिक रहने की संभावना है।
सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope)
आपका आज का दिन प्रतिकूल रहेगा। आज प्रातः किसी के साथ वाद-विवाद होने की संभावना है विवाद गंभीर रूप ना ले इसका ध्यान रखे क्रोध पर नियंत्रण रखने की आवश्यकता है अन्यथा प्रतिष्ठा की हानि होने के योग है। कार्य क्षेत्र पर लाभ की जगह उलझने बढ़ने से मेहनत करने से कतराएंगे। आज सरकार विरोधी निषेधात्मक कार्यो से बचे। आर्थिक लाभ आज ना के बराबर होगा ऊपर से आकस्मिक खर्च बढ़ने से हताशा होगी। फिजूल खर्च से आर्थिक स्थिति प्रभावित होगी। तीखे एवं मादक पदार्थ के सेवन से बचें उदर सम्बंधित रोग हो सकते है।
कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए आशाजनक रहेगा। आज विशेषकर के दिनों से उलझे पैतृक कार्य एवं विदेश सम्बंधित मामलो में अधिक सफल होने की सम्भवना है। व्यवसायी वर्ग आज आलस्य से भरे रहेंगे कार्य क्षेत्र पर मन मारकर कार्य करेंगे लेकिन इनको आयत-निर्यात से अच्छा लाभ हो सकता है। आज विदेश जाने के इच्छुक व्यक्ति के लिए आगे के मार्ग प्रशस्त होंगे। बाहरी लोगो का सहयोगात्मक वातावरण से आत्मविश्वाश बढेगा। रुके कार्य पूर्ण होंगे। घर मे आज किसी सदस्य की शंकालु प्रवृति कुछ समय के लिये अशान्ति फैलाएगी। मनोरंजन पर अतिरिक्त खर्च करना पड़ेगा।
तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए मध्यम फलदायी रहेगा। मध्यान तक का समय आलस्य में रहने के कारण किसी भी कार्य को लेकर गंभीर नही रहेंगे आज नौकरी व्यवसाय में लाभ के लिए थोड़ी ज्यादा मेहनत करनी पड़ सकती है इसका फल थोड़ी विलम्ब से ही पर अवश्य मिलेगा। नौकरी-व्यवसाय में परिवर्तन का विचार भी मन में उठ सकता है। आर्थिक दृष्टिकोण से दिन निराशाजनक रहेगा धन की आमद के हिसाब से खर्च दुगना होगा। परिवारजनों के साथ बैठकर पुराने महत्वपूर्ण विषयो पर चर्चा करेंगे लेकिन आज कोई निष्कर्ष निकलना मुश्किल ही है। धर्म कर्म में आस्था बढ़ेगी धार्मिक पर्यटन भी करेंगे।
वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए अनुकूलता से भरा रहेगा। आज जो कार्य आपको कठिन नजर आ रहे थे वे भी आपके प्रत्येक कार्य आसानी से पूर्ण होते जाएंगे। आर्थिक रूप से दिन प्रसन्नता दायक रहेगा अकस्मात धन की आमद होने पर भविष्य के लिए बचत कर पाएंगे। कार्यालय तथा व्यावसायिक आज कम ही समय दे पाएंगे फिर भी यहाँ का सहयोगी वातावरण मिलने से अधूरे कार्य कुछ विलंब से पूर्ण हो जाएंगे। परिजन भी कई दिनों के बाद आपके कार्य की सभी प्रशंशा करेंगे। बुजुर्गो का आशीर्वाद मिलेगा। संध्या बाद स्वास्थ्य संबंधित छोटी मोटी शिकायत रह सकती है।
धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए विपरीत फलदायक रहेगा। पूर्व में जिन कार्यो से लाभ की संभावना देख रहे थे उनके निरस्त होने अथवा किसी अन्य कारण से हानि होने के प्रबल योग है आज किसी भी नए कार्य का आरंभ ना करें आर्थिक विषयक पूर्व निर्धारित कार्यो को भी आज टालना ही बेहतर रहेगा। बनते कार्यो में विघ्न आने से बौखलाहट की स्थिति बनेगी। आपकी वाणी एवं व्यवहार से आज किसी का दिल दुखी ना हो इसका ध्यान रखें आकस्मिक क्रोध से बचे अन्यथा स्नेहीजनों से संबंधों में कटुता आएगी। स्वयं अथवा किसी प्रेमीजन की बीमारी पर आकस्मिक खर्च हो सकता है। आज किसी भी बात में अपनी प्रतिक्रिया देने से पहले ठीक से जांच लें।
मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए लाभदायक रहेगा। आज आपकी परोपकार की भावना फलीभूत होगी पूर्व में किसी की सहायता करने का फल प्रत्यक्ष-अप्रत्यक्ष रूप में अवश्य मिलेगा। वैसे तो आज आप ज्यादा काम करने के पक्ष में नही रहेंगे फिर भी जिस भी कार्य मे हाथ डालेंगे वसमे अन्य की तुलना में कम समय मे अधिक लाभ कमा लेंगे प्रत्येक क्षेत्र से आज आपको आशाजनक मिलेगा। व्यापार एवं नौकरी में आत्मविश्वाश के साथ कार्य करेंगे। परंतु आज किसी भी प्रकार के सरकारी दस्तावेज ना करवाये। पत्नी एवं पुत्र का पूर्ण सहयोग मिलेगा लेकिन इनकी किसी बड़ी मनोकामना पूर्ति में अधिक धन खर्च करना पड़ेगा।
कुंभ दैनिक राशिफल (Aquarius Daily Horoscope)
आज का दिन आपको कई शुभ फल प्रदान करेगा। नए कार्य में निवेश करने के लिए आज का दिन अनुकूल रहेगा लेकिन नए कार्य का आरम्भ आज ना करें अन्यथा हानि हो सकती है। आज शेयर मार्किट में निवेश भविष्य के लिए लाभदायी रहेगा। आज भाई-बंधुओं अथवा सांझेदार के साथ व्यापार एवं घर के महत्त्वपूर्ण विषयो पर चर्चा होगी लेकिन आपका सनकी स्वभाव बनती बात को बीच मे बिगाड़ सकता है। परिवार में किसी मांगलिक कार्यक्रम का आयोजन अथवा इसकी रूप रेखा बनेगी। सेहत की पहले ही जांच करा लें आने वाले दिनों में गड़बड़ हो सकती है।
मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope)
आज का दिन मिश्रित फलदायी रहेगा। आज व्यापार में आय एवं खर्च बराबर रहने से बचत नहीं कर पाएंगे स्वभाव से संतोषी रहने के कारण आप ज्यादा झंझट वाले कार्यो में पड़ना पसंद भी नही करेंगे लेकिन आज थोड़े परिश्रम में अधिक लाभ कमा सकते है इसके लिये आलस्य एवं लापरवाही स्वभाव से निकालनी होगी। कार्य क्षेत्र पर महत्त्वपूर्ण सौदे हाथ से ना निकल जाए इसका ध्यान रखे। दोपर के बाद मनोरंजन के अवसर तलाशेंगे इसपर खर्च भी होगा। परिवार में किसी बात को लेकर व्यर्थ बहस हो सकती है। किसी पुरानी बीमारी के फिर से उभरने पर तकलीफ हो सकती है।
Hearty wishes, congratulations and blessings to those whose birthday is today
The person born on the 17th will have the number 8. Whatever you do in your life has a meaning. It is difficult to fathom your mind. You achieve success after a lot of struggle. Many times others take the credit for your work. This planet is governed by Saturn, the son of Sun. People born on this day are calm, serious, charitable, hardworking. Your speech is harsh and your tone is fierce. You are a materialist. You possess amazing powers.
Auspicious dates: 8, 17, 26
Lucky numbers: 8, 17, 26, 35, 44
Lucky year: 2024, 2042
Ishtdev (favourite deity): Hanumanji, Shani Devta
Lucky colours: Black, dark blue, purple
Predictions according to date of birth :
Enemies will be ineffective, time will be favourable from health point of view. You will get success in all your tasks. Those who have been obstructed till now will also succeed. Business situation will be good. Political persons will also benefit by making good use of time. Employed persons will progress. If unemployed people try, they will succeed in getting employment.
Aries Daily Horoscope
Your day today will be harmful from health point of view. You will feel tired in the first half of the day. Health can deteriorate due to excessive workload. There is a possibility of eye and blood related diseases. Avoid taking risk in any work, be it financial or practical. Especially do not take anyone’s bail even by mistake today, otherwise there is a fear of defamation. There is also a possibility of getting cheated by an acquaintance. Avoid financial transactions related to loans. Do not do court related work today. There may be loss in capital investment work today. Do not reveal your heart to your family members today.
Taurus Daily Horoscope
Most of your time today will be spent in social activities. Due to your altruistic nature, you will not be able to refuse someone’s work easily, due to which your own work will get delayed. Business will be normal, money will come according to expenditure, but today there will be an increase in unnecessary expenses, due to which the budget will be affected. There will be opportunities for charity. Old memories will be refreshed on meeting an old friend. In the evening, food and entertainment at a beautiful tourist place will thrill you. You will fulfill family responsibilities.
Gemini Daily Horoscope
Today will be an inauspicious day for you. Today you will be full of wisdom and discretion from within, but you will not be able to put it into practice. Your nature will also be ready to fulfill your hobbies today. You will get benefits according to your hard work at the workplace, therefore avoid wasting time by indulging in useless tasks. Unexpected expenses will trouble you after noon. There may be a dispute due to collection of money. There may be a situation of dispute with family members also due to harshness of speech. A long journey will be planned, but avoid it as much as possible, otherwise you may fall ill. There will be complaints of pain in body parts.
Cancer Daily Horoscope
Today will give you mixed results. You will remain stuck in dilemma regarding some work since morning, especially today you will be in a state of confusion regarding the fulfillment of a wish. You will be afraid of someone getting angry if you fulfill it. If you have a fight with a neighbor or relative, your concentration will be disturbed and you will lack decision making power. You will not be able to focus on your work today. Be careful that you do not let go of profitable opportunities. Today, your outspokenness may lead to unnecessary quarrels. The atmosphere in the family will also be restless today, take major decisions only after careful consideration. There is a possibility of high expenses.
Leo Daily Horoscope
Today will be an unfavorable day for you. There is a possibility of an argument with someone this morning. Take care that the argument does not turn serious. There is a need to control anger, otherwise there are chances of loss of reputation. Instead of profit at work place, complications will increase and you will shy away from working hard. Avoid antigovernmental activities today. Financial gain will be negligible today and on top of that, sudden expenses will increase, causing frustration. Financial condition will be affected due to wasteful expenditure. Avoid consuming spicy and intoxicating substances. Stomach related diseases can occur.
Virgo Daily Horoscope
Today will be a promising day for you. Today, there is a possibility of getting more success in ancestral work and foreign related matters which have been pending for a long time. Businessmen will be full of laziness today and will work reluctantly at the workplace, but they can get good profit from import-export. Today, the way forward will be clear for the person who wants to go abroad. Self-confidence will increase due to the cooperative environment of outsiders. Pending work will be completed. Today, the suspicious nature of a member in the house will create unrest for some time. You will have to spend extra on entertainment.
Libra Daily Horoscope
Today will be moderately fruitful for you. You will not be serious about any work due to laziness till noon. Today you may have to work a little harder for profit in business or job. You will get the result with a little delay. Thoughts of change in job or business may also come to mind. The day will be disappointing from the economic point of view. Expenses will be double as compared to the inflow of money. You will sit with family members and discuss old important topics but it is difficult to reach any conclusion today. Faith in religion will increase and you will also go on religious tours.
Scorpio Daily Horoscope
Today will be a favorable day for you. The tasks which seemed difficult to you will get completed easily. Financially, the day will be pleasant. With sudden inflow of money, you will be able to save for the future. You will be able to give less time to office and business today, yet due to the supportive environment here, the incomplete work will get completed with some delay. After many days, the family members will also praise your work. You will get the blessings of the elders. After evening, there may be minor health related complaints.
Sagittarius Daily Horoscope
Today will be a day of opposite results for you. There is a strong possibility that the work which you were seeing in the past will get cancelled or you will incur loss due to some other reason. Do not start any new work today. It will be better to postpone the pre-planned financial works today. There will be a situation of panic due to hindrances in the work being completed. Take care that your words and behavior do not hurt anyone today. Avoid sudden anger otherwise there will be bitterness in relations with loved ones. There may be sudden expenditure on illness of yourself or a loved one. Check properly before giving your reaction on anything today.
Capricorn Daily Horoscope
Today will be a beneficial day for you. Today your spirit of charity will bear fruit. You will definitely get the reward of helping someone in the past, directly or indirectly. Although you will not be in favor of doing much work today, still whatever work you will undertake, you will earn more profit in less time than others. You will get promising results from every field today. You will work with confidence in business and job. But do not get any kind of government documents done today. You will get full support of your wife and son, but you will have to spend more money in fulfilling any of their big wishes.
Aquarius Daily Horoscope
Today will give you many auspicious results. Today will be a favorable day to invest in a new project but do not start a new project today otherwise you may incur losses. Today, investing in the share market will be beneficial for the future. Today, important matters of business and home will be discussed with siblings or partners but your eccentric nature can spoil things in between. An auspicious event will be organized in the family or its outline will be made. Get your health checked beforehand as there may be some problem in the coming days.
Pisces Daily Horoscope
Today will be a day of mixed results. Today, you will not be able to save as income and expenditure will be equal in business. Being content by nature, you will not like to get involved in troublesome tasks, but today you can earn more profit with a little hard work. For this, you will have to remove laziness and carelessness from your nature. Be careful that important deals do not slip out of your hands at the workplace. After noon, you will look for opportunities for entertainment and there will be expenditure on this. There can be useless arguments in the family over something. You may face trouble if an old disease reappears.
Leave a Reply