हर हर महादेव
वैदिक पंचांग
दिनांक – 27 जून 2024
दिन – गुरूवार
विक्रम संवत – 2081 (गुजरात-महाराष्ट्र अनुसार 2080)
शक संवत -1946
अयन – दक्षिणायन
ऋतु – वर्षा ॠतु
मास – आषाढ (गुजरात-महाराष्ट्र ज्येष्ठ)
पक्ष – कृष्ण
तिथि – षष्ठी शाम 06:39 तक तत्पश्चात सप्तमी
नक्षत्र – शतभिषा सुबह 11:36 तक तत्पश्चात पूर्वभाद्रपद
योग – आयुष्मान रात्रि 12:28 तक तत्पश्चात सौभाग्य
राहुकाल – दोपहर 02:22 से शाम 04:03 तक
सूर्योदय-06:00
सूर्यास्त- 19:23
दिशाशूल – दक्षिण दिशा में
व्रत पर्व विवरण – पंचक
विशेष – षष्ठी को नीम की पत्ती, फल या दातुन मुँह में डालने से नीच योनियों की प्राप्ति होती है। (ब्रह्मवैवर्त पुराण, ब्रह्म खंडः 27.29-34)
तिलक का क्या महत्व
तिलक अलग-अलग चीजों से लगाए जाते हैं। जैसे देवियों को खासतौर पर कुमकुम, सिंदूर का तिलक लगाना चाहिए। हनुमान जी और गणेश जी को सिंदूर से तिलक लगाएं। शिवलिंग पर चंदन और भस्म से तिलक लगा सकते हैं। भगवान विष्णु और श्रीकृष्ण को पीले चंदन, लाल चंदन, केसर आदि से तिलक लगा सकते हैं। चंदन से सभी देवी-देवताओं को तिलक लगाया जा सकता है।
मन्दिर में light कैसी हो
शिव मन्दिर में लप- झप कराने वाली light है तो शिव दर्शन से दूर करती… लप-झप करानेवाली lights मन्दिर में, पूजा के जगह पे रखना नुकसान का काम है, फायदा नहीं … चंचलता बढ़ेगी……
समस्त रोगनाशक उपाय
स्वास्थ्यप्राप्ति हेतु सिर पर हाथ रख के या संकल्प कर इस मंत्र का १०८ बार उच्चारण करें
अच्युतानन्तगोविन्दनामोच्चारणभेषजात् |
नश्यन्ति सकला रोगा: सत्यं सत्यं वदाम्यहम् ||
‘हे अच्च्युत ! हे अनंत ! हे गोविंद ! – इस नामोच्चारणरूप औषध से समस्त रोग नष्ट हो जाते हैं, यह मैं सत्य कहता हूँ …. सत्य कहता हूँ |’
स्नान
गो-झरण से स्नान कराने से रोग नष्ट होंगे पाप नष्ट होंगे…स्नान में गो-झरण डाले…पंचगव्य से स्नान करने से पापनाशिनी उर्जा मिलती है ।
कभी बिलि के पत्ते से स्नान करो , कभी उबटन का स्नान करो..कभी गो-झरण का स्नान करो तो कभी दही लगा के स्नान करो… दही लगाके स्नान करने से लक्ष्मी प्राप्ति होती है ..ये सभी शरीर के लिए है….शरीर स्वस्थ रख के अंतरात्मा में आने के लिए ये सब है…
पंचक
26 जून 2024, सुबह 01.49 – 30 जून 2024, सुबह 07.34
एकादशी
2 जुलाई 2024- योगिनी एकादशी
17 जुलाई 2024- देवशयनी एकादशी
प्रदोष
03 जुलाई 2024 बुधवार सौम्यवारा प्रदोष व्रत (कृष्ण)
18 जुलाई 2024 गुरुवार, गुरु प्रदोष व्रत (शुक्ल)
अमावस्या
आषाढ़ अमावस्या – 5 जुलाई 2024
जिनका आज जन्मदिन है उनको हार्दिक शुभकामनाएं बधाई और शुभ आशीष
अंक ज्योतिष का सबसे आखरी मूलांक है नौ। आप बेहद साहसी हैं। आपके स्वभाव में एक विशेष प्रकार की तीव्रता पाई जाती है। आप सही मायनों में उत्साह और साहस के प्रतीक हैं। मंगल ग्रहों में सेनापति माना जाता है। अत: आप में स्वाभाविक रूप से नेतृत्त्व की क्षमता पाई जाती है। लेकिन आपको बुद्धिमान नहीं माना जा सकता।
आपके जन्मदिन की संख्या आपस में जुड़ कर नौ होती है। यह मूलांक भूमि पुत्र मंगल के अधिकार में रहता है। मंगल के मूलांक वाले चालाक और चंचल भी होते हैं। आपको लड़ाई-झगड़ों में भी विशेष आनन्द आता है। आपको विचित्र साहसिक व्यक्ति कहा जा सकता है।
शुभ दिनांक : 9, 18, 27
शुभ अंक : 1, 2, 5, 9, 27, 72
शुभ वर्ष : 2025, 2036, 2045
ईष्टदेव : हनुमान जी, मां दुर्गा।
शुभ रंग : लाल, केसरिया, पीला
जन्मतिथि के अनुसार भविष्यफल :
अधिकार क्षेत्र में वृद्धि संभव है। नौकरी में आ रही बाधा दूर होगी। स्वास्थ्य भी ठीक रहेगा। राजनैतिक व्यक्ति सफलता का स्वाद चख सकते हैं। मित्रों स्वजनों का सहयोग मिलने से प्रसन्नता रहेगी। आप अपनी शक्ति का सदुपयोग कर प्रगति की और अग्रसर होंगे। पारिवारिक विवाद सुलझेंगे। महत्वपूर्ण कार्य योजनाओं में सफलता मिलेगी।
मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए महत्वपूर्ण रहने वाला है। आप अपने काम में चल रही समस्याओं के दूर होने से प्रसन्न रहेंगे। आपकी संतान के किसी परीक्षा के परिणाम आने से आप फूले नहीं समाएंगे। आपने यदि जल्दबाजी में कोई निर्णय लिया था, तो उससे आपको समस्या हो सकती है। परिवार के सदस्यों के साथ आप कुछ समय मौज मस्ती करने में व्यतीत करेंगे। अपने मन में चल रही समस्याओं को दूर करेंगे। आपका कोई मित्र लंबे समय बाद आपसे मेल मुलाकात करने आ सकता है। आप किसी पुरानी गलती से सबक लेंगे और आगे उसे दोबारा नहीं दोहराएंगे।
वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहने वाला है। आपको घर व बाहर के कामों में तालमेल बनाकर रखना होगा। अपने काम को पूरा करने में मेहनत अधिक करनी होगी, तभी आप अपने काम को आसानी से पूरा कर सकेंगे। कार्यक्षेत्र में आप अपने कार्य पर पूरा फोकस बनाकर रखें। आप अपनी आय और व्यय में संतुलन बनाकर चलेंगे, तो आपके लिए अच्छा रहेगा। कार्य क्षेत्र में सफलता लाने के लिए आपको अपनी सोच में बदलाव लाना होगा, तभी आपके काम आसानी से पूरे हो सकेंगे।
मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए उन्नति की राह पर आगे बढ़ने के लिए रहेगा। आपका कोई मित्र आपसे लंबे समय बाद मेल मुलाकात करने आ सकता है, जिसकी प्रतीक्षा आप लंबे समय से कर रहे थे। कार्यक्षेत्र में आपकी किसी गलती के कारण अधिकारी आपसे नाराज रहेंगे। आप अपने कामों में सोच समझकर आगे बढ़ें और आपको यदि किसी जरूरतमंद व्यक्ति की मदद करने का मौका मिले, तो अवश्य करें। आप किसी धार्मिक आयोजन में सम्मिलित हो सकते हैं, जिससे आपको मानसिक शांति मिलेगी। यदि आप किसी से धन उधार लेने के लिए सोच रहे थे, तो उसमे अभी कुछ समय रुक जाएं, तो आपके लिए बेहतर रहेगा।
कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए खर्चा बढ़ाने वाला रहेगा। नौकरी में कार्यरत लोगों के प्रभाव व प्रताप में वृद्धि होगी। आप कुछ धार्मिक गतिविधियों में भी बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगे। इससे आपको अपनी समस्याओं से भी काफी हद तक निजात मिलेगी। आप किसी से कोई वादा करें, तो उसे समय रहते पूरा करें। आपके पास कुछ नई जिम्मेदारी आ सकती हैं, जिनसे आपको घबराने की आवश्यकता नहीं है। आपकी आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर रहेगी। आप अपनी सभी जिम्मेदारियां को आसानी से पूरा कर सकेंगे। माताजी से आपकी किसी बात को लेकर कहा सुनी हो सकती है।
सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए भाग्य के दृष्टिकोण से अच्छा रहने वाला है। कार्यक्षेत्र में आप अपनी बुद्धि से काफी कुछ पा सकते हैं, इसलिए आपको अपने बिजनेस को आगे ले जाने के लिए कुछ नए लोगों से मुलाकात होगी। आप किसी पारिवारिक समस्या को लेकर यदि परेशान चल रहे थे, तो वह दूर होती दिख रही है। गृहस्थ जीवन में जीवनसाथी की बातों का आपको सम्मान करना होगा, नहीं तो उनके नाराज होने की संभावना बनती दिख रही है। आप यदि किसी प्रॉपर्टी आदि में निवेश करेंगे, तो उसमें आपको सावधान रहकर करना होगा। आपने यदि किसी को बिना मांगे सलाह दी, तो वह आपके लिए समस्या बन सकती है।
कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए सेहत के लिहाज से समस्याएं लेकर आने वाला है। आपको अपने स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है । आपने यदि किसी को धन उधार दिया था, तो आपके उस धन के वापस आने की संभावना बहुत कम है। आपको अपने स्वास्थ्य में नरमी बनाए रखनी होगी। संतान को तरक्की करते देख आपकी खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। माताजी से आप यदि कोई वादा करें, तो उसे समय रहते पूरा करें, नहीं तो वह आपसे नाराज हो सकती हैं। आपको अपने किसी परिजन की याद सता सकती है। विदेश में व्यापार कर रहे लोगों को उसे बढ़ाने का मौका मिलेगा।
तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए बिजनेस के मामले में अच्छा रहने वाला है। आपकी लंबे समय से रुकी हुई योजनाएं पूरी होंगी। आप यदि किसी को पार्टनर बनाएंगे, तो वह भी आपके लिए अच्छा लाभ लेकर आएंगे। आज आपकी अपने किसी नए साथी से मुलाकात हो सकती है। आप दोस्तों के साथ किसी मनोरंजन के कार्यक्रम में सम्मिलित हो सकते हैं। आप किसी मन में चल रही उलझन को लेकर पारिवारिक सदस्यों से बातचीत करेंगे। आपका कोई पुराना लेनदेन चुकता हो सकता है। आपको किसी सहयोगी की बातों में आने से बचना होगा। माता-पिता के आशीर्वाद से आपका कोई रुका हुआ काम पूरा होगा।
वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)
आज आपको किसी जोखिम भरे काम को करने से बचना होगा। आपकी कार्य क्षमता में वृद्धि होगी। आपके बॉस आपके काम से प्रसन्न रहेंगे। किसी सरकारी नौकरी की तैयारी में अपनी मेहनत में कोई कसर नहीं छोड़नी है। आपकी किसी गलती के कारण जीवनसाथी आपसे नाराज रहेंगे। आप दिल से लोगों का भला सोचेंगे, लेकिन लोग इसे आपका स्वार्थ समझ सकते हैं। इधर-उधर बैठकर खाली समय व्यतीत करने से अच्छा है कि आप अपने कामों पर फोकस बनाएं ताकि आप उन्हें आसानी से पूरा कर सके।
धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए समस्याओं से राहत दिलाने वाला रहेगा। आपकी किसी पुराने मित्र से लंबे समय बाद मुलाकात होगी। बिजनेस में चल रही समस्याओं से आपको छुटकारा मिलेगा। आप किसी बात को लेकर परेशान हो सकते हैं। आप अपने आसपास रह रहे लोगों का भरोसा आसानी से जीत पाएंगे। किसी विपरीत परिस्थिति का यदि आपको सामना करना पड़े, तो आप उसमें अपने किसी सहयोगी से मदद ले सकते हैं। आपका कोई पुराना मित्र आपसे लंबे समय बाद मेल मुलाकात करने आ सकता है। विद्यार्थियों को किसी प्रतियोगिता में भाग लेने का मौका मिलेगा।
मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए आलस्य से भरा रहने वाला है। आपका पारिवारिक जीवन आनंदमय रहेगा। आपको यदि लंबे समय से कुछ पारिवारिक समस्या परेशान कर रही थी, तो उनसे आपको छुटकारा मिलेगा। गृहस्थ जीवन जी रहे लोग साथी के साथ लॉन्ग ड्राइव पर जाने की योजना बना सकते हैं। आप लापरवाही के कारण किसी समस्या में आ सकते हैं। सामाजिक क्षेत्र में कार्यरत लोगों का दायरा और बढ़ेगा। आपको अपने काम से एक नई पहचान मिलेगी। आपकी आय तो बढ़ेगी, लेकिन आप अपने खर्च में भी कटौती कर सकते हैं, जो आपको परेशान करेंगे।
कुंभ दैनिक राशिफल (Aquarius Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए लाभदायक रहने वाला है। अपनी आय के बढ़ने से आपकी खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। आपकी मेहनत का आपको पूरा फल मिलेगा। आपके किसी पिछले किए गए काम के लिए आपको शाबाशी मिल सकती है। आप अपनी खुशियां दूसरों के साथ साझा करेंगे। सामाजिक क्षेत्र में कार्यरत लोगों को अपने सहयोगियों से अपने काम को लेकर मदद लेनी पड़ सकती है। बिजनेस में आ रही समस्या के कारण अनुभवी व्यक्ति से बातचीत करनी होगी, तभी आपके काम पूरे हो सकेंगे।
मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए उत्तम रूप से फलदायक रहने वाला है। आपको एक के बाद एक शुभ समाचार सुनने को मिलेंगे। गृहस्थ जीवन में चल रही समस्याओं से आपको छुटकारा मिलेगा। परिवार में रिश्तों में प्रेम व स्नेह बना रहेगा। आपकी संतान आपकी उम्मीदों पर खरी उतरेगी। आप कार्यक्षेत्र में अच्छा प्रदर्शन करेंगे। मित्रों के साथ आप कही घूमने फिरने जाने की योजना बना सकते हैं। बिजनेस में यदि आपका धन लंबे समय से फंसा हुआ था, तो आपको उस धन के मिलने की पूरी संभावना है। ननिहाल पक्ष से आपको मान सम्मान मिलता दिख रहा है।
Happy birthday to those who have a birthday today
The last radical number of astrology is nine. You are extremely courageous. There is a special kind of intensity in your nature. You are truly a symbol of enthusiasm and courage. Mars is considered the commander of the planets. Therefore, you naturally have the ability to lead. But you cannot be considered intelligent.
The number of your birthdays adds up to nine. This root land remains in the possession of son Mars. Mars roots are also clever and playful. You also take special pleasure in fighting. You can be called a freak adventurer.
Auspicious dates: 9, 18,
Auspicious numbers: 1, 2, 5, 9, 27,
Auspicious Years: 2025, 2036,
Ishtdev (favourite deity) : Lord Hanuman, Goddess Durga.
Auspicious Colors: Red, Saffron, Yellow
Horoscope by date of birth:
Increase in jurisdiction is possible. The obstacles to the job will be removed. Health will also be good. Political figures can taste success. Friends and relatives will be happy to get support. You will make good use of your power and move towards progress. Family disputes will be resolved. Success in important action plans.
Aries Daily Horoscope
Today is going to be an important day for you. You will be happy to see the problems going on in your work go away. You will not be bloated when your child’s test results come out. If you made a hasty decision, it could cause you problems. You will spend some time having fun with family members. You will remove the problems going on in your mind. A friend of yours may come to visit you after a long time. You will learn from an old mistake and not repeat it again.
Taurus Daily Horoscope
Today is going to be a mixed day for you. You have to keep up with your home and outdoor activities. You will have to work harder in completing your task, then you will be able to complete your task easily. In the workplace, you should maintain full focus on your work. You will balance your income and expenses, so it will be good for you. To bring success in the workplace, you have to change your thinking, only then your tasks can be completed easily.
Gemini Daily Horoscope
Today will be a day for you to move forward on the path of advancement. A friend of yours may come to meet you after a long time, which you have been waiting for for a long time. Officers will be angry with you because of any mistake you make in the workplace. You should proceed thoughtfully in your actions and if you have the opportunity to help someone in need, do so. You can attend a religious event, which will give you peace of mind. If you were thinking of borrowing money from someone, it would be better for you to pause in it now.
Cancer Daily Horoscope
Today will be a spending day for you. The influence and prestige of the people working in the job will increase. You will also participate in some religious activities. This will also get rid of your problems to a large extent. If you make a promise to someone, fulfill it in time. You may have some new responsibilities that you need not panic about. Your financial situation will be better than before. You will be able to fulfill all your responsibilities easily. I may have heard something from your mother.
Leo Daily Horoscope
Today is going to be a good day for you in terms of luck. You can get quite a lot out of your wits in the workplace, so you will meet some new people to take your business forward. If you were upset about a family problem, it seems to be going away. In household life, you have to respect your spouse’s words, otherwise they are likely to be offended. If you invest in a property etc., you have to be careful. If you gave someone unsolicited advice, it could become a problem for you.
Virgo Daily Horoscope
Today is going to bring you health problems. You need to be aware of your health. If you lent money to someone, you are very unlikely to get that money back. You have to maintain softness in your health. You will be overjoyed to see your child progress. If you make a promise to your mother, fulfill it in time, otherwise she may get angry with you. You may miss a loved one. People doing business abroad will have the opportunity to grow it.
Libra Daily Horoscope
Today is going to be a good day for you in terms of business. Your long-standing plans will be fulfilled. If you make someone a partner, he will also bring you good benefits. Today you may meet a new partner. You can join an entertainment event with friends. You will talk to family members about any confusion in your mind. You may have an old transaction paid up. You have to avoid getting into a colleague’s conversation. With the blessings of your parents, any stalled work will be completed.
Scorpio Daily Horoscope
You have to avoid doing anything risky today. Your work capacity will increase. Your boss will be pleased with your work. You have to spare no effort in your hard work in preparation for any government job. Your spouse will be angry with you because of some mistake you have made. You will think of the good of people from the bottom of your heart, but people may think it is your selfishness. Rather than sitting around and spending free time, it is better to create focus on your tasks so that you can complete them easily.
Sagittarius Daily Horoscope
Today will be a day of relief from problems for you. You will meet an old friend after a long time. You will get rid of ongoing problems in business. You may be upset about something. You will easily win the trust of people living around you. If you face an adverse situation, you can seek help from one of your colleagues. An old friend of yours may come to visit you after a long time. Students will have the opportunity to participate in a competition.
Capricorn Daily Horoscope
Today is going to be a lazy day for you. Your family life will be happy. If you had some family problem bothering you for a long time, you will get rid of them. People living a household life can plan to go on a long drive with a partner. You may run into a problem due to carelessness. The scope of people working in the social sector will increase. You will get a new identity from your work. Your income will increase, but you can also cut down on your expenses that will bother you.
Aquarius Daily Horoscope
Today is going to be a profitable day for you. Your income will increase your happiness. You will be fully rewarded for your hard work. You may receive compliments for some of your past work. You will share your happiness with others. People working in the social sector may have to ask their colleagues for help with their work. You will have to talk to an experienced person because of the problems you are facing in the business, only then will your work be completed.
Pisces Daily Horoscope
Today is going to be excellently fruitful for you. You will hear one good news after another. You will get rid of ongoing problems in household life. Love and affection will remain in the relationships in the family. Your offspring will live up to your expectations. You will perform well in the workplace. With friends you can plan to go for a walk somewhere. In business, if your money was stuck for a long time, then you have a good chance of finding it. You seem to be getting respect from your grandmother.
Leave a Reply