हर हर महादेव
वैदिक पंचांग
दिनांक -19 अप्रैल 2024
दिन – शुक्रवार
विक्रम संवत – 2081
शक संवत -1946
अयन – उत्तरायण
ऋतु – ग्रीष्म ॠतु
मास – चैत्र
पक्ष – शुक्ल
तिथि – एकादशी रात्रि 08:04 तक तत्पश्चात द्वादशी
नक्षत्र – मघा सुबह 10:57 तक तत्पश्चात पूर्वाफाल्गुनी
योग – वृद्धि 20 अप्रैल रात्रि 01:45 तक तत्पश्चात ध्रुव
राहुकाल – सुबह 11:02 से दोपहर 12:38 तक
सूर्योदय-06:17
सूर्यास्त- 18:58
दिशाशूल – पश्चिम दिशा में
व्रत पर्व विवरण – कामदा एकादशी,ग्रीष्म ऋतु प्रारंभ
विशेष – हर एकादशी को श्री विष्णु सहस्रनाम का पाठ करने से घर में सुख शांति बनी रहती है l राम रामेति रामेति । रमे रामे मनोरमे ।। सहस्त्र नाम त तुल्यं । राम नाम वरानने ।।
आज एकादशी के दिन इस मंत्र के पाठ से विष्णु सहस्रनाम के जप के समान पुण्य प्राप्त होता है l
एकादशी के दिन बाल नहीं कटवाने चाहिए।
एकादशी को चावल व साबूदाना खाना वर्जित है | एकादशी को शिम्बी (सेम) ना खाएं अन्यथा पुत्र का नाश होता है। जो दोनों पक्षों की एकादशियों को आँवले के रस का प्रयोग कर स्नान करते हैं, उनके पाप नष्ट हो जाते हैं।
कामदा एकादशी
19 अप्रैल, शुक्रवार को कामदा एकादशी है।
‘कामदा एकादशी’ ब्रह्महत्या आदि पापों तथा पिशाचत्व आदि दोषों का नाश करनेवाली है । इसके पढ़ने और सुनने से वाजपेय यज्ञ का फल मिलता है ।
ग्रीष्म ऋतु में स्वास्थ्य – सुरक्षा
19 अप्रैल 2024 शुक्रवार से ग्रीष्म ऋतु प्रारंभ
ग्रीष्म ऋतु में शरीर का जलीय व स्निग्ध अंश घटने लगता है | जठराग्नि व रोगप्रतिकारक क्षमता भी घटने लगती है | इससे उत्पन्न शारीरिक समस्याओं से सुरक्षा हेतु नीचे दी गयी बातों का ध्यान रखें –
१] ग्रीष्म ऋतु में जलन, गर्मी, चक्कर आना, अपच, दस्त, नेत्रविकार ( आँख आना / Conjunctivitis ) आदि समस्याएँ अधिक होती हैं | अत: गर्मियों में घर में बाहर निकलते समय लू से बचने के लिए सिर पर कपड़ा बाँधे अथवा टोपी पहने तथा एक गिलास पानी पीकर निकलें | जिन्हें दोपहिया वाहन पर बहुत लम्बी मुसाफिरी करनी हो वे जेब में एक प्याज रख सकते हैं |
२] उष्ण से ठंडे वातावरण में आने पर १० – १५ मिनट तक पानी न पियें | धूप में से आने पर तुंरत पूरे कपड़े न निकालें, कूलर आदि के सामने भी न बैठें | रात को पंखे, एयर – कंडिशनर अथवा कूलर की हवा में सोने की अपेक्षा हो सके तो छत पर अथवा खुले आँगन में सोयें | यह सम्भव न हो तो पंखे, कूलर आदि की सीधी हवा न लगे इसका ध्यान रखें |
पंचक
2 मई, गुरुवार दोपहर 02:32 है और इसका समापन 6 मई, मंगलवार रात 05:43 मिनट पर हो जाएगा.
जिनका आज जन्मदिन है उनको हार्दिक शुभकामनाएं बधाई और शुभाशीष
दिनांक 19 को जन्मे व्यक्ति का मूलांक 1 होगा। आप साहसी और जिज्ञासु हैं। आपका मूलांक सूर्य ग्रह के द्वारा संचालित होता है। आप अत्यंत महत्वाकांक्षी हैं। आपकी मानसिक शक्ति प्रबल है। आपको समझ पाना बेहद मुश्किल है। आप आशावादी होने के कारण हर स्थिति का सामना करने में सक्षम होते हैं। आप सौन्दर्यप्रेमी हैं। आपमें सबसे ज्यादा प्रभावित करने वाला आपका आत्मविश्वास है। इसकी वजह से आप सहज ही महफिलों में छा जाते हैं। आप राजसी प्रवृत्ति के व्यक्ति हैं। आपको अपने ऊपर किसी का शासन पसंद नहीं है।
शुभ दिनांक : 1, 10, 19, 28
शुभ अंक : 1, 10, 19, 28, 37, 46, 55, 64, 73, 82
शुभ वर्ष : 2026, 2044, 2053, 2062
ईष्टदेव : सूर्य उपासना तथा मां गायत्री
शुभ रंग : लाल, केसरिया, क्रीम,
जन्मतिथि के अनुसार भविष्यफल :
स्वास्थ्य की दृष्टि से यह वर्ष उत्तम रहेगा। पारिवारिक मामलों में महत्वपूर्ण कार्य होंगे। पदोन्नति के योग हैं। बेरोजगारों के लिए भी खुशखबर है इस वर्ष आपकी मनोकामना पूरी होगी। यह वर्ष आपके लिए अत्यंत सुखद रहेगा। अधूरे कार्यों में सफलता मिलेगी। अविवाहितों के लिए सुखद स्थिति बन रही है। विवाह के योग बनेंगे। नौकरीपेशा के लिए समय उत्तम हैं।
मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए स्वास्थ्य के लिहाज से उतार-चढ़ाव लेकर आने वाला है। व्यवसाय में आपको किसी बड़ी धनराशि को उधार देने से बचना होगा। आपका मन किसी काम की योजनाओं को बनाने के लिए रहेगा। आपकी तरक्की के मार्ग में आ रही बढ़ाएं दूर होंगी। आपको घूमने फिरने के दौरान कोई महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त होगी। आपको किसी मांगलिक कार्यक्रम में सम्मिलित होने का मौका मिलेगा। बच्चे आपसे किसी चीज की फरमाइश कर सकते हैं, जिसे आप पूरी अवश्य करेंगे। आप अपने घर में सुख सुविधाओं में इजाफा करेंगे।
वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। आप अपनी अच्छी सोच को बनाए रखें जो कार्यक्षेत्र में आपके खूब काम आएगी। आपको किसी चोट चपेट आदि के लगने की संभावना है, इसलिए यदि आप किसी यात्रा पर जा रहे हैं, तो आप उसे स्थगित कर दें। आपके मन में यदि किसी बात को लेकर अनबन चल रही है, तो आप उसे दूर करने के लिए अपने पिताजी से बातचीत कर सकते हैं। पारिवारिक समस्याएं फिर से खड़ी होंगी, जिन्हें आपको दूर करने की कोशिश करनी होगी, नहीं तो रिश्तो में दूरियां आ सकती हैं। जीवनसाथी को किसी नई नौकरी की प्राप्ति हो सकती है।
मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए किसी वाद विवाद से दूर रहने के लिए रहेगा, क्योंकि आपका मूड किसी बात को लेकर थोड़ा परेशान रहेगा, जिस कारण आपकी जीवनसाथी से भी कहासुनी हो सकती है। कार्यक्षेत्र में आपको किसी बात के लिए झूठा साबित किया जा सकता है, जिसमें आप अपनी बात अपने अधिकारियों के सामने अवश्य रखें। विद्यार्थी परीक्षा की तैयारी को लेकर सावधान रहें ,नहीं तो उन्हें किसी समस्या का सामना करना पड़ सकता है। आप किसी नए मकान, वाहन और दुकान आदि की खरीदारी कर सकते हैं, जो आपके लिए लाभदायक रहेगी।
कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए सोच समझकर कामों को पूरा करने के लिए रहेगा। व्यवसाय में आपको कोई बड़ा लाभ मिलने वाला है। किसी विशेष व्यक्ति से आज आपकी मुलाकात होगी। आप किसी नई सौदे को लेकर समझौता कर सकते हैं। आप यदि कोई डिसीजन ले, तो उसमें बच्चों के मन की बात अवश्य जानें। आज आप अपनी आर्थिक स्थिति को मजबूत करने के के प्रयासों में तेजी लाएंगे। आपका कोई मित्र आपसे कोई निवेश संबंधी योजना का जिक्र कर सकता है, जिसमें आप धन लगाने से बचें। आप किसी सरकारी योजना का पूरा लाभ उठाएंगे। वाहनों के प्रयोग से आप सावधानी बरतें।
सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए वाणी और व्यवहार में मधुरता बनाए रखने के लिए रहेगा, तभी आप लोगों से अपने काम आसानी से निकलवा पाएंगे। आपको परिवार में किसी सदस्य की कही बात बुरी लग सकती है, लेकिन आप अपने आर्थिक मामलों में आज किसी पर भरोसा ना करें। आपको अपनी संतान की संगति की ओर विशेष ध्यान देना होगा। विद्यार्थियों को बौद्धिक और मानसिक बोझ से छुटकारा मिलता दिख रहा है। आपको एक से अधिक स्रोतों से आय प्राप्त होगी। माताजी को आप नाननिहाल पक्ष के लोगों से मेल मिलाप कराने लेकर जा सकते हैं।
कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए व्यवसाय के मामले में कुछ उलझनें लेकर आएगा। परिवार के सदस्यों के साथ आप कहीं घूमने फिरने जा सकते हैं और परिवार में किसी नए सदस्य का आगमन हो सकता है। नौकरी में बदलाव की योजना बना रहे लोग अभी पुरानी में ही टिके रहे, तो उनके लिए बेहतर रहेगा। आपका कोई विरोधी आपको परेशान कर सकता है। आपको वाहनों के प्रयोग से सावधान रहने की आवश्यकता है। आपको अपनी तरक्की के मार्ग में आ रही बाधाओं को दूर करने की कोशिश करनी होगी। विद्यार्थियों को शिक्षा में आ रही समस्याओं को दूर करना होगा।
तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए लंबे समय से रुके हुए कामों को पूरा करने के लिए रहेगा। आप किसी आर्थिक मदद को लेकर अपने ससुराल पक्ष के किसी व्यक्ति से बातचीत कर सकते हैं। आप अपनी वाणी और व्यवहार से लोगों को अपनी ओर आकर्षित करेंगे, जो जातक सामाजिक क्षेत्रों से जुड़े हैं, उन्हें अपने कामों को बढ़ावा देना होगा। नौकरी में आपके अधिकारी आपसे किसी बात को लेकर विचार विमर्श कर सकते हैं। आपको अपनी संतान से किसी किए हुए वादे को पूरा करना होगा। माता-पिता के आशीर्वाद से आपका कोई रुका हुआ काम पूरा होगा।
वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए उत्तम रूप से फलदायक रहने वाला है। कार्यक्षेत्र में आपको कोई बड़ा ऑर्डर मिल सकता है और आप अपने घर को बनवाने की शुरुआत कर सकते हैं। माता-पिता की सेवा में आप व्यस्त रहेंगे। आप किसी धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं। आर्थिक समस्याओं से आपको निजात मिलेगी और आप अपने लेनदेन से संबंधित मामलों में स्पष्टता बनाए रखें। यदि आपने किसी काम को लेकर कोई योजना बनाई है, तो उसे किसी दूसरे से शेयर ना करें। आपका कोई काम पूरा होते-होते रह सकता है। परिवार में किसी सदस्य के विवाह की बात पक्की हो सकती है।
धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)
धनु राशि के जातकों के लिए आज का दिन किसी नए काम की शुरुआत करने के लिए अच्छा रहेगा। यदि आप किसी बड़े निवेश को करने की तैयारी कर रहे हैं, तो उसमें आपको कोई नुकसान उठाना पड़ सकता है। परिवार में किसी बात को लेकर यदि मतभेद चल रहे थे, तो वह भी दूर होंगे। घूमने फिरने के दौरान कोई महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त होगी। आपकी संतान आपकी उम्मीदों पर खरी उतरेगी। आपको अपने विरोधियों से सावधान रहने की आवश्यकता है। आपको किसी सरकारी योजना का पूरा लाभ मिलेगा। संतान की तरक्की के नए-नए मार्ग खुलेंगे।
मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहने वाला है। आपको किसी विशेष व्यक्ति से मिलने का मौका मिलेगा और यदि आप किसी ससुराल पक्ष के व्यक्ति को धन उधार देंगे, तो उससे आपके आपसी रिश्तों में दरार पैदा हो सकती है। आपका मन किसी बात को लेकर परेशान रहेगा। शेयर मार्केट में निवेश करने वाले लोगों को धन बहुत ही सोच विचारकर लगाना होगा। मित्रों का आपको भरपूर मात्रा में सहयोग मिलेगा। स्वास्थ्य में कुछ उतार-चढ़ाव रहने के कारण आप परेशान रहेंगे। विद्यार्थियों को पढ़ाई लिखाई में आ रही समस्याओं को दूर करने की कोशिश करनी होगी।
कुंभ दैनिक राशिफल (Aquarius Daily Horoscope)
कुंभ राशि के जातकों के लिए दिन अधिक लंबे समय से रुके हुए कामों का पूरा करने के लिए रहेगा। परिवार में बच्चों के साथ आप कुछ समय मौज मस्ती करने में व्यतीत करेंगे। किसी विशेष व्यक्ति से आपको मिलने का मौका मिलेगा। यदि आप बच्चों के साथ कहीं पिकनिक आदि पर जाने की प्लानिंग कर रहे हैं, तो उसमें अपने कीमती सामानों के सुरक्षा अवश्य करें आपके आसपास कुछ नए शत्रु उत्पन्न हो सकते हैं। आपकी तरक्की देखकर आपके मित्र ही आपके शत्रु बन सकते हैं। आप अपनी आय को बढ़ाकर बिजनेस में कुछ नई तकनीक को अपना सकते हैं।
मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहने वाला है। आपके परिवार में किसी नए मेहमान का आगमन हो सकता है और आप अपने किसी मन की इच्छा की पूर्ति को लेकर किसी तीर्थ यात्रा पर जा सकते हैं। कार्यक्षेत्र में कोई बड़ा ऑर्डर मिलने से आप प्रसन्न रहेंगे और आपकी आर्थिक स्थिति को मजबूती मिलेगी। आपका यदि धन को डूबा हुआ था, तो वह भी आपके हाथ लग सकता है, लेकिन आप अपने खर्चों पर रोक लगाएं, नहीं तो इसके डूबने से आपके धन में काफी कमी आ सकती है। आप अपने परिवार के सदस्यों के लिए कुछ गिफ्ट लेकर आ सकते हैं। आपके मन में यदि कुछ उलझनें चल रही थी, तो वह भी दूर होगी
समाधान-भविष्य यहाँ छिपा है: दालचीनी दुनिया भर के रसोईघरों में एक प्रमुख वस्तु रही है, जो अपनी विशिष्ट और मनमोहक खुशबू के लिए प्रशंसित है। यह न केवल व्यंजनों में एक अनूठा स्वाद जोड़ता है, बल्कि यह हवा को गर्म और पुरानी खुशबू से भी भर देता है। इस सुगंधित मसाले को सदियों से संजोकर रखा गया है, इसकी लोकप्रियता पीढ़ियों और संस्कृतियों में बनी हुई है। वित्तीय वृद्धि के लिए अपने बटुए में दालचीनी की छड़ियों का एक छोटा बंडल रखने का विचार असामान्य लग सकता है, लेकिन यह समृद्धि के प्रतीक के रूप में दालचीनी की शक्ति में विश्वास से उपजा है। विभिन्न संस्कृतियों में, दालचीनी को धन, सफलता और सौभाग्य से जोड़ा जाता है। चाहे सौभाग्य का प्रतीक हो या प्रचुरता की याद, किसी के बटुए में दालचीनी की उपस्थिति वित्तीय समृद्धि को आकर्षित करने वाली मानी जाती है। जैसा कि हम अपने जीवन में समृद्ध विरासत और सामग्रियों के महत्व की सराहना करना जारी रखते हैं, दालचीनी का प्रतीकवाद विविध और गहन तरीकों की याद दिलाता है जिसमें भोजन और परंपरा हमारे दैनिक अनुभवों के साथ जुड़ती है। __बॉलीवुडएस्ट्रोवास्तु

SAMADHAN-THE FUTURE LIES HERE: Cinnamon has been a staple in kitchens around the world, admired for its distinct and delightful fragrance. Not only does it add a unique flavor to dishes, but it also fills the air with a warm and nostalgic scent. This aromatic spice has been cherished for centuries, with its popularity enduring through generations and across cultures. The idea of carrying a small bundle of cinnamon sticks in your wallet for financial growth may seem unusual, but it stems from the belief in the power of cinnamon as a symbol of prosperity. In various cultures, cinnamon is associated with wealth, success, and good fortune. Whether as a token of good luck or a reminder of abundance, the presence of cinnamon in one’s wallet is thought to attract financial prosperity. As we continue to appreciate the rich heritage and significance of ingredients in our lives, the symbolism of cinnamon serves as a reminder of the diverse and profound ways in which food and tradition intersect with our daily experiences.
HAR HAR MAHADEV
Vedic Almanac
Date-19 April 2024
Day – Friday
Vikram Samvat – 2081
Shaka Samvat-1946
Ayan – Uttarayan
season – summer season
Month – Chaitra
Side – Shukla
Date – Ekadashi till 08:04 pm followed by Dwadashi
Nakshatra – Magha till 10:57 am then Purva Phalguni
Yoga – Vriddhi till 01:45 pm on 20th April and then Dhruv
Rahukaal – 11:02 am to 12:38 pm
Sunrise-06:17
Sunset- 18:58
Dishashul – in the west direction
Fast and festival details – Kamada Ekadashi, beginning of summer season
Special – Reciting Shri Vishnu Sahasranama on every Ekadashi maintains happiness and peace in the house. Ram Rameti Rameti. Rame Rame Manorame.. Thousand names are equivalent. Ram naam varanne.
Today, on the day of Ekadashi, by reciting this mantra one gets the same virtue as by chanting Vishnu Sahasranama.
Hair should not be cut on the day of Ekadashi.
Eating rice and sago is prohibited on Ekadashi. Do not eat Shimbi (beans) on Ekadashi, otherwise your son will die. Those who take bath using Amla juice on both the Ekadashis, their sins are destroyed.
Kamada Ekadashi
Kamada Ekadashi is on Friday, 19th April.
‘Kamada Ekadashi’ is going to destroy the sins of Brahmahatya etc. and evil spirits etc. By reading and listening to it one gets the results of Vajpayee Yagya.
Health and safety in summer
Summer season starts from Friday, April 19, 2024
In summer season the water and fatty content of the body starts decreasing. Gastritis and immunity also start decreasing. To protect yourself from physical problems arising from this, keep the following things in mind –
1] In the summer season, problems like burning sensation, heat, dizziness, indigestion, diarrhea, conjunctivitis etc. are more common. Therefore, while going out of the house in summer, to avoid heatstroke, tie a cloth on your head or wear a cap and drink a glass of water before leaving. Those who have to travel a long distance on a two-wheeler can keep an onion in their pocket.
2] Do not drink water for 10 – 15 minutes after coming from hot to cold environment. Do not remove all your clothes immediately after coming out from the sun, do not sit in front of a cooler etc. If you can sleep in the presence of a fan, air-conditioner or cooler at night, then sleep on the terrace or in an open courtyard. If this is not possible, then take care that there is no direct wind from fans, coolers etc.
Panchak
It is 02:32 pm on Thursday, May 2 and will end at 05:43 pm on Tuesday, May 6.
Heartiest congratulations and best wishes to those whose birthday it is today.
A person born on 19th will have radix number 1. You are adventurous and curious. Your radix number is governed by the planet Sun. You are extremely ambitious. Your mental strength is strong. It is very difficult to understand you. Because you are optimistic, you are able to face every situation. You are a beauty lover. The most impressive thing about you is your confidence. Because of this you easily become popular in gatherings. You are a man of princely nature You do not like anyone’s rule over you.
Auspicious dates: 1, 10, 19, 28
Lucky numbers: 1, 10, 19, 28, 37, 46, 55, 64, 73, 82
Auspicious years: 2026, 2044, 2053, 2062
Presiding deity: Sun worship and Mother Gayatri
Auspicious color: Red, saffron, cream,
Horoscope according to date of birth:
This year will be good from health point of view. Important work will be done in family matters. There are chances of promotion. There is good news for the unemployed also, your wishes will be fulfilled this year. This year will be very pleasant for you. You will get success in incomplete tasks. A pleasant situation is being created for the unmarried. There will be chances of marriage. Time is good for employed people.
Aries Daily Horoscope
Today is going to bring ups and downs for you in terms of health. In business you will have to avoid lending any large amount of money. You will feel like making plans for some work. The obstacles coming in the way of your progress will be removed. You will get some important information while travelling. You will get a chance to participate in some auspicious program. Children may request something from you, which you will definitely fulfill. You will increase the comforts and amenities in your home.
Taurus Daily Horoscope
Today is going to be a normal day for you. You should maintain your good thinking which will be very useful to you in the workplace. You are likely to get injured, so if you are going on a trip, postpone it. If there is any disagreement in your mind regarding any matter, then you can talk to your father to resolve it. Family problems will arise again, which you will have to try to resolve, otherwise distance may arise in relationships. Your spouse may get a new job.
Gemini Daily Horoscope
Today will be a day for you to stay away from any debate, because your mood will be a little worried about something, due to which you may also have an argument with your spouse. You may be proven a liar about something in the workplace, in which case you must present your point in front of your superiors. Students should be careful about exam preparation, otherwise they may have to face some problems. You can purchase a new house, vehicle, shop etc., which will be beneficial for you.
Cancer Daily Horoscope
Today will be a day for you to complete your tasks thoughtfully. You are going to get some big profit in business. You will meet someone special today. You can compromise on a new deal. If you take any decision, then definitely know the thoughts of the children. Today you will accelerate your efforts to strengthen your financial position. One of your friends may tell you about some investment related scheme in which you should avoid investing money. You will take full advantage of any government scheme. Be careful while using vehicles.
Leo Daily Horoscope
Today will be a day for you to maintain sweetness in your speech and behavior, only then you will be able to get people to complete your work easily. You may feel bad about what a family member says, but do not trust anyone in your financial matters today. You will have to pay special attention to the company of your children. Students seem to be getting relief from intellectual and mental burden. You will receive income from more than one source. You can take mother to reconcile with the people of maternal side.
Virgo Daily Horoscope
Today will bring some complications for you in business matters. You may go out somewhere with family members and a new member may arrive in the family. People planning to change jobs will be better off if they stick to their old job. One of your opponents may trouble you. You need to be careful while using vehicles. You will have to try to remove the obstacles coming in the way of your progress. The problems faced by students in education will have to be overcome.
Libra Daily Horoscope
Today will be a day for you to complete long pending tasks. You can talk to someone from your in-laws regarding some financial help. You will attract people towards you with your speech and behavior. People who are associated with social sectors will have to promote their work. Your superiors at work may discuss with you about some matter. You will have to fulfill any promise made to your child. With the blessings of your parents, any of your pending work will be completed.
Scorpio Daily Horoscope
Today is going to be extremely fruitful for you. You may get a big order in the workplace and you can start building your house. You will be busy serving your parents. You can go on a religious journey. You will get relief from financial problems and maintain clarity in matters related to your transactions. If you have made any plan regarding any work, do not share it with anyone else. Some of your work may remain incomplete. Marriage of a family member may be confirmed.
Sagittarius Daily Horoscope
Today will be a good day for Sagittarius people to start some new work. If you are preparing to make a big investment, you may have to suffer some loss. If there were any differences going on in the family regarding any issue, then those too will be resolved. You will get some important information while travelling. Your child will live up to your expectations. You need to be careful of your opponents. You will get full benefit of any government scheme. New avenues for the progress of children will open.
Capricorn Daily Horoscope
Today is going to be a mixed day for you. You will get a chance to meet someone special and if you lend money to someone from your in-laws, it may create a rift in your relationships. Your mind will be worried about something. People investing in the share market will have to invest their money very thoughtfully. You will get ample support from friends. You will remain worried due to some fluctuations in health. Students will have to try to overcome the problems they are facing in studies.
Aquarius Daily Horoscope
For the people of Aquarius zodiac sign, the day will be for completing long pending tasks. You will spend some time having fun with the children in the family. You will get a chance to meet someone special. If you are planning to go on a picnic etc. with children, then be sure to protect your valuables, some new enemies may arise around you. Seeing your progress, your friends can become your enemies. You can adopt some new technology in business by increasing your income.
Pisces Daily Horoscope
Today is going to be a mixed day for you. A new guest may arrive in your family and you may go on a pilgrimage to fulfill one of your desires. You will be happy after receiving a big order in your workplace and your financial position will be strengthened. If you have lost money, then that too can be taken into your hands, but you should control your expenses, otherwise your money may get reduced significantly due to its sinking. You can bring some gifts for your family members. If there were any confusions going on in your mind, that too will go away.
Leave a Reply