हर हर महादेव
वैदिक पंचांग
दिनांक -18 अप्रैल 2024
दिन – गुरूवार
विक्रम संवत – 2081
शक संवत -1946
अयन – उत्तरायण
ऋतु – वसंत ॠतु
मास – चैत्र
पक्ष – शुक्ल
तिथि – दशमी शाम 05:31 तत्पश्चात एकादशी
नक्षत्र – अश्लेशा सुबह 07:57 तक तत्पश्चात मघा
योग – गण्ड रात्रि 12:44 तक तत्पश्चात वृद्धि
राहुकाल – दोपहर 02:13 से शाम 03:49 तक
सूर्योदय-06:18
सूर्यास्त- 18:57
दिशाशूल – दक्षिण दिशा में
व्रत पर्व विवरण – धर्मराज दशमी
एकादशी व्रत के लाभ
18 अप्रैल 2024 गुरूवार को शाम 05:32 से 19 अप्रैल, शुक्रवार को रात्रि 08:04 तक एकादशी है।
विशेष – 19 अप्रैल, शुक्रवार को एकादशी का व्रत (उपवास) रखें।
एकादशी व्रत के पुण्य के समान और कोई पुण्य नहीं है ।
जो पुण्य सूर्यग्रहण में दान से होता है, उससे कई गुना अधिक पुण्य एकादशी के व्रत से होता है ।
जो पुण्य गौ-दान सुवर्ण-दान, अश्वमेघ यज्ञ से होता है, उससे अधिक पुण्य एकादशी के व्रत से होता है ।
एकादशी करनेवालों के पितर नीच योनि से मुक्त होते हैं और अपने परिवारवालों पर प्रसन्नता बरसाते हैं ।इसलिए यह व्रत करने वालों के घर में सुख-शांति बनी रहती है ।
धन-धान्य, पुत्रादि की वृद्धि होती है ।
कीर्ति बढ़ती है, श्रद्धा-भक्ति बढ़ती है, जिससे जीवन रसमय बनता है ।
परमात्मा की प्रसन्नता प्राप्त होती है ।पूर्वकाल में राजा नहुष, अंबरीष, राजा गाधी आदि जिन्होंने भी एकादशी का व्रत किया, उन्हें इस पृथ्वी का समस्त ऐश्वर्य प्राप्त हुआ ।भगवान शिवजी ने नारद से कहा है :एकादशी का व्रत करने से मनुष्य के सात जन्मों के पाप नष्ट हो जाते हैं, इसमे कोई संदेह नहीं है । एकादशी के दिन किये हुए व्रत, गौ-दान आदि का अनंत गुना पुण्य होता है ।
एकादशी के दिन करने योग्य
एकादशी को दिया जलाके विष्णु सहस्त्र नाम पढ़ें …….विष्णु सहस्त्र नाम नहीं हो तो १० माला गुरुमंत्र का जप कर लें l अगर घर में झगडे होते हों, तो झगड़े शांत हों जायें ऐसा संकल्प करके विष्णु सहस्त्र नाम पढ़ें तो घर के झगड़े भी शांत होंगे l
एकादशी के दिन ये सावधानी रहे
महीने में १५-१५ दिन में एकादशी आती है एकादशी का व्रत पाप और रोगों को स्वाहा कर देता है लेकिन वृद्ध, बालक और बीमार व्यक्ति एकादशी न रख सके तभी भी उनको चावल का तो त्याग करना चाहिए एकादशी के दिन जो चावल खाता है… तो धार्मिक ग्रन्थ से एक- एक चावल एक- एक कीड़ा खाने का पाप लगता है…
जिनका आज जन्मदिन है उनको हार्दिक शुभकामनायें और बधाई
अंक ज्योतिष का सबसे आखरी मूलांक है नौ। आपके जन्मदिन की संख्या भी नौ है। आप सही मायनों में उत्साह और साहस के प्रतीक हैं। मंगल ग्रहों में सेनापति माना जाता है। अत: आप में स्वाभाविक रूप से नेतृत्त्व की क्षमता पाई जाती है। लेकिन आपको बुद्धिमान नहीं माना जा सकता।
मंगल के मूलांक वाले चालाक और चंचल भी होते हैं। आपको लड़ाई-झगड़ों में भी विशेष आनंद आता है। आपको विचित्र साहसिक व्यक्ति कहा जा सकता है। यह मूलांक भूमि पुत्र मंगल के अधिकार में रहता है। आप बेहद साहसी हैं। आपके स्वभाव में एक विशेष प्रकार की तीव्रता पाई जाती है।
शुभ दिनांक : 9, 18, 27
शुभ अंक : 1, 2, 5, 9, 27, 72
शुभ वर्ष : 2025, 2036, 2045
ईष्टदेव : हनुमान जी, मां दुर्गा।
शुभ रंग : लाल, केसरिया, पीला
जन्मतिथि के अनुसार भविष्यफल :
राजनैतिक व्यक्ति सफलता का स्वाद चख सकते हैं। मित्रों स्वजनों का सहयोग मिलने से प्रसन्नता रहेगी। आप अपनी शक्ति का सदुपयोग कर प्रगति की और अग्रसर होंगे। पारिवारिक विवाद सुलझेंगे। महत्वपूर्ण कार्य योजनाओं में सफलता मिलेगी। नौकरी में आ रही बाधा दूर होगी। स्वास्थ्य भी ठीक रहेगा। अधिकार क्षेत्र में वृद्धि संभव है।
मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
आज के दिन आप प्रत्येक कार्य मे बुद्धि विवेक का परिचय देंगे लेकिन आज व्यक्तिगत स्वार्थ को एक समय नजरअंदाज भी कर लेंगे परन्तु व्यावसायिक स्वार्थ की बात आने पर अपना आपा खो सकते है। स्वभाव धार्मिक होने पर भी क्रोध में कुछ ऐसा बोल सकते है जिसका विपरीत प्रभाव सामने वाले पर कई दिनों तक रहेगा। धन की आमद के लिये किसी की खुशामद करनी पड़ेगी फिर भी आशानुकूल ना होने पर स्वभाव में चिड़चिड़ापन आएगा। घर अथवा बाहर के लोगो की भली बाते भी अहम के साथ जोड़ने पर बुरी ही लगेगी। परिजन के साथ भावनात्मक संबंधों में भी आज कमी ही देखने को मिलेगी। माता की सेवा करने से अवश्य कुछ न कुछ सकारत्मक परिणाम मिल सकते है। सरकारी कार्य दिन रहते पूर्ण कर के इसके बाद उलझन बढ़ेगी। अचल संपत्ति के कार्य से यात्रा के प्रसंग बनेंगे। मन मे किसी बात का भय लगा रहेगा किसी पुरानी शारीरिक पीड़ा फिर से बढ़ने की संभावना है।
वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)
आज के दिन आपका स्वभाव स्वयं के दृष्टिकोण से ठीक लेकिन अन्य लोगो की नजर में अटपटा सा लगेगा। किसी से भी जल्दबाजी में वादा करेंगे लेकिन पूरा करने के समय बगलें झांकते नजर आएंगे। मध्यान तक मानसिकता एक जगह केंद्रित नही रहेगी आवश्यक कार्य भी सर पर आने के बाद ही करेंगे मन काल्पनिक चीजो में खोया रहेगा। मध्यान के आस पास कार्य क्षेत्र से अकस्मात धन लाभ या कोई शुभ समाचार मिल सकता है। नौकरी वालो को अधिकारी वर्ग से आवश्यक दिशा निर्देश मिलेंगे लेकिन गंभीर ना होने पर डांट सुन्नी पड़ेगी। भाई बंधुओ से आज स्वार्थ के व्यवहार रहेंगे। माता पिता से लाभ होने की संभावना है लेकिन अंत समय मे किसी के टांग अड़ाने पर निरस्त भी हो सकता है। व्यावसायिक यात्रा से धन की जगह प्रतिष्ठा अधिक मिलेगी। मधुमेह अथवा अन्य रक्त संबंधित समस्या वाले लोग आज लापरवाही ना करे।
मिथुन👫 (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
आज के दिन आपको लाभ के अवसर मिलेंगे लेकिन आपका स्वभाव अकस्मात गर्म होने पर इससे वंचित भी रह सकते है इसका ध्यान रखें। कार्य क्षेत्र पर आपकी अथवा किसी सहयोगी की गलती से भविष्य में बड़ी हानि होने की संभावना है बड़े कार्यो का अधिक देख भाल कर ही करें। सार्वजिनक क्षेत्र पर लोग आपको बुद्धिमान मानेंगे लेकिन आपस मे व्यवहार बनने के बाद सोच में बदलाव आएगा धन को लेकर आप किसी भी प्रकार का स्वार्थ साधने से नही चूकेंगे। धन की आमद और खर्च बराबर रहेंगे फिजूल खर्च से बचे नही तो आर्थिक संतुलन गड़बड़ायेगा भविष्य के कार्यो में कटौती भी करनी पड़ेगी। संतान का व्यवहार जिद्दी रहेगा फिर भी किसी न किसी रूप में सुख सहयोग भी मिलेगा। अकस्मात आने वाले क्रोध पर नियंत्रण रखें वरना स्वयं को ही मुश्किल होगी। ठंडी वस्तु के सेवन से बचे खांसी कफ हो सकता है।
कर्क🦀 (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
बीते दिन की तुलना में आज का दिन शांतिदायक रहेगा फिर भी पुरानी बातों को भूलने का प्रयास कर नई योजना बनाने में समय का उपयोग करे आगे समय धन लाभ वाला बन रहा है। आज भी मध्यान तक पुरानी कटु यादे मन मे चुभेगी। मध्यान के बाद ही दिनचार्य सामान्य बन पाएगी आज मेहनत करने से भी दूर भागेंगे जिससे कार्य क्षेत्र पर सहकर्मी एवं अधिकारी वर्ग को असंतोष होगा अपने कार्य अथवा गलतियों का बोझ अन्य के सर डालने का प्रयास झगड़ा कराएगा इसका ध्यान रखें। संध्या का समय मानसिक राहत वाला रहेगा थकान अधिक रहेगी लेकिन धन लाभ होने से इस तरफ ध्यान नही जाएगा। दाम्पत्य जीवन मे आज तालमेल नही बैठा पाएंगे। पुरानी बीमारी अथवा किसी अन्य कारण से स्वयं को बोझ जैसा अनुभव करेंगे।
सिंह🦁 (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
आज आपका स्वभाव मनमौजी रहेगा अपने मे मस्त रहेंगे आवश्यक कार्यो को भी मजबूरी में करेंगे अथवा टालने के ही प्रयास करेंगे जिससे घर के सदस्यों के साथ मन मुटाव होगा। कार्य क्षेत्र पर जिद्दी व्यवहार ना करे आज सबको साथ लेकर कार्य करने में ही भलाई है अन्यथा सांध्य बाद पछताना पड़ेगा। धन लाभ की सम्भवना आज दिन भर बनी रहेगी लेकिन होगा अकस्मात ही। आज आप अपनी वाणी के प्रभाव से लोगो का ध्यान आकर्षित करने में सफ़ल होंगे लेकिन इसका कोई आर्थिक लाभ नही मिल पाने का मलाल भी रहेगा। माता से भावनात्मक संबंधों में कमी आएगी। अचल संपत्ति संबंधित कार्य फिलहाल स्थगित ही रखे खर्च करने के बाद भी परिणाम शून्य ही मिलेंगे। सन्तानो से संबंध खराब होंगे लेकिन किसी बात का गर्व भी होगा। पेट अथवा मूत्राशय मे जलन की शिकायत हो सकती है। पैतृक कारणों से की यात्रा लाभ देगी।
कन्या👩 (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
आज का दिन आपको किसी न किसी रूप में धन का हास कराएगा। कार्य क्षेत्र हो या किसी से व्यक्तिगत संबंध आज किसी के ऊपर भी आँख बंद कर विश्वास ना करें अन्यथा बाद में पछताना पड़ेगा। मध्यान बाद तक प्रत्येक कार्य मे अड़चने आएंगी लोगो का पहले वादा कर बाद में मुकर जाना खासी मुश्किल में डालेगा इसलिये आज जितना सामर्थ्य है उतना ही कार्य करे। संध्या से स्थिति में कुछ सुधार आएगा लेकिन युक्ति लगाने के बाद भी धन की आमद ना के बराबर ही रहेगी। नए या पुराने कार्य मे निवेश आज ना करे धन लंबे समय के लिये फंस सकता है। घर मे पति-पत्नी का स्वास्थ्य भी नरम रहने से अतिरिक्त भाग दौड़ के साथ धन व्यय होगा। जमीन संबंधित कार्यो में निवेश संध्या बाद करे आगे लाभ देगा। पारिवारिक माहौल आज उथल पुथल ही रहेगा।
तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
आज का दिन शारीरिक दृष्टिकोण से बीते कुछ दिनों की तुलना में बेहतर रहेगा चुस्ती की कमी दिन के आरम्भ में रहेगी लेकिन मध्यान बाद से सामान्यता आने लगेगी। कार्य क्षेत्र के साथ सार्वजिनक पर आपके विचार लोगो को पसंद आयेंगे सभी आपकी बातों पर विश्वास करेंगे लेकिन जहां लाभ कमाने का अवसर आएगा वहां निराशा ही हाथ लगेगी फिर भी काम चलाने लायक धन कही ना कही से मिल ही जायेगा। आज आप अधिक बोलने और दूसरों को बिना मांगे सलाह देने से बचे किसी से कलह हो सकती है। सरकारी कार्य आरंभ में उलझते हुए प्रतीत होंगे लेकिन थोड़ा प्रयास करने पर ले देकर काम बन सकता है। जमीन जायदाद संबंधित कार्य से हानि होगी आज टालना ही बेहतर रहेगा। घर के सदस्यों से भी आवश्यता अनुसार ही बात करें खास कर पती-पत्नी आपसी धैर्य का परिचय दें अहम और जिद की भावना घर मे अशांति फैलाएंगी। नाक-कान-गले मे अथवा अचानक गिरने से पीड़ा हो सकती है।
वृश्चिक🦂 (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
आज का दिन सामान्य से उत्तम रहेगा। दिन के आरम्भ से ही आध्यात्म में रुचि रहेगी घरेलू पूजा पाठ के साथ धार्मिक क्षेत्र की यात्रा के अवसर भी मिलेंगे। कार्य व्यावसाय से आशा ना होने पर भी अकस्मात लाभ के समाचार उत्साहवर्धन करेंगे। अधूरे सरकारी कार्यो को लापरवाही छोड़ पूर्ण करे परिस्थिति सहायक रहने से कम परिश्रम में काम बन सकता है इसके बाद कोई न कोई कमी रहने के कारण लंबे समय के लिये लटकेगा। नौकरी पेशा जातक अथवा भागीदारी के कार्यो में जिद बहस को छोड़ कार्य करे तो शीघ्र ही सफलता मिल सकती है। विदेश संबंधित कार्यो से भी कुछ न कुछ लाभ ही मिलेगा इनमे निवेश करना आज उचित रहेगा। पारिवारिक वातावरण छोटी मोटी नोकझोंक के बाद भी सुख प्रदान करेगा। शारीरिक त्रिदोषों का संतुलन बिगड़ने पर रोग शीघ्र पकड़ लेंगे खान पान संयमित रखें।
धनु🏹 (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)
आज के दिन आपकी धार्मिक भावनाए प्रबल रहेंगी। दिन के आरंभ में पूजा पाठ के लिये समय देंगे लेकिन आज मन कही और ही भटकने के कारण मानसिक शांति और एकाग्रता कम रहेगी। कार्य क्षेत्र पर मध्यान तक उदासी रहेगी जिसके कारण मेहनत भी अन्य दिनों की तुलना में अधिक नही रहेगी लेकिन मध्यान बाद अकस्मात कार्य आने पर व्यस्तता बढ़ेगी फिर भी परिश्रम का उचित लाभ आज मिलना संभव नही। आज की मेहनत कल अवश्य ही फलित होगी इस बात को दिमाग मे बैठाकर कार्य करें। पति अथवा पत्नी के संतान को लेकर मतभेद हो सकते है कार्य क्षेत्र पर संतान का सहयोग अथवा मार्गदर्शन लेने से बचे अन्यथा लंबे समय तक स्वयं को हो दोष देंगे। नौकरी पेशाओ को आज योग्यता का अवश्य लाभ मिलेगा अतिआत्मविश्वास हानि करा सकता है इसका भी ध्यान रखें। पेट मे गैस जलन की शिकायत हो सकती है।
मकर🐊 (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)
आज के दिन आप असमंजस की स्थिति में रहेंगे। दिन के आरम्भ में थोड़ी सुस्ती रहेगी लेकिन मध्यान तक कार्यो के प्रति गंभीर हो जाएंगे। घरेलू अथवा व्यावसायिक जिस भी कार्य मे लाभ देखेंगे उसमे आवश्यकता पड़ने पर सहयोग आसानी से मिल जाएगा लेकिन किसी का गलत मार्गदर्शन भ्रम में डालेगा। थोड़ा धैर्य रख दिमाग से काम ले तो सफलता अवश्य मिलेगी। कार्य क्षेत्र पर लाभ के अवसर मिलते रहेंगे धन लाभ भी अवश्य होगा लेकिन आज धन आते ही कही न कही लग भी जाएगा बचत नही कर पाएंगे। सरकारी कार्यो में आज ढील ना दें अन्यथा बाद में सरकारी दफ्तरों के चक्कर लगाने पड़ेंगे। नौकरी पेशाओ का अधिकारी अथवा कार्य क्षेत्र पर किसी न किसी से झगड़ा हो सकता है। परिवार में भी कुछ ऐसी ही स्थिति रहेगी जरासी बात पर परिजन एक दूसरे पर आरोप प्रत्यारोप लगाने के लिये तैयार रहेंगे। जोड़ो में दर्द एवं मुख गले संबंधित समस्या हो सकती है।
कुंभ🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
आज के दिन आपके अंदर आध्यात्मिक ऊर्जा का संचार होगा भक्ति भावो में डूबे रहेंगे। स्वभाव आज थोड़ा रूखा रहेगा अपने कार्य मे किसी का दखल देना या किसी का ज्ञान देना तुरंत अखरेगा शब्दो पर नियंत्रण रखें अन्यथा बैठे बिठाये झगड़ा हो सकता है। कार्य व्यवसाय से आज ज्यादा उम्मीद ना रखें थोड़ा बहुत व्यवसाय ही रहने से धन की आमद भी सीमित रहेगी। संतान अथवा ननिहाल पक्ष से कोई अप्रिय घटना घटित हो सकती है जिसका प्रभाव आने वाले कुछ दिनों तक देखने को मिलेगा। मध्यान बाद किसी अतिमहत्त्वपूर्ण कार्य के स्वतः ही बनने से आश्चर्य में पड़ेंगे। कंजूसी कर धन कोष में वृद्धि के प्रयास सफल होंगे। सामाजिक कार्यो में आज कम रुचि रहने पर भी मान सम्मान यथावत बना रहेगा। शरीर मे थोड़ी तकलीफ होने पर तुरंत जांच कराए नाहाई तो लंबी खिंचने की संभावना है।
मीन🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
आज का दिन मिला जुला फल देने वाला रहेगा। दिन के आरम्भ में जो भी योजना बनाएंगे परिस्थितिवश उसमे बदलाव करना पड़ेगा। कार्य व्यवसाय में किसी न किसी की दखलंदाजी के कारण मन मे अंतर्द्वंद लगा रहेगा जिसका समाधान कलह के बाद ही हो पायेगा भागीदारों पर नजर रखे अपना हित साधने के लिये आपको नजरअंदाज कर सकते है। आज भाई बंधुओ से आर्थिक लेनदेन करना पड़ेगा जिसके कारण भविष्य में कलह होने की संभावना है यथासंभव इसे टालने के प्रयास करें। कार्य व्यवसाय से धन की आमद अवश्य होगी लेकिन कर्ज भी होने की संभावना बराबर ही है। पति-पत्नी से आकस्मिक धन लाभ हो सकता है लेकिन इसके लिये स्वभाव में नरमी रखनी पड़ेगी। नसों में कमजोरी के कारण शारीरिक शिथिलता अनुभव करेंगे। धन के किसी झंझट वाली जगह फंसने की संभावना है। यात्रा से बचें।
भविष्य यहीं छिपा है समाधान: आध्यात्मिक विकास में चांदी का महत्व कई सांस्कृतिक और पारंपरिक मान्यताओं में गहराई से निहित है। चांदी अक्सर स्पष्टता, शुद्धता और संतुलन जैसे गुणों से जुड़ी होती है। कुछ आध्यात्मिक प्रथाओं में, यह माना जाता है कि अपने बटुए में एक छोटा चांदी का सिक्का रखने से व्यक्ति के जीवन में वित्तीय प्रचुरता और समृद्धि आ सकती है। ऐसा माना जाता है कि यह अनुष्ठान धन और भौतिक कल्याण से संबंधित सकारात्मक ऊर्जा को आकर्षित करने के लिए चांदी के आध्यात्मिक गुणों का उपयोग करता है। पूरे इतिहास में, चांदी को उसके रहस्यमय गुणों और चंद्रमा से उसके संबंध के लिए सम्मानित किया गया है, जो अंतर्ज्ञान और आध्यात्मिक अंतर्दृष्टि का प्रतीक है। चांदी का सिक्का ले जाने का कार्य अवसरों के प्रति खुले रहने और प्रचुरता प्रदान करने की ब्रह्मांड की क्षमता पर भरोसा करने के लिए एक वास्तविक अनुस्मारक के रूप में काम कर सकता है। इसके अतिरिक्त, चांदी अपने रोगाणुरोधी गुणों के लिए जानी जाती है, जो आध्यात्मिक संदर्भ में शुद्धता और सुरक्षा के साथ इसके प्रतीकात्मक जुड़ाव को और बढ़ा सकती है। विभिन्न संस्कृतियों में, चांदी का उपयोग आध्यात्मिक महत्व के साथ औपचारिक वस्तुओं और आभूषणों में किया जाता है। इसकी चिंतनशील प्रकृति आत्मनिरीक्षण और आत्म-जागरूकता से जुड़ी हुई है, जो व्यक्तियों को आंतरिक ज्ञान और आत्म-समझ की तलाश करने के लिए प्रोत्साहित करती है। जो लोग क्रिस्टल हीलिंग को अपनी आध्यात्मिक प्रथाओं में एकीकृत करते हैं, उनके लिए माना जाता है कि चांदी अन्य पत्थरों की ऊर्जा को बढ़ाती है, जिससे आध्यात्मिक विकास और अभिव्यक्ति के लिए एक सामंजस्यपूर्ण वातावरण बनता है। आध्यात्मिक प्रथाओं में चांदी का उपयोग एक गहरा व्यक्तिगत और व्यक्तिपरक मामला है, जिसकी व्याख्याएं विभिन्न विश्वास प्रणालियों में व्यापक रूप से भिन्न होती हैं। चाहे कोई चांदी को सकारात्मक ऊर्जा के माध्यम, स्पष्टता के प्रतीक या दिव्य स्त्री ऊर्जा के प्रतिनिधित्व के रूप में देखता हो, आध्यात्मिक विकास और प्रचुरता को बढ़ावा देने में इसकी भूमिका आध्यात्मिक शिक्षाओं का एक सम्मोहक और स्थायी पहलू बनी हुई है।

THE FUTURE LIES HERE SAMADHAN: The significance of silver in spiritual development is deeply rooted in many cultural and traditional beliefs. Silver is often associated with qualities such as clarity, purity, and balance. In some spiritual practices, it is believed that keeping a small silver coin in one’s wallet can invite financial abundance and prosperity into one’s life. This ritual is thought to harness the metaphysical properties of silver to attract positive energy related to wealth and material well-being. Throughout history, silver has been revered for its mystical properties and its connection to the moon, which symbolizes intuition and spiritual insight. The act of carrying a silver coin may serve as a tangible reminder to remain open to opportunities and to trust in the universe’s ability to provide abundance. Additionally, silver is known for its antimicrobial properties, which may further enhance its symbolic association with purity and protection in a spiritual context. In various cultures, silver is used in ceremonial objects and jewelry with spiritual significance. Its reflective nature has been linked to introspection and self-awareness, encouraging individuals to seek inner wisdom and self-understanding. For those who integrate crystal healing into their spiritual practices, silver is believed to amplify the energies of other stones, creating a harmonious environment for spiritual growth and manifestation. The use of silver in spiritual practices is a deeply personal and subjective matter, with interpretations varying widely across different belief systems. Whether one views silver as a conduit for positive energy, a symbol of clarity, or a representation of divine feminine energy, its role in fostering spiritual growth and abundance remains a compelling and enduring aspect of metaphysical teachings.
HAR HAR MAHADEV
Vedic Almanac
Date-18 April 2024
Day – Thursday
Vikram Samvat – 2081
Shaka Samvat-1946
Ayan – Uttarayan
season – spring season
Month – Chaitra
Side – Shukla
Date – Dashami 05:31 pm followed by Ekadashi
Nakshatra – Ashlesha till 07:57 in the morning then Magha
Yoga – Gand till 12:44 pm and then increase
Rahukaal – 02:13 pm to 03:49 pm
Sunrise-06:18
Sunset- 18:57
Dishashul – in the south direction
Fast festival details – Dharamraj Dashami
Benefits of Ekadashi fast
Ekadashi is from 05:32 pm on Thursday, April 18, 2024 to 08:04 pm on Friday, April 19.
Special – Keep Ekadashi fast on Friday, 19th April.
There is no other virtue equal to the virtue of fasting on Ekadashi.
The virtue that is achieved by donating during a solar eclipse is many times greater than that achieved by fasting on Ekadashi.
The virtue that is achieved by donating a cow, donating gold, Ashvamedha Yagya is greater than that achieved by fasting on Ekadashi.
The ancestors of those who observe Ekadashi are freed from evil deeds and shower happiness on their family members. Therefore, there is peace and happiness in the homes of those who observe this fast.
There is increase in wealth, grains etc.
Fame increases, faith and devotion increase, which makes life more enjoyable.
One attains the happiness of God. In the past, those who fasted on Ekadashi like King Nahusha, Ambarish, Raja Gadhi etc., attained all the opulences of this earth. Lord Shiva has said to Narad: By fasting on Ekadashi, a person gets saved from seven births. There is no doubt that one’s sins are destroyed. Fasting, cow donation etc. done on the day of Ekadashi has infinite manifold benefits.
Things to do on Ekadashi
On Ekadashi, light a lamp and read Vishnu Sahastra Naam. If you do not have Vishnu Sahastra Naam, then chant 10 rounds of Guru Mantra. If there are fights in the house, then the fights will be calmed down. Read Vishnu Sahastra Naam by making such a resolution that even the fights in the house will be calmed down. will be
Be careful on the day of Ekadashi
Ekadashi comes every 15th day of the month. Fasting on Ekadashi washes away sins and diseases, but if old people, children and sick people cannot keep Ekadashi, even then they should give up rice. Anyone who eats rice on the day of Ekadashi… then According to religious texts, it is considered a sin to eat a single rice or a single worm…
Best wishes and congratulations to those whose birthday it is today.
The last radix of the astrological number is nine. Your birthday number is also nine. You are truly an epitome of enthusiasm and courage. Mars is considered the commander among the planets. Hence, you have natural leadership ability. But you cannot be considered intelligent.
People with the radix number of Mars are also clever and playful. You also take special pleasure in fights. You could be described as a quirky adventurer. This radix is under the control of Mars, the son of land. You are very courageous. A special kind of intensity is found in your nature.
Auspicious dates: 9, 18, 27
Lucky numbers: 1, 2, 5, 9, 27, 72
Auspicious years: 2025, 2036, 2045
Presiding deities: Hanumanji, Maa Durga.
Auspicious color: red, saffron, yellow
Horoscope according to date of birth:
Politicians can taste success. You will be happy to get support from friends and family. You will move towards progress by making good use of your power. Family disputes will be resolved. You will get success in important work plans. Obstacles coming in job will be removed. Health will also be fine. Increase in jurisdiction is possible.
Aries🐐 (chu, che, cho, la, li, lu, le, lo, a)
Today you will show wisdom and discretion in every task, but today you will ignore personal interests for some time, but you may lose your temper when it comes to professional interests. Even if one is religious by nature, one can say something in anger which will have adverse effect on the other person for many days. You will have to flatter someone for the inflow of money, yet if things do not go as expected, you will get irritable in nature. Even good words from people at home or outside will appear bad if attached to ego. There will be a decrease in emotional relations with family members today. Serving mother can definitely yield some positive results. After completing the government work during the day, confusion will increase. Real estate work will create opportunities for travel. There will be fear of something in the mind, there is a possibility of some old physical pain increasing again.
Taurus🐂 (ee, oo, a, o, va, ve, vu, ve, wo)
Today your nature will seem fine from your own point of view but strange in the eyes of other people. Will make a promise to anyone in a hurry but will be seen peeping from side to side at the time of fulfilling it. The mindset will not remain focused at one place till the middle of the day and the necessary work will be done only after it comes to mind. The mind will remain lost in imaginary things. Around midday, you may get sudden financial gain or some good news from your work area. Employees will get necessary guidelines from the officers but will have to face scolding if they are not serious. There will be selfish behavior with brothers today. There is a possibility of benefit from parents but it may get canceled at the end if someone interferes. Business travel will bring more prestige than money. People suffering from diabetes or other blood related problems should not be careless today.
Gemini👫 (ka, ki, ku, gha, ng, ch, ke, ko, ha)
Today you will get opportunities for profit, but keep in mind that you may be deprived of it if your temper suddenly becomes hot. There is a possibility of huge loss in future due to your or any colleague’s mistake at work. Do big tasks only with utmost care. People will consider you intelligent in the public sector, but after interacting with each other, there will be a change in your thinking. You will not shy away from pursuing any kind of selfishness regarding money. The inflow and expenditure of money will remain equal. Avoid unnecessary expenditure, otherwise the economic balance will be disturbed and future work will have to be cut down. The child’s behavior will be stubborn, yet he will get happiness and support in some form or the other. Control your sudden anger, otherwise it will be difficult for yourself. Consuming cold items can cause cough and phlegm.
Cancer🦀 (hee, hu, hey, ho, da, dee, du, de, do)
Compared to the previous day, today will be a peaceful day, still try to forget old things and use the time to make new plans, the time ahead is going to be beneficial for money. Even today, till midday, old bitter memories will prick the mind. Your daily routine will become normal only after noon. Today, you will shy away from working hard, which will lead to dissatisfaction among colleagues and officers at work. Trying to put the burden of your work or mistakes on others will lead to fights. Keep this in mind. Evening time will be of mental relief, there will be more fatigue but due to financial gain, this will not go unnoticed. You will not be able to maintain coordination in married life today. You will feel like a burden due to chronic illness or any other reason.
Leo🦁 (Ma, Mi, Moo, Me, Mo, Ta, Ti, To, Te)
Today your nature will be capricious, you will be engrossed in yourself, you will do necessary tasks out of compulsion or will try to postpone them, which will lead to discord with the family members. Do not behave stubbornly at work. Today it is better to work with everyone, otherwise you will have to regret it later in the evening. There will be possibility of financial gain throughout the day but it will happen suddenly. Today you will be successful in attracting people’s attention with the influence of your speech, but you will also regret not getting any financial benefit from it. There will be a decrease in emotional relations with mother. Work related to real estate should be postponed for the time being but even after spending, the results will be zero. Relations with children will deteriorate but there will also be pride in something. There may be a complaint of burning sensation in the stomach or bladder. Traveling for ancestral reasons will be beneficial.
Virgo👩 (To, Pa, Pi, Poo, Sha, Na, Tha, Pe, Po)
Today will make you lose money in some form or the other. Be it work or personal relationship, do not blindly trust anyone today, otherwise you will regret it later. Till mid-afternoon, there will be obstacles in every work. Making promises to people and then going back later will put you in a lot of trouble, hence work as much as you can today. There will be some improvement in the situation in the evening but even after applying the strategy, the inflow of money will remain negligible. Do not invest in new or old work today, money may get stuck for a long time. Due to poor health of husband and wife at home, money will be spent due to extra running around. Investing in land related works after evening will give benefits in future. The family atmosphere will remain turbulent today.
Libra⚖️ (Ra, Ri, Ru, Re, Ro, Ta, Ti, Tu, Te)
Today will be a better day from the physical point of view compared to the last few days. There will be lack of agility in the beginning of the day but normality will start coming after midday. People will like your views on work and the public sector, everyone will believe your words, but when the opportunity to earn profit comes, there will be disappointment, yet the money to run the work will be found from somewhere. Today, you may have a dispute with someone by avoiding speaking too much and giving unsolicited advice to others. Government work may seem complicated in the beginning but with a little effort the work can be accomplished. There will be loss from property related work, it would be better to avoid it today. Talk to family members only as per requirement, especially husband and wife, show mutual patience. Feelings of ego and stubbornness will create unrest in the house. There may be pain in the nose, ears and throat or due to sudden fall.
Scorpio🦂 (to, na, ni, nu, ne, no, ya, yi, yu)
Today will be better than usual. There will be interest in spirituality from the beginning of the day. Along with home worship, there will also be opportunities to travel to religious places. Even if there is no hope from work, the news of sudden profit will encourage you. Complete the incomplete government works without being careless. If the circumstances are favourable, the work can be completed with less effort. After this, due to some deficiency or the other, it will languish for a long time. If a person who is employed or works in partnership works stubbornly and leaves aside arguments, he can get success soon. You will get some benefit from foreign related work also, it would be appropriate to invest in these today. The family environment will provide happiness even after minor disputes. If the balance of physical tridoshas gets disturbed, diseases will catch soon. Keep your eating habits in moderation.
Sagittarius (ye, yo, bha, bhi, bhu, dha, pha, dha, bhe)
Your religious feelings will remain strong today. In the beginning of the day, you will give time for worship, but today your mental peace and concentration will be less due to your mind wandering somewhere else. There will be gloom in the work area till midday due to which hard work will not be much as compared to other days but after midday the busyness will increase due to unexpected work, yet it is not possible to get proper benefit of hard work today. Work hard keeping this in mind that today’s hard work will definitely bear fruit tomorrow. There may be differences between husband and wife regarding their children. Avoid taking help or guidance from your children at work, otherwise you will blame yourself for a long time. Employed people will definitely get the benefit of their ability today, but also keep in mind that overconfidence can cause harm. There may be a complaint of gas burning sensation in the stomach.
Capricorn🐊 (Bho, Ja, Jee, Khi, Khoo, Kha, Kho, Ga, Gee)
Today you will be in a state of confusion. There will be some laziness in the beginning of the day but by midday you will become serious about your work. You will see profit in whatever work, domestic or professional, you will easily get support when needed, but wrong guidance from someone will confuse you. If you have some patience and use your brain, you will definitely get success. There will be opportunities for profit in the work field and there will definitely be financial gain too, but today as soon as the money comes, it will be spent somewhere and you will not be able to save. Do not slack off in government work today, otherwise you will have to visit government offices later. Employed people may have a fight with their superiors or someone in the workplace. There will be a similar situation in the family too; family members will be ready to accuse each other on the slightest issue. There may be joint pain and mouth-throat related problems.
Aquarius🍯 (Gu, Ge, Go, Sa, Si, Su, Se, So, Da)
Today, spiritual energy will flow inside you and you will be immersed in devotional feelings. Your nature will be a little rough today. You will not want to interfere in your work or give knowledge to anyone. Control your words, otherwise a quarrel may happen. Don’t expect too much from your work or business today. Due to limited business, the inflow of money will also be limited. Some unpleasant incident may happen from the side of children or maternal grandparents, the effect of which will be visible for some days to come. You will be surprised if some very important work gets done automatically after noon. Efforts to increase wealth by being stingy will be successful. Even if there is less interest in social work today, respect will remain the same. In case of any slight discomfort in the body, get it checked immediately, otherwise it may take a long time.
Pisces🐳 (di, du, th, jha, n, de, do, cha, chi)
Today will be a day of mixed results. Whatever plan you make at the beginning of the day, it will have to be changed due to circumstances. There will be conflict in the mind due to someone’s interference in work and business, which will be resolved only after discord. Keep an eye on your partners, they may ignore you to serve their own interests. Today you will have to do financial transactions with your brothers, due to which there is a possibility of discord in future, try to avoid it as much as possible. There will definitely be inflow of money from work but there is an equal possibility of incurring debt. There may be unexpected financial gain from husband and wife, but for this you will have to be soft in nature. You will experience physical weakness due to weakness in nerves. There is a possibility of money getting stuck in some troublesome place. Avoid travelling.
Leave a Reply